मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आठ विकेट से हरा दिया। बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर 170 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मौजूदा सत्र में यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को लगातार दो मैचों में जीत के बाद पहली बार मुंह की खानी पड़ी। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम इस शिकस्त के साथ अंक तालिका के शीर्ष पायदान से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट 1.149 ही रह गया। वहीं, गुजरात चौथे स्थान पर चार अंक और 0.807 के नेट रन रेट के साथ है। पहले स्थान पर चार अंक और 1.485 के नेट रन रेट के साथ पंजाब किंग्स है।
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने सधी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई। भुवनेश्वर कुमार ने पांचवें ओवर में कप्तान को लिविंगस्टोन को कैच आउट कराया। वह 14 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद मोर्चा जोस बटलर ने संभाला। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। इस दौरान सुदर्शन सिर्फ एक रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वह 36 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाने में कामयाब हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शेरफेन रदरफोर्ड भी शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने बटलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर 73 और रदरफोर्ड 30 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोस हेजलवुड ने एक-एक विकेट चटकाया।
गुजरात को दूसरा झटका जोश हेजलवुड ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह 49 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर 111/2 है।
साई सुदर्शन और जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 42 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 75/1 है।
साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने गुजरात को सधी शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद स्कोर 26/0 है।
गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
लियाम लिविंगस्टोन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 162 रन का लक्ष्य तैयार किया है। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन और साई किशोर ने दो विकेट झटके। अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
लिविंगस्टोन ने 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
आरसीबी को छठा झटका भी साई किशोर ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को कैच आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड उतरे हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 105/6 है।
आरसीबी को पांचवां साई किशोर ने दिया। उन्होंने शानदार फॉर्म में नजर आ रहे जितेश शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए क्रुणाल पांड्या उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर मौजूद हैं।
42 पर चार विकेट खो चुकी आरसीबी के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के आए जितेश शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए जितेश शर्मा के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा ली है। 12 ओवर के बाद स्कोर 91/4 है।
जितेश और लिविंगस्टोन के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 73/4 है।
आरसीबी को चौथा झटका ईशांत शर्मा ने दिया। उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर मौजूद हैं।
आरसीबी को तीसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को बोल्ड किया। वह सिर्फ 14 रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए लियाम लिविंगस्टोन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रजत पाटीदार मौजूद हैं।
आरसीबी को दूसरा झटका तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब फिल सॉल्ट का साथ देने के लिए कप्तान रजत पाटीदार उतरे हैं।
आरसीबी को पहला झटका अरशद खान ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए देवदत्त पडिक्कल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर।
गुजरात जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस मैच में कगिसो रबाडा नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अरशद खान को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
गुजरात के पास राशिद खान और आर साइ किशोर जैसे खतरनाक स्पिनर हैं जो आरसीबी के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में उलझा सकता हैं। गुजरात के पास कैगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज हैं। आरसीबी के लिए खेलने वाले सिराज को मेगा नीलामी में गुजरात ने खरीदा था। रबाडा अब तक 14 पारियों में से चार बार कोहली को आउट कर चुके हैं।
कोहली ने पहले मैच में अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म साबित की थी और अब वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी इस सीजन पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी और कोहली फैंस को निराश नहीं करना चाहेंगे। कोहली का साथ फिल सॉल्ट ने अच्छी तरह निभाया है। कोहली और सॉल्ट पिछले दो मैचों में 95 और 45 रन की साझेदारी कर चुके हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों और खतरनाक हो सकते हैं।
आरसीबी अब तक अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है। उसने अपने पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराया था और फिर अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को मात दी थी। आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इस आईपीएल में छह से कम की इकॉनॉमी रेट से रन दिए हैं। नई गेंद को स्विंग कराने के कौशल से भुवनेश्वर और सटीक गेंदबाजी के फन में माहिर हेजलवुड मिलकर उनकी परेशानी का सबब बन सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल भी उपयोगी साबित हुए हैं।
लगातार दो जीत के साथ आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। गुजरात ने भी अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था और उसकी नजरें लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी। मैच के दौरान आरसीबी का लक्ष्य गेंदबाजों के दम पर लगातार तीसरी जीत करने का होगा।
IPL Cricket Live Score, RCB vs GT 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी जबकि गुजरात की नजर अपनी दूसरी जीत पर होगी।