फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RR: राजस्थान ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में हराया, यशस्वी का अर्धशतक, बटलर-हेटमायर की तूफानी पारी

Sat, 07 May 2022 07:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

PBKS vs RR (Punjab vs Rajasthan): राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। राजस्थान ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। राजस्थान ने इस जीत के साथ प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत किया है। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। जबकि पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके। 
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:32 PM, 07-May-2022

राजस्थान की छह विकेट से जीत

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। राजस्थान ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। राजस्थान ने इस जीत के साथ प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत किया है। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। जबकि पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके। 

07:22 PM, 07-May-2022

अर्शदीप का अहम ओवर

अर्शदीप ने 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब की मैच में वापसी करा दी है। उन्होंने अपने इस ओवर में महज तीन रन दिए और देवदत्त पडिक्कल का विकेट हासिल किया। पडिक्कल 32 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए।

07:16 PM, 07-May-2022

रबाडा का महंगा ओवर

रबाडा ने अपने आखिरी और 18वें ओवर में 16 रन लुटा दिए। उनके इस ओवर के साथ ही राजस्थान की मैच में वापसी हो गई है। उसे अब जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 11 रन की जरुरत है। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 179/3, देवदत्त पडिक्कल (30*), शिमरोन हेटमायर (22*)

विज्ञापन
07:09 PM, 07-May-2022

18 गेंदों का रोमांच

राजस्थान को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 27 रनों की जरुरत है। 

07:06 PM, 07-May-2022

24 गेंदों पर 39 रन की दरकार

राजस्थान का स्कोर 150 के पार चला गया है लेकिन उसे अभी भी 24 गेंदों में 39 रन की जरुरत है। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 151/3, देवदत्त पडिक्कल (19*), शिमरोन हेटमायर (6*)

विज्ञापन
06:59 PM, 07-May-2022

यशस्वी 68 रन बनाकर आउट 

अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में आते ही पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। अर्शदीप ने ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी को लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। यशस्वी ने आउट होने से पहले 41 गेंदों में 68 रन बनाए। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 143/3, देवदत्त पडिक्कल (17*), शिमरोन हेटमायर (1*)

06:45 PM, 07-May-2022

यशस्वी का अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनका इस सीजन का भी पहला अर्धशतक है। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 113/2, यशस्वी जायसवाल (50*), देवदत्त पडिक्कल (6*)

06:34 PM, 07-May-2022

राजस्थान के 100 रन पूरे

संदीप शर्मा का चार ओवर का कोटा पूरा हो गया है। उनके आखिरी ओवर में जायसवाल ने दो चौके लगाए और 11 रन बटोरे। इसी के साथ राजस्थान के 100 रन भी पूरे हो गए। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 106/2, यशस्वी जायसवाल (46*), देवदत्त पडिक्कल (5*)

06:22 PM, 07-May-2022

ऋषि ने किया सैमसन का शिकार

ऋषि धवन ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का बड़ा विकेट अपने नाम किया। ऋषि ने सैमसन को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। संजू ने आउट होने से पहले 12 गेंदों में 23 रन बनाये। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 89/2, यशस्वी जायसवाल (34*), देवदत्त पडिक्कल (2*)

06:06 PM, 07-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल हर ओवर में 10 रन से अधिक बना रहे हैं। पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में भी राजस्थान ने 11 रन बटोरे। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 67/1, यशस्वी जायसवाल (22*), संजू सैमसन (15*)

06:01 PM, 07-May-2022

राजस्थान के 50 रन पूरे

राजस्थान ने पांचवें ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि उसे बटलर के रूप में एक बड़ा झटका लगा है लेकिन उसने रनों की रफ्तार बनाकर रखी है। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 56/1, यशस्वी जायसवाल (21*), संजू सैमसन (5*)

05:56 PM, 07-May-2022

बटलर आउट

चौथा ओवर दोनों टीमों के लिहाज से बेहतरीन रहा। रबाडा के इस ओवर की शुरू की पांच गेंदों में बटलर ने 20 रन बनाए लेकिन आखिरी गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। रबाडा ने उन्हें राजपक्षा के हाथों कैच कराया। बटलर ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में 30 रन बनाए। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 46/1, यशस्वी जायसवाल (16*), संजू सैमसन (0*)

05:51 PM, 07-May-2022

बटलर के इस सीजन में 600 रन पूरे

जोस बटलर ने इस सीजन में अपने 600 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस सीजन में इस आंकड़े को हासिल करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहली बार किसी आईपीएल सीजन में इस आंकड़े को पार किया है।

05:42 PM, 07-May-2022

राजस्थान की जोरदार शुरुआत

राजस्थान ने इस बार नई सलामी जोड़ी को मैदान में उतारा है। जोस बटलर के साथ आज यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। यशस्वी ने पहले ही ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ दो चौका और एक छक्का लगाया और कुल 14 रन बटोरे। एक ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 14/0, यशस्वी जायसवाल (14*), जोस बटलर (0*)

05:30 PM, 07-May-2022

पंजाब ने राजस्थान को दिया 190 रन का लक्ष्य

पंजाब ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 190 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 189 रन बनाए। पंजाब ने आखिरी पांच ओवर में एक विकेट खोकर 67 रन बटोरे। उसकी तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने सर्वाधिक 56 रन बनाए तो वहीं जितेश शर्मा 18 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन विकेट झटके।  
 
 

05:24 PM, 07-May-2022

लिविंगस्टोन 22 रन बनाकर बोल्ड

लियम लिविंगस्टोन ने प्रसिद्ध कृष्ण के आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया। लेकिन इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने आउट होने से पहले 14 गेंदों में 22 रन बनाए। 19 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 173/5, जितेश शर्मा (23*), ऋषि धवन (4*)

05:09 PM, 07-May-2022

चहल के चार ओवर पूरे 

युजवेंद्र चहल ने अपने कोटे के चार ओवर पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस दौरान 28 रन दिए और तीन विकेट झटके। 18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 158/4, लियम लिविंगस्टोन (11*), जितेश शर्मा (24*)
 

04:56 PM, 07-May-2022

चहल को तीसरी सफलता, बेयरस्टो आउट

युजवेंद्र चहल ने अपने तीसरे ओवर में पंजाब को दोहरे झटके दिए हैं। उन्होंने पहले मयंक अग्रवाल को आउट किया और फिर ओवर की चौथी गेंद पर बेयरस्टो को चलता किया। बेयरस्टो उनकी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। हालांकि उन्होंने यहां रिव्यू की मांग की लेकिन वह भी काम नहीं आया और अंपायर्स कॉल के साथ उन्हें बाहर जाना पड़ा। बेयरस्टो ने आउट होने से पहले 40 गेंदों में 56 रन बनाए। 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 122/4, लियम लिविंगस्टोन (1*), जितेश शर्मा (1*)

04:44 PM, 07-May-2022

चहल की फिरकी में फंसे मयंक

युजवेंद्र चहल ने अपने तीसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को बटलर के हाथों कैच कराया। मयंक ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 15 रन बनाए।  

04:38 PM, 07-May-2022

बेयरस्टो केा सीजन का पहला अर्धशतक

जॉनी बेयरस्टो ने अपनी फॉर्म वापसी हासिल करते हुए सीजन का पहला अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 34 गेंदों में आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक जमाया। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 109/2, जॉनी बेयरस्टो (50*), मयंक अग्रवाल (13*)
 

04:33 PM, 07-May-2022

पंजाब के 100 रन पूरे

पंजाब ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि इस दौरान उसके दो विकेट भी गिरे हैं। मयंक अग्रवाल ने अश्विन के तीसरे ओवर में लगातार दो चौके लगाकर 12 रन बटोरे। 12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 105/2, जॉनी बेयरस्टो (49*), मयंक अग्रवाल (11*)

04:28 PM, 07-May-2022

चहल की गेंद पर बोल्ड हुए भानुका

भानुका राजपक्षा एक बार फिर से तेज और अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। भानुका ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 27 रन बनाए। 11 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 93/2, जॉनी बेयरस्टो (47*), मयंक अग्रवाल (1*)

04:16 PM, 07-May-2022

पंजाब के 50 रन पूरे

पंजाब ने शिखर धवन का विकेट गंवाने के बावजूद अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। युजवेंद्र चहल के पहले ओवर से आठ रन आए। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 56/1, जॉनी बेयरस्टो (32*), भानुका राजपक्षा (8*)

04:08 PM, 07-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

शुरू के छह ओवर यानी पहला पॉवरप्ले दोनों टीमों के लिए मिलाजुला रहा। पंजाब ने इस दौरान 48 रन बनाए तो वहीं राजस्थान को एक विकेट मिला। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 48/1, जॉनी बेयरस्टो (31*), भानुका राजपक्षा (1*)

04:01 PM, 07-May-2022

अश्विन को पहली सफलता, धवन आउट

रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में शिखर धवन को पवेलियन की राह दिखा दी। ओवर की पहली गेंद पर धवन मिड ऑन के ऊपर से शॉट खेलना चाहते थे लेकिन वहां मौजूद जोस बटलर ने एक हाथ से बेहतरीन कैच लपक लिया। धवन ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में 12 रन बनाए। 

03:56 PM, 07-May-2022

बोल्ट ने खर्चे 18 रन

ट्रेंट बोल्ट दूसरा ओवर मेडन डालने के बाद तीसरे ओवर में फिर से बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में बेयरस्टो और धवन ने मिलकर 18 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 46/0, जॉनी बेयरस्टो (31*), शिखर धवन (12*)

03:44 PM, 07-May-2022

बोल्ट की मेडन ओवर

ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में 10 रन लुटाने के बाद दूसरे ओवर में जोरदार वापसी की। उन्होंने इस ओवर में कोई रन नहीं दिया और मेडन डाला। तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 17/0, जॉनी बेयरस्टो (11*), शिखर धवन (5*)

03:39 PM, 07-May-2022

बोल्ट की महंगी शुरुआत

ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहले ओवर में 10 रन खर्च दिए। उनके ओवर में बेयरस्टो ने दो चौके लगाए और टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई। एक ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 10/0, जॉनी बेयरस्टो (10*), शिखर धवन (0*)

03:36 PM, 07-May-2022

मैच शुरू

पंजाब की तरफ से जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की है। जबकि राजस्थान ने ट्रेंट बोल्ट को नई गेंद थमाई है।

03:08 PM, 07-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स : 
शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजापक्षा, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, संदीप शर्मा

राजस्थान रॉयल्स : 
जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युज़वेंद्र चहल
 

 

03:07 PM, 07-May-2022

पंजाब में कोई बदलाव नहींं

पंजाब किंग्स ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है और पुरानी टीम पर ही दांव लगाया है। 

03:05 PM, 07-May-2022

राजस्थान ने यशस्वी की वापसी

राजस्थान रॉयल्स ने एक बदलाव करते हुए यशस्वी जायसवाल को वापस टीम में शामिल किया है। उन्हें करुण नायर की जगह मौका दिया गया है।

03:02 PM, 07-May-2022

टॉस रिपोर्ट

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।  

02:59 PM, 07-May-2022

लिविंगस्टोन बनाम बटलर 

इंग्लैंड के दो विस्फोटक और फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज आमने-सामने हैं। राजस्थान की तरफ से जो बटलर तो पंजाब की तरफ से लियम लिविंगस्टोन पर सभी की नजर रहेगी। 
 

02:53 PM, 07-May-2022

शीर्ष चार में पहुंचना चाहेगी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वह आज के मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की दावेदारी को और मजबूत करने की कोशिश करेगी। वह इस वक्त 10 में पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। पंजाब की टीम अगर आज का मुकाबला जीतती है तो वह रन रेट के आधार पर शीर्ष चार में शामिल हो सकती है।

02:49 PM, 07-May-2022

हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स 

आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की दावेदार मानी जा रही राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने पिछले दोनों मैच हारी है। उसे मुंबई और कोलकाता दोनों ने बड़े अंतर से हराया। ऐसे में टीम फिर से जीत की पटरी पर लौटकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। राजस्थान की टीम हालांकि अभी भी 10 में छह मैच जीतकर 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 

02:47 PM, 07-May-2022

पिछले पांच मैचों का हाल

राजस्थान और पंजाब के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में राजस्थान ने तीन तो पंजाब ने दो जीत दर्ज की है।

02:43 PM, 07-May-2022

सीजन की पहली भिड़ंत

दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे से टकराएंगी। आखिरी बार दुबई में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था। सितंबर 2021 में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने करीबी मैच में दो रन से जीत दर्ज की थी।

02:31 PM, 07-May-2022

PBKS vs RR: राजस्थान ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में हराया, यशस्वी का अर्धशतक, बटलर-हेटमायर की तूफानी पारी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 में आज 52वां मुकाबला खेला जा रहा है। डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आज जीत के लिए दम लगाएंगी। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें