समीर रिजवी की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर 208 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने दो विकेट लिए जबकि मार्को यानसेन और प्रवीण दुबे ने एक-एक सफलता हासिल की।
दिल्ली ने इस जीत के साथ मौजूदा सत्र में अपना अभियान समाप्त किया। वहीं, पंजाब की शीर्ष-2 में रहने की उम्मीदों को झटका लगा है। फिलहाल टीम 13 मैचों में आठ जीत के साथ 17 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। अब उसका सामना 26 मई (सोमवार) को मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली पांचवें स्थान पर है। शीर्ष पर 18 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस है जबकि 17 और 16 अंकों के साथ तीसरे और चौथे पायदान पर क्रमश: आरसीबी और मुंबई है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई, जिसे मार्को यानसेन ने तोड़ा। उन्होंने केएल राहुल को शशांक सिंह के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए जबकि हरप्रीत बराड़ ने डुप्लेसिस को पवेलियन की राह दिखाई। वह 23 रन बनाकर लौटे। इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। करुण नायर को समीर रिजवी का साथ मिला। दोनों ने 30 गेंदों में 62 रन जोड़े। हालांकि, नायर अर्धशतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। उन्होंने 44 रन बनाए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने टीम को जीत दिलाई। दोनों ने 53 रनों की नाबाद साझेदारी के साथ दिल्ली को पंजाब को हराया। रिजवी 58 और स्टब्स 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले, अय्यर ने 34 गेंद में 53 रन बनाये जबकि स्टोइनिस ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में चार छक्के और तीन चौके जड़कर पंजाब को 200 रन के पार पहुंचाया। दिल्ली को पहली सफलता जल्दी ही मिली जब प्रियांश आर्य (छह) ने मुस्तफिजुर रहमान की शॉर्ट गेंद पर विकेटकीपर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच थमा दिया। गेंद हवा में ऊपर उछली थी और स्टब्स ने कुछ कदम पीछे की ओर दौड़ते हुए यह कैच लपका। जोश इंग्लिश ने मुकेश कुमार को दो चौके लगाकर शुरूआत की जबकि प्रभसिमरन सिंह ने मुस्तफिजुर को चौका लगाया । इंग्लिस ने इसके बाद बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में छक्का लगाया। प्रभसिमरन ने मोहित शर्मा को दो चौके लगाये । पावरप्ले के आखिरी ओवर में विराज निगम को इंगलिस ने एक छक्का और एक चौका लगाया लेकिन फिर गुगली पर चकमा खा गए और स्टब्स ने कुशल स्टम्पिंग का नमूना पेश करके उन्हें पवेलियन भेजा ।
इसके बाद पंजाब के कप्तान अय्यर क्रीज पर आये और चौके के साथ खाता खोला। इस बीच प्रभसिमरन ने कुलदीप यादव की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और फिर निगम को भी नहीं बख्शा । निगम ने हालांकि उनकी पारी का नौवे ओवर में अंत किया। इसके बावजूद अय्यर विचलित नहीं हुए और कुलदीप को स्लॉग स्वीप पर डीप मिडविकेट में छक्का लगाया । निगम ने दसवां ओवर किफायती डाला। पंजाब ने दस ओवर में तीन विकेट पर 97 रन बनाये थे। शशांक सिंह को मुस्तफिजुर ने स्टब्स के हाथों लपकवाया । मुकेश ने हालांकि अगले ओवर में दो छक्के, दो चौके और तीन अतिरिक्त समेत 25 रन दे डाले। अय्यर को कुलदीप ने मोहित के हाथों लपकवाकर पवेलियन भेजा । मोहित ने इससे पहले स्टोइनिस का कैच छोड़ा था जिन्होंने उनके ओवर में 22 रन निकाले।
दिल्ली को चौथा झटका हरप्रीत बराड़ ने दिया। उन्होंने करुण नायर को अपना शिकार बनाया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।
प्रवीण दुबे ने सेदिकुल्लाह अटल को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर समीर रिजवी आए हैं।
दिल्ली को पहला झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। वह 35 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए करुण नायर आए हैं।
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब ने दिल्ली के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा है। जयपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 206 रन बनाए हैं। उनके लिए श्रेयस अय्यर ने 53 और मार्कस स्टोइनिस ने 44* रन बनाए। दिल्ली के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए जबकि विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 33 गेंदों में एक और अर्धशतक ठोक दिया। 17 ओवर के बाद स्कोर 171/5 है।
पंजाब को तीसरा झटका विप्रज निगम ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह ने अपना शिकार बनाया। वह 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नेहाल वढेरा ने को मुकेश कुमार ने पवेलियन की राह दिखाई। वह 16 रन बनाकर लौटे। फिलहाल क्रीज पर श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 142/4 है।
जोश इंग्लिश 32 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
पंजाब को पहला झटका मुस्तफिजुर रहमान ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब क्रीज पर जोश इंग्लिश आए हैं।
पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली के लिए पहला ओवर मुकेश कुमार फेंक रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, काइल जैमीसन, जेवियर बार्टलेट।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अक्षर पटेल अस्वस्थ होने की वजह से इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस टीम की कमान संभाल रहे हैं। इस मैच में करुण नायर दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे। वहीं, पंजाब के खेमे में जोश इंग्लिश और मार्कस स्टोइनिस की वापसी हुई है। इस मैच में युजवेंद्र चहल नहीं खेल रहे हैं।
दिल्ली के लिए पिछले मैच में नियमित कप्तान अक्षर पटेल उपलब्ध नहीं थे और उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस ने टीम की कमान संभाली थी। डुप्लेसिस ने टॉस के दौरान बताया था कि अक्षर बीमार हैं जिस कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। अक्षर की उपलब्धता पर फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा, लेकिन दिल्ली की टीम अपने अभियान का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। उन्होंने अपने पहले चारों मुकाबले जीते। बावजूद इसके टीम अपने प्रदर्शन को कायम नहीं रख पाई। खासतौर पर उसका अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जिसका खामियाजा उसे टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ा। मिचेल स्टार्क की जगह आए बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर, स्टार्क जैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
पंजाब किंग्स 11 वर्ष बाद आईपीएल के प्लेऑफ में प्रवेश करने में सफल रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम शनिवार को जब दिल्ली कैपिटल्स के सामने होगी तो उसकी कोशिश शीर्ष-2 में रहकर प्लेऑफ खेलने की होगी। अगर ऐसा होता है तो 11 वर्ष में पहली बार पंजाब शीर्ष दो में रहकर प्लेऑफ में पहुंचेगी। 2008 में टीम तीसरे और 2014 में दूसरे स्थान पर रही थी। पंजाब को विदेशी खिलाड़ियों की सेवाएं मिल रही हैं। स्टोइनिस, जोश इंगलिस, हार्डी और जेमिसन तीन दिन पहले ही टीम से जुड़ गए हैं। वहीं, दिल्ली सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगी।
IPL Live Cricket Score, PBKS vs DC Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 66वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब की टीम शीर्ष-2 में दावा मजबूत करने उतरी है।