फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs CSK Highlights: आरसीबी ने 43 रनों से जीता मुकाबला, चेन्नई 207 पर ऑलआउट; भुवनेश्वर को तीन विकेट मिले

Sun, 05 Apr 2026 11:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

खास बातें

आरसीबी ने 43 रनों से सीएसके को हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर आरसीबी ने तीन विकेट खोकर 250 रन बनाए। जवाब में सीएसके 19.4 ओवर में सिर्फ 207 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम सीएसके - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 05-Apr-2026

आरसीबी ने जीता मुकाबला

आरसीबी ने 43 रनों से सीएसके को हरा दिया। रविवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने तीन विकेट खोकर 250 रन बनाए। जवाब में सीएसके 19.4 ओवर में सिर्फ 207 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

11:02 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को आठवां झटका

जेमी ओवरटन 16 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए। अब अंशुल कंबोज का साथ देने नूर अहमद आए हैं। 

10:52 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को सातवां झटका

चेन्नई को सातवां झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने पाटीदार के हाथों प्रशांत वीर को कैच कराया। वह 29 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवरटन 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 15.1 ओवर के बाद सात विकेट पर 165 रन हैं।

विज्ञापन
10:45 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को छठा झटका

चेन्नई को छठा झटका अभिनंदन ने दिया। उन्होंने शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया। वह 18 रन बना सके। अब प्रशांत वीर का साथ देने जेमी ओवरटन आए हैं।

10:15 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: पांचवां विकेट गिरा

चेन्नई को पांचवां झटका भी क्रुणाल पांड्या ने दिया। उन्होंने कार्तिक शर्मा को अभिनंदन सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब शिवम दुबे का साथ देने प्रशांत वीर आए हैं।

विज्ञापन
10:07 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे सरफराज

सातवें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने सरफराज खान को अपना शिकार बनाया। वह 25 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। अब कार्तिक शर्मा का साथ देने शिवम दुबे आए हैं।

10:05 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और सरफराज खान ने 24 गेंदों में अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। शुरुआती छह ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन है।

09:52 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका

संजू सैमसन लगातार तीसरे मैच में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। वह इस मुकाबले में सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए। अब सरफराज का साथ देने कार्तिक आए हैं।

09:43 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: 10 पर चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

चेन्नई को दूसरा झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने आयुष म्हात्रे को पवेलियन भेजा, जो सिर्फ एक रन बना पाए। अब सरफराज खान आए हैं।

09:37 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई की झटके से शुरुआत

चेन्नई की झटके से शुरुआत हुई है। ऋतुराज गायकवाड़ सात रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जैकब डफी ने पडिक्कल के हाथों कैच कराया। अब संजू सैमसन का साथ देने आयुष म्हात्रे आए हैं।

09:19 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: आरसीबी ने चेन्नई को दिया 251 रन का लक्ष्य

आरसीबी ने चेन्नई को 251 रनों का लक्ष्य दिया है। चिन्नास्वामी में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने टिम डेविड और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 250 रन बनाए। 

09:14 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: 21 गेंदों में डेविड का अर्धशतक

21 गेंदों में टिम डेविड ने शानदार अर्धशतक पूरा किया। पारी का 19वां ओवर जेमी ओवरटन ने फेंका और 30 रन लुटा बैठे।

08:46 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: आरसीबी को तीसरा झटका

आरसीबी को तीसरा झटका ओवरटन ने दिया। उन्होंने पडिक्कल को बोल्ड किया। वह 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। अब रजत पाटीदार का साथ देने टिम डेविड आए हैं।

08:41 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: 28 गेंदों में पडिक्कल का अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 151 रन हो गया है। रजत पाटीदार 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

08:30 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: 12 ओवर का खेल पूरा

12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और आरसीबी ने दो विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद हैं।

08:23 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: सॉल्ट अर्धशतक से चूके

शिवम दुबे ने फिल सॉल्ट को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया है। सॉल्ट शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 30 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हो गए।

07:52 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका अंशुल कंबोज ने पांचवें ओवर में दिया। उन्होंने विराट कोहली को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अब फिल सॉल्ट का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।

07:35 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। फिल सॉल्ट और विराट कोहली क्रीज पर हैं। 

07:06 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह।

07:02 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि उन्होंने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, आरसीबी भी किसी बदलाव के बगैर खेलने उतरेगी।

06:59 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: पिच और मौसम रिपोर्ट

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां चौके-छक्कों की भरमार रहती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 141 रन और दूसरी पारी का 136 रन है। मौसम की बात करें तो मैच के दिन बारिश की लगभग 25% संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

06:59 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और सीएसके के बीच अब तक आईपीएल में 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सीएसके का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 21 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 13 मैचों में जीत मिली है।

05:56 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: सीएसके की बल्लेबाजी से उम्मीद

सीएसके की बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आए हैं। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने अंत में तेज 32 रन (12 गेंद) जोड़े।

05:55 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: टीमों का हाल

आरसीबी ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। टीम ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। 202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। इस मैच में विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन की तेज पारी खेली। हालांकि, गेंदबाजी में जैकब डफी को छोड़कर बाकी गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में असफल रहे।

दूसरी ओर, चेन्नई का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है। पहले राजस्थान रॉयल्स से और फिर पंजाब किंग्स से। खासकर गेंदबाजी सीएसके के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है। पंजाब के खिलाफ 209 रन बनाने के बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। मैट हेनरी महंगे साबित हुए हैं और स्पिनर्स भी प्रभावी नहीं रहे।

05:54 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: आरसीबी की सीएसके से टक्कर

आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आमने-सामने होंगे। यह मैच बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो अपनी छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है।

05:50 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Highlights: आरसीबी ने 43 रनों से जीता मुकाबला, चेन्नई 207 पर ऑलआउट; भुवनेश्वर को तीन विकेट मिले

IPL Live Cricket Score, RCB vs CSK Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जहां आरसीबी की नजरें सत्र की लगातार दूसरी जीत पर होंगी, वहीं सीएसके लगातार तीसरी हार से खुद को बचाना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें