पंजाब को आखिरी छह गेंदों में 19 रनों की दरकार जबकि बैंगलोर की तरफ से हर्षल की हाथ में गेंद
हर्षल का थोड़ा महंगा ओवर, 10 रन लुटाये। पंजाब को अब जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 27 रनों की दरकार। शाहरुख़ ख़ान और मोइजेज हेनरिक्स से टीम को उम्मीदें।
युजवेंद्र चहल एक बार फिर से आरसीबी के लिए अहम साबित हो रहे हैं। उन्होंने अपने कोटे के आखिरी ओवर में पंजाब को दो बड़े झटके दिए। पहले मयंक और फिर सरफराज को भी चलता किया। सरफराज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 121/4, एडन मारक्रम (15*), शाहरुख़ ख़ान (0*)
पंजाब किंग्स ने 13वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किये हैं। पूरन के आउट होने के बाद अब मार्करम मैदान में पहुंचे हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 100/2, मयंक अग्रवाल (51*), एडन मारक्रम (0*)
पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए सीजन का चौथा और आईपीएल का 11वां अर्धशतक पूरा कर लिया है।
आईपीएल 2021 में निकोलस पूरन का खराब फॉर्म अभी भी जारी है। उन्होंने एक बार फिर से निराश किया है। इस बार वह सिर्फ तीन रन बनाकर चहल का शिकार हुए।
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल एक बार फिर से ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। यही नहीं वह इस सीजन में 500 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। राहुल के अब 12 मैचों में 52.80 की औसत से 528 रन हो गए हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने बैंगलोर के खिलाफ हमेशा दमदार प्रदर्शन किया है। इसका अंदाजा इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि 2020 की शुरुआत से पहली बार आरसीबी ने राहुल को आउट किया है।
शाहबाज अहमद ने आरसीबी को पहली बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल को हर्षल के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले राहुल ने 35 गेंदों में 39 रन बनाए।
पहले ओवर में 13 रन लुटाने के बाद शाहबाज ने दूसरे ओवर में बढ़िया वापसी की है। इस बार उन्होंने सिर्फ पांच रन खर्चे। 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 72/0, केएल राहुल (37*), मयंक अग्रवाल (30*)
युजवेंद्र चहल का किफायती पहला ओवर। उन्होंने अपने इस ओवर में सात रन दिए। इसी के साथ पंजाब के भी 50 रन पूरे। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 56/0, केएल राहुल (31*), मयंक अग्रवाल (20*)
हर्षल पटेल ने एक बार फिर से उम्मीदों के अनुरूप गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ओवर में महज तीन रन दिए। इसी के साथ पहला पावरप्ले भी समाप्त हो चुका है। छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 49/0, केएल राहुल (26*), मयंक अग्रवाल (19*)
शाहबाज अहमद का पहला ओवर भी काफी महंगा रहा। पंजाब ने इस ओवर में 13 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 46/0, केएल राहुल (24*), मयंक अग्रवाल (18*)
सिराज की गेंद पर केएल राहुल ने पंजाब की पारी का पहला छक्का लगाया है। सिराज का महंगा ओवर, 12 रन आए। तीन ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 19/0, केएल राहुल (14*), मयंक अग्रवाल (3*)
दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है। पंजाब की तरफ से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। वहीं बैंगलोर ने मोहम्मद सिराज को नई गेंद थमाई है।
तीसरे ओवर में 17 रन लुटाने के बाद शमी ने अपने और पारी के आखिरी ओवर में दमदार वापसी की। उन्होंने इस ओवर में आठ रन देकर मैक्सवेल, शाहबाज और गार्टन के विकेट चटकाए।
ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस दौरान दो चौके और चार छक्के जड़े।
मोहम्मद शमी का तीसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में 17 रन आए। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 132/3, ग्लेन मैक्सवेल (43*), एबी डीविलियर्स (17*)
ग्लेन मैक्सवेल बिल्कुल अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 18 गेंदों में अभी तक चार छक्के लगा चुके हैं। इस बार बिश्नोई के ओवर में उन्होंने दो छक्के लगाए। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 109/3, ग्लेन मैक्सवेल (34*), एबी डीविलियर्स (16*)
हेनरिक्स ने इस बार भी रनों पर लगाम लगाए रखी। उन्होंने अपने कोटे के तीसरे ओवर में महज चार रन दिए और तीन ओवर में सात रन देकर तीन विकेट चटकाए। 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 93/3, ग्लेन मैक्सवेल (19*), एबी डीविलियर्स (3*)
पंजाब के ऑलराउंडर मोइजेज हेनरिक्स ने आरसीबी को मुश्किल में डाल दिया है। हेनरिक्स ने इस बार देवदत्त पडीक्कल को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले पडीक्कल ने 38 गेंदों में 40 रन बनाए।
विराट का विकेट गंवाने के बाद आरसीबी ने डेनिएल क्रिस्टियन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा लेकिन वह पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्हें हेनरिक्स ने सरफराज के हाथों कैच कराया।
पंजाब ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए हेनरिक्स को गेंद थमाया और उन्होंने भी निराश नहीं किया। ओवर की चौथी गेंद पर हेनरिक्स ने विराट को क्लीनबोल्ड कर दिया। कोहली ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 25 रन बनाए।
पंजाब के हरप्रीत बरार और रवि बिश्नोई की स्पिन जोड़ी ने शानदार वापसी की है। दोनों ने पिछले दो ओवरों में महज पांच रन दिए हैं। आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 60/0, देवदत्त पड़िक्कल (37*), विराट कोहली (19*)
शुरू के छह ओवर यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। आरसीबी के लिहाज से यह पॉवरप्ले काफी अच्छा रहा। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन बनाए।
अर्शदीप का एक और महंगा ओवर. इस बार उन्होंने 13 रन लुटाए। इसी के साथ बैंगलोर ने भी अपने 50 रन पूरे कर लिए। छह ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 55/0, देवदत्त पड़िक्कल (34*), विराट कोहली (18*)
पंजाब ने चौथे ओवर में चौथा गेंदबाज बदला है। इस बार रवि बिश्नोई को लगाया गया है। हालांकि बिश्नोई के ओवर में 10 रन आए हैं। चार ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 34/0, देवदत्त पड़िक्कल (22*), विराट कोहली (10*)
विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल की जोड़ी ने अभी तक धीमी मगर सधी हुई शुरुआत की है। दो ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 11/0, विराट कोहली (9*), देवदत्त पड़िक्कल (2*)
आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने पारी की शुरुआत की है, जबकि पंजाब ने चौंकाते हुए एडेन मार्करम को नई गेंद थमाई है।
विराट ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है वहीं पंजाब की टीम ने तीन बदलाव किए हैं। पंजाब में हरप्रीत बराड़, सरफराज खान और मोइजेज हेनरिक्स की वापसी हुई है, जबकि फेबियन एलेन, दीपक हूडा और नाथन एलिस को बाहर बैठना पड़ा है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी पंजाब की टीम शारजाह में इस बार पहले गेंदबाजी करेगी।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह में हो रहा है। ऐसे में यहां बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शारजाह का मैदान भले ही छोटा है लेकिन इस बार इसकी पिच गेंदबाजों के लिए मददगार बनी हुई है। इस मैदान पर अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 157 रन सर्वाधिक स्कोर है, जो चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया था। जबकि औसत स्कोर 120-130 रहा है।
दोनों टीमों की बात करें तो अंक तालिका में विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी की स्थिति ज्यादा बेहतर है। टीम ने अभी तक 11 में से सात मुकाबले जीते हैं और 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। जबकि केएल राहुल की पंजाब किंग्स 12 में से पांच मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।