फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs KKR: डीविलियर्स-मैक्सवेल के तूफान में उड़ी केकेआर, आरसीबी की लगातार तीसरी जीत

Sun, 18 Apr 2021 07:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

RCB vs KKR IPL HIGHLIGHTS: विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 में जबरदस्त शुरुआत की है। टीम ने रविवार को चेपॉक में खेले गए स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रनों से हरा दिया है
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:15 PM, 18-Apr-2021

आरसीबी की लगातार तीसरी जीत

विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 में जबरदस्त शुरुआत की है। टीम ने रविवार को चेपॉक में खेले गए स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रनों से हरा दिया है। आरसीबी में अब अपने तीनों शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है, वह फिलहाल इकलौती ऐसी टीम है जिसे अभी तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

मैच की बात करें तो विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 9 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल की 49 गेंदों में 78 और एबी डीविलियर्स की 34 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी के दम पर बैंगलोर ने 20 ओवर में 204 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत तेज हुई लेकिन हर अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे। टीम का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और केकेआर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 166 रन ही बना पाई। आरसीबी की तरफ से काइल जेमिसन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।  
 

07:02 PM, 18-Apr-2021

12 गेंदें और 44 रन 

कोलकाता के लिए जीत अब मुश्किल नजर आ रही है, हालांकि रसेल अभी क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 161/7, आंद्रे रसल (30*), हरभजन सिंह (0*)
 
 

06:38 PM, 18-Apr-2021

मॉर्गन आउट 

केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम हुए। उन्हें हर्षल ने कोहली के हाथों कैच कराया। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 115/5, शाकिब अल हसन (17*), आंद्रे रसल (0*)

 

विज्ञापन
06:20 PM, 18-Apr-2021

दिनेश कार्तिक फिर फेल 

केकेआर के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं बिता है। वह एक बार फिर से सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। कार्तिक पांच गेंदों में  दो रन बनाकर चहल का शिकार हुए।

06:07 PM, 18-Apr-2021

चहल को मिली पहली सफलता

युजवेंद्र चहल ने आखिरकार तीसरे मैच में सीजन का पहला विकेट हासिल किया। चहल ने कोटे के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर नितीश राणा को आउट किया। राणा ने हवा में शॉट खेला और पडीक्कल के हाथों में दे बैठे। वह 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।
 

विज्ञापन
06:03 PM, 18-Apr-2021

राहुल त्रिपाठी आउट 

कोलकाता के लिए तेजी से रन बना रहे राहुल त्रिपाठी को वाशिंगटन सुंदर ने अपना शिकार बनाया। सुंदर ने अपने कोटे के दूसरे ओवर में त्रिपाठी को सिराज के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। पहला पावरप्ले समाप्त होने के बाद कोलकाता का स्कोर: 57/2, नितीश राणा (10*)
 

05:52 PM, 18-Apr-2021

चहल-सुंदर की कसी हुई गेंदबाजी 

युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुन्दर ने मिलकर दो ओवरों में 9 रन दिए। दोनों ने कोलकाता के बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखी। चार ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 36/1, राहुल त्रिपाठी (11*), नितीश राणा (3*)

05:45 PM, 18-Apr-2021

जेमिसन का महंगा ओवर 

दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए काइल जेमिसन काफी महंगे साबित हुए। हालांकि उन्होंने एक सफलता भी मिले लेकिन उन्होंने 20 रन भी लुटाये। दो ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 27/1, नितीश राणा (1*), राहुल त्रिपाठी (4*)
 

05:43 PM, 18-Apr-2021

गिल आउट 

शुभमन गिल ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए काइल जेमिसन के ओवर में चार गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से शॉट खेलना चाहा लेकिन सब्सिट्यूट फील्डर डैन ने उड़ते हुए गेंद को लपक लिया। गिल 9 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।

05:19 PM, 18-Apr-2021

बैंगलोर ने बनाए 204 रन 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई के चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल (78) और एबी डीविलियर्स (76*) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर कोलकाता के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा है।
 

05:10 PM, 18-Apr-2021

डीविलियर्स का अर्धशतक

एबी डीविलियर्स ने महज 28 गेंदों में सीजन का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। 
 
 

05:02 PM, 18-Apr-2021

मैक्सवेल आउट 

ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर से आरसीबी के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने आउट होने से पहले महज 49 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें कमिंस ने शॉट गेंद पर भज्जी के हाथों कैच करवाया। 17 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 148/4, एबी डीविलियर्स (33*), काइल जेमिसन (0*)

04:57 PM, 18-Apr-2021

मैक्सवेल-डीविलियर्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

दुनिया के दो विस्फोटक बल्लेबाज इस वक्त क्रीज पर हैं। दोनों ने मिलकर अभी तक चौथे विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जोड़ दिए हैं। 16 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 145/3, ग्लेन मैक्सवेल (77*), एबी डीविलियर्स (31*)
 

04:50 PM, 18-Apr-2021

चक्रवर्ती का महंगा ओवर 

वरुण चक्रवर्ती का आखिरी ओवर काफी महंगा साबित हुआ। मैक्सवेल और डीविलियर्स ने मिलकर इसमें 17 रन बटोरे। 15 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 134/3, ग्लेन मैक्सवेल (76*), एबी डीविलियर्स (21*)

04:34 PM, 18-Apr-2021

पडीक्कल आउट 

देवदत्त पडीक्कल एक बार फिर से कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने राहुल त्रिपाठी के हाथों आउट करवाया। पडीक्कल 28 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 101/3, ग्लेन मैक्सवेल (61*), एबी डीविलियर्स (5*)

04:20 PM, 18-Apr-2021

मैक्सवेल का 28 गेंदों में अर्धशतक

ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे मैच में लगातार अपना दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस बार उन्होंने महज 28 गेंदों में ही पचासा जड़ा। इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। 
 

04:16 PM, 18-Apr-2021

मैक्सवेल-पडीक्कल में अर्धशतकीय साझेदारी 

आरसीबी का दूसरा विकेट नौ रन के स्कोर पर गिरा था। इसके बाद से ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडीक्कल ने तेजी से रन बनाते हुए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। आठ ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: ग्लेन मैक्सवेल (42*), देवदत्त पडीक्कल (15*)
 

04:06 PM, 18-Apr-2021

बैंगलोर के 50 रन पूरे 

मैक्सवेल किसी भी तरह से रियायत देने के मूड में नहीं हैं। वह मौका देखते ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा रहे हैं, वहीं पडीक्कल संभलकर खेलने में लगे हैं। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 53/2, ग्लेन मैक्सवेल (30*), देवदत्त पडीक्कल (14*)
 

03:58 PM, 18-Apr-2021

बैंगलोर के लिए बढ़िया ओवर 

मैक्सवेल और पडीक्कल ने शाकिब के ओवर को आड़े हाथों लिया। दोनों ने मिलकर पावरप्ले के आखिरी ओवर में 17 रन बटोरे। छह ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 45/2, देवदत्त पडीक्कल (13*), ग्लेन मैक्सवेल (24*)
 

03:55 PM, 18-Apr-2021

पांचवें ओवर में तेज गेंदबाजी 

मॉर्गन ने पांचवें ओवर में अपने तेज गेंदबाज को लगाया। प्रमुख गेंदबाज पैट कमिंस की सधी हुई शुरुआत। ओवर से 9 रन आए। पांच ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 28/2, देवदत्त पडीक्कल (8*), ग्लेन मैक्सवेल (12*)
 

03:49 PM, 18-Apr-2021

केकेआर का तीसरा स्पिनर 

कोलकाता पिछले मैच की ही रणनीति पर काम कर रही है। इस बार भी उसने अपने स्पिनरों से ही गेंदबाजी की शुरुआत कराई है। हरभजन-वरुण के बाद अब शाकिब को कमान। चौथे ओवर में शाकिब ने अपना पहला ओवर डाला। चार ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 19/2, देवदत्त पड़ीक्कल (4*), ग्लेन मैक्सवेल (7*)

 

03:43 PM, 18-Apr-2021

रजत पाटीदार भी आउट 

सीजन का दूसरा मैच खेलने उतरे रजत पाटीदार एक बार फिर से फेल हो गए। विराट के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे रजत को वरुण चक्रवर्ती ने एक रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में बैंगलोर को दिए दो बड़े झटके। दो ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 9/2, देवदत्त पड़िक्कल (2*), ग्लेन मैक्सवेल (0*)
 

03:40 PM, 18-Apr-2021

विराट कोहली आउट 

बैंगलोर की शुरुआत बेहद ख़राब हुई है। मैच के दूसरे ही ओवर में कप्तान विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। दूसरे ओवर में वरुण चक्रवर्ती की दूसरी गेंद पर विराट ने कवर के ऊपर इनसाइड आउट शॉट मारने की कोशिश की लेकिन राहुल त्रिपाठी ने पीछे भागते हुए उनका जबरदस्त कैच पकड़ लिया। कोहली छह गेंदों में पांच रन ही बना पाए।

03:36 PM, 18-Apr-2021

कोलकाता की स्पिनरों के साथ शुरुआत 

चेपॉक की पिच पर हरभजन सिंह ने जहां पहला ओवर डाला वहीं वरुण चक्रवर्ती दूसरा ओवर लेकर आए हैं।
 

03:32 PM, 18-Apr-2021

मैच शुरू 

चैलेंजर्स की तरफ से एक बार फिर विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल पारी की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं नाइट राइडर्स की तरफ से हरभजन ने फिर गेंदबाजी का जिम्मा संभाला है।

03:23 PM, 18-Apr-2021

दोनों टीम के बीच प्रतिद्वंद्विता पुरानी है

03:18 PM, 18-Apr-2021

केेकेआर की प्लेइग इलेवन

शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसल, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा

03:15 PM, 18-Apr-2021

केकेआर में कोई बदलाव नहीं

03:11 PM, 18-Apr-2021

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जेमिसन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

03:08 PM, 18-Apr-2021

आरसीबी में एक बदलाव

03:01 PM, 18-Apr-2021

विराट कोहली ने जीता टॉस

मॉर्गन के सामने हाल ही में खत्म हुई सीरीज में विराट कोहली बतौर भारतीय कप्तान टॉस नहीं जीत पाते थे, लेकिन आज सुपर संडे के पहले मुकाबले में उन्होंने आरसीबी के लिए टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। यानी कोलकाता नाइटराइडर्स पहले गेंदबाजी करेगी।

02:59 PM, 18-Apr-2021

टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर पहुंचे

02:58 PM, 18-Apr-2021

02:54 PM, 18-Apr-2021

केकेआर ने एक जीता एक हारा

उप कप्तान दिनेश कार्तिक पर भी बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। नितीश राणा ने बल्लेबाजी में प्रभावित किया है लेकिन शुभमन गिल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। केकेआर को इस युवा बल्लेबाज से अब अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। चेपॉक की पिच पर डेथ ओवरों में गेंदबाजी चिंता का विषय है और ऐसे में मॉर्गन अपने संसाधनों को पूरी चतुराई से उपयोग कर रहे हैं। कई स्टार बल्लेबाजों से सजी आरसीबी की टीम के खिलाफ भी उन्हें अपने इस कौशल का अच्छी तरह से उपयोग करना होगा। अनुभवी हरभजन सिंह की जगह कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है। हरभजन ने पिछले दोनों मैचों में केवल शुरुआती ओवर किया था।

02:50 PM, 18-Apr-2021

लगातार तीसरी जीत की तलाश में आरसीबी

आरसीबी का सवाल है तो कोहली, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडीक्कल की मौजूदगी के बावजूद आरसीबी अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पाया है, लेकिन आरसीबी ने अपने दोनों मैच जीते हैं। मैक्सवेल ने मध्यक्रम में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है जबकि हर्षल पटेल गेंदबाजी में अंतर पैदा कर रहे हैं। कोहली हालांकि अपनी टीम का विजय अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे और अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

02:44 PM, 18-Apr-2021

आज आईपीएल का जन्मदिन भी है

18 अप्रैल 2008 को केकेआर और आरसीबी के बीच ही टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया था, जहां ब्रैंडन मैक्कुलम के छक्के की बारिश में आरसीबी अपने ही घर में उड़ गया था।
 

02:40 PM, 18-Apr-2021

RCB vs KKR: डीविलियर्स-मैक्सवेल के तूफान में उड़ी केकेआर, आरसीबी की लगातार तीसरी जीत

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज सुपर संडे है। 14वें सीजन में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। चेन्नई की गर्मी में कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें