विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का नौवां आईपीएल शतक पूरा किया। वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।
विराट कोहली ने 58 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का नौवां शतक पूरा कर लिया है। अब आरसीबी को जीत के लिए नौ गेंदों में नौ रनों की जरूरत है।
टिम डेविड आउट हो गए। कार्तिक त्यागी ने उन्हें मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। उधर, विराट कोहली शतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 99 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 17.5 ओवर में आरसीबी ने चार विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। अब बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा आए हैं।
आरसीबी को दूसरा झटका 14वें ओवर की पहली गेंद पर कार्तिक त्यागी ने दिया। उन्होंने रहाणे के हाथों पडिक्कल को कैच कराया। वह 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट का साथ देने रजत पाटीदार आए हैं।
13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और आरसीबी ने एक विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 64 और देवदत्त पडिक्कल 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
लगातार दो पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली की फॉर्म में वापसी हो गई है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पडिक्कल के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं और आरसीबी का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। केकेआर को फिलहाल दूसरे विकेट की तलाश है।
आरसीबी को पहला झटका कार्तिक त्यागी ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल का शिकार किया। वह 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट कोहली का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं।
अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय और रिंकू सिंह की 49 रनों की दमदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 193 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए भुवनेश्वर, हेजलवुड और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट लिया।
17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और केकेआर ने तीन विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
कोलकाता को तीसरा झटका रसिख सलाम ने दिया। उन्होंने कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। अब रिंकू सिंह आए हैं।
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और कोलकाता ने दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
केकेआर को दूसरा झटका हेजलवुड ने दिया। उन्होंने रहाणे को कॉट एंड बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। अब रघुवंशी का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं।
23 के स्कोर पर कोलकाता को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने फिन एलन को अपना शिकार बनाया। वह आठ गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।
केकेआर: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।
आरसीबी: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, रोमारियो शेफर्ड।
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि रोमारियो शेफर्ड की जगह वेंकटेश अय्यर को मौका मिला है। वहीं, केकेआर के खेमे में वरुण चक्रवर्ती की जगह सौरभ दुबे की एंट्री हुई है।
रायपुर में फिलहाल बारिश रुकी हुई है। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियोहॉटस्टार के मुताबिक, टॉस 8:30 बजे होगा और मुकाबला 8:45 बजे शुरू होगा। ओवर्स में कोई कटौती नहीं होगी।
फिलहाल रायपुर में बारिश रुक गई है, और मैदानकर्मी कवर्स को हटा रहे हैं। अंपायर 8:15 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। टॉस में देरी हो रही है।
बारिश के कारण टॉस में देरी होगी। फिलहाल रायपुर में बारिश जारी है। मैदान को कवर्स से ढका गया है।
आरसीबी और केकेआर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर बारिश का साया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, फिलहाल रायपुर में तेज बारिश हो रही है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है। मैदान को पूरी तरह कवर किया गया है।
दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 15 मैच आरसीबी ने अपने नाम किए। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
दूसरी तरफ, केकेआर को सीजन के शुरुआती दौर में संघर्ष करना पड़ा। यह टीम शुरुआती 6 में से एक भी मैच अपने नाम नहीं कर सकी थी। प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान के करीब रहने के बाद, केकेआर ने लगातार चार जीत के साथ जोरदार वापसी की है और अब वे टॉप-चार में जगह बनाने के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं। केकेआर 10 में से 4 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है। इस टीम के पास 9 अंक हैं।
मौजूदा चैंपियन आरसीबी इस सीजन 11 में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर मौजूद है। यह टीम पिछले 3 में से 1 मुकाबला अपने नाम कर सकी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट से जीत ने टीम के मनोबल को बढ़ाया है। प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद केकेआर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने का लक्ष्य रखेगी। आरसीबी इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का कर लेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना करेगी। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।
IPL Live Cricket Score, RCB vs KKR Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की नजर जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होंगी। वहीं, केकेआर अगर यह मुकाबला जीतती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित रहेंगी।