फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs KKR : बैंगलोर में कोलकाता ने बरकरार रखा जीत का रिकॉर्ड, केकेआर ने आरसीबी को सात विकेट से हराया

Fri, 29 Mar 2024 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

IPL Live Cricket Score, RCB vs KKR Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 10वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए और कोलकाता को 183 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में केकेआर ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : केकेआर ने आरसीबी को सात विकेट से हराया

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता को फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने आरसीबी के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी निभाई। मयंक डागर ने इस साझेदारी को सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर तोड़ा। नरेन 22 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 213.63 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, फिलिप सॉल्ट दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाने में कामयाब हुए। 

इस मैच में वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हुई। टीम को तीसरा झटका वेंकटेश के रूप में लगा। वह 29 गेंदों में अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। इस बल्लेबाज को यश दयाल ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। कप्तान के साथ उन्होंने 75 रन की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह आए जो पांच रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 24 गेंदों का सामना किया और 162.50 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। इस दौरान वह नाबाद रहे। आरसीबी के लिए विजयकुमार, मयंक डागर और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

10:35 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे वेंकटेश

पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे वेंकटेश अय्यर दमदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने एक गेंद और खेली, लेकिन उन्हें कोई रन नहीं मिला। इस बल्लेबाज को यश दयाल ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर श्रेयस अय्यर बने हुए हैं। टीम को जीत के लिए 29 गेंदों में 16 रन की जरूरत है। 

10:30 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 150/2

14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 150/2 है। कोलकाता अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर के बीच 64* रन की साझेदारी हो चुकी है। केकेआर को जीत के लिए 34 गेंदों में 25 रन की जरूरत है। 

विज्ञापन
10:21 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 137/2

12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, कोलकाता का स्कोर 137/2 पर पहुंच गया है। श्रेयस अय्यर 14 रन और वेंकटेश अय्यर 34 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 

10:13 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : वेंकटेश अय्यर की कमर हुआ दर्द

वेंकटेश अय्यर की कमर में दर्द की वजह से मैच बीच में रुक गया है। उन्होंने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोरदार छक्का मारा। इस शॉट के बाद उन्हें पीठ में क्रैंप की शिकायत हुई। मैदान पर फिजियो पहुंचे।

विज्ञापन
10:11 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : कोलकाता को लगा दूसरा झटका

कोलकाता को दूसरा झटका फिलिप सॉल्ट के रूप में लगा। वह 20 गेंदों में 30 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर उतरे हैं। 

10:06 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : सुनील नरेन आउट हुए

सुनील नरेन 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मयंक डागर ने क्लीन बोल्ड किया। पहले विकेट के लिए उन्होंने फिलिप सॉल्ट के साथ 86 रन की साझेदारी निभाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वेंकटेश अय्यर उतरे हैं। 
 

09:49 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : पॉवरप्ले में कोलकाता ने बनाए 85 रन

पॉवरप्ले में कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 85 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन 20 गेंदों में 47 रन और फिलिप सॉल्ट 16 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 

09:44 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 63/0

पांच ओवर का खेल पूरा हो चुका है। कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन और फिलिप सॉल्ट के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है। 

09:32 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 46/0

आरसीबी के खिलाफ कोलकाता की अच्छी शुरुआत हुई है। टीम ने तीन ओवर में 46/0 का स्कोर तैयार कर लिया है। सुनील नरेन 11 गेंदो ंमें 22 और फिलिप सॉल्ट सात गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में खेलते नजर आ रहे हैं।

09:22 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : कोलकाता की पारी शुरू हुई

आरसीबी द्वारा दिए गए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने को कोलकाता नाइट राइडर्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए फिलिप सॉल्ट और सुनील नरेन उतरे हैं। पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने कराया। इस ओवर के बाद टीम का स्कोर 18/0 रन है।

09:01 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : आरसीबी ने कोलकाता को दिया 183 रन का लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दमदार प्रदर्शन किया। घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए टीम ने विराट कोहली की 83 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए और 183 रन का लक्ष्य तैयार किया। टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस आठ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरन ग्रीन ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। ग्रीन 21 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। रसेल ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन को अपना शिकार बनाया। टीम को तीसरा झटका मैक्सवेल के रूप में लगा जिन्हें नरेन ने अपना शिकार बनाया। इस मैच में रजत पाटीदार और अनुज रावत तीन-तीन रन बनाकर आउट हुए। एक बार फिर पाटीदार फ्लॉप साबित हुए। वहीं, दिनेश कार्तिक ने छठे विकेट के लिए  कोहली के साथ 31 रन की साझेदारी निभाई। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।

09:00 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 160 रन के पार पहुंचा

19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 16 रन के पार पहुंच गया है। विराट कोहली फिलहाल क्रीज पर हैं और 76 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 

08:47 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : रजत पाटीदार एक बार फिर नाकाम हुए

आईपीएल के 17वें सीजन में रजत पाटीदार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। कोलकाता के खिलाफ एक बार फिर उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली। रसेल ने उन्हें 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। 17 ओवर के बाद टीम का स्कोर 148/4 है।

08:32 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 134/3

15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। विराट कोहली 62 रन और रजत पाटीदार एक रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल 28 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें नरेन ने अपना शिकार बनाया। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 134/3 है।

08:18 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : विराट कोहली का अर्धशतक पूरा हुआ

विराट कोहली ने कोलकाता के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 36 गेंदों में 50 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और तीन छक्के निकले। इसके अलावा उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आरसीबी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 240 छक्के लगा लिए हैं। 

08:10 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : रसेल ने दिया दूसरा झटका

रसेल ने आरसीबी को दूसरा झटका 82 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया। वह 21 गेंदों में 33 रन बनाने में कामयाब हुए। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 85/2 है।

07:56 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : पॉवरप्ले में आरसीबी ने बनाए 61 रन, लगा एक झटका

पॉवरप्ले खत्म हो चुका है, आरसीबी ने 61/1 रन का स्कोर तैयार कर लिया है। विराट कोहली और कैमरन ग्रीन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 24 गेंदों में 44 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले फाफ डुप्लेसिस आठ रन बनाकर आउट हुए थे।

07:47 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : चार ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 45/1

चार ओवर का खेल पूरा हो चुका है। आरसीबी का स्कोर 45/1 है। विराट कोहली दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। वह पॉवरप्ले का भरपूर फायदा उठाते नजर आ रहे हैं। 17 गेंदों में किंग कोहली 7 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, उनका साथ कैमरन ग्रीन दे रहे हैं। 

07:42 PM, 29-Mar-2024

KKR vs RCB Live Score : आरसीबी का पहला विकेट गिरा

आरसीबी को पहला झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप मे ंलगा। उन्हें हर्षित राणा ने अपना शिकार बनाया। कप्तान सिर्फ आठ रन बना सके। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 17/1 है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैमरन ग्रीन आए हैं।

07:32 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : आरसीबी की पारी शुरू हुई

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आरसीबी तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर पहुंचे हैं। दोनों जबदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पिछले मैच में दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। पहले ओवर मिचेल स्टार्क ने कराया जिनके खिलाफ पहली गेंद पर कोहली ने शानदार चौका जड़ा। इस ओवर के बाद टीम का स्कोर 7/0 है।

07:23 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : सुनील के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

कोलकाता के स्टार स्पिनर सुनील नरेन ने मैदान पर उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आरसीबी के खिलाफ वह अपने टी20 करियर का 500वां मैच खेलने के लिए उतरे हैं। इससे पहले पोलार्ड ने 660 मैच खेले हैं। ड्वेन ब्रावो ने 573 मुकाबले खेले हैं जबकि शोएब मलिक 542 मैच खेलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल हैं। 

वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर ने 499 मैचों में  536 विकेट लिए हैं। वहीं, ड्वेन ब्रावो ने 625 विकेट के साथ इस लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं। इसके अलावा राशिद खान ने 566 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में  35 वर्षीय खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 163 मुकाबले खेले हैं। इनमें सुनील ने 6.72 की इकॉनमी से 164 विकेट हासिल किए हैं। वह बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके नाम 1048 रन दर्ज हैं। 

07:07 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। इम्पैक्ट सब: महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, विजयकुमार विशक, स्वप्निल सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज।

 

06:50 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में आरसीबी पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। इस मुकाबले में केकेआर की टीम में अनुकूल रॉय की एंट्री हुई है। वहीं, आरसीबी बिना किसी बदलाव के खेलती नजर आएगी। कोलकाता की टीम में फिलिप सॉल्ट, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और मिचेल स्टॉर्क चार विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलते दिखेंगे। वहीं, आरसीबी की टीम इस मुकाबले में फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और अल्जारी जोसेफ के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरेगी।

06:41 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : सिर्फ तीन छक्के लगाते ही कोहली कर देंगे कमाल

रॉयल चैलैंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली टीम के तीसरे मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 10वां मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराया था, जबकि केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर 17वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी। कोहली अगर केकेआर के खिलाफ तीन छक्के लगाने में सफल रहे तो वह आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

06:41 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : बैंगलुरु में साफ रहेगा मौसम

आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश कोई बाधा नहीं डाल पाएगी क्योंकि शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 22 से 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों की मददगार रहेगी और यहां कि शॉर्ट बाउंड्री बल्लेबाजों को अतिरिक्त मदद देगी। 

06:38 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : चिन्नास्वामी में बरसेंगे रन

एम चिन्नास्वामी की सपाट पिट बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच हुए पिछले मैच में यहां की पिच पारंपरिक रूप से थोड़ी अलग दिखी थी जिसका जिक्र खुद कोहली ने मैच के बाद किया था। हालांकि केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाले मैच में उम्मीद है कि चिन्नास्वामी में फैंस को जमकर र बरसते हुए दिखाई देंगे। आरसीबी का बल्लेबाजी आक्रमण काफी मजबूत है और टीम के पास दिनेश कार्तिक के रूप में अनुभवी मैच फिनिशर है जो अपनी बल्लेबाजी से किसी भी समय पासा पलट सकता है। कार्तिक ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन पिछले मैच में किया था और उन्हें इस दौरान महिपाल लोमरोर का अच्छा साथ मिला था। 

06:38 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : केकेआर के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

केकेआर के पास भी अन्य टीमों की तरह ताकतवर बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया था। कप्तान श्रेयस अय्यर भी प्लॉप साबित हुए थे। मध्यक्रम में रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल ने पिछले मैच में ताबड़तोड़ पारी खेल टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया जिससे केकेआर ने हैदराबाद को चार रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की थी। 

06:37 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : आरसीबी के गेंदबाजों को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और यश दयाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अन्य गेंदबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पहले मैच में 38 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 43 रन देकर एक विकेट लिया। ऐसे में आरसीबी टीम केकेआर के खिलाफ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। 

06:37 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बेहतर है केकेआर का रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में आरसीबी के सभी शीर्ष छह बल्लेबाज दाएं हाथ के थे। सुयश शर्मा को छोड़कर केकेआर के अन्य गेंदबाजों को दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद है। दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ केकेआर के अन्य गेंदबाजों की इकोनॉमी रेट अच्छी रही है। आंद्रे रसेल 8.9, मिचेल स्टार्क 7.3, हर्षित राणा 8.4, सुनील नरेन 6.5 और वरुण चक्रवर्ती की 7.5 की इकोनॉमी रेट बताती है कि इनका दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ प्रदर्शन किस तरह का रहा है। केकेआर के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने पर वे आरसीबी के बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बन सकते हैं। 

06:36 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR Live Score : आरसीबी को फिर कोहली से होगी उम्मीद

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाल बल्लेबाज विराट कोहली से उनकी टीम को एक बार फिर उम्मीद रहेगी। आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था जिसके दम पर टीम लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रही थी। कोहली के अंदर साझेदारी बनाने की भी क्षमता है। वह आईपीएल में 150 या उससे अधिक रनों की साझेदारी में सात बार हिस्सा रहे हैं। कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी भी आईपीएल में काफी हिट हैं और केकेआर के गेंदबाजों के सामने आरसीबी की इस सलामी जोड़ी को रोकने की चुनौती होगी।

06:30 PM, 29-Mar-2024

RCB vs KKR : बैंगलोर में कोलकाता ने बरकरार रखा जीत का रिकॉर्ड, केकेआर ने आरसीबी को सात विकेट से हराया

आईपीएल 2024 के 10वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होगा। आंकड़ों के लिहाज से केकेआर का पलड़ा आरसीबी पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर ने 18 और आरसीबी ने 14 मैच जीते हैं। आरसीबी की शुरुआत इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हारकर हुई थी, जबकि उसने दूसरे मैच में पंजाब किंग्स को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही हराया था। दूसरी ओर, केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें