फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs RCB Highlights: हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रन से हराया, गत विजेता टीम तालिका में शीर्ष पर बरकरार

Fri, 22 May 2026 11:35 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

खास बातें

हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हरा दिया। हालांकि, आरसीबी अभी भी टेबल टॉपर ही है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:35 PM, 22-May-2026

हैदराबाद ने जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हरा दिया। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 200 रन बना सकी। इस हार से आरसीबी को खासा नुकसान नहीं हुआ है। वह टेबल टॉपर ही हैं।

10:29 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: आरसीबी को तीसरा झटका

आरसीबी को तीसरा झटका मलिंगा ने दिया। उन्होंने अभिषेक के हाथों देवदत्त पडिक्कल को कैच कराया। वह 21 रन बना सके। अब रजत पाटीदार का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं।

10:12 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका साकिब हुसैन ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को आर स्मरण के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब देवदत्त पडिक्कल का साथ देने कप्तान रजत पाटीदार आए हैं। छह ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 75 रन है।

विज्ञापन
10:09 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने वेंकटेश को अभिषेक के हाथों कैच कराया। वह 44 रन बनाकर लौटे। अब विराट का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।

09:36 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
09:22 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद ने आरसीबी को दिया 256 रनों का लक्ष्य

हैदराबाद ने आरसीबी को 256 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 255 रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने दो विकेट लिए जबकि क्रुणाल पांड्या के नाम एक विकेट रहा।

09:04 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका क्रुणाल पांड्या ने दिया। उन्होंने क्लासेन को वेंकटेश के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। अब ईशान किशन का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं।

09:01 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: क्लासेन का पचासा

ईशान किशन के बाद हेनरिक क्लासेन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। 16 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 206 रन है।

08:51 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: ईशान किशन का 31 गेंदों में पचासा

ईशान किशन ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और क्लासेन के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 

08:49 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: ईशान और क्लासेन की साझेदारी

हैदराबाद ने दो विकेट पर 171 रन बना लिए हैं और 14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी तीसरे विकेट के लिए हो चुकी है।

08:13 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका

सुयश शर्मा ने अभिषेक शर्मा को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका दिया है। अभिषेक 22 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

08:12 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: अभिषेक का पचासा

अभिषेक शर्मा अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने खुद को मिले जीवनदान का बखूबी फायदा उठाया है। अभिषेक और ईशान किशन के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है।

07:59 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और हैदराबाद ने एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।

07:49 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद को पहला झटका

हैदराबाद को पहला झटका रसिख सलाम डार ने दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड को बोल्ड किया। वह 16 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अभिषेक का साथ देने ईशान किशन आए हैं।

07:31 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी शुरुआत से ही दबाव बनाना चाहेगी।

07:07 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

07:02 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Live Score: हैदराबाद ने टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, आरसीबी के खेमे में जैकब बेथेल की जगह रजत पाटीदार आए हैं।

06:45 PM, 22-May-2026

SRH vs RCB Highlights: हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रन से हराया, गत विजेता टीम तालिका में शीर्ष पर बरकरार

IPL Live Cricket Score, RCB vs SRH Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की नजरें खुद को शीर्ष पर बरकरार रखने पर होंगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें