फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs LSG Highlights: आरसीबी ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली सर्वाधिक 49 रनों की पारी

Wed, 15 Apr 2026 10:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

खास बातें

आरसीबी ने लखनऊ को पांच विकेट से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 146 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 15-Apr-2026

आरसीबी ने जीता मुकाबला

रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

10:41 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: रजत पाटीदार और जितेश शर्मा आउट हुए

रजत पाटीदार और जितेश शर्मा क्रमश: 27 और 23 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड मौजूद हैं।

10:23 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: आरसीबी को तीसरा झटका

आरसीबी को तीसरा झटका आवेश खान ने दिया। उन्होंने विराट कोहली के पूरन के हाथों कैच कराया। वह 34 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। अब रजत पाटीदार का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं।

विज्ञापन
10:11 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका आवेश खान ने दिया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल का शिकार किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। अब विराट कोहली का साथ देने रजत पाटीदार आए हैं।

09:44 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब विराट कोहली का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।

विज्ञापन
09:35 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर हैं।

09:19 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी समाप्त

लखनऊ की टीम 146 के स्कोर पर समाप्त हो गई। उनके लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। अब आरसीबी को जीत के लिए 147 रन बनाने होंगे। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने चार विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार को तीन विकेट मिले। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने दो और जोश हेजलवुड ने एक सफलता हासिल की।

09:00 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: लखनऊ को छठा झटका

लखनऊ को छठा झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट के हाथों ऋषभ पंत को कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब मुकुल का साथ देने जॉर्ज लिंडे आए हैं।

08:54 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: पांचवां विकेट गिरा

रसिख सलाम ने लखनऊ को पांचवां झटका दिया। उन्होंने आयुष बडोनी को अपना शिकार बनाया। वह 38 रन बनाकर आउट हुए। अब मुकुल का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं।

08:44 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: 14 ओवर का खेल पूरा, स्कोर 100 के पार

लखनऊ ने चार विकेट पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। फिलहाल आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 102 रन है।

08:34 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: लखनऊ को चौथा झटका

लखनऊ को चौथा झटका भी क्रुणाल पांड्या ने दिया। उन्होंने अब्दुल समद को पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब मुकुल चौधरी क्रीज पर आए हैं।

08:25 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: 71 पर लखनऊ को तीसरा झटका

लखनऊ को तीसरा झटका क्रुणाल पांड्या ने दिया। उन्होंने मिचेल मार्श को बोल्ड किया। वह 32 गेंदो में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब आयुष बडोनी का साथ देने अब्दुल समद आए हैं।

08:06 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका

लखनऊ को दूसरा झटका जोश हेजलवुड ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब मिचेल मार्श का साथ देने आयुष बडोनी आए हैं।

07:58 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: कप्तान पंत रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उनकी कोहनी में गेंद लगी, जिसके बाद वह दर्द से कराहते नजर आए। अब निकोलस पूरन मिचेल मार्श का साथ देने आए हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 33 रन है।

07:49 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ को पहला झटका रसिख सलाम डार ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। अब मिचेल मार्श का साथ देने कप्तान ऋषभ पंत आए हैं।

07:32 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।

07:06 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: दोनों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह, मयंक यादव।

07:01 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। उन्हें जैकब डफी की जगह मौका मिला है। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

06:35 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: लखनऊ की गेंदबाजी कमजोर कड़ी

आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर अगले तीन मैच में भी परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेगा। लेकिन क्या चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुपर जायंट्स के गेंदबाजी आक्रमण से उन्हें किसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। एलएसजी की तरफ से अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद एलएसजी तालिका में सातवें स्थान पर है और इसका मुख्य कारण उसके बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन है। ऋषभ पंत की अगुआई वाला बल्लेबाजी क्रम अभी तक लय में नहीं आया है। स्वयं कप्तान पंत चार मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से 103 रन ही बना पाए हैं।

06:35 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: बेहतरीन फॉर्म में है आरसीबी के बल्लेबाज

आरसीबी के बल्लेबाजों ने अभी तक एकजुट होकर प्रदर्शन किया है और सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह उसके शीर्ष पांच बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट में साफ झलकता है। विराट कोहली (स्ट्राइक रेट 162), फिल सॉल्ट (178), रजत पाटीदार (214), टिम डेविड (221) और देवदत्त पडिक्कल (201) ने आईपीएल 2026 में सभी टीमों के गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। इन पांचों बल्लेबाजों ने मिलकर चार मैचों में कुल 52 छक्के जड़े हैं। आईपीएल के इस सत्र में अभी तक आरसीबी ने सर्वाधिक छक्के जड़े हैं। वहीं, उसकी गेंदबाजी भी ठीक है। टीम ने पिछले मैच में जोश हेजलवुड को प्लेइंग-11 से बाहर रखा था और माना जा रहा है कि वह लखनऊ के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे। 

06:34 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Live Score: आरसीबी बनाम लखनऊ

आईपीएल 2026 में बुधवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। आरसीबी अभी छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर हैं और चार अन्य टीमें चार-चार अंकों के साथ उसका पीछा कर रही हैं। बेंगलुरु की टीम शीर्ष पर काबिज राजस्थान रॉयल्स से दो अंक और पंजाब किंग्स से एक अंक पीछे है। लेकिन सच्चाई यह है कि आईपीएल के इस सत्र में आरसीबी के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के मन में जितना खौफ पैदा किया है, उतना कोई अन्य टीम नहीं कर पाई है। 

06:30 PM, 15-Apr-2026

RCB vs LSG Highlights: आरसीबी ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली सर्वाधिक 49 रनों की पारी

IPL Live Cricket Score, RCB vs LSG Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी जबकि लखनऊ को सत्र की तीसरी जीत की तलाश है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें