फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB W vs MI W Highlights: मुंबई ने चार विकेट से आरसीबी को हराया, हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक

Fri, 21 Feb 2025 11:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

खास बातें

 RCB vs MI Women’s Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का सातवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसे हरमनप्रीत कौर की टीम ने चार विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम मुंबई - फोटो : WPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 21-Feb-2025

मुंबई ने आरसीबी को चार विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। अब टीम के खाते में चार अंक हैं और नेट रनरेट +0.610 हो गया है। वहीं, आरसीबी तीन मैचों में दो जीत के साथ के साथ शीर्ष पर है। शुक्रवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए और एक गेंद के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को पहली शिकस्त मिली है।

हरमनप्रीत और अमनजोत ने पलटा पासा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी हुई थी। किम गार्थ ने दूसरे ही ओवर में यास्तिका भाटिया को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। इसके बाद हेली मैथ्यूज को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं नैट सिवर ब्रंट का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी हुई, जिसे राघवी बिष्ट ने तोड़ा। भारतीय गेंदबाज ने मैथ्यूज को अपना शिकार बनाया, वह 15 रन बनाकर लौटीं। आरसीबी के खिलाफ इस जीत की हीरो हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर रहीं। दोनों ने 49 गेंदों में 62 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और जीत सुनिश्चित की। इस दौरान मुंबई की कप्तान ने 50 और अमनजोत कौर ने 34* रन बनाए। वहीं, जी कमालिनी 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए जॉर्जिया वेयरहैम ने तीन, किम गार्थ ने दो और एकता बिष्ट ने एक विकेट चटकाया।

09:44 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: मुंबई की धीमी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस मुकाबले में झटके के साथ हुई। दूसरे ओवर में ही किम गार्थ ने यास्तिका भाटिया को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। फिलहाल क्रीज पर हेली मैथ्यूज और नैट सिवर ब्रंट मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर 49/1 है।

09:43 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी ने मुंबई को दिया 168 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने एलिस पैरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए हैं। अपने घर में खेल रही गत विजेता टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। उन्हें पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में 29 रन के स्कोर पर लगा। शबनम इस्माइल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद नैट सिवर ब्रंटर ने डैनी व्यॉट हॉज को पवेलियन भेजा, जो नौ रन बना सकीं। 

इस मुकाबले में एलिस पेरी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 43 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान दाएं हाथ की बल्लेबाज ने 11 चौके और दो गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके अलावा ऋचा घोष ने 28 रन बनाए जबकि राघवी बिष्ट (1), कनिका आहुजा (3) और जॉर्जिया वेयरहैम (6) का बल्ला खामोश रहा। किम गार्थ और एकता बिष्ट क्रमश: आठ और दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए अमनतोज कौर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि शबनम, सिवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज और संस्कृति गुप्ता को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
07:56 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी का तीसरा विकेट भी गिरा

आरसीबी को तीसरा झटका हेली मैथ्यूज ने दिया। उन्होंने राघवी बिष्ट को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सकीं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कनिका आहूजा उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए एलिस पैरी क्रीज पर मौजूद हैं।

07:55 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा

आरसीबी को दूसरा झटका 48 के स्कोर पर लगा। नैट सिवर ब्रंट ने डैनी व्यॉट को अपना शिकार बनाया। वह नौ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 

विज्ञापन
07:44 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका 29 रन के स्कोर पर लगा। शबनम इस्माइल ने स्मृति मंधाना को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एलिस पैरी उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए डैनी व्यॉट हॉज क्रीज पर मौजूद हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर 33/1 है।

07:43 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए स्मृति मंधाना और हैनी व्यॉट हॉज क्रीज पर उतरे हैं।

07:15 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, एकता बिष्ट, जोशिता वीजे, रेणुका सिंह ठाकुर।
मुंबई इंडियंस : हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, जी कमालिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया।

07:13 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

06:42 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: वापसी पर होगी मुंबई की निगाहें

मुंबई की टीम बेहद मजबूत है और उसे हराना आसान नहीं होगा। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नैट साइवर-ब्रंट की बेजोड़ बल्लेबाजी (59 गेंदों में 80 रन) और हरमनप्रीत के साथ उनकी 73 रन की साझेदारी के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था और अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम दमदार वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

06:41 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

आरसीबी की तरफ से मंधाना के अलावा एलिसे पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष और युवा कनिका आहूजा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। आरसीबी हालांकि अपने गेंदबाजी विभाग को लेकर थोड़ा चिंतित होगा क्योंकि उसके गेंदबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

06:40 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: मंधाना पर रहेंगी नजरें

आरसीबी की टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों का अपार समर्थन मिलना तय है। इस मैच में सभी की निगाहें मंधाना पर टिकी रहेंगी जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में 47 गेंद पर 81 रन की तूफानी पारी खेली थी।भारतीय टीम की उपकप्तान मंधाना इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं और मुंबई के गेंदबाजों को उन पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

06:39 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: अंक तालिका में शीर्ष पर आरसीबी

आरसीबी ने टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पहले मैच में गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ 200 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया था और इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को भी आसानी से हराया था। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम के चार अंक हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। टूर्नामेंट में किसी भी अन्य टीम ने अभी तक अपने सभी मैच नहीं जीते हैं।

06:38 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी की नजर तीसरी जीत पर

लगातार जो मैच में जीत से उत्साहित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ विजय अभियान जारी रखकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

06:29 PM, 21-Feb-2025

RCB W vs MI W Highlights: मुंबई ने चार विकेट से आरसीबी को हराया, हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक

Live Cricket Score, RCB vs MI Women’s Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का सातवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें