फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बनाए 67 रन

Thu, 13 Apr 2023 11:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

खास बातें

Indian Premier League 2023 PBKS vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2023 में तीसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष चार टीमों में पहुंच गई है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए थे और गुजरात ने चार विकेट खोकर एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
शुभमन गिल और डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 PM, 13-Apr-2023

गुजरात ने पंजाब को हराया

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह गुजरात की तीसरी जीत है और इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष चार टीमों में शामिल हो गई है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 153 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम ने चार विकेट खोकर एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 36 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। उनके अलावा मध्यक्रम के चार बल्लेबाजों ने 20 से 25 के बीच का स्कोर बनाया। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए। वहीं, बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 67 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, ऋद्धिमान साहा ने 30 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप, रबाडा, सैम करन और हरप्रीत बराड़ ने एक-एक विकेट लिए।

11:17 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: गुजरात का चौथा विकेट गिरा

148 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 67 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सैम करन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। गिल के आउट होने के साथ ही मैच रोमांचक हो गया है।

11:04 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले गए हैं। अब गुजरात की टीम आसानी से यह मैच जीत सकती है। गिल अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। मिलर के साथ बेहतरीन साझेदारी कर उन्होंने गुजरात को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
10:47 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: गुजरात का का तीसरा विकेट गिरा

106 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान हार्दिक पांड्या 11 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हरप्रीत बराड़ ने उन्हें सैम करन के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं।

10:44 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों सूझबूझ के साथ खेल रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। गिल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
10:35 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा

89 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट गिरा है। साई सुदर्शन 20 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अर्शदीप सिंह ने उन्हें प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 91 रन है।

10:29 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: शुभमन गिल और सुदर्शन ने संभाली गुजरात की पारी

ऋद्धिमान साहा के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर गुजरात टाइटंस की पारी संभाली है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और बेहतरीन साझेदारी कर चुके हैं। इन दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी के चलते गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के करीब पहुंच गया है।

10:09 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर है। ये दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं। पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है।

10:03 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: गुजरात का पहला विकेट गिरा

48 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिरा है। ऋद्धिमान साहा 19 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कगिसो रबाडा ने उन्हें मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन क्रीज पर हैं।

09:59 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: गुजरात की शानदार शुरुआत

154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने शानदार शुरुआत की है। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की जोड़ी अच्छी लय में है और दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। चार ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के 44 रन है।

09:43 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू

154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों अच्छी लय में हैं। पहला ओवर खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।

09:28 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब ने गुजरात के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा है। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 36 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। उनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए। वहीं, अन्य सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

09:24 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का सातवां विकेट गिरा

152 रन के स्कोर पर पंजाब का सातवां विकेट गिरा है। शाहरुख खान नौ गेंद में 22 रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं। डेविड मिलर और ऋद्धिमान साहा ने मिलकर उन्हें रन आउट किया। अब हरप्रीत बराड़ और ऋषि धवन क्रीज पर हैं।

09:23 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का स्कोर 150 रन के पार

पंजाब किंग्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। अंत के ओवरों में शाहरुख खान ने तेजी से रन बनाए हैं। उनकी पारी के चलते पंजाब की टीम 150 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही है।

09:15 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का छठा विकेट गिरा

136 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का छठा विकेट गिरा है। सैम करन 22 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। मोहित शर्मा ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। 19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर छह विकेट पर 142 रन है।

09:06 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का पांचवां विकेट गिरा

115 रन के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अल्जारी जोशेप ने भानुका राजपक्षे को शुभमन गिल के हाथों कैच करा पंजाब को पांचवां झटका दिया। राजपक्षे ने 26 गेंद में 20 रन बनाए। उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला। अब सैम करन के साथ शाहरुख खान क्रीज पर हैं।

09:00 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का स्कोर 100 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। सैम करन और भानुका राजपक्षे क्रीज पर हैं। दोनों अब तक संभलकर खेले हैं, लेकिन अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाना चाहेंगे। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 109 रन है।

08:42 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का चौथा विकेट गिरा

92 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा है। जीतेश शर्मा 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। मोहित शर्मा ने उन्हें विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। अब भानुका राजपक्षे के साथ सैम करन क्रीज पर हैं।

08:33 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: भानुका और जीतेश ने संभाली पंजाब की पारी

भानुका राजपक्षे और जीतेश शर्मा ने पंजाब की पारी संभाली है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। इन दोनों ने पंजाब का स्कोर 100 रन के करीब पहुंचा दिया है। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 91 रन है।

08:10 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

55 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा है। मैथ्यू शॉर्ट 24 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। राशिद खान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। अब भानुका राजपक्षे के साथ जीतेश शर्मा क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 59 रन है।

08:03 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का स्कोर 50 रन के पार

पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 रन के पार जा चुका है। प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन के आउट होने के बाद मैथ्यू शॉर्ट ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है। उनकी बेहतरीन पारी के चलते पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं। दूसरे छोर पर भानुका राजपक्षे उनका साथ दे रहे हैं।

07:50 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब की सलामी जोड़ी पवेलियन लौटी

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। 28 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। जोशुआ लिटिल ने शिखर धवन को अल्जारी जोशेप के हाथों कैच करा पंजाब को दूसरा झटका दिया। धवन ने आठ गेंद में आठ रन बनाए। अब मैथ्यू शॉर्ट के साथ भानुका राजपक्षे क्रीज पर हैं।

07:36 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। प्रभसिमरन सिंह खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया। उन्होंने कुल दो गेंदों का सामना किया। अब शिखर धवन के साथ मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 16 रन है।

07:34 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान शिखर धवन के साथ प्रभसिमरन सिंह ने इस मैच में पारी की शुरुआत की है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं और अच्छी गति से रन बना रहे हैं। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने पहला ओवर किया। 

07:03 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।
सबस्टीट्यूट्सः विजय शंकर, शिवम मावी, जयंत यादव, अबिनव मनोहर, श्रीकर भरत।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह।
सबस्टीट्यूट्सः हरप्रीत भाटिया, राहुल चाहर, सिकंदर रजा, अथर्व ताइदे, गुरनूर बराड़।



 

07:01 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वह पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस मैच के लिए टीम में उनकी वापसी हुई है। गुजरात की टीम में कप्तान हार्दिक के आने से बदलाव हुए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम भी इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है।

06:27 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: पिछला मैच हारकर आ रही है पंजाब की टीम

पंजाब किंग्स को भी पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को आठ विकेट से हराया था। पहले मैच में यह टीम कोलकाता के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से जीती थी। वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हराया था। हालांकि, तीसरे मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में स्टार ऑलराउंडर लियम लिविंग्स्टोन और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पंजाब के लिए खेल सकते हैं। इससे टीम और मजबूत होगी।

06:21 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Live Score: दो जीत के बाद गुजरात को मिली हार

गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन भी शानदार शुरुआत की थी। पहले मैच में इस टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, तीसरे मैच में इस टीम को कोलकाता के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात के लिए हार्दिक पांड्या पिछला मैच नहीं खेले थे। इस मैच में उनके टीम में वापस आने की संभावना है।

06:17 PM, 13-Apr-2023

PBKS vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बनाए 67 रन

आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से है। दोनों टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी हैं और इस मैच में जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। यह मैच जीतने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष चार टीमों में पहुंच जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें