फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB W vs MI W Highlights: मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से हराया, मैथ्यूज और शिवर ने लगाए अर्धशतक

Mon, 06 Mar 2023 10:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

WPL Highlights, RCB vs MI Women’s Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नौ विकेट से हरा दिया है। बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मुंबई बनाम बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:33 PM, 06-Mar-2023

मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से हराया

मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से हरा दिया है। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 14.2 ओवर में 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाए। वहीं, नेट शिवर ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। इस टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दो मैच के बाद मुंबई के पास चार अंक हैं, जबकि आरसीबी को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

10:24 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: मैथ्यूज और शिवर के बीच शतकीय साझेदारी

हीली मैथ्यूज और नेट शिवर ब्रंट के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों तेजी से रन बना रही हैं। मैथ्यूज का अर्धशतक हो चुका है। वहीं, नेट शिवर भी अर्धशतक के करीब हैं। मुंबई की टीम भी जीत के करीब पहुंच गई है। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 151 रन है।

10:14 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: मुंबई का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर मुंबई का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। हीली मैथ्यूज और नेट शिवर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज शानदार लय में हैं और तेजी से रन बना रही हैं। मुंबई के लिए यह मैच जीतना अब बेहद आसान होगा।



 

विज्ञापन
10:12 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: हीली मैथ्यूज ने 26 गेंद में अर्धशतक लगाया

हीली मैथ्यूज ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अपनी पारी में अब तक आठ चौके और एक छक्का लगा चुकी हैं। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मुंबई को बहुत बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है और यह टीम लगातार दूसरे मैच में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। 

10:01 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: मैथ्यूज और शिवर ने संभाली मुंबई की पारी

हीली मैथ्यूज और नेट शिवर ने मुंबई की पारी संभाली है। दोनों अच्छी गति से रन बना रही हैं और सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रही है। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 76 रन है। मैथ्यूज 38 और शिवर 15 रन बनाकर खेल रही हैं।


विज्ञापन
09:52 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: मुंबई का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर मुंबई का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। हीली मैथ्यूज और नेट शिवर क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर मुंबई को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगी। मुंबई के लिए 156 रन का लक्ष्य बहुत मुश्किल नहीं होगा। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 54 रन है।

09:49 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा

45 रन के स्कोर पर मुंबई का पहला विकेट गिरा है। यास्तिका भाटिया 19 गेंद 23 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। प्रीति बोस ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब हीली मैथ्यूज के साथ नेट शिवर क्रीज पर हैं। ये दोनों बड़ी साझेदारी कर मुंबई को बेहतर स्थिति में ले जाना चाहेंगी।

09:44 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: मुंबई की शानदार शुरुआत

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने शानदार शुरुआत की है। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज की जोड़ी शानदार लय में दिख रही है और दोनों तेजी से रन बना रही हैं। चार ओवर में मुंबई ने बिना कोई विकेट गंवाए मुंबई ने 34 रन बना लिए हैं। 

09:34 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

156 रन के लक्ष्य का पीछछा करते हुए मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दोनों तेजी से रन बना रही हैं। दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है।

09:16 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी ने मुंबई के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा

अमेलिया केर ने मेगन शूट को आउट कर आरसीबी की पारी 155 रन पर समेट दी है। स्मृति मंधाना की टीम इस मैच में 18.4 ओवर में ही ऑल आउट हो गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। मेगन शूट 14 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने उन्हें अमेलिका केर की गेंद पर स्टंप आउट किया। अब मुंबई के सामने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य है।

पहली पारी में क्या हुआ?
ऑरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत ठीक-ठाक थी। पहले विकेट के लिए सोफी डिवाइन और कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद इस टीम ने चार रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए और बैकफुट में आ गई। साइका इशाक और हीदर नाइट ने दो-दो विकेट लेकर मैच में मुंबई की पकड़ मजबूत की। हालांकि, आरसीबी की बल्लेबाजों ने बड़े शॉट खेलना जारी रखा। ऋचा घोष 26 गेंद में 28, कनिका अहूजा 13 गेंद में 22, श्रेयांका पाटिल 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुईं। अंत में मेगन शूट ने 14 गेंद में 20 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। 

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट हीली मैथ्यूज ने लिए। वहीं, साइका इशाक और अमेलिया केर को दो-दो विकेट मिले। नेट शिवर और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो विकेट झटके। हालांकि, नेट शिवर और जिंतिमनि कलिता ने 10 से ज्यादा के इकोनॉमी रेट से रन लुटाए। 



 

09:12 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी का नौवां विकेट गिरा

154 रन के स्कोर पर आरसीबी का नौवां विकेट गिरा है। अमेलिका केर ने रेणुका सिंह को क्लीन बोल्ड कर आरसीबी को नौवां झटका दिया है। रेणुका सिंह पांच गेंद में दो रन बनाए। अब मेगन शूट के साथ प्रीति बोस क्रीज पर हैं।

09:09 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी का स्कोर 150 रन के पार

आठ विकेट के नुकसान पर आरसीबी का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। मेगन शूट और रेणुका सिंह क्रीज पर हैं। दोनों तेजी से रन बनाकर आरसीबी को अच्छे स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगी। इस पिच पर 170 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होगा।

09:06 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी का आठवां विकेट गिरा

146 रन के स्कोर पर आरसीबी का आठवां विकेट गिरा है। श्रेयांका पाटिल 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। नेट शिवर ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब मेगन शूट के साथ रेणुका सिंह क्रीज पर हैं।

09:03 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: आरसीबी का स्कोर सात विकेट पर 150 रन के करीब

श्रेयांका पाटिल ने मेगम शूट के साथ मिलकर आरसीबी की पारी संभाल ली है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और आरसीबी का स्कोर सात विकेट पर 150 रन के करीब पहुंच गया है।

08:46 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर का सातवां विकेट गिरा

112 रन के स्कोर पर बैंगलोर का सातवां विकेट गिरा है। ऋचा घोष 26 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। हीली मैथ्यूज ने उन्हें नेट शिवर के हाथों कैच कराया। अब श्रेयांका पाटिल के साथ मेगन शूट क्रीज पर हैं। ऋचा के आउट होने के साथ ही बैंगलोर की टीम मुश्किल में आ गई है। 14 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर सात विकेट पर 115 रन है।

08:40 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर का छठा विकेट गिरा

105 रन के स्कोर पर बैंगलोर का छठा विकेट गिरा है। कनिका अहूजा 13 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। पूजा वस्त्राकर ने उन्हें यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। अब ऋचा घोष के साथ श्रेयांका क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर छह विकेट पर 110 रन है। 

08:34 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर का स्कोर 100 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर बैंगलोर का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ऋचा घोष और कनिका ने अच्छी साझेदारी कर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई है। अब बैंगलोर के पास अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर अच्छे स्कोर तक पहुंचने का मौका है। 12 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर पांच विकेट पर 102 रन है।

08:25 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर ने 10 ओवर में 81 रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। ऋचा घोष 25 और कनिका दो रन बनाकर खेल रही हैं। दोनों अच्छी साझेदारी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेंगी। वहीं, मुंबई की टीम ऋचा का विकेट लेकर बैंगलोर को छोटे स्कोर पर समेटने की कोशिश करेगी।

08:13 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर की आधी टीम पवेलियन लौटी

71 रन के स्कोर पर बैंगलोर की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। एलिस पेरी के रूप में आरसीबी को पांचवां झटका लगा। वह सात गेंद में 13 रन बनाकर रन आउट हुईं। हुमयरा काजी के सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेजा। अब ऋचा घोष ही आरसीबी की एकमात्र उम्मीद रह गई हैं। वह 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:02 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर का स्कोर 50 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। एलिस पेरी और ऋचा घोष की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रही हैं और दबाव वापस मुंबई की टीम पर डालने की कोशिश कर रही हैं। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर चार विकेट पर 57 रन है।


08:00 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर ने पावरप्ले में 47 रन बनाए

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन चार रन के अंदर चार विकेट गंवाने के बाद बैंगलोर की पारी पटरी से उतर गई है। पावरप्ले में यह टीम चार विकेट खोकर 47 रन बना पाई, जबकि शुरुआती चार ओवर में ही बैंगलोर का स्कोर बिना नुकसान 35 रन हो गया था।

07:57 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर का चौथा विकेट गिरा

43 रन के स्कोर पर ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का चौथा विकेट गिरा है। हीली मैथ्यूज ने हीदर नाइट को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। हीदर नाइट के जल्दी आउट होने के बाद बैंगलोर की टीम मुश्किल में आ गई है। एक समय पर इस टीम का स्कोर बिना नुकसान के 39 रन था, लेकिन अब 43 रन के स्कोर पर चार विकेट गिर चुके हैं।

07:54 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर का तीसरा विकेट गिरा

43 रन के स्कोर पर बैंगलोर का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान स्मृति मंधाना 17 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। हीली मैथ्यूज ने उन्हें इशा वॉन्ग के हाथों कैच कराया। मंधाना ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। एक समय बैंगलोर का स्कोर बिना किसी नुकसान के 39 रन था, लेकिन चार रन के अंदर तीन विकेट गंवाने के बाद यह टीम मुश्किल में आ गई है।

07:50 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर का दूसरा विकेट गिरा

साइका इशाक ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर बैंगलोर की टीम को बैकफुट में ढकेल दिया है। उन्होंने सोफी डिवाइन के बाद दिशा कसत को भी पवेलियन भेजा। दिशा दो गेंद का सामना करने के बाद अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। इशाक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब कप्तान मंधाना के साथ एलिस पेरी क्रीज पर हैं।

07:48 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर का पहला विकेट गिरा

39 रन के स्कोर पर बैंगलोर का पहला विकेट गिरा है। सोफी डिवाइन 11 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। साइका इशाक ने उन्हें अमनजोत कौर के हाथों कैच कराया। अब कप्तान स्मृति मंधाना के साथ दिशा कसत क्रीज पर हैं।

07:43 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर की अच्छी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने अच्छी शुरुआत की है। बिना किसी नुकसान के बैंगलोर का स्कोर 20 रन के पार जा चुका है।

07:31 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन क्रीज पर हैं। पहले मैच में यह जोड़ी अपनी टीम को तेज शुरुआत नहीं दे पाई थी, लेकिन इस मैच में दोनों पावरप्ले का फायदा उठाना चाहेंगी। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद बैंगलोर का स्कोर 11 रन है।

07:04 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नेट शिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इसी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, दिशा कसाट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, कनिका आहूजा, मेगन शूट, श्रेयंका पाटिल, प्रीति बोस, रेणुका सिंह।


07:02 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बैंगलोर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बैंगलोर की टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। वहीं, मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

06:51 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Live Score: बेबोर्न स्टेडियम में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आरसीबी

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आरसीबी की टीम टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल करना चाहेगी। पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ बेंगलुरू को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में स्टार खिलाड़ियों से भरी यह टीम दमदार वापसी कर मुंबई के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी।

06:47 PM, 06-Mar-2023

RCB W vs MI W Highlights: मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से हराया, मैथ्यूज और शिवर ने लगाए अर्धशतक

मस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का चौथा मुकाबला हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी। मुंबई ने अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीता था। हालांकि, बैंगलोर के पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें