फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs LSG Highlights: पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया, प्रियांश-कोनोली के बाद यानसेन चमके

Sun, 19 Apr 2026 11:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़

खास बातें

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन
पंजाब बनाम लखनऊ - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:24 PM, 19-Apr-2026

पंजाब ने लखनऊ को हराया

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हरा दिया। रविवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की रिकॉर्ड 182 रनों की साझेदारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी। 

11:07 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: 17 ओवर का खेल पूरा

17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। लखनऊ ने चार विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम और मुकुल चौधरी क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले निकोलस पूरन नौ रन बनाकर आउट हुए थे।

10:45 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका

लखनऊ को तीसरा झटका अर्शदीप ने दिया। उन्होंने ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। वह 23 गेंदों में 43 रन बना पाए। अब निकोलस पूरन का साथ देने एडेन मार्करम आए हैं।

विज्ञापन
10:34 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका

लखनऊ को दूसरा झटका चहल ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर दिया। उन्होंने मिचेल मार्श को बार्टलेट के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब पंत का साथ निकोलस पूरन आए हैं।

10:26 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: 10 ओवर का खेल पूरा

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ ने एक विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 24 और मिचेल मार्श 39 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 41 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
09:59 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ को पहला झटका विजयकुमार विशाक ने दिया। उन्होंने आयुष बडोनी को अपना शिकार बनाया। वह 21 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुरुआती छह ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ ने एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं।

09:35 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। मिचेल मार्श और आयुष बडोनी क्रीज पर मौजूद हैं।

09:20 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live: पंजाब की पारी समाप्त

प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से पंजाब किंग्स ने सत्र का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस मैच में टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। इससे पहले आरसीबी ने 250/3 का स्कोर बनाया था। अब लखनऊ को जीत के लिए 255 रन बनाने होंगे।

09:17 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: पंजाब को छठा झटका

पंजाब को छठा झटका प्रिंस ने दिया। उन्होंने शशांक को मार्करम के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बनाकर लौटे। 

09:00 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: वढेरा आउट

पंजाब को नेहल वढेरा के रूप में पांचवां झटका लगा है। वढेरा सात गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।

08:48 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: पंजाब को चौथा झटका

पंजाब को चौथा झटका लगा है। कप्तान श्रेयस अय्यर पांच रन बना सके। अब स्टोइनिस क्रीज पर मौजूद हैं।

08:43 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: प्रियांश शतक से चूके

पंजाब को तीसरा झटका सिद्धार्थ ने दिया। उन्होंने मिचेल मार्श के हाथों प्रियांश आर्या को कैच आउट कराया। वह 37 गेंदों में चार चौके और नौ छक्के की मदद से 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने 251.35 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अब श्रेयस का साथ देने मार्कस स्टोइनिस आए हैं।

08:39 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: पंजाब को दूसरा झटका

पंजाब को दूसरा झटका प्रिंस यादव ने 14वें ओवर में दिया। उन्होंने कूपर कोनोली को अपना शिकार बनाया। वह 46 गेंदों में 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे विकेट के लिए कोनोली और प्रियांश के बीच 182 रनों की साझेदारी हुई। अब क्रीज पर श्रेयस अय्यर आए हैं।

08:34 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: मार्करम ने 32 रन लुटाए

प्रियांश और कोनोली के बीच 172 रनों की साझेदारी हो चुकी है। मार्करम पारी का 13वां ओवर फेंकने आए और 32 रन दे बैठे।

08:23 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: प्रियांश और कोनोली के अर्धशतक

प्रियांश आर्या के बाद कूपर कोनोली ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 35 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। वह प्रियांश के साथ दूसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 129 रन है।

08:12 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: 19 गेंदों में प्रियांश का अर्धशतक

प्रियांश आर्या ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 

07:33 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: पंजाब को पहला झटका

पंजाब को पहला झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने मिचेल मार्श के हाथों प्रभसिमरन सिंह को कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब प्रियांश आर्या का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं।

07:29 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।

07:06 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, सुयांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम. सिद्धार्थ, मोहसिन खान।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रीत्जके, मयंक यादव, दिग्वेश राठी।

07:01 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि मणिमारन सिद्धार्थ को दिग्वेश राठी की जगह मौका दिया गया है। वहीं, पंजाब किंग्स ने कोई बदलाव नहीं किया है।

06:25 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह की वापसी अच्छी खबर है, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की। वहीं, लखनऊ के अब्दुल समद पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते उनकी जगह टीम में खतरे में दिख रही है, और इस मैच में उन्हें खुद को साबित करना बेहद जरूरी होगा।

06:24 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: गेंदबाजी में लखनऊ की उम्मीदें कायम

बल्लेबाजी में लखनऊ की टीम संघर्ष कर रही है, लेकिन उनकी गेंदबाजी उम्मीद जगाती है। नई गेंद से मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर वे शुरुआती विकेट निकालने में सफल रहते हैं, तो पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी को दबाव में ला सकते हैं। खासकर पंजाब किंग्स के मिडिल ऑर्डर को अब तक ज्यादा परीक्षा नहीं देनी पड़ी है।

06:24 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: पंजाब की बल्लेबाजी में जबरदस्त आक्रामकता

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी इस सीजन में बेहद खतरनाक रही है। उनका रन रेट 10.9 है, जो उन्हें सबसे आक्रामक टीमों में शामिल करता है। ओपनर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या शानदार फॉर्म में हैं, जबकि श्रेयस अय्यर ने मिडिल ऑर्डर में कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीन अर्धशतक जड़े हैं। खास बात यह है कि पंजाब ने दो बार 200 से ज्यादा के लक्ष्य का सफल पीछा किया है, जो उनकी गहराई और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

06:22 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी बनी चिंता का विषय

लखनऊ की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी धीमी बल्लेबाज़ी रही है। टीम का रन रेट सिर्फ 8.1 है, जो टूर्नामेंट में सबसे कम है। मुकुल चौधरी 127 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, लेकिन इनमें से 54 रन एक ही मैच में आए थे। इससे साफ है कि टीम के बाकी बल्लेबाज निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि ऋषभ पंत अब पूरी तरह फिट हैं और इस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

06:22 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Live Score: पंजाब का लखनऊ से सामना

आईपीएल के इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने बड़ी चुनौती खड़ी है, क्योंकि उनका सामना इस समय टूर्नामेंट की सबसे फॉर्म में चल रही टीम पंजाब किंग्स से है। लखनऊ ने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन अब टीम लगातार दो हार के बाद दबाव में है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है और पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी।

06:18 PM, 19-Apr-2026

PBKS vs LSG Highlights: पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया, प्रियांश-कोनोली के बाद यानसेन चमके

IPL Live Cricket Score, PBKS vs LSG Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है। इस मैच में लखनऊ की नजर सत्र की तीसरी जीत पर होगी, जबकि पंजाब लय बरकरार रखना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें