फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs SRH Highlights: आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक

Sat, 28 Mar 2026 11:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 28-Mar-2026

आरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

10:58 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: विराट कोहली का 33 गेंदों में अर्धशतक

विराट कोहली ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टिम डेविड भी क्रीज पर डटे हैं। 

10:43 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी को दो झटके

आरसीबी को तीसरा झटका पायने ने दिया। उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार को कैच आउट कराया। वह 12 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पायने ने चौथा झटका जितेश शर्मा को आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब विराट कोहली का साथ देने टिम डेविड आए हैं।

विज्ञापन
10:22 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: 110 पर आरसीबी को दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका हर्ष दुबे ने दिया। उन्होंने क्लासेन के हाथों देवदत्त पडिक्कल को कैच कराया। वह 26 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट कोहली का साथ देने कप्तान रजत पाटीदार आए हैं।

10:19 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: 21 गेंदों में पडिक्कल का पचासा

देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 21 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। विराट कोहली क्रीज पर डटे हुए हैं।

विज्ञापन
10:09 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है। आरसीबी ने छह ओवर में एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 20 और देवदत्त पडिक्कल 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

09:46 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका जयदेव उनादकट ने दिया। उन्होंने क्लासेन के हाथों फिल सॉल्ट को कैच आउट कराया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब विराट कोहली का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।

09:41 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। फिल सॉल्ट और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।

09:24 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: हैदराबाद ने आरसीबी को दिया 202 रन का लक्ष्य

आईपीएल का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू में खेला जा रहा है। पहले ही मुकाबले में हैदराबाद ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

09:20 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: नौवां विकेट गिरा

सनराइजर्स को नौवां झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने विराट कोहली के हाथों अनिकेत वर्मा को कैच कराया। वह 18 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अब डेविड का साथ देने जयदेव उनादकट आए हैं।

09:14 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: सनराइजर्स को आठवां झटका

भुवनेश्वर कुमार ने आठवां झटका दिया। उन्होंने हर्षल पटेल को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। अब अनिकेत का साथ देने डेविड पायने आए हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर आठ विकेट पर 176 रन है।

09:07 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: सनराइजर्स को सातवां झटका

सनराइजर्स को सातवां झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने पडिक्कल के हाथों हर्ष दुबे को कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब अनिकेत वर्मा का साथ देने हर्षल पटेल आए हैं।

09:01 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: सनराइजर्स को छठा झटका

ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अभिनंदन सिंह ने फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 161 रन है। अब क्रीज पर अनिकेत वर्मा और हर्ष दुबे मौजूद हैं। 

08:51 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: सनराइजर्स को पांचवां झटका

सनराइजर्स को पांचवां झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने सलिल अरोड़ा को पवेलियन भेजा। वह नौ रन बना पाए। अब ईशान का साथ देने अनिकेत वर्मा आए हैं।

08:43 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: सनराइजर्स को चौथा झटका

सनराइजर्स को चौथा झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट के हाथों हेनरिक क्लासेन को कैच आउट कराया। वह 22 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के लिए क्लासेन और ईशान के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई। अब ईशान का साथ देने सलिल अरोड़ा आए हैं।

08:33 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: 27 गेंदों में ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और हेनरिक क्लासेन के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 

08:20 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा

नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच 50 रनों की साझेदारी भी हो चुकी है। हैदराबाद ने तीन विकेट पर 79 रन बना लिए हैं।

08:02 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: तीसरा विकेट गिरा

जैकब डफी की घातक गेंदबाजी के आगे हैदराबाद के बल्लेबाजों का टिकना मुश्किल मालूम पड़ रहा है। 30 रनों के भीतर तीन विकेट गिर चुके हैं। तीसरा झटका नीतीश रेड्डी के रूप में लगा। वह एक रन बना पाए। अब ईशान का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं।

07:51 PM, 28-Mar-2026

Live Score RCB vs SRH: दूसरा विकेट गिरा

जैकब डफी ने हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड को फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। अब ईशान किशन का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं।

07:47 PM, 28-Mar-2026

Live Score RCB vs SRH: हैदराबाद को पहला झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका जैकब डफी ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब ट्रेविस हेड का साथ देने कप्तान ईशान किशन आए हैं।

07:34 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी की तरफ से पारी का पहला ओवर जैकब डफी फेंक रहे हैं।

07:27 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: दो मिनट का मौन

पिछले साल हुई भगदड़ के दौरान मारे गए 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि देते हुए केएससीए और खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके अलावा 11 सीटों को उनकी याद में खाली रखा गया है।

07:06 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।

07:01 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस; गेंदबाजी चुनी

गत चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल के नए सत्र का आगाज हो चुका है। बंगलूरू में खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में आरसीबी ने जैकब डफी और अभिनंदन सिंह को मौका दिया है। दोनों आज आईपीएल में डेब्यू करेंगे।

06:22 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।

सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन (कप्तान), अनमोलप्रीत वर्मा, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी।

06:04 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: काली पट्टी बांधकर उतरेंगे आरसीबी के खिलाड़ी

पिछले साल आरसीबी के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए आरसीबी के खिलाड़ी आज के मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरेंगे।

06:03 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: पिछले साल हुई भगदड़ की कसक अब भी बरकरार!

इस मैच से पहले माहौल थोड़ा गंभीर बना हुआ है। दरअसल, पिछले साल चार जून को आरसीबी की खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और आरसीबी प्रबंधन ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति को बनाए रखने के लिए कुछ कदम उठाए हैं।

केएससीए ने स्टेडियम में 11 सीटें स्थायी रूप से खाली छोड़ने की घोषणा की है। इस स्टेडियम को आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिलने से पहले कई अनिश्चित महीनों का सामना करना पड़ा था। आरसीबी के खिलाड़ी पहले मैच के दिन अभ्यास सत्र के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे।

05:32 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: कैसी रहेगी पिच?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच टी20 मैचों के लिए बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। यहां की छोटी बाउंड्री और फ्लैट विकेट बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देती है। तेज गेंदबाजों को यहां काफी समझदारी से गेंदबाजी करनी होगी, जबकि स्पिनर्स को गेंद को रोककर और टर्न दिलाकर असर दिखाना होगा।

05:26 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: हैदराबाद को खलेगी कमिंस की कमी?

वहीं, पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा नहीं रहा था और टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी। इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती चरण में टीम में नहीं होंगे। ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। ओपनिंग में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि लियाम लिविंगस्टोन निचले क्रम में ताकत बढ़ाएंगे।

05:26 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: आरसीबी कितनी मजबूत?

इस सीजन में आरसीबी की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिख रही है। ओपनिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट उतर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल अहम भूमिका निभाएंगे। फिनिशिंग की जिम्मेदारी टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड पर होगी।

गेंदबाजी में जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया में चोट से उबरकर पूरी तरह फिट होने के लिए प्रयास कर रहे हैं और वह बाद में टीम में शामिल हो सकते हैं। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे दयाल पूरे सत्र से बाहर रहेंगे। आरसीबी को अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, स्पिनर क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव पर काफी हद तक निर्भर रहना होगा।

05:25 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Live Score: चैंपियन आरसीबी को रोक पाएगी हैदराबाद? 

आईपीएल 2026 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है, और पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा। यह मैच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। कई वर्षों के इंतजार के बाद आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, और अब टीम उसी आत्मविश्वास के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। 

05:15 PM, 28-Mar-2026

RCB vs SRH Highlights: आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक

IPL Live Cricket Score Today, RCB vs SRH 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने का लक्ष्य लेकर उतरेंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें