फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs DC: बिना नतीजे के रद्द हुआ मैच, बीच में बंद हुईं फ्लड लाइट्स; खिलाड़ी और दर्शकों को भेजा गया बाहर

Thu, 08 May 2025 10:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

खास बातें

पंजाब और दिल्ली बीच गुरुवार को खेला गया मुकाबला बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। धर्मशाला में पंजाब की पारी के दौरान मुकाबला बीच में रोका गया और फ्लड लाइट्स बंद की गईं थीं। कुछ समय बाद दर्शकों और खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेज दिया गया और पूरा स्टेडियम खाली हो गया।
विज्ञापन
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:36 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: धर्मशाला में रोका गया पंजाब बनाम दिल्ली मैच, दर्शक और खिलाड़ी मैदान से बाहर गए

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य कार्रवाई के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में रोक गया और कुछ देर बाद ही इस रद्द करने का फैसला किया गया। 9:29 मिनट पर पहले मैदान की फ्लडलाइट बंद की गई थी। इसके बाद मैदान से खिलाड़ियों और दर्शकों को बाहर बजाते देखा गया था। हालांकि, मैच अधिकारियों ने बिना देरी किए मैच को रद्द करने का फैसला किया। 

गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाते हुए ड्रोन से हमला किया, भारतीय वायु रक्षा तोपें जवाबी फायरिंग कर रही हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर से कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले के बाद धर्मशाला में एहतियातन खिलाड़ियों और अंपायरों को मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर फ्लड लाइट्स भी बंद कर दी गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब मैच को रद्द किया गया है। 

पंजाब किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिस समय मैच रोका गया उस वक्त पंजाब की बल्लेबाजी चल रही थी और 10.1 ओवरों का खेल हो चुका था। पंजाब एक विकेट खोकर 122 रन बना चुकी थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई थी। प्रियांश 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए जबकि प्रभसिमरन 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

09:27 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: पंजाब को 122 पर पहला झटका

टी नटराजन ने पंजाब को पहला झटका दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। उनका साथ देने के लिए प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।

09:23 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: प्रियांश के बाद प्रभसिमरन ने 28 गेंदों में जड़ा पचासा

प्रियांश आर्या के बाद प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंदों में पचासा जड़ा है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 120 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।

विज्ञापन
09:05 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: पंजाब की सधी शुरुआत

पंजाब की सधी शुरुआत हुई है। प्रभसिमरन और प्रियांश के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी।

08:30 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
08:20 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, त्रिपूर्ण विजय।

08:17 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि विप्रज निगम की जगह माधव तिवारी को मौका दिया है।

08:05 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: अंपायर ने किया मैदान का निरीक्षण

अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण कर लिया है। 8:15 बजे टॉस होगा जबकि 8:30 बजे मुकाबले की पहली गेंद फेंकी जाएगी।

07:39 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: धर्मशाला में बारिश रुकी

धर्मशाला में बारिश रुक गई है। थोड़ी देर में टॉस हो सकता है। ग्राउंड स्टाफ फिलहाल मैदान को सुखाने में लगे हैं। आठ बजे अंपायर्स मैदान का निरीक्षण करेंगे।

07:02 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: धर्मशाला में बारिश से टॉस में देरी

भारतीय सेना ने अपने कौशल और पराक्रम से 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। इसके लिए गुरुवार को आईपीएल मैच से बीसीसीआई ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मशहूर गायक बी प्राक ने देशभक्ति गीतों से भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया और उन्हें धन्यवाद दिया। बता दें कि, धर्मशाला में अभी बारिश हो रही है जिसकी वजह से टॉस में देरी हो रही है।

06:45 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: धर्मशाला में दिल्ली का पंजाब से चार बार हुआ सामना

अब तक धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ही ऐसी टीम है जिसने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार मैच खेले हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग ने तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें दो में चेन्नई ओर एक में पंजाब किंग्स जीती है। आरसीबी ने दो मुकाबलों में एक मैच जीता है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने एक मुकाबला धर्मशाला में पंजाब किंग्स के साथ खेला है। जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की है।

06:44 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: 2023 में आखिरी बार इस मैदान पर भिड़े

करीब दस साल बाद धर्मशाला स्टेडियम में 17 मई 2023 को पंजाब किंग्स और दिल्ली की भिड़ंत हुई थी। इसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से पराजित कर धर्मशाला में अब तक खेल चार मुकाबलों में दो-दो की बराबरी कर ली थी। अब आठ मई को फिर से पंजाब और दिल्ली में टक्कर होगी।

06:43 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: पंजाब से दिल्ली का सामना

धर्मशाला में 15 मई 2011 को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया था। इसमें पंजाब ने दिल्ली पर 29 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद 19 मई 2012 को धर्मशाला में खेले आईपीएल मैच में दिल्ली ने दस गेंद शेष रहते हुए पंजाब को छह विकेट से पराजित किया था। 16 मई 2013 को खेले मैच में पंजाब ने दिल्ली को 7 रनों से पराजित किया था।

06:42 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC Live Score: धर्मशाला में पांचवीं बार आमने-सामने होगी पंजाब और दिल्ली

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 8 मई को धर्मशाला में 5वीं बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में जाने के लिए जीत जरूरी है। धर्मशाला में अब तक पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले जीते हैं। इस समय दोनों ही टीमें जीत की लय में चल रही हैं।

06:35 PM, 08-May-2025

PBKS vs DC: बिना नतीजे के रद्द हुआ मैच, बीच में बंद हुईं फ्लड लाइट्स; खिलाड़ी और दर्शकों को भेजा गया बाहर

IPL Live Cricket Score, PBKS vs DC Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें