फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs GT Highlights : गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आईपीएल से किया बाहर, कोहली पर भारी पड़ा शुभमन गिल का शतक

Mon, 22 May 2023 12:19 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

RCB vs GT Highlights, RCB vs GT 2023 : आईपीएल के 16वें सीजन के 70वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात ने मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बना लिए। इस हार के बाद आरसीबी की टीम आईपीएल से बाहर हो गई। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह मिल गई।
विज्ञापन
शुभमन गिल और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:12 AM, 22-May-2023

RCB vs GT Live Score: गुजरात ने तोड़ा आरसीबी का सपना

गुजरात टाइंटस ने आरसीबी का सपना तोड़ दिया। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर खिताब से काफी दूर रह गई। पिछली बार प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी इस बार पांचवें स्थान पर रही। गुजरात की जीत फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ। वह 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही। वहीं, आरसीबी को 14 अंकों से संतोष करना पड़ा। उसका नेट रनरेट मुंबई से काफी बेहतर था। ऐसे में टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत की आवश्यकता थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बना लिए। इस मैच में दो शतक लगे। आरसीबी के लिए दिग्गज विराट कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए। वहीं, युवा स्टार शुभमन गिल ने नाबाद 104 रन की पारी खेली। इस बार अनुभवी कोहली के शतक पर युवा गिल का सैकड़ा भारी पड़ गया।

गुजरात के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 104 रन बनाए। उन्होंने 52 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए। विजय शंकर ने 35 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। ऋद्धिमान साहा 12 और डेविड मिलर छह रन बनाकर आउट हुए। दसुन शनाका खाता नहीं खोल पाए। राहुल तेवतिया ने नाबाद चार रन बनाए। आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। विजयकुमार और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 28, माइकल ब्रेसवेल ने 26 और अनुज रावत ने 15 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 11 और महिपाल लोमरोर एक रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल पाए। गुजरात के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी, राशिद खान और यश दयाल को एक-एक सफलता मिली।

11:40 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को मिली दोहरी सफलता

आरसीबी को दूसरी सफलता विजयकुमार व्यशक ने दिलाई। उन्होंने विजय शंकर को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। शंकर ने 35 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। शंकर के बाद बल्लेबाजी के लिए दसुन शनाका कुछ खास नहीं कर सके। वह 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। हर्षल पटेल की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच लिया।

11:24 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 13 ओवर में 125/1

गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ 13 ओवर में एक विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और विजय शंकर ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर ली है। दोनों ने आरसीबी से मैच करीब-करीब छीन लिया है। गिल 38 गेंद पर 69 और विजय शंकर 26 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
10:56 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: गुजरात की पारी का पावरप्ले समाप्त

गुजरात टाइटंस की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। उसने छह ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 11 गेंद पर 18 और विजय शंकर 11 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:45 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को मिली पहली सफलता

आरसीबी को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को आउट कर दिया। साहा 14 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। वेन पार्नेल ने उनका कैच लिया। गुजरात टाइटंस ने चार ओवर में एक विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल नौ और विजय शंकर चार रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
10:11 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी ने गुजरात को दिया मुश्किल लक्ष्य

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 198 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 28, माइकल ब्रेसवेल ने 26 और अनुज रावत ने 15 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 11 और महिपाल लोमरोर एक रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल पाए। गुजरात के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी, राशिद खान और यश दयाल को एक-एक सफलता मिली।

10:04 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: विराट का सातवां शतक

विराट कोहली ने लगातार दूसरे आईपीएल मैच में शतक लगा दिया है। विराट ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। कोहली का आईपीएल में यह सातवां शतक है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। विराट ने सर्वाधिक शतक के मामले में अपने पूर्व साथी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल ने छह शतक लगाए थे।

09:58 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी का स्कोर 18 ओवर में 169/5

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और अनुज रावत क्रीज पर हैं। कोहली इस सीजन में अपने दूसरे और आईपीएल में छठे शतक के करीब हैं। विराट ने 55 गेंद पर 89 रन बना लिए हैं। अनुज रावत नौ गेंद पर सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:40 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: दिनेश कार्तिक का नहीं खुला खाता

दिनेश कार्तिक का खराब फॉर्म जारी है। वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ खाता नहीं खोल सके। कार्तिक 15वें ओवर में यश दयाल का शिकार बन गए। वह एक गेंद का ही सामना कर पाए। कार्तिक के आउट होने के बाद अनुज रावत क्रीज पर आए हैं। 

09:38 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को लगा चौथा झटका

आरसीबी को चौथा झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को आउट कर दिया। शमी ने उनका कैच लिया। ब्रेसवेल ने 16 गेंद पर 26 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके लगाए।

09:25 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: कोहली का 51वां अर्धशतक

विराट कोहली ने आईपीएल में अपना 51वां अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। आरसीबी ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 36 गेंद पर 52 और माइकल ब्रेसवेल नौ गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:11 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: नूर अहमद को मिली दूसरी सफलता

आरसीबी को तीसरा झटका 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। नूर अहमद ने महिपाल लोमरोर को ऋद्धिमान साहा के हाथों स्टंप आउट कराया। लोमरोर तीन गेंद पर एक रन ही बना सके। आरसीबी की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में तीन विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 31 गेंद पर 48 और माइकल ब्रेसवेल दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

09:06 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: नहीं चला ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला

आरसीबी को दूसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने पांच गेंद पर 11 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। आरसीबी ने नौ ओवर में दो विकेट पर 82 रन बनाए। विराट कोहली 27 गेंद पर 41 और महिपाल लोमरो तीन गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

09:00 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी के कप्तान पवेलियन लौटे

आरसीबी को पहला झटका आठवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। नूर अहमद ने फाफ डुप्लेसिस को आउट कर दिया। डुप्लेसिस 19 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। डुप्लेसिस का  कैच राहुल तेवतिया ने लिया। आउट होने से पहले उन्होंने विराट कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। डुप्सेसिस के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।

08:52 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: कोहली और डुप्लेसिस ने की अर्धशतकीय साझेदारी

आरसीबी की पारी के छह ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने बिना किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 22 गेंद पर 36 और फाफ डुप्लेसिस 14 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली।

08:38 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी का स्कोर 3 ओवर में 26/0

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के ओपनर विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने मजबूत शुरुआत की है। आरसीबी ने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस आठ गेंद पर 17 और कोहली 10 गेंद पर आठ रन बनाकर नाबाद हैं।

08:25 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की पारी शुरू हो गई है। कप्तान फाफ डुप्सेसिस के साथ अनुभवी विराट कोहली क्रीज पर उतरे हैं। दोनों से टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी।

08:11 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score : बारिश के कारण शुरू नहीं हुई आरसीबी की बल्लेबाजी

टॉस के बाद बेंगलुरु में एक बार फिर बारिश आ गई है। बारिश के कारण ही आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू नहीं हो पाई है। मैदान पर कवर्स आ गए हैं। आरसीबी की चिंता अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

08:01 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजय कुमार व्यशक।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दसुन शनाका, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, यश दयाल।

07:58 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score : आरसीबी की टीम में एक बदलाव

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टीम में एक बदलाव किया। चोट के कारण कर्ण शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे। उनके स्थान पर हिमांशु शर्मा को मौका दिया गया है। वह मुख्य प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हुए हैं। उन्हें पांच सब्सीट्यूट खिलाड़ियों में रखा गया है।

07:37 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score : थोड़ी देर में होगा टॉ़स

आरसीबी फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। बेंगलुरु में बारिश रुक गई है और थोड़ी देर में टॉस होगा। शाम 7:45 बजे टॉस होगा और फिर 15 मिनट बाद मैच शुरू हो जाएगा।

07:21 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score : मुंबई शीर्ष चार में शामिल

इसी बीच, दिन के एक अन्य मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मुंबई के 14 मैच में 16 अंक हो गए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब आरसीबी के पास गुजरात के खिलाफ जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मैच हारने या रद्द होने पर वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाए। अगर आरसीबी की टीम मैच हारती है तो उसके 14 मैच में 14 अंक ही रहेंगे। वहीं, रद्द होने पर 14 मैच में 15 अंक ही हो पाएंगे। दूसरी ओर, अगर वह गुजरात को हरा देती है तो उसके 14 मैच में 16 अंक हो जाएंगे और वह बेहतर नेट रनरेट की बदौलत प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसे में मुंबई की टीम पांचवें स्थान पर खिसक जाएगी।

07:16 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score : बेंगलुरु में मौसम साफ नहीं

बेंगलुरु में बारिश के कारण आरसीबी और गुजरात के बीच मैच में अब तक टॉस नहीं हो पाया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के ऊपर बादल छाए हुए हैं। मौसम साफ नहीं होने के कारण अंपायर टॉस को लेकर कोई फैसला नहीं कर पाए हैं।

06:53 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score : टॉस में देरी

बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में टॉस देरी से होगा। आईपीएल के आधिकारिद ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। आरसीबी की टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द मैच शुरू होगा। अगर मैच नहीं होता है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है।
 

06:30 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Live Score : बेंगलुरु में झमाझम बारिश

आरसीबी के लिए बुरी खबर है। बेंगलुरु में झमाझम बारिश हो रही है। यहां पूरे दिन बारिश हुई है। लोगों को आंधी का भी सामना करना पड़ा है। अगर बारिश होती रही है और मैच नहीं हुआ तो आरसीबी को एक अंक से संतोष करना पड़ेगा। ऐसे में वह प्लेऑफ की रेस से बाहर भी हो सकती है।

06:27 PM, 21-May-2023

RCB vs GT Highlights : गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आईपीएल से किया बाहर, कोहली पर भारी पड़ा शुभमन गिल का शतक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 16वें सीजन के 70वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह लीग राउंड का आखिरी मैच भी है। गुजरात अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है। आरसीबी की नजर गुजरात को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने पर होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें