फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी फाइनल में पहुंची, पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराया; फिल सॉल्ट का अर्धशतक

Thu, 29 May 2025 10:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

खास बातें

PBKS vs RCB Qualifier 1 Match  Highlights: गुरुवार को आईपीएल के मौजूदा सत्र का क्वालिफायर-1 खेला गया, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में आरसीबी ने फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर 10 ओवर में दो विकेट खोकर 106 रन बनाए और आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:09 PM, 29-May-2025

आरसीबी फाइनल में पहुंची

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम 2009, 2011 और 2016 के बाद अब फाइनल में पहुंची है। गुरुवार को आईपीएल के मौजूदा सत्र का क्वालिफायर-1 खेला गया, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में आरसीबी ने फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर 10 ओवर में दो विकेट खोकर 106 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया।

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम फाइनल में सीधे पहुंचने से भले ही चूक गई, लेकिन उन्हें एक और मौका मिलेगा। अब उन्हें क्वालिफायर-2 खेलना है। इस मैच में उनका सामना एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम से होगा। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इस सत्र का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा, जिसमें जीतने वाली टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलेगी। यह मैच एक जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई। विराट कोहली को काइल जैमिसन ने जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में 12 रन बना पाए। इसके बाद मयंक अग्रवाल को मुशीर खान ने पवेलियन भेजा। वह 19 रन बनाकर लौटे। हालांकि, फिल सॉल्ट क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 27 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रजत पाटीदार ने 15* रन बनाए। पंजाब के लिए काइल जैमिसन और मुशीर खान ने एक-एक विकेट झटके।

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है। क्वालिफायर-1 पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन के साथ पंजाब को तगड़ा झटका दिया। टीम 14.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। उनके लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन और अजमतुल्लाह उमरजई 18-18 रन बनाकर आउट हुए। उनके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि यश दयाल को दो विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता मिली।

पंजाब की टीम इसके साथ ही आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम ओवर तक बल्लेबाजी करने वाली टीम बन गई है। उसने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के 2008 में बनाए इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उस वक्त दिल्ली की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16.1 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर सकी थी। यह आईपीएल प्लेऑफ का संयुक्त रूप से तीसरा न्यूनतम टोटल भी है। आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम है जिसने 2010 में आरसीबी के खिलाफ 82 रन बनाए थे। यह पंजाब किंग्स का भी आईपीएल का चौथा न्यूनतम स्कोर है। 

09:57 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: 23 गेंदों में फिल सॉल्ट ने जड़ा पचासा

23 गेंदों में फिल सॉल्ट ने अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टीम को जीत की तरफ ले जा रहे हैं। स्कोर 80 के पार पहुंच गया है।

09:29 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका काइल जैमिसन ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। वह 12 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
09:12 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।

08:55 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब 101 रन पर ऑलआउट हुई

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है। क्वालिफायर-1 पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन के साथ पंजाब को तगड़ा झटका दिया। टीम 14.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। उनके लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन और अजमतुल्लाह उमरजई 18-18 रन बनाकर आउट हुए। उनके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि यश दयाल को दो विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता मिली।

पंजाब ने बनाया अपना चौथा न्यूनतम स्कोर
पंजाब की टीम इसके साथ ही आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम ओवर तक बल्लेबाजी करने वाली टीम बन गई है। उसने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के 2008 में बनाए इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उस वक्त दिल्ली की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16.1 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर सकी थी। यह आईपीएल प्लेऑफ का संयुक्त रूप से तीसरा न्यूनतम टोटल भी है। आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम है जिसने 2010 में आरसीबी के खिलाफ 82 रन बनाए थे। यह पंजाब किंग्स का भी आईपीएल का चौथा न्यूनतम स्कोर है। 

विज्ञापन
08:49 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को नौवां झटका

पंजाब को नौवां झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने हरप्रीत बराड़ को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए।

08:34 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को आठवां झटका

पंजाब को आठवां झटका भी सुयश शर्मा ने ही दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को बोल्ड किया। वह 17 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर हरप्रीत बराड़ और अजमतुल्लाह उमरजई मौजूद हैं।

08:23 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को सातवां झटका

पंजाब को सातवां झटका सुयश शर्मा ने ही दिया। उन्होंने मुशीर खान को उनके डेब्यू मैच में ही आउट कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 

08:16 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को लगा छठा झटका

सुयश शर्मा ने शशांक सिंह को बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। 

08:06 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: 50 पर पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन

50 पर पंजाब का पांचवा विकेट गिर गया। यश दयाल ने नेहल वढेरा को बोल्ड किया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब क्रीज पर शशांक सिंह आए हैं।

07:59 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को 38 पर चौथा झटका

पंजाब को चौथा झटका 38 रन पर लगा। जोश हेजलवुड ने जोश इंग्लिस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। मार्कस स्टोइनिस अब क्रीज पर आए हैं।

07:50 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: कप्तान श्रेयस दो रन बनाकर आउट

पंजाब को तीसरा झटका जोश हेजलवुड ने दिया। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब नेहल वढेरा आए हैं।

07:46 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका

पंजाब को दूसरा झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बना पाए। अब क्रीज पर श्रेयस अय्यर आए हैं।

07:38 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका

पंजाब को पहला झटका यश दयाल ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब जोश इंग्लिस आए हैं।

07:29 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब की पारी शुरु हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।

07:08 PM, 29-May-2025

IPL Live Score PBKS vs RCB: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, काइल जैमिसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक अग्रवाल, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।

07:03 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। क्वालिफायर-1 में आरसीबी का नेतृत्व रजत पाटीदार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मैच में जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। वह नुवान तुषारा की जगह खेलेंगे। वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि मार्को यानसेन की जगह अजमतुल्लाह उमरजई आए हैं।

06:07 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी को कोहली से रहेगी उम्मीद

आरसीबी को भी टूर्नामेंट के अंतिम चरण में कुछ खिलाड़ियों की चोट को लेकर चिंता थी लेकिन वह काफी हद तक दूर हो गई है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है और टिम डेविड भी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे टीम में अधिक संतुलन आएगा। आरसीबी पिछले कई वर्षों से अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर निर्भर रही है, लेकिन जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों के मध्यक्रम में अपनी क्षमता दिखाने के बाद ऐसा लगता है कि यह बदल रहा है। जितेश ने मंगलवार रात को अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और प्लेऑफ में जाने से पहले उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। टीम के दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण होगा कि फिल साल्ट पावरप्ले में अपनी सर्वश्रेष्ठ विस्फोटक बल्लेबाजी करें और विराट कोहली उसी तरह बल्लेबाजी करते रहें जैसे वे पूरे सत्र में करते आए हैं।

06:07 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: चहल कर पाएंगे वापसी?

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने अय्यर और जोश इंगलिस जैसे खिलाड़ियों के लिए मंच तैयार किया है। फिनिशर शशांक सिंह ने लगातार अपने खेल में सुधार किया है जबकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने बल्ले से अपनी क्षमता का पता लगाकर बल्लेबाजी को और अधिक मजबूत बना दिया है। पंजाब के लिए चिंता का विषय गेंदबाजी विभाग है, विशेषकर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन के जाने के बाद, जो राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने के लिए स्वदेश लौट गए हैं। यानसेन ने पावरप्ले और डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण ओवर फेंके और टीम को निश्चित रूप से उनकी कमी खलेगी। काइल जैमीसन ने आपने पहले मैच में कुछ उम्मीद जगाई है, लेकिन उन्हें प्रभाव छोड़ने के लिए बेहतर गेंदबाजी करनी होगी। ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई भी यानसेन की जगह ले सकते हैं। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अंगुली की चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनके इस महत्वपूर्ण मैच में वापसी करने और हमेशा सटीक गेंदबाजी करने वाले हरप्रीत बरार के साथ मजबूत जोड़ी बनाने की उम्मीद है।

06:06 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: 11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची है पंजाब

पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। इसका श्रेय अय्यर और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी को जाता है जिन्होंने टीम की संस्कृति को बदलकर उसे नया स्वरूप प्रदान किया। दूसरी ओर, आरसीबी को नॉकआउट चरण में कई बार हार का सामना करना पड़ा तथा इस बार वह खिताब के सूखे को खत्म करने की उम्मीद कर रही है। उनके अपने शब्दों में खिताब के दोनों दावेदारों के लिए काम अभी आधा ही हुआ है।

06:05 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Live Score: फाइनल में जाने से एक कदम दूर पंजाब-आरसीबी

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीमें ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन की लय को क्वालिफायर-1 में भी बरकरार रखना चाहेंगी। वैसे तो अंक तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं, लेकिन पंजाब और आरसीबी दोनों की ही नजरें सीधे खिताबी मुकाबले में जगह बनाने पर होंगी। पंजाब ग्रुप चरण में पहले और आरसीबी दूसरे स्थान पर रही थी। 

06:02 PM, 29-May-2025

PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी फाइनल में पहुंची, पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराया; फिल सॉल्ट का अर्धशतक

IPL 2025 Qualifier 1 PBKS vs RCB (Punjab vs Bengaluru) Live Cricket Score: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका का स्वागत है। आज आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की शुरुआत हो रही है। क्वालिफायर-1 का मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें