हर्षल पटेल ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए मोईन अली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। हर्षल ने अपने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन को सिराज के हाथों कैच कराया। मोईन ने आउट होने से पहले 27 गेंदों में 34 रन बनाये। 18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 135/6, एमएस धोनी (2), ड्वेन प्रेटोरियस (1*)
रविंद्र जडेजा का बल्ले से संघर्ष जारी है। वह पांच गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 122/5, एमएस धोनी (0), मोईन अली (24*)
चेन्नई की टीम ने तीन विकेट गिरने के बावजूद रनों की रफ्तार कम होने नहीं दी है और अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। चेन्नई की तरफ से कॉन्वे और मोईन अली क्रीज पर बने हुए है। 13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 102/3, डेवोन कॉन्वे (50*), मोईन अली (13*)
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दूसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल कर ली है। मैक्सवेल ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायुडू की गिल्लियां बिखेर दी हैं। रायुडू आठ गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 77/3, डेवोन कॉन्वे (37*), मोईन अली (1*)
चेन्नई ने एक अच्छी शुरुआत करते हुए शाहबाज अहमद के ओवर में दो चौके लगाकर नौ रन बटोरे। एक ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 9/0, डेवोन कॉन्वे (8*), ऋतुराज गायकवाड़ (1*)
मुकेश चौधरी के तीसरे ओवर में फाफ डुप्लेसिस ने एक छक्का और दो चौका लगाया और कुल 18 रन बटोरे। बैंगलोर ने इसी के साथ अपने 50 रन पूरे कर लिए। पांच ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 51/0, विराट कोहली (17*), फाफ डुप्लेसिस (32*)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
फ़ाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जॉश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज
चेन्नई सुपर किंग्स :
ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉन्वे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जाडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, महीश थीक्षना, मुकेश चौधरी, सिमरनजीत सिंह