फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका, पंजाब को हराकर अंक तालिका में शीर्ष चार में पहुंची

Sun, 17 Apr 2022 07:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

PBKS vs SRH (Punjab vs Hyderabad): सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर सीजन की लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। आईपीएल 2022 के 28वें मैच में हैदराबाद ने पंजाब के 152 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सात गेंद पहले तीन विकेट खोकर बाजी मार ली। 
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:16 PM, 17-Apr-2022

सनराइजर्स हैदराबाद की सात विकेट से जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर सीजन की लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। आईपीएल 2022 के 28वें मैच में हैदराबाद ने पंजाब के 152 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सात गेंद पहले तीन विकेट खोकर बाजी मार ली। केन विलियमसन की अगुआई वाली हैदराबाद जीत के साथ ही आठ अंक लेकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। 

07:08 PM, 17-Apr-2022

आखिरी 12 गेंदों का खेल बाकी

हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 13 रन की जरुरत है। निकोलस पूरन और एडेन मार्करम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 139/3, एडेन मार्करम (30*), निकोलस पूरन (34*)

06:55 PM, 17-Apr-2022

आखिरी 24 गेंदों में 31 रन की दरकार

सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी 24 गेंदों में 31 रन की जरुरत है। मार्करम और पूरन मिलकर एक अच्छी साझेदारी कर चुके हैं। 16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 121/3, एडेन मार्करम (22*), निकोलस पूरन (24*)

विज्ञापन
06:44 PM, 17-Apr-2022

हैदराबाद के 100 रन पूरे

निकोलस पूरन और एडेन मार्करम के ऊपर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। दोनों के बीच में 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद ने भी अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 106/3, एडेन मार्करम (15*), निकोलस पूरन (17*)

06:34 PM, 17-Apr-2022

राहुल चाहर को दूसरी सफलता, अभिषेक आउट

राहुल चाहर ने सनराइजर्स को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल की और अभिषेक शर्मा को भी शाहरुख के हाथों कैच कराया। शर्मा ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 31 रन बनाए। 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 80/3, एडेन मार्करम (1*), निकोलस पूरन (3*)

विज्ञापन
06:23 PM, 17-Apr-2022

चाहर की फिरकी में फंसे राहुल त्रिपाठी

राहुल चाहर ने राहुल त्रिपाठी को अपनी फिरकी में फंसाते हुए हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। चाहर के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर त्रिपाठी हवाई शॉट खेलने के चक्कर में शाहरुख को कैच दे बैठे। राहुल त्रिपाठी ने आउट होने से पहले 22 गेंदों में 34 रन बनाए। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 64/2, अभिषेक शर्मा (21*), एडेन मार्करम (1*)

06:12 PM, 17-Apr-2022

हैदराबाद के 50 रन पूरे

राहुल चाहर के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके पहले ओवर में हैदराबाद को 14 रन मिले जिसमें पांच एक्सट्रा रन भी शामिल थे। सनराइजर्स ने इसी के साथ अपने पहले 50 रन भी पूरे कर लिए हैं। सात ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 53/1, राहुल त्रिपाठी (34*), अभिषेक शर्मा (19*)

06:05 PM, 17-Apr-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

हैदराबाद की टीम केन विलियमसन का विकेट जल्दी गंवाने के बाद संभलने की कोशिश में है। उसकी तरफ से अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर है। हैदराबाद ने पहले पावरप्ले मे एक विकेट गंवाकर 39 रन भी बनाए। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 39/1, राहुल त्रिपाठी (19*), अभिषेक शर्मा (17*)

05:51 PM, 17-Apr-2022

हैदराबाद को लगा पहला झटका, विलियमसन आउट

पंजाब के 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई है। चौथे ओवर की पहली गेंद पर कगिसो रबाडा ने विलियमसन को धवन के हाथों कैच कराया। विलियमसन नौ गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 22/1, राहुल त्रिपाठी (8*), अभिषेक शर्मा (11*)

05:36 PM, 17-Apr-2022

भुवनेश्वर के नाम दो उपलब्धि

भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। उन्होंने मैच में दोहरी उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने तीसरे ओवर में शिखर धवन को आउट करने के साथ ही जहीर खान और संदीप शर्मा को पीछे छोड़ दिया। भुवी के नाम अब पावरप्ले में 53 विकेट हो चुके हैं। भुवनेश्वर ने इस मैच में तीन विकेट लेने के साथ ही आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। 
 

05:30 PM, 17-Apr-2022

आखिरी ओवर में गिरे चार विकेट

हैदराबाद की तरफ से उमरान मलिक 20वां ओवर करने आए और बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटके। उन्होंने सबसे पहले दूसरी गेंद पर ओडियन स्मिथ को अपनी ही गेंदबाजी पर खुद कैच किया. इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर राहुल चाहर और वैभव अरोड़ा को बोल्ड किया। आखिरी गेंद पर उनके पास हैट्रिक लेने का मौका था लेकिन अर्शदीप ने उसपर शॉट खेलकर ऐसा नहीं होने दिया। हालांकि, अर्शदीप रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। उमरान 20वां ओवर मैडेन डालने वाले आईपीएल इतिहास के सिर्फ चौथे गेंदबाज हैं। 
 

05:25 PM, 17-Apr-2022

पंजाब ने बनाए 151 रन

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य रखा है। पंजाब ने आखिरी ओवर में चार विकेट गंवाए और कोई रन नहीं बनाए। 20वें ओवर में हैदराबाद के तेज गेंदबाद उमरान मलिक ने तीन विकेट झटके। वह अपनी हैट्रिक से चूक गए। लेकिन आखिरी गेंद पर अर्शदीप रन आउट हुए और पंजाब की पूरी टीम 151 रन पर सिमट गई। पंजाब की तरफ से लियम लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 60 रन बनाए जबकि हैदराबाद की तरफ से उमरान मलिक ने चार और भुवनेश्वर ने तीन विकेट लिए। 
 

05:15 PM, 17-Apr-2022

लिविंगस्टोन 60 रन बनाकर आउट

भुवनेश्वर कुमार ने तीसरी सफलता हासिल करते हुए लियम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजा। भुवी के कोटे के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर विलियमसन ने शानदार कैच पकड़ा। लिविंगस्टोन ने आउट होने से पहले 33 गेंदों में 60 रन बनाए। 19 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 151/6, ओडियन स्मिथ (13*), राहुल चाहर (0*)

05:10 PM, 17-Apr-2022

नटराजन के कोटे के चार ओवर पूरे

टी नटराजन ने अपने कोटे के चार ओवर पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में आठ रन खर्चे। 18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 142/5, लियम लिविंगस्टोन (60*), ओडियन स्मिथ (4*)

05:05 PM, 17-Apr-2022

शाहरुख धीमी पारी खेलकर आउट

शाहरुख खान ने एक बार फिर से निराश किया। वह धीमी पारी खेलकर भुवनेश्वर की गेंद पर आउट हुए। शाहरुख ने आउट होने से पहले 28 गेंदों में 26 रन बनाए। पंजाब को शाहरुख के रूप में पांचवां झटका लगा। 

04:54 PM, 17-Apr-2022

लिविंगस्टोन का 26 गेंदों में अर्धशतक

लियम लिविंगस्टोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के लगाए। 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 122/4, लियम लिविंगस्टोन (51*), शाहरुख खान (24*)

04:50 PM, 17-Apr-2022

शाहरुख-लिविंगस्टोन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शाहरुख खान और लियम लिविंगस्टोन ने मिलकर पंजाब को शुरुआती झटकों से उबार दिया है। दोनों खिलाड़ियों नें पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 53 रन जोड़ लिए हैं। 14 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 114/4, लियम लिविंगस्टोन (45*), शाहरुख खान (23*)

04:45 PM, 17-Apr-2022

पंजाब के 100 रन पूरे

जगदीश सुचित ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में 16 रन खर्चे। उनके इस ओवर में शाहरुख और लिविंगस्टोन ने एक-एक छक्के लगाए। इसके साथ ही पंजाब ने अपने 100 रन भी पूरे कर लिए। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 104/4, लियम लिविंगस्टोन (43*), शाहरुख खान (15*)

04:30 PM, 17-Apr-2022

10 ओवर का खेल पूरा

पंजाब किंग्स की टीम शुरुआती झटकों से उबरने में लगी है। चार विकेट गंवाने के बाद टीम की तरफ से लियम लिविंगस्टोन और शाहरुख खान क्रीज पर है। 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 70/4, लियम लिविंगस्टोन (24*), शाहरुख खान (1*)

04:19 PM, 17-Apr-2022

पंजाब को लगा चौथा झटका

नटराजन, सुचित के बाद उमरान ने भी अपने पहले ओवर में विकेट हासिल किया। उमरान ने अपनी ही गेंद पर जितेश शर्मा का कैच पकड़ा। जितेश आठ गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए।

04:15 PM, 17-Apr-2022

पंजाब के 50 रन पूरे

जगदीश सुचित ने अपने पहले ओवर में महज तीन रन दिए और बेयरस्टो का बड़ा विकेट अपने नाम किया। पंजाब ने भी अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 51/3, लियम लिविंगस्टोन (15*), जितेश शर्मा (2*)

04:12 PM, 17-Apr-2022

बेयरस्टो फिर फेल, 12 रन बनाकर आउट

जगदीश सुचित ने अपने पहले ओवर में ही पहली सफलता हासिल की। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू आउट किया। बेयरस्टो ने रिव्यू लेकिन वह भी काम नहीं आया। वह 10 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए।

04:07 PM, 17-Apr-2022

पहला पावरप्ले समाप्त 

पहली पारी के शुरुआती छह ओवर यानी पावरप्ले दोनों टीमों के लिए मिलाजुला रह। पंजाब ने जहां 48 रन बनाए तो वहीं हैदराबाद को दो विकेट मिले। पावरप्ले के आखिरी ओवर में पंजाब ने 15 रन बनाए। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 48/2, लियम लिविंगस्टोन (14*), जोनी बेयरस्टो (12*)

04:00 PM, 17-Apr-2022

नटराजन को पहली सफलता, प्रभसिमरन आउट

टी नटराजन ने अपने पहले ही ओवर में मैच की पहली सफलता हासिल की। उन्होंने लगातार दो चौके खाने के बाद अगली यानी पांचवीं गेंद पर प्रभसिमरन को पूरन के हाथों कैच कराया। हालांकि फील्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया था लेकिन एसआरएच ने रिव्यू लिया और फैसला हैदराबाद के पक्ष में गया। रिप्ले में दिखा कि गेंद प्रभसिमरन के बल्ले से लगी थी और पीछे पूरन ने उसे आसानी से पकड़ा था।

03:57 PM, 17-Apr-2022

बेयरस्टो ने जड़े लगातार दो चौके

जोनी बेयरस्टो ने मार्को यानसेन की लगातार दो गेंदों में दो चौके लगाए और ओवर से 10 रन बटोरे। चार ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 23/1, प्रभसिमरन सिंह (4*), जोनी बेयरस्टो (11*)

03:46 PM, 17-Apr-2022

शिखर धवन आठ रन बनाकर आउट

भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहला बड़ा झटका दिया है। भुवी ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शिखर धवन को यानसेन के हाथों कैच कराया। धवन 11 गेंदों में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 13/1, प्रभसिमरन सिंह (4*), जोनी बेयरस्टो (1*)

03:42 PM, 17-Apr-2022

पंजाब की धीमी शुरुआत

हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और मार्को यानसेन ने शानदार गेंदबाजी की है। दोनों ने पंजाब की सलामी जोड़ी को रन बनाने से रोक रखा है। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 8/0, प्रभसिमरन सिंह (2*), शिखर धवन (6*)

03:31 PM, 17-Apr-2022

मैच शुरू 

पंजाब किंग्स की तरफ से इस बार नई सलामी जोड़ी मैदान पर है। उसकी तरफ से शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत कर रहे हैं जबकि सनराइजर्स ने भुवनेश्वर से पहला ओवर कराया है। 

03:14 PM, 17-Apr-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइज़र्स हैदराबाद :
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, जगदीश सुचीत, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

पंजाब किंग्स : 
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टॉ, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, शाहरुख़ ख़ान, ओडीन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह
 

 

03:13 PM, 17-Apr-2022

हैदराबाद की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछली टीम पर ही भरोसा जताया है और बिना किसी बदलाव के उतरी है। 

03:12 PM, 17-Apr-2022

पंजाब में एक बदलाव

पंजाब की टीम में मयंक अग्रवाल की जगह प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है। प्रभसिमरन इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे हैं। 

03:05 PM, 17-Apr-2022

मयंक चोटिल, धवन के हाथों में पंजाब की कमान

शिखर धवन आज के मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। धवन ने बताया कि मयंक अग्रवाल को कल अभ्यास के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी, इसलिए वह आज के मैच से बाहर हैं।। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मयंक अगले मैच से पहले फ़िट हो जाएंगे।

03:04 PM, 17-Apr-2022

टॉस रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पंजाब के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

02:59 PM, 17-Apr-2022

आमने-सामने का रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच आंकड़े सनराइज़र्स के पक्ष में हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए कुल 18 मुक़ाबलों में सनराइजर्स ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। 

02:56 PM, 17-Apr-2022

अंक तालिका में स्थिति 

पंजाब किंग्स पांच में तीन मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है, जबकि हैदराबाद ने भी पांच मैचों में इतने ही मैच जीते हैं लेकिन कमजोर रन रेट की वजह से वह सातवें पायदान पर है।

02:54 PM, 17-Apr-2022

सनराइजर्स लगा चुकी है जीत की हैट्रिक

सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरू के दो मुकाबले गंवाने के बाद जोरदार वापसी की है। विलियमसन की अगुआई में टीम ने पिछले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

02:29 PM, 17-Apr-2022

PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका, पंजाब को हराकर अंक तालिका में शीर्ष चार में पहुंची

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 28वां मुकाबला खेला जा रहा है। डबल हेडर के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने है। केन विलियमसन की अगुआई में एसआरएच ने लगातार तीन मैच जीतकर जोरदार वापसी की है। जबकि पंजाब की टीम का सफर मिलाजुला रहा है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें