या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}पडीक्कल और विराट ने मिलकर श्रेयस गोपाल के तीसरे ओवर में 17 रन बटोरे, आरसीबी अपनी चौथी जीत की तरफ से तेजी से बढ़ रही है। 14 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 159/0, देवदत्त पड़िक्कल (90*), विराट कोहली (67*)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान रच दिया है। वह आईपीएल इतिहास में 6000 रन पूरे करने वाले पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।
देवदत्त पडीक्कल ने पूरी तरह से आक्रामक रूक अपना लिया है। वह राजस्थान के किसी भी गेंदबाज के खिलाफ ढिलाई बरतने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने तेवतिया के दूसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों में लगातार दो छक्के लगाए। 9 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 96/0, देवदत्त पड़िक्कल (72*), विराट कोहली (23*)
देवदत्त पडीक्कल ने सीजन का पहला अर्धशतक धमाकेदार अंदाज में पूरा किया। उन्होंने चौके के साथ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने विराट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन भी जोड़ लिए हैं।
शुरुआती मुकाबलों में फेल रहने के बाद देवदत्त पडीक्कल फॉर्म में लौट आये हैं। वह राजस्थान के खिलाफ अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सीजन के पहले अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 67/0, देवदत्त पड़िक्कल (47*), विराट कोहली (19*)
विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने बैंगलोर को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ही खिलाड़ी राजस्थान के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी हो चुके हैं। छह ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 59/0, देवदत्त पड़िक्कल (41*), विराट कोहली (17*)
राजस्थान के 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सधी हुई शुरुआत हुई है। आरसीबी की तरफ से एक बार फिर से विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने पारी की शुरुआत की है। दो ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 14/0, देवदत्त पड़िक्कल (5*), विराट कोहली (9*)
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 177 रन का स्कोर खड़ा किया है। विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अब अपनी चौथी जीत के लिए 178 रनों की जरूरत है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही और 43 रन पर ही उसके चार विकेट गिर गए। हालांकि इसके बाद शिवम दुबे (46) और रियान पराग (25) ने मिलकर टीम को संभाला और स्कोर को 100 रन के पार ले गए। इसके बाद आखिरी के ओवरों में राहुल तेवतिया ने 23 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली और टीम के स्कोर को 177 रन तक पहुंचाने में सफल रहे।
बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीसरा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने राहुल तेवतिया को शाहबाज के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। तेवतिया 23 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 170/7, क्रिस मॉरिस (10*), श्रेयस गोपाल (0*)
राजस्थान की तरफ से शानदार बल्लेबाज कर रहे शिवम दुबे अपने पहले आईपीएल अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्हें केन रिचर्डसन ने मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर दुबे ने लॉन्ग ऑन पर हवा में शॉट खेला लेकिन वहां मैक्सवेल ने आगे की तरफ भागते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। दुबे 32 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 136/6, राहुल तेवतिया (19*), क्रिस मॉरिस (1*)
हर्षल पटेल ने आखिरकार राजस्थान रॉयल्स की बड़ी साझेदारी को तोड़ने में सफलता हासिल कर ली है। पटेल ने रियान पराग को चहल के हाथों कैच कराया। पराग 16 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 120/5, शिवम दुबे (41*), राहुल तेवतिया (10*)
राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। शिवम दुबे और रियान पराग अब पूरी तरह से टिक चुके हैं और तेजी से रन बटोर रहे हैं। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 104/4, शिवम दुबे (40*), रियान पराग (21*)
शिवम दुबे और रियान पराग की जोड़ी साथ मिलकर राजस्थान को शुरुआत झटकों से उबारने में लगी हुई है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 29 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 96/4, शिवम दुबे (37*), रियान पराग (16*)
युजवेंद्र चहल का दूसरा ओवर राजस्थान के लिए बढ़िया साबित हुआ। उनके इस ओवर में रॉयल्स ने 17 रन बटोरे, जिसमें शिवम दुबे के दो छक्के भी शामिल हैं। 9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 64/4, शिवम दुबे (19*), रियान पराग (3*)
राजस्थान की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। रॉयल्स को चौथे विकेट का नुकसान हुआ है। टीम के कप्तान संजू सैमसन भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। संजू 18 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।
राजस्थान रॉयल्स का शीर्ष क्रम फिर से बिखर गया है। इस बार डेविड मिलर भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें सिराज ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सटीक यॉर्कर गेंद से एलबीडब्लू आउट किया। हालांकि शुरुआत में अंपायर ने नॉट आउट दिया लेकिन आरसीबी के एक सफल रिव्यू पर मिलर को पवेलियन लौटना पड़ा। पांच ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 22/3, संजू सैमसन (3*), शिवम दुबे (4*)
राजस्थान के दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। मनन वोहरा एक बार फिर से फेल हो गए हैं, टीम ने उन्हें एक और मौका दिया था और वह इसे नहीं भुना पाए। उन्हें जेमिसन ने रिचर्डसन के हाथों कैच कराया। वोहरा 9 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 17/2, संजू सैमसन (2*), डेविड मिलर (0*)
मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के दूसरे ओवर में सिर्फ एक रन देकर जोस बटलर का बड़ा विकेट हासिल किया। तीन ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 14/1, मनन वोहरा (6*), संजू सैमसन (0*)
राजस्थान रॉयल्स को तीसरे ही ओवर में पहला बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें सिराज ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया।
राजस्थान के लिए पहला ओवर काफी अच्छा साबित हुआ। मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में बटलर ने दो चौके लगाए। एक ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 8/0, जोस बटलर (8*), मनन वोहरा (0*)
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से एक बार फिर से जोस बटलर और मनन वोहरा ने पारी की शुरुआत की है जबकि बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी संभाली है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
इस सीजन में अभी तक मुंबई का वानखेड़े मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुआ है, यही कारण है कि यहां पर रन भी खूब बने हैं, वहीं दूसरी तरफ से इस मैदान में शुरुआत में तेज गेंदबाजों का भी बोलबाला देखने को मिला है।
बैंगलोर के लिए इस सीजन में अभी तक सब कुछ बढ़िया रहा है। मैक्सवेल के टीम से जुड़ने और उनके मौजूदा फॉर्म ने टीम की बल्लेबाजी को और मजबूती ही दी है। आरसीबी की गेंदबाजी भी अभी तक अच्छी ही रही है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी जोफ्रा आर्चर के बिना भी अच्छी रही है लेकिन उनकी बल्लेबाजी चिंता का सबब बनी हुई है।
दोनों टीमों के बीच अभी तक बराबरी का मुकाबला ही देखने को मिला है। दोनों ही टीमों ने अभी तक 10-10 मुकाबले जीते हैं।