फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs RR Highlights: आरसीबी ने राजस्थान को सात रन से हराया, हर्षल ने आखिरी ओवर में 20 रन बचाए

Sun, 23 Apr 2023 07:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

RCB vs RR Indian Premier League 2023 Highlights: आईपीएल के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 182 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:32 PM, 23-Apr-2023

आरसीबी ने राजस्थान को सात रन से हराया

आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हरा दिया है। इसके साथ ही इस टीम ने इस सीजन चौथी जी हासिल कर ली है और आठ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद राजस्थान की बराबरी कर ली है। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान की टीम शीर्ष पर बनी हुई है। 

इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। फाफ डुप्लेसिस ने 62 और मैक्सवेल ने 77 रन की पारी खेली थी। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम छह विकेट खोकर 182 रन ही बना पाई। देवदत्त पडीक्कल ने 52 और यशस्वी जायसवाल ने 47 रन बनाए। अंत में ध्रुव जुरेल ने 16 गेंद में 34 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए।

07:27 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: राजस्थान का छठा विकेट गिरा

180 रन के स्कोर पर राजस्थान की टीम का छठा विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन छह गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हर्षल पटेल ने उन्हें सुयश प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया।

07:24 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत है। रविचंद्रन अश्विन और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। दोनों को आखिरी ओवर में कमाल करना होगा। अश्विन ने शुरुआती तीन गेंदों में 10 रन बना लिए हैं और राजस्थान की टीम मैच में बनी हुई है।

विज्ञापन
07:14 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: राजस्थान का पांचवां विकेट गिरा

155 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का पांचवां विकेट गिरा है। शिमरोन हेटमायर नौ गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश प्रभुदेसाई ने शानदार थ्रो कर उन्हें रन आउट किया। अब ध्रुल जुरेल के साथ रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। राजस्थान के लिए यह मैच जीतना अब मुश्किल होगा। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 157 रन है।

07:08 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 150 रन के पार

चार विकेट पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। जुरेल तेज गति से रन बना रहे हैं और राजस्थान की टीम मैच में बनी हुई है। हालांकि, यह मुकाबला जीतने के लिए राजस्थान को एक बड़े ओवर की जरूरत होगी।

विज्ञापन
06:55 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: राजस्थान का चौथा विकेट गिरा

125 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान संजू सैमसन 15 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। हर्षल पटेल ने उन्हें शाहबाज अहमद के हाथों कैच कराया। अब शिमरोन हेटमायर के साथ ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट पर 129 रन है।

06:43 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: 108 रन पर राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा

108 रन के स्कोर पर राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा है। यशस्वी जायसवाल 37 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हर्षल पटेल ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। अब संजू सैमसन के साथ शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 108 रन है।

06:32 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा

99 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा है। देवदत्त पडीक्कल 34 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। डेविड विली ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। पडीक्कल ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। अब यशस्वी जायसवाल के साथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर दो विकेट पर 100 रन है।

06:29 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: देवदत्त पडीक्कल का अर्धशतक

देवदत्त पडीक्कल ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक सात चौके और एक छक्का लगाया है। उनकी शानदार पारी के चलते राजस्थान का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच चुका है।

06:18 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: जायसवाल और पडीक्कल के बीच शानदार साझेदारी

यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडीक्कल के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं और जल्द ही शतकीय साझेदारी कर सकते हैं। ये जोड़ी राजस्थान का स्कोर एक रन पर एक विकेट से 81 रन पर एक विकेट तक ले आई है। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 81/1 है।

06:15 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर राजस्थान का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। जायसवाल और पडीक्कल तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को मैच में वापस ले आए हैं। ये दोनों राजस्थान के लिए वही काम कर रहे हैं, जो आरसीबी के लिए पहली पारी में मैक्सवेल और डुप्लेसिस ने किया था।

06:06 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: जायसवाल और पडीक्कल ने संभाली पारी

एक रन पर राजस्थान का पहला विकेट गिरने के बाद यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडीक्कल ने राजस्थान की पारी संभाली है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले आए हैं। पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स ने एक विकेट खोकर 47 रन बनाए हैं।

05:44 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: राजस्थान का पहला विकेट गिरा

एक रन के स्कोर पर राजस्थान का पहला विकेट गिरा है। जोस बटलर खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। बटलर ने दो गेंदों का सामना किया। अब यशस्वी जायसवाल के साथ देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर छह रन है।

05:43 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

190 रन का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दोनों बल्लेबाज पावरप्ले में तेजी से रन बनाना चाहेंगे और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जाने की कोशिश करेंगे।

05:25 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी ने नौ विकेट पर 189 रन बनाए

आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 189 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया। इन दोनों के अलावा सिर्फ दिनेश कार्तिक (16 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। प्लेसिस ने 62 और मैक्सवेल ने 77 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अश्विन और चहल को एक-एक विकेट मिला।

05:21 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का नौवां विकेट गिरा

184 रन के स्कोर पर आरसीबी का नौवां विकेट गिर चुका है। विजयकुमार खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्हें पहली ही गेंद पर संदीप शर्मा ने शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। अब डेविड विली और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं।

05:20 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का आठवां विकेट गिरा

184 रन के स्कोर पर आरसीबी का आठवां विकेट गिरा है। दिनेश कार्तिक 13 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। संदीप शर्मा ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच कराया।

05:17 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का सातवां विकेट गिरा

180 रन के स्कोर पर आरसीबी का सातवां विकेट गिरा है। वनिंदू हसरंगा सात गेंद में छह रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं। संदीप शर्मा के थ्रो पर संजू सैमसन ने गिल्लियां बिखेरकर हसरंगा को पवेलियन भेजा। अब कार्तिक के साथ डेविड विली क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर सात विकेट पर 180 रन है।

05:03 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का छठा विकेट गिरा

163 रन के स्कोर पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा है। सुयश प्रभुदेसाई खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं। दिनेश कार्तिक के साथ गलतफहमी के चलते उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। सुयश ने दो गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए। यशस्वी जायसवाल के सटीक थ्रो पर संजू सैमसन ने गिल्लियां बिखेरकर सुयश को पवेलियन भेजा। अब दिनेश कार्तिक के साथ वनिंदू हसरंगा क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर छह विकेट पर 170 रन है।

05:00 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का पांचवां विकेट गिरा

163 रन के स्कोर आरसीबी का पांचवां विकेट गिरा है। महिपाल लोमरोर छह गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। युजवेन्द्र चहल ने उन्हें देवदत्त पडीक्कल के हाथों कैच कराया। अब दिनेश कार्तिक के साथ सुयश प्रभुदेसाई क्रीज पर हैं।

04:54 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का चौथा विकेट गिरा

156 रन के स्कोर पर आरसीबी की टीम का चौथा विकेट गिरा है। ग्लेन मैक्सवेल 44 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें अपने स्पेल की आखिरी गेंद में जेसन होल्डर के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। अब महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट पर 162 रन है।

04:52 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का स्कोर 150 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर आरसीबी का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। ग्लेन मैक्सवेल और महिपाल लोमरोर क्रीज पर हैं। ये दोनों अब तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जाना चाहेंगे। बैंगलोर की टीम इस मैच में 200 रन का स्कोर बना सकती है।

04:44 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा

139 रन के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा है। फाफ डुप्लेसिस 39 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल ने सटीक थ्रो मारकर उन्हें रन आउट किया।

04:32 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: फाफ डुप्लेसिस का अर्धशतक

ग्लेन मैक्सवेल के बाद फाफ डुप्लेसिस ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 31 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए हैं। वह मैक्सवेल के साथ शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जा चुके हैं। अब इस जोड़ी की कोशिश आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने की होगी। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 135 रन है।

04:29 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: मैक्सवेल और डुप्लेसिस के बीच शतकीय साझेदारी

ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं। एक समय पर दो विकेट पर 12 रन था। हालांकि, इसके बाद इन दोनों ने बेहतरीन साझेदारी कर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई है। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 128 रन है।

04:22 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने 27 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। डुप्लेसिस भी अपने अर्धशतक के करीब हैं।

04:04 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: मैक्सवेल और प्लेसिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं। मैक्सवेल अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, प्लेसिस भी तेज गति से रन बना रहे हैं। आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 78 रन है।

04:02 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: पावरप्ले के बाद आरसीबी का स्कोर 62/2

खराब शुरुआत से उबरते हुए आरसीबी ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 62 रन बनाए हैं। मैक्सवेल और डुप्लेसिस दोनों अच्छी साझेदारी कर चुके हैं और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रहे हैं। 

04:00 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर आरसीबी का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल शानदार लय में हैं दोनों तेजी गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को मुश्किल से बाहर ले आए हैं। पांच ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 50 रन है।

03:42 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा

12 रन के स्कोर पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा है। ट्रेंट बोल्ट ने शाहबाज अहमद को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया है। शाहबाज ने चार गेंद में दो रन बनाए। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 22 रन है। फाफ डुप्लेसिस के साथ ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। ये दोनों अपनी टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश करेंगे।

03:35 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी का पहला विकेट गिरा

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही है। कप्तान विराट कोहली पहली गेंद में ही आउट हो चुके हैं। कोहली को ट्रेंट बोल्ट ने विकेटों के सामने फंसाया। विराट के आउट होने के साथ ही आरसीबी के फैंस खामोश हो गए हैं। पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर दो रन है।

03:32 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की है। दोनों इस सीजन शानदार लय में रहे हैं और इस मैच में भी अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे।

03:08 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी): विराट कोहली (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वनिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

03:02 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Live Score: आरसीबी की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैच में वह हरी जर्सी में उतरी है। आरसीबी की टीम में वेन पार्नेल की जगह डेविड विली की वापसी हुई है। राजस्थान ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया।
 

02:50 PM, 23-Apr-2023

RCB vs RR Highlights: आरसीबी ने राजस्थान को सात रन से हराया, हर्षल ने आखिरी ओवर में 20 रन बचाए

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती है। दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। राजस्थान की टीम छह मैच में चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। दूसरी ओर, आरसीबी ने छह में से तीन मैच जीते हैं। वह छठे पायदान पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें