फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP vs RCB Highlights: स्मृति मंधाना की आरसीबी लगातार चौथे मैच में हारी, यूपी वॉरियर्स ने 10 विकेट से दी शिकस्त

Fri, 10 Mar 2023 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

WPL 2023 Highlights, UP vs RCB Women’s Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आठवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 10 विकेट से हरा दिया। यूपी की इस टूर्नामेंट में तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। वहीं, आरसीबी की टीम लगातार चौथे मैच में हारी। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उसकी पूरी टीम 19.3 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई। यूपी वॉरियर्स ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 139 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
देविक वैद्य और एलिसा हीली - फोटो : WPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:20 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: यूपी ने सात ओवर बाकी रहते जीत हासिल की

यूपी वॉरियर्स की टीम ने 13 ओवर में ही आरसीबी से मिले 139 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। उसने टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की है। उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। वह तीसरे पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के भी तीन मैच में चार अंक हैं, लेकिन वह बेहतर नेट रनरेट से दूसरे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस की टीम तीन मैच में तीन जीत के साथ शीर्ष पर है।

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उसकी पूरी टीम 19.3 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई। यूपी वॉरियर्स ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 139 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके खाते के सात ओवर बाकी रह गए। यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली और देविका वैद्य ने पहले विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की। एलिसा हीली अपने शतक से चूक गईं। वह 47 गेंद पर 96 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। देविका ने 31 गेंद पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए।

09:56 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: यूपी की टीम जीत की ओर

आरसीबी के खिलाफ यूपी वॉरियर्स की टीम जीत को ओर बढ़ गई है। उसने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 97 रन बना लिए हैं। कप्तान एलिसा हीली ने शानदार अर्धशतक लगाया है। वह 33 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रही हैं। देविका वैद्य 21 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:45 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: यूपी ने पावरप्ले में बनाए 55 रन

यूपी वॉरियर्स की ओपनर एलिसा हीली और देविका वैद्य शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। यूपी ने पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं गंवाया। उसने छह ओवर में 55 रन बनाए।

विज्ञापन
09:27 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: यूपी की ताबड़तोड़ शुरुआत

आरसीबी द्वारा मिले 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्स ने शानदार शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। कप्तान एलिसी हीली 19 और देविका वैद्य 13 रन बनाकर खेल रही हैं।

09:00 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: आरसीबी 138 रन पर ऑलआउट

आरसीबी के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच में भी जारी रहा। टॉस जीतने के बाद टीम 19.3 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई। उसके लिए सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। एलिस पैरी ने 39 गेंद पर 52 रन बनाए। सोफी डिवाइन ने 24 गेंद पर 36, श्रेयंका पाटिल ने 10 गेंद पर 15 और एरिन बर्न्स नौ गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान स्मृति मंधाना चार रन ही बना सकीं। यूपी वॉरियर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने चार विकेट विकेट लिए। दीप्ति शर्मा को तीन सफलता मिली। राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन
08:48 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: आरसीबी का आठवां विकेट गिरा

आरसीबी को आठवां झटका 18वें ओवर में लगा। ऋचा घोष एक रन बनाकर रनआउट हो गईं। आरसीबी का स्कोर आठ विकेट पर 135 रन है। कोमल जानजाद और रेणुका सिंह ठाकुर क्रीज पर हैं।

08:43 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: आरसीबी का सातवां विकेट गिरा

130 रन के स्कोर पर आरसीबी का सातवां विकेट गिरा है। बर्न्स नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। दीप्ति शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। दीप्ति ने एक ओवर में दो विकेट लेकर आरसीबी के डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की उम्मीद खत्म कर दी है। 

08:41 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: आरसीबी का छठा विकेट गिरा

125 रन पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा है। एलिस पेरी 39 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। दीप्ति शर्मा ने उन्हें ताहीलिया मैकग्राथ के हाथों कैच कराया। 

08:30 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौटी

116 रन पर आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। श्रेयांका पाटिल के रूप में आरसीबी को पांचवां झटका लगा। उन्होंने 10 गेंद में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टन की गेंद पर अंजली सरवानी ने उनका कैच पकड़ा। अब एलिस पेरी ही आरसीबी की उम्मीद हैं। वह 51 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं। आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी उनके ऊपर होगी।

08:26 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: एलिस पेरी का अर्धशतक

आरसीबी की ऑलराउंडर एलिस पेरी ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह इस मैच में अपनी टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रही हैं। उनके साथ श्रेयांका पाटिल तेजी से रन बना रही हैं। 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट पर 114 रन है।

08:22 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Live Score: आरसीबी का चौथा विकेट गिरा

98 रन के स्कोर पर आरसीबी को चौथा झटका लगा है। हीदर नाइट दो गेंद में दो रन बनाकर रन आउट हो चुकी हैं। एक बार फिर बैंगलोर की टीम मुश्किल में दिख रही है। एलिस पेरी के साथ श्रेयांका पाटिल क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट पर 104 रन है।

08:18 PM, 10-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा

85 रन के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा है। दीप्ति शर्मा ने कनिका अहूजा को अंजली सरवानी के हाथों कैच कराया। कनिका ने 10 गेंद में आठ रन बनाए। अब एलिस पेरी के साथ हीदर नाइट क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 97 रन है।

08:01 PM, 10-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: एक्लेस्टोन ने डिवाइन को किया बोल्ड

यूपी वॉरियर्स की सोफी एक्लेस्टोन ने टीम को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर सोफी डिवाइन को आउट कर दिया। डिवाइन 24 गेंद पर 36 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गईं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। डिवाइन ने एक छक्का भी लगाया।

07:56 PM, 10-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: आरसीबी के 50 रन पूरे

आरसीबी ने सात ओवर में एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद सोफी डिवाइन और एलिस पैरी ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी कर ली है। सोफी डिवाइन 21 गेंद पर 33 और एलिस पैरी 15 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रही हैं।

07:47 PM, 10-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चला

स्मृति मंधाना का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। वह चार रन बनाकर आउट हो गईं। चौथे ओवर की पहली गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने अंजलि सरवानी के हाथों उन्हें कैच कराया। आरसीबी ने पांच ओवर में एक विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। सोफी डिवाइन 26 और एलिस पैरी 11 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:31 PM, 10-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिफाइन क्रीज पर उतर चुकी हैं। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

07:11 PM, 10-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), एरिन बर्न्स, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, सहाना पवार, कोमल जंजाद, रेणुका ठाकुर सिंह।

07:02 PM, 10-Mar-2023

RCB vs UP Live Score: आरसीबी पहले करेगी बल्लेबाजी

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यूपी वॉरियर्स ने टीम में एक बदलाव किया है। शबनम इस्माइल की जगह ग्रेस हैरिस को प्लेइंग-11 में रखा गया है।

06:38 PM, 10-Mar-2023

UP vs RCB Highlights: स्मृति मंधाना की आरसीबी लगातार चौथे मैच में हारी, यूपी वॉरियर्स ने 10 विकेट से दी शिकस्त

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आठवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और यूपी वॉरियर्स के बीच थोड़ी देर में खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरसीबी की टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश है। उसे अब तक तीनों मैचों में हार मिली है। दूसरी ओर, यूपी ने दो में से एक मैच को जीता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें