फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RR: कार्तिक त्यागी ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, रोमांचक मैच में राजस्थान ने दो रन से हराया

Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

  • राजस्थान ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया
  • आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने पलटा मैच का पासा
  • राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल (49), महिपाल लोमरोर (43) और एविन लुईस ने 36 रन बनाए
  • पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 32 रन देकर पांच विकेट झटके
  • पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल 67 और केएल राहुल 49 रन बनाए 
विज्ञापन
कार्तिक त्यागी - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:43 PM, 21-Sep-2021
कार्तिक त्यागी - फोटो : social media

कार्तिक त्यागी ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत

कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर पंजाब के मुंह से जीत छीन ली। जी हां, मंगलवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल 2021 के 32वें मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब पर दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने छह विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम चार विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी और मैच हार गई, क्योंकि आखिरी ओवर में राजस्थान के युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने मैच का पासा पलट दिया। त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 20 साल के त्यागी ने 29 रन देकर दो विकेट झटके।इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंकतालिका में आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
 

11:35 PM, 21-Sep-2021

आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने झटके दो विकेट

आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब को निकोलस पूरन के रूप में तीसरा झटका लगा। वह 32 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट के लिए पूरन और मार्करमके बीच 57 रन की साझेदारी हुई।इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर त्यागी ने दीपक हूडा को अपना शिकार बनाया। 

11:31 PM, 21-Sep-2021

पंजाब को जीत के लिए छह गेंदों में चार रन की दरकार

पंजाब को जीत के लिए छह गेंदों में चार रन की दरकार है।

विज्ञापन
11:22 PM, 21-Sep-2021

पंजाब को जीते के लिए 18 गेंदों में 18 रन चाहिए 

पंजाब को यहां से इस मैच को जीतने के लिए 18 गेंदों में 18 रन चाहिए। 

11:14 PM, 21-Sep-2021

16 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 154/2

16 ओवर्स के बाद पंजाब ने दो विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। अब पंजाब को यहां से इस मैच को जीतने के लिए 24 गेंदों में 32 रन चाहिए। पंजाब के हाथ में अभी आठ विकेट शेष हैं। निकोलस पूरन 15 और एडेनमार्करम 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
11:08 PM, 21-Sep-2021

पंजाब को जीत के लिए 30 गेंदों में 38 रन की दरकार

पंजाब को इस मैच को जीतने के लिए 30 गेंदों में 38 रन बनाने की दरकार है, जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।

11:05 PM, 21-Sep-2021

आईपीएल 2021 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:

  • 380 - केएल राहुल
  • 380 - शिखर धवन
  • 327 - मयंक अग्रवाल
  • 320 - फाफ डुप्लेसिस
  • 308 - पृथ्वी शॉ

10:58 PM, 21-Sep-2021

राहुल के बाद मयंक भी लौटे पवेलियन

13वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल तेवतिया ने पंजाब को एक और बड़ा झटका दिया। उन्होंने मयंक अग्रवाल को लिविंगस्टोन के हाथों कैच आउट कराया। अग्रवाल 43 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। 

10:51 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR Live Score: केएल राहुल अर्धशतक से चूके, 49 पर लौटे पवेलियन

12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पंजाब को बड़ा झटका लगा। चेतन सकारिया ने केएल राहुल को कार्तिक त्यागी के हाथों कैच आउट कराया। राहुल 49 रन बनाकर आउट हो गए। इस 49 रन के साथ ही उन्होंने दिल्ली के शिखर धवन की बराबरी कर ली। आईपीएल 2021 में दोनों 380-380 के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। बता दें कि पहले विकेट के लिए राहुल और मयंक के बीच 120 रनों की साझेदारी हुई।इससे पहले आज ही राजस्थान की तरफ से जायसवाल भी 49 रन पर आउट हो गए थे। 
 

10:45 PM, 21-Sep-2021

10 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 106/0

10 ओवर्स के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 106 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 58 और केएल राहुल 41 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:43 PM, 21-Sep-2021

मयंक और राहुल के बीच शतकीय साझेदारी

मयंक और राहुल के बीच 100 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। 

10:37 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR Live Score: मयंक अग्रवाल ने जड़ा पचासा

मंयक ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 34गेंदों में आईपीएल करियर का 10वां पचासा पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। वहीं, इस सीजन का मयंक का यह तीसरा अर्धशतक है। 

10:28 PM, 21-Sep-2021

मयंक ने की कार्तिक त्यागी की जमकर धुनाई, लगाई चौके की हैट्रिक

मयंक अग्रवाल ने कार्तिक त्यागी की जमकर धुनाई की। आठवें ओवर की शुरुआत तीन गेंदों पर अग्रवाल ने लगातार तीन चौके जड़ दिए।

10:18 PM, 21-Sep-2021

छह ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 49/0

छह ओवर्स के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 32 और मयंक अग्रवाल 15 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, छह ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 57/1 था।

10:07 PM, 21-Sep-2021

केएल राहुल ने आईपीएल में पूरे किए दूसरे सबसे तेज 3000 रन 

केएल राहुल आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए। बता दें कि राहुल ने 22 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। बता दें कि राहुल ने 80 पारियों में यह कमाल किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 75 पारियों में आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे किए थे।

आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन (पारी के आधार पर) बनाने वाले खिलाड़ी 
  • 75 - क्रिस गेल
  • 80 - केएल राहुल
  • 94- डेविड वॉर्नर
  • 103 - सुरेश रैना
  • 104 - एबी डिविलियर्स
  • 104 - अजिंक्य रहाणे
  •  
 

09:58 PM, 21-Sep-2021

केएल राहुल को मिला जीवनदान

दूसरे ओवर की चौथी गेंद (सकारिया) पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। एविन लुईस ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया। इस समय राहुल दो रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

09:43 PM, 21-Sep-2021

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, राजस्थान की तरफ से पहला ओवर मुस्तफिजुर रहमान फेंक रहे हैं।

09:25 PM, 21-Sep-2021

राजस्थान ने पंजाब को दिया 186 रन का लक्ष्य

यशस्वी जायसवाल (49 रन, 36 गेंदें, छह चौके और दो चौके) और महिपाल लोमरोर (43 रन, 17 गेंदें, चार छक्के और दो चौके) की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य रखा है। आईपीएल 2021 के 32वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। जायसवाल और लोमरोर के अलावा एविन लुईस ने 36 रन की आक्रामक पारी खेली। वहीं, पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके। इसके साथ ही वह आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले तीसरे सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, मोहम्मद शमी ने तीन विकेट अपने नाम किए। 
 
 

09:13 PM, 21-Sep-2021

शमी ने एक ओवर में झटके दो विकेट, आखिरी ओवर में अर्शदीप ने किया कमाल

शमी ने एक ओवर में झटके दो विकेट, तेवतिया के बाद मॉरिस को भेजा पवेलियन..19वें ओवर की पहली गेंद पर शमी ने तेवतिया को जबकि पांचवीं गेंद पर मॉरिस को मार्करमके हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वहीं, आखिरी ओवर यानी 20वें की आखिरी दो गेंदों पर अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर सकारिया (7) और आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी को आउट किया।

 

09:06 PM, 21-Sep-2021

महिपाल लोमरोर 43 रन बनाकर आउट

18वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने महिपाल लोमरोर को मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। लोमरोर 17 गेंदों में चार छक्के और दो चौके की मदद से 43 रन की धुआंधार पारी खेली। 

09:00 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR Live Score: राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने राजस्थान को पांचवां झटका दिया। उन्होंने रियान पराग (4) को मार्करमके हाथों कैच आउट कराया। 

08:56 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR: 16 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 164/4

16 ओवर्स के बाद राजस्थान ने चार विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 42 और रियन पराग 2 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:54 PM, 21-Sep-2021

महिपाल लोमरोर ने की हूडा की धुनाई, लगाए दो गेंदों पर लगातार दो छक्के

महिपाल लोमरोर ने की हूडा की धुनाई कर दी। 16वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। 

08:46 PM, 21-Sep-2021

जायसवाल आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी से चूके

15वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान को बड़ा झटका लगा। हरप्रीत बरार ने यशस्वी जायसवाल को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराया और अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई। जायसवाल आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी से चूक गए। वह 36 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 49 रन बनाए।

08:45 PM, 21-Sep-2021

महिपाल लोमरोर ने लगाए लगातार दो छक्के

14वें ओवर में महिपाल लोमरोर ने दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए। यह ओवर आदिल राशिद फेंक रहे थे। 

08:35 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR IPL 2021: लिविंगस्टोन 25 रन बनाकर आउट

12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप सिंह ने लियान लिविंगस्टोन को फैबियन एलेन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। लियाम ने 17 गेंदों में दो चौके एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए जायसवाल और लियाम के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई। 
 

08:30 PM, 21-Sep-2021

राजस्थान का स्कोर 100 के पार

 राजस्थान का स्कोर 100 के पार हो गया है। वहीं, यशस्वी जायसवाल आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी के करीब हैं।

08:27 PM, 21-Sep-2021

10 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 94/2 

10 ओवर्स के बाद राजस्थान ने दो विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं।  यशस्वी जायसवाल 40 और लियाम लिविंगस्टोन 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:20 PM, 21-Sep-2021

Rajasthan vs Punjab: जायसवाल का शानदार प्रदर्शन जारी, लगाया शानदार सिक्स

यशस्वी जायसवाल का शानदार प्रदर्शन जारी है। नौंवे ओवर की तीसरी गेंद (आदिल राशिद) पर उन्होंने डीप स्क्वॉयर लेग में शानदार छक्का लगाया। वह अब तक दो छक्के जड़ चुके हैं। 
 

08:18 PM, 21-Sep-2021

आठ ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 76/2

आठ ओवर्स के बाद राजस्थान ने दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 26 और लियाम लिविंगस्टोन 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:10 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR Live Score: संजू सैमसन केवल चार रन बनाकर आउट

आठवें ओवर की पहली गेंद पर इशान पोरेल ने संजू सैमसन को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। राजस्थान के कप्तान केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। 
 

08:05 PM, 21-Sep-2021

छह ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 57/1

छह ओवर्स के बाद राजस्थान ने एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 16 और संजू सैमसन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:57 PM, 21-Sep-2021

आक्रामक पारी खेलकर लुईस आउट 

छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने राजस्थान को पहला झटका दिया। उन्होंने मयंग अग्रवाल के हाथों एविन लुईस को कैच आउट कराया। लुईस ने 21 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की आक्रामक पारी खेली। पहले विकेट के लिए जायसवाल और लुईस के बीच 54 रन की साझेदारी हुई।

07:53 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR Live Score: लुईस-जायसवाल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

लुईस आक्रामक नजर आ रहे हैं। लुईस-जायसवाल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ राजस्थान का स्कोर 50 के पार हो गया है। वहीं, पंजाब को पहले विकेट की तलाश है। 

07:49 PM, 21-Sep-2021

चौथे ओवर में 17 रन आए, लुईस ने लगाए लगातार दो चौके

चौथे ओवर में एविन लुईस ने लगातार दो चौके जड़ दिए। इशान पोरेल की तीसरी व चौथी गेंद पर लुईस ने लगातार दो चौके लगाए। इस ओवर में राजस्थान के खाते में कुल 17 रन आए। 
 

07:44 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR: तीन ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 23/0

तीन ओवर्स के बाद राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 9 और एविन लुईस 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:35 PM, 21-Sep-2021

जायसवाल ने लगाए लगातार दो चौके

यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत की है। पहले ओवर में राजस्थान के खाते में नौ रन आए। जायसवाल ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए।

07:30 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू,

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और एविन लुईस ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, पंजाब की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद शमी डाल रहे हैं। 
 

07:17 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR Live: राहुल के पास सबसे तेज 3000 रन बनाने का मौका

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल अब तक लीग में 88 मैचों की 79 पारियों में 2978 रन बना चुके हैं। यानी वे 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 22 रन दूर हैं। राहुल के पास आईपीएल में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने का मौका है। सबसे तेज तीन हजार बनाने का रिकॉर्ड उनकी ही टीम के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 75 पारियों में तीन हजार रन बनाए थे।

07:11 PM, 21-Sep-2021

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, एविन लुईस, संजू सैमसन, लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी।

07:11 PM, 21-Sep-2021

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, फैबियन एलन, आदिल राशिद, इशान पोरेल, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

07:07 PM, 21-Sep-2021

'बर्थडे ब्वॉय' क्रिस गेल को नहीं मिला प्लेइंग XI में मौका

आज के मैच में पंजाब किंग्स की तरफ से 'बर्थडे ब्वॉय' क्रिस गेल को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, तीन खिलाड़ियों ( आदिल रशीद, ईशान पोरेल और एडेन मार्करम) ने डेब्यू किया है। 
 

इन खिलाड़ियों का डेब्यू
राजस्थान के लिए एविन लुईस का डेब्यू है। वहीं, पंजाब की तरफ से आदिल रशीद, ईशान पोरेल और एडेन मार्करम ने आईपीएल डेब्यू किया है।
 

07:01 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। 

06:49 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR IPL 2021: राहुल और मयंक शानदार फॉर्म में चल रहे

टीम की बल्लेबाजी अब तक  बेहतरीन रही है। कप्तान राहुल अब तक लीग में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस सीजन 331 रन और मयंक अग्रवाल ने 260 रन बनाए हैं। वहीं, आज के मैच में क्रिस गेल पर सबकी निगाहें रहेंगी। 

06:45 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR Live: पंजाब को जीतने होंगे कम से कम पांच मैच 

पंजाब टीम ने सीजन की शुरुआत जीत से की थी। इसके बाद वे लगातार तीन मैच हारे। इन तीनों मैचों में उन्होंने पहले बल्लेबाजी की थी। पंजाब को अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीम को बाकी बचे छह मैचों में से कम से कम पांच मैच जीतने होंगे। 

06:41 PM, 21-Sep-2021

RR vs PBKS: दोनों टीमों के लिए यह काफी अहम मुकाबला 

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। पहले सत्र में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। अंकतालिका पर नजर डाली जाए तो राजस्थान की टीम छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है। जबकि पंजाब की टीम छह अंक लेकर सातवें स्थान पर बरकरार है। आईपीएल के पहले चरण में राजस्थान रॉयल्स ने सात और पंजाब किंग्स ने आठ मैच खेले थे।

06:35 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR: आंकड़ों में राजस्थान का पलड़ा भारी

आंकड़ों की बात करें तो दोनों के बीच लीग में अब तक कुल 22 मुकाबले हुए हैं। इसमें से राजस्थान ने 12 और पंजाब ने 10 मैच जीते हैं।
 

06:28 PM, 21-Sep-2021

PBKS vs RR: कार्तिक त्यागी ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, रोमांचक मैच में राजस्थान ने दो रन से हराया

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल 2021 का 32वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे से शुरू होगा। सात बजे टॉस होगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें