फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs SRH: बिश्नोई-शमी के दम पर पंजाब की शानदार जीत, हैदराबाद 5 रन से हारकर प्लेऑफ से बाहर

Sat, 25 Sep 2021 11:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

खास बातें

  • सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर, पंजाब ने पांच रन से हराया
  • पंजाब के लिए रवि बिश्नोई ने तीन और शमी ने दो विकेट झटके
  • हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने किया ऑलराउंडर प्रदर्शन
  • होल्डर ने बल्लेबाजी में बनाए नाबाद 47 रन, लगाए पांच छक्के
  • गेंदबाजी में होल्डर ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके
विज्ञापन
पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 25-Sep-2021

पंजाब ने हैदराबाद को पांच रन से हराया

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 के 37वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच रन से हरा दिया है। इसी के साथ हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने सात विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स की टीम सात विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी और मैच हार गई। पंजाब की तरफ से रवि विश्नोई (24 रन देकर) ने सर्वाधिक तीन और मोहम्मद शमी (14 रन देकर) ने दो विकेट झटके। बता दें कि इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंकतालिका में आठ अंकों के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। 

अगर मैच की बात करें, दोनों टीमों की शुरुआत लगभग एक जैसी ही रही। 27 रन के स्कोर पर पंजाब  के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके थे। वहीं, 88 रन पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। टीम की तरफ से एडेन मार्करम ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से जेसन होल्डर ने 19 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वहीं, लक्ष्य की पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत थोड़ी और खराब हुई। 10 रन के स्कोर उसने दो विकेट गंवा दिए थे और 60 रन पर सनराइजर्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

हैदराबाद की तरफ से जेसन होल्डर ने नाबाद 47 रन बनाए जो टीम का सर्वाधिक स्कोर है। होल्डर ने अपनी पारी के दौरान 29 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने पांच छक्के लगाए। इसके अलावा ऋद्धिमान साहा ने 31 रनों का योगदान दिया। 

 

11:01 PM, 25-Sep-2021

हैदराबाद को जीत के लिए छह गेंदों में 17 रन चाहिए

हैदराबाद को जीत के लिए छह गेंदों में 17 रन की दरकार है।

10:57 PM, 25-Sep-2021

हैदराबाद को सातवां झटका

19वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने राशिद खान को आउट कर हैदराबाद को सातवां झटका दिया।

विज्ञापन
10:56 PM, 25-Sep-2021

हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 21 रन

हैदराबाद ने 18 ओवर्स के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 12 गेंदों में 21 रन की दरकार है।

10:50 PM, 25-Sep-2021

हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 30 रन

हैदराबाद ने 17 ओवर्स के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 18 गेंदों में 30 रन की दरकार है।

विज्ञापन
10:46 PM, 25-Sep-2021

ऋद्धिमान साहा रनआउट

17वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद को छठा झटका लगा। ऋद्धिमान साहा (31) रनआउट हो गए।

10:42 PM, 25-Sep-2021

हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 35 रन

हैदराबाद ने 16 ओवर्स के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 24 गेंदों में 35 रन की दरकार है।

10:40 PM, 25-Sep-2021

होल्डर ने लगाए दो गेंदों पर लगातार दो छक्के

16वें ओवर की पहली व दूसरी गेंद पर जेसन होल्डर ने लगातार दो छक्के जड़ दिए।

10:31 PM, 25-Sep-2021

मुश्किल में सनराइजर्स हैदराबाद, आधी टीम लौटी पवेलियन

13वें ओवर में रवि बिश्नोई ने दो विकेट झटके। ओवर की दूसरी गेंद पर केदार जाधव (12) को और आखिरी गेंद पर अब्दुल समद (1) को गेल के हाथों कैच आउट कराया। मैच में बिश्नोई का यह तीसरा विकेट है।
 

10:27 PM, 25-Sep-2021

मुश्किल में हैदराबाद, चौथा विकेट गिरा

13वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने हैदराबाद को चौथा झटका दिया। उन्होंने केदार जाधव (12) को पवेलियन भेजा। मैच में बिश्नोई का यह दूसरा विकेट है। इससे पहले मनीष पांडे को पवेलियन भेजा था।

10:22 PM, 25-Sep-2021

हैदराबाद के 50 रन पूरे

11.1 ओवर में हैदराबाद ने अपने 50 रन पूरे किए। 

10:15 PM, 25-Sep-2021

10 ओवर्स के बाद स्कोर 43/3

हैदराबाद ने 10 ओवर्स के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। साहा 20 और केदार जाधव 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:03 PM, 25-Sep-2021

सनराइजर्स हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा

आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को तीसरा झटका लगा। रवि बिश्नोई ने मनीष पांडे (13) को आउट किया। 

10:02 PM, 25-Sep-2021

IPL 2021: पावरप्ले में सबसे सबसे छोटा स्कोर

  • 20 -  हैदराबाद बनाम पंजाब (शारजाह)
  • 21 - मुंबई बनाम पंजाब (चेन्नई)
  • 21 - राजस्थान बनाम दिल्ली (अबू धाबी)
  • 24 -  सीएसके बनाम मुंबई (दुबई)
  • 25 - केकेआर बनाम राजस्थान (मुंबई)

09:57 PM, 25-Sep-2021

छह ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर 20/2

छह ओवर्स के बाद हैदराबाद ने दो विकेट खोकर 20 रन बनाए हैं। पंजाब का स्कोर 29/2 था। 

09:48 PM, 25-Sep-2021

चार ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर 12/2

चार ओवर्स के बाद हैदराबाद ने दो विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा 8 और मनीष पांडे 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:40 PM, 25-Sep-2021

वार्नर के बाद विलियमसन भी आउट

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। केन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। मैच में शमी का यह दूसरा विकेट है।
 

09:28 PM, 25-Sep-2021

हैदराबाद की खराब शुरुआत, वार्नर आउट

हैदराबाद की खराब शुरुआत हुई है। मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वार्नर (2) को विकेट के पीछे राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

09:26 PM, 25-Sep-2021

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। डेविड वार्नर और ऋद्धिमान साहा ओपनिंग करने आए हैं। पंजाब की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद शमी कर रहे हैं। 

09:10 PM, 25-Sep-2021

पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 126 रन का लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 के 37वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 126 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने सात विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। हरप्रीत बरार 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, हैदराबाद की तरफ से जेसन होल्डर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर तीन विकेट झटके। बाकी गेंदबाजों ने भी बढ़िया गेंदबाजी की।

09:08 PM, 25-Sep-2021

पंजाब को सातवां छठा झटका

पंजाब को सातवां छठा झटका लगा है। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने नाथन एलिस (12) को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराया।

09:02 PM, 25-Sep-2021

18 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 104/6

18 ओवर्स के बाद पंजाब ने छह विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। हरप्रीत बरार 8 और नाथन एलिस 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:58 PM, 25-Sep-2021

17 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 100/6

17 ओवर्स के बाद पंजाब ने सैंकड़ा पूरा किया। हरप्रीत बरार 6 और नाथ एलिस 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:50 PM, 25-Sep-2021

PBKS vs SRH Live Score: पंजाब को लगा छठा झटका

16वें ओवर की चौथी गेंद पर जोसन होल्डर ने दीपक हूडा को स्थानापन्न खिलाड़ी जे सुचिथ के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। मैच में होल्डर का यह तीसरा विकेट है।

08:44 PM, 25-Sep-2021

पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन

15वें ओवर की चौथी गेंद पर अब्दुल समद ने एडेन मार्करम (27) को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 

08:42 PM, 25-Sep-2021

14 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 84/4

14 ओवर्स के बाद पंजाब ने चार विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए हैं। एडेन मार्करम 26 और दीपक हूडा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:31 PM, 25-Sep-2021

SRHvPBKS: पंजाब की पारी लड़खड़ाई

12वें ओवर की चौथी गेंद पर संदीप शर्मा ने निकोलस पूरन को चलता किया। उन्होंने खुद पूरन का कैच लपका।

08:26 PM, 25-Sep-2021

क्रिस गेल 14 रन बनाकर आउट

11वें ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान ने पंजाब को बड़ा झटका दिया। उन्होंने क्रिस गेल (14) को एलबीडब्ल्यू आउट कराया। 
 

08:21 PM, 25-Sep-2021

PBKS vs SRH Live: 10 ओवर्स के बाद स्कोर 55/2

मैच में पंजाब की खराब शुरुआत हुई है। 27 रन के अंदर पंजाब के दोनों ओपनर  पवेलियन लौट चुके थे। 10 ओवर्स के बाद स्कोर 55/2. क्रिस गेल 13 और एडेन मार्करम 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:16 PM, 25-Sep-2021

गेल का बल्ला खामोश

गेल का बल्ला खामोश है। उन्होंने अब तक 10 गेंदों में केवल छह रन ही बनाए हैं। 

08:13 PM, 25-Sep-2021

pbks vs srh Live: 8 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 39/2

मैच में पंजाब की खराब शुरुआत हुई है। आठ ओवर्स के बाद पंजाब ने दो विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल 5 और मार्करम 7 रन बनाकर खेल रहे है।

08:08 PM, 25-Sep-2021

सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी

  • 178 - एबी डीविलियर्स
  • 173 - कीरोन पोलार्ड
  • 150 - डेविड वार्नर*
  • 146 - ड्वेन ब्रावो
  • 145 - शेन वॉटसन

08:04 PM, 25-Sep-2021

छह ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 29/2

छह ओवर्स के बाद पंजाब ने दो विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए हैं। क्रिस गेल 1 और एडेन मार्करम 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:57 PM, 25-Sep-2021

दोनों ओपनर को होल्डर ने भेजा पवेलियन

पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेसन होल्डर ने मंयक अग्रवाल को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को दूसरा झटका दिया। होल्डर का यह मैच में दूसरा विकेट है। राहुल के भी होल्डर ने आउट किया था। दोनों सलामी बल्लेबाज को होल्डर ने ही पवेलियन भेजा।

07:50 PM, 25-Sep-2021

pbks vs srh: केएल राहुल 21 रन बनाकर आउट

पांचवें ओवर की पहली गेंद पर जेसन होल्डर ने पंजाब को बड़ा झटका दिया। उन्होंने कप्तान केएल राहुल को स्थानापन्न खिलाड़ी (जे सुचिथ) के हाथों कैच आउट कराया। 

07:40 PM, 25-Sep-2021

दो ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 13/0

दो ओवर्स के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 9 और मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

07:33 PM, 25-Sep-2021

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, हैदराबाद की तरफ से संदीप शर्मा पहला ओवर खेल रहे हैं। 
 

07:23 PM, 25-Sep-2021

pbks vs srh: पंजाब का 200वां आईपीएल मैच, वार्नर अपना 150वां मैच खेल रहे हैं

बता दें कि आज पंजाब का यह 200वां आईपीएल मैच है। वहीं, डेविड वार्नर अपना 150वां मैच खेल रहे हैं। 

07:16 PM, 25-Sep-2021

50 रन बनाते ही गेल हासिल कर लेंगे ये खास उपलब्धि

क्रिस गेल 50 रन बनाते ही आईपीएल के इतिहास में 5000 रन बनाने वाले तीसरे विदेशी क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर) ऐसा कर चुके हैं। डीविलियर्स के नाम अब तक आईपीएल में 5056 रन दर्ज हैं जबकि वार्नर 5447 रन बना चुके हैं। 

07:11 PM, 25-Sep-2021

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर, ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, केदार जाधव, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद।
 

07:09 PM, 25-Sep-2021

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह,  नाथन एलिस।
 

07:08 PM, 25-Sep-2021

पंजाब में तीन बदलाव,गेल की वापसी

पंजाब में तीन बदलाव हुए हैं। क्रिस गेल, नाथन एलिस और रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है।
 

07:02 PM, 25-Sep-2021

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की तरफ से नाथन एलिस ने डेब्यू किया है। वहीं गेल की वापसी हुई है।
 

06:41 PM, 25-Sep-2021

सनराइजर्स का अब तक का खराब प्रदर्शन

आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। पहले चरण में फिसड्डी साबित हुई केन विलियमसन की हैदराबाद के लिए दूसरे चरण की शुरुआत भी खराब रही और उसे दिल्ली के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। अंकतालिका में टीम सबसे निचले पायदान पर है। वहीं, पंजाब का भी कुछ ऐसा ही हाल है। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद आखिरी ओवर में मैच गंवा बैठी और सातवें पायदान पर खिसक गई। 

06:38 PM, 25-Sep-2021

आंकड़ों में SRH का पलरा भारी

आंकड़ों की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 17 मुकाबले हुए हैं। इसमें से हैदराबाद ने 12 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब की टीम ने 5 मैचों में जीत हासिल की है। 
 

06:27 PM, 25-Sep-2021

PBKS vs SRH: बिश्नोई-शमी के दम पर पंजाब की शानदार जीत, हैदराबाद 5 रन से हारकर प्लेऑफ से बाहर

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल के 14वें सीजन का 37वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शारजाह में खेला जाएगा। सात बजे टॉस होगा। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें