डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब किंग्स ने यह मैच सात रन से जीत लिया है। इसके साथ ही शिखर धवन की कप्तानी में इस टीम ने टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। अपने घरेलू मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बना चुकी थी। शार्दुल ठाकुर तीन गेंद में आठ रन और सुनील नरेन दो गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे थे।
कोलकाता को जीत के लिए 24 गेंद में 46 रन की जरूरत थी। यह जोड़ी लक्ष्य हासिल कर सकती थी, लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और आगे मैच नहीं हो सका। इस समय तक कोलकाता की टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से पीछे थी। इसी वजह से कोलकाता को इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
अगर शाम 7.54 बजे तक मैच फिर से शुरू हो जाता है तो ओवर की कटौती नहीं होगी। इसके बाद हर चार मिनट के नुकसान पर एक ओवर कम होगा। मैच फिर से शुरू नहीं होने पर पंजाब की टीम सात रन से जीत हासिल करेगी।
बारिश के कारण मैच रुक चुका है। कोलकाता की टीम ने 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। डकवर्थ लुईस नियम के तहत कोलकाता की टीम सात रन पीछे है। आगे मैच नहीं होने पर पंजाब की जीत तय है। हालांकि, मुकाबला होने पर कोलकाता के पास जीत हासिल करने का मौका है। सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं, आगे मैच होने पर ये दोनों अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं, क्योंकि कोलकाता को जीत के लिए 24 गेंद में 46 रन की जरूरत है।
138 रन के स्कोर पर कोलकाता का सातवां विकेट गिरा है। वेंकटेश अय्यर 28 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। अर्शदीप सिंह ने उन्हें राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। अब शार्दुल ठाकुर के साथ सुनील नरेन क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर सात विकेट पर 146 रन है।
130 रन के स्कोर पर कोलकाता का छठा विकेट गिरा है। आंद्र रसेल 19 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सैम करन ने उन्हें सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। रसेल ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। अब वेंकटेश अय्यर के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं।
पांच विकेट के नुकसान पर कोलकाता का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं और कोलकाता की टीम को मैच में बनाए हुए हैं। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर 118 रन है।
80 रन के स्कोर पर कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा है। राहुल चाहर ने रिंकू सिंह को सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। रिंकू सिंह ने चार गेंद में चार रन बनाए। अब वेंकटेश अय्यर के साथ आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर 91 रन है।
75 रन पर कोलकाता का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान नीतीश राणा 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। सिकंदर रजा ने उन्हें राहुल चाहर के हाथों कैच कराया।
तीन विकेट के नुकसान पर कोलकाता का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा क्रीज पर हैं। दोनों ने मिलकर कोलकाता की पारी को संभाला है। नौ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन है।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 192 रन का पीछा करते हुए पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं। कप्तान नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं। कोलकाता को जीत दिलाने के लिए इन दोनों को लंबी पारी खेलनी होगी। फिलहाल केकेआर की टीम मैच में काफी पीछे है।
29 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा है। सैम करन ने रहमनुल्ला गुरबाज को क्लीन बोल्ड किया। गुरबाज ने 16 गेंद में 22 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। अब वेंकटेश अय्यर के साथ कप्तान नीतीश राणा क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 35 रन है।
कोलकाता की टीम ने वेंकटेश अय्यर को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में जोड़ा है। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती की जगह ली है। इससे पहले पंजाब की टीम ने भानुका राजपक्षे की जगह ऋषि धवन को टीम में शामिल किया था। तीन ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 24 रन है।
17 रन के स्कोर पर कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा है। अर्शदीप सिंह ने अनुकूल रॉय को सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट झटके हैं और कोलकाता की टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया है। अुकूल रॉय ने पांच गेंद चार रन बनाए।
13 रन के स्कोर पर कोलकाता का पहला विकेट गिरा है। मनदीप सिंह चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अर्शदीप सिंह ने उन्हें सैम करन के हाथों कैच कराया। अब रहमनुल्ला गुरबाज के साथ अनुकूल रॉय क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 17 रन है।
192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रहमनुल्ला गुरबाज और मनदीप सिंह ने पारी की शुरुआत की है। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 13 रन है।
कोलकाता के बल्लेबाज क्रीज पर आ गए थे और बल्लेबाजी के लिए तैयार थे। पंजाब की पूरी टीम भी गेंदबाजी के लिए तैयार थी। हालांकि, खराब रोशनी के कारण दूसरी पारी नहीं शुरू हो सकी है। थोड़ी देर में मैच शुरू होने की संभावना है।
192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पंजाब किंग्स ने भानुका राजपक्षे की जगह ऋषि धवन को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया है।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 50 रन भानुका राजपक्षे ने बनाए। कप्तान शिखर धवन 40, सैम करन 26, प्रभसिमरन सिंह 23 और जीतेश शर्मा 21 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता के लिए टिम साउदी ने दो विकेट लिए। उमेश यादव, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।
168 रन के स्कोर पर पंजाब की टीम का चौथा विकेट गिरा है। सिकंदर रजा 13 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुनील नरेन ने उन्हें कप्तान नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। अब सैम करन और शाहरुख खान क्रीज पर हैं।
चार विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। सिकंदर रजा और सैम करन क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 153 रन है।
143 रन के स्कोर पर पंजाब की टीम का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान शिखर धवन 29 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के लगाए। अब सिकंदर रजा और सैम करन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 143 रन है।
135 रन के स्कोर पर पंजाब की टीम का तीसरा विकेट गिरा है। जीतेश शर्मा 11 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टिम साउदी ने उन्हें उमेश यादव के हाथों कैच कराया। अब कप्तान शिखर धवन के साथ सिकंदर रजा क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 142 रन है।
109 रन के स्कोर पर पंजाब की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। भानुका राजपक्षे 32 गेंद में 50 रन बनाकर आुट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। उमेश यादव ने उन्हें रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। अब कप्तान शिखर धवन के साथ जीतेश शर्मा क्रीज पर हैं। भानुका आउट होने से पहले अपना काम कर के गए हैं और पंजाब की टीम आसानी से 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना सकती है। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 129 रन है।
भानुका राजपक्षे ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पंजाब के लिए शानदार पारी खेली है और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। वह अब तक दो छक्के और पांच चौके लगा चुके हैं।
एक विकेट के नुकसान पर पंजाब की टीम का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शिखर धवन और भानुका राजपक्षे के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अपनी टीम को बहुत बेहतर स्कोर तक ले गए हैं। भानुका अर्धशतक के करीब हैं।
शिखर धवन और भानुका राजपक्षे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज शानदार लय में दिख रहे हैं। राजपक्षे अपने अर्धशतक के करीब भी पहुंच चुके हैं। वहीं, धवन एक छोर पर संभलकर खेल रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब किंग्स का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही कोलकाता की टीम के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 91 रन है।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 56 रन बनाए हैं। प्रभसिमरन सिंह के आउट होने के बाद कप्तान शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने तेजी से रन बनाए हैं और पंजाब किंग्स के बड़े स्कोर की नींव रखी है।
एक विकेट के नुकसान पर पंजाब की टीम का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। शिखर धवन और भानुका राजपक्षे क्रीज पर हैं। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जा रहे हैं।
पंजाब किंग्स ने चार ओवर में एक विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह के आउट होने के बाद शिखर धवन ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं, भानुका राजपक्षे फिलहाल अपनी नजरें जमा रहे हैं। पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 50 रन है।
23 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा है। प्रभसिमरन सिंह 12 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। टिम साउदी ने उन्हें विकेटकीपर रहमनुल्ला गुरबाज के हाथों कैच कराया। साउदी की गेंद लेग स्टंप के बाहर थी और इसमें चौका लगाने की कोशिश में वह गेंद को विकेटकीपर के हाथों में मार बैठे। अब शिखर धवन के साथ भानुका राजपक्षे क्रीज पर हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजबा किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान शिखर धवन के साथ प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की है। प्रभसिमरन शानदार लय में दिख रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद पंजाब का स्कोर 23 रन है।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, अनुकुल रॉय, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में कोलकाता की टीम पहली बार खेल रही है। पिछले सीजन के बाद ब्रैंडन मैकुलम ने कोलकाता की कोचिंग छोड़ दी थी। कोलकाता के चार विदेशी खिलाड़ी आंद्रे रसेल, रहमनुल्लाह गुरबाज, टिम साउदी और सुनील नरेन हैं। वहीं, पंजाब के चार विदेशी खिलाड़ी भानुका राजपक्षा, सैम करन, नाथन एलिस और सिकंदर रजा हैं।
मोहाली पर होने वाले इस मैच में बारिश का साया रहेगा। मैच में बारिश होने की संभावना 50 प्रतिशत है। मैच से एक दिन पहले मोहाली में तेज बारिश हुई थी। मोहाली की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी, लेकिन अगर बारिश हुई या बादल छाए रहे तो स्थिति बदल भी सकती है।
पंजाब ने पिछले 15 वर्षों में कभी खिताब नहीं जीता है। टीम 2014 में फाइनल में पहुंची थी और पहले सत्र में सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। दूसरी ओर केकेआर के लिए कोच चंद्रकांत पंडित की मौजूदगी काफी महत्वपूर्ण होगी। श्रेयस अय्यर की कमी टीम को खलेगी। नए कप्तान नीतीश के लिए दोहरी जिम्मेदारी निभाना बड़ी चुनौती है।
धवन के पास इससे पहले हैदराबाद की कप्तानी का अनुभव है लेकिन अपनी बल्लेबाजी के अलावा उनके लिए भी कप्तानी के हुनर की परीक्षा होगी। केकेआर को पहले मैच में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और लिटन दास की सेवाएं नहीं मिलेंगी। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड वीज, वेंकटेश अय्यर की भूमिका काफी अहमियत रखती है। तेज गेंदबाज टिम साउदी मोहाली पहुंच चुके हैं।
पंजाब किंग्स में जॉनी बेयरस्टो बाहर हो गए हैं और लियाम लिविंगस्टोन भी पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कागजों पर पंजाब की टीम मजबूत नजर आ रही है, लेकिन बेयरस्टो के बाहर होने से उसका संयोजन बिगड़ सकता है। पंजाब ने बेयरस्टो की जगह मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया है। वह कप्तान धवन के साथ सलामी बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा का भी विकल्प उपलब्ध है।
पंजाब किंग्स की टीम पिछली बार दस टीमों के मुकाबले में छठे, जबकि दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स सातवें स्थान पर रही थी। इस सीजन में दोनों टीमें नए कप्तानों के साथ उतर रही हैं। अनुभवी शिखर धवन पंजाब की कमान संभाल रहे हैं तो केकेआार की अगुआई नीतीश राणा कर रहे हैं। राणा को चोटिल चल रहे श्रेयस अय्यर की जगह कप्तानी सौंपी गई है।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2023 का पहला डबल हेडर खेला जाएगा। डबल हेडर के पहले मैच में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड मोहाली में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के कप्तान नए हैं। पंजाब की कमान शिखर धवन और दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर संभाल रहे हैं। दोनों ही पहले सनराइजर्स हैदराबाद से एकसाथ खेल चुके हैं। हालांकि, दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।