फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs DC Highlights: पंजाब ने दिल्ली को चार विकेट से हराया, लिविंगस्टोन ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया

Sat, 23 Mar 2024 07:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

PBKS vs DC Indian Premier League 2024: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला खेला गया। यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ऋषभ पंत ने 15 महीने बाद वापसी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 174 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
सैम करन - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:20 PM, 23-Mar-2024

पंजाब ने दिल्ली को हराया

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम करन ने अर्धशतक लगाया। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मैच खत्म किया। पंजाब ने आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज जीत के साथ किया, जबकि ऋषभ पंत की अगुआई में दिल्ली को हार से शुरुआत मिली है।

06:57 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: सैम करन का अर्धशतक

16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 136 रन है। उन्हें 24 गेंद में 39 रन की जरूरत है। सैम करन ने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 39 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। फिलहाल करन 50 और लियाम लिविंगस्टोन 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 36 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

06:54 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: मार्श ने खूब रन लुटाए

मिचेल मार्श 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और उस ओवर में सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन ने 18 रन बटोरे। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 130 रन है। उन्हें 30 गेंद में 45 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
06:37 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: पंजाब को चौथा झटका

पंजाब को 12वें ओवर में 100 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कमाल के स्किल्स दिखाते हुए जितेश शर्मा को स्टंप किया। जितेश रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में क्रीज से बाहर आ गए। गेंद उनसे मिस हुई और पंत के ग्लव्स में गई। पंत ने बिना कोई मौका गंवाते हुए गेंद को स्टंप्स पर दे मारा। जितेश नौ रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 103 रन है। फिलहाल लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन क्रीज पर हैं।

06:27 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: पंजाब को तीसरा झटका

पंजाब किंग्स को 10वें ओवर में 84 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने प्रभसिमरन सिंह को वॉर्नर के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंद में पांच चौके की मदद से 26 रन बना सके। फिलहाल सैम करन और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 87 रन है।

विज्ञापन
06:09 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: पावरप्ले खत्म

पावरप्ले यानी पंजाब की पारी के शुरुआती छह ओवर खत्म हो चुके हैं। पंजाब ने दो विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 17 रन और सैम करन 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

05:49 PM, 23-Mar-2024
शिखर धवन - फोटो : IPL

PBKS vs DC Live Score: पंजाब को ईशांत के ओवर में दो झटके

पंजाब किंग्स को चौथे ओवर में 34 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ईशांत शर्मा ने पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन को क्लीन बोल्ड किया। धवन ने 16 गेंद में चार चौके की मदद से 22 रन की पारी खेली। इसके बाद पांचवीं गेंद पर प्रभसिमरन ने सीधा शॉट खेला जो ईशांत की अंगुली से लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर विकेट पर जा लगी। बेयरस्टो तब क्रीज से बाहर थे और वह रन आउट हो गए। बेयरस्टो तीन गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 42 रन है। फिलहाल प्रभसिमरन सिंह और सैम करन क्रीज पर हैं।

05:33 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: पंजाब की पारी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पंजाब किंग्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो उतरे हैं। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पहले ओवर में पंजाब किंग्स का स्कोर 17 रन है।

05:15 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली ने 174 रन बनाए

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 25 रन बटोरे। उन्होंने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। 20वें ओवर में पोरेल ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर दो रन के चक्कर में कुलदीप रन आउट हो गए। 19वें ओवर तक दिल्ली का स्कोर आठ विकेट पर 149 रन था और पोरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से टीम 174 रन तक पहुंच गई। पंजाब ने 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पहले ही अपने इम्पैक्ट सब की घोषणा कर दी है। प्रभसिमरन सिंह उनके इम्पैक्ट प्लेयर हैं।

05:09 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को आठवां झटका

दिल्ली को 19वें ओवर में 148 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। सुमित कुमार दो रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। फिलहाल अभिषेक पोरेल और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।

04:55 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को सातवां झटका

दिल्ली कैपिटल्स को 138 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। अक्षर पटेल 13 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल सुमित कुमार और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं। पोरेल इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान पर आए हैं।

04:49 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को छठा झटका

दिल्ली को 16वें ओवर में 128 के स्कोर पर छठा झटका लगा। राहुल चाहर ने ट्रिस्ट स्टब्स को शशांक सिंह के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके। दिल्ली के चारों विदेशी खिलाड़ी इस मैच में फेल रहे हैं। वॉर्नर 29 रन, मार्श 20 रन, होप 33 रन और स्टब्स पांच रन बना सके। फिलहाल अक्षर पटेल और सुमित कुमार क्रीज पर हैं।

04:34 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को पांचवां झटका

दिल्ली कैपिटल्स को 111 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। पिछले ओवर यानी 13वें ओवर में ऋषभ पंत पवेलियन लौटे थे। इसके बाद 14वें ओवर में रिकी भुई के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। भुई तीन रन बनाकर आउट हुए। पंत 18 रन बना सके थे। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 117 रन है। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। हर्षल पटेल ने दो विकेट लिए।

04:29 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को चौथा झटका

दिल्ली को 111 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कप्तान ऋषभ पंत 13 गेंद में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और रिकी भुई क्रीज पर हैं। 15 महीने बाद वापसी कर रहे पंत कुछ खास नहीं कर सके।

04:20 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को 11वें ओवर में 94 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रबाडा ने शाई होप को हरप्रीत बराड़ के हाथों कैच कराया। होप ने 25 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 95 रन है। फिलहाल रिकी भुई और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। पंत 15 महीने बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर और शाई होप पवेलियन लौट चुके हैं।

04:06 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: वॉर्नर आउट, क्रीज पर उतरे पंत

पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को डेविड वॉर्नर के रूप में दूसरा झटका लगा है। मिचेल मार्श के 20 रन बनाकर आउट होने के बाद वॉर्नर भी 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वॉर्नर के आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत उतरे हैं। पंत ने 15 महीने बाद मैदान पर वापसी की है।  

03:57 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली का स्कोर 50 के पार पहुंचा

डेविड वॉर्नर ने पंजाब कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को तेज शुरुआत दिलाई। वॉर्नर की शानदार पारी की मदद से दिल्ली ने पावरप्ले की समाप्ति तक छह ओवर में एक विकेट पर 54 रन बनाए हैं। पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने मिचेल मार्श को आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई थी। मार्श 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। क्रीज पर फिलहाल वॉर्नर के साथ शाई होप मौजूद हैं। 

03:44 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: अर्शदीप ने दिलाई सफलता

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मिचेल मार्श को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। मार्श और डेविड वॉर्नर ने दिल्ली को तेज शुरुआत दिलाई थी और तीन ओवर में स्कोर 30 के पार पहुंचा दिया था। लेकिन चौथा ओवर करने आए अर्शदीप ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर मार्श को कैच आउट कराया। मार्श 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर वॉर्नर के साथ शाई होप मौजूद हैं। 

03:28 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू

पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो चुकी है। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर तथा मिचेल मार्श पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

03:04 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह। इंपैक्ट सबस्टीट्यूटः राइली रुसो, प्रभसिमरन सिंह, तन्य त्यागराजन, हरप्रीत सिंह, विदवत कविरप्पा।

दिल्ली कैपिटल्सः डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा। इंपैक्ट सबस्टीट्यूटः अभिषेक पोरेल, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे

03:02 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Live Score: पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने क फैसला किया है। इसी के साथ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की मैदान पर 15 महीने बाद वापसी हो गई है। पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल सके थे। पंजाब के चार विदेशी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन और कैगिसो रबाडा हैं। वहीं, दिल्ली के चार विदेशी खिलाड़ी शाई होप, मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर और ट्रिस्टन स्टब्स हैं। 
 

02:43 PM, 23-Mar-2024

DC vs PBKS Live: पंजाब की चिंता बेयरस्टो की फॉर्म

दिल्ली की तरह पंजाब का भी कैबिनेट बॉक्स आईपीएल ट्रॉफी से अधूरा है। 2014 में यह टीम फाइनल में जरूर पहुंची, जहां उसे केकेआर के हाथों हार मिली। राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद पंजाब के कप्तान शिखर धवन इस बार अपनी उपयोगिता जरूर साबित करना चाहेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जितेश शर्मा टीम के नए उपकप्तान होंगे। हालांकि जॉनी बेयरस्टो की भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब फॉर्म जरूर चिंता का विषय है। हालांकि टीम के पास सिकंदर रजा, सैम कुरेन, लियामा लिविंगस्टोन के रूप में अच्छे ऑलराउंडर हैं। रबादा, अर्शदीप, हर्षल पटेल के रूप में उनका गेंदबाजी विभाग भी मारक है।

02:42 PM, 23-Mar-2024

DC vs PBKS Live: पंत का विकेटकीपिंग करना स्पष्ट नहीं

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैै कि पंत शनिवार के मुकाबले में विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं। अगर वह पंजाब के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं करते हैं तो यह जिम्मेदारी शाई होप या फिर दक्षिण अफ्रीकी ट्रिस्टान स्टब्स निभा सकते हैं। दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मजबूत हैं। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके डेविड वॉर्नर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगे। उनके अलावा पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, पंत, स्टब्स है, जबकि गेंदबाजी में एनरिक नोत्र्जे के साथ वेटरन इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल शामिल हैं।

02:41 PM, 23-Mar-2024

DC vs PBKS Live: पिछले सत्र में दोनों टीमों का रहा खराब प्रदर्शन

शनिवार को जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन को भुलाना चाहेंगी। बीते सत्र में दिल्ली डेविड वॉर्नर की कप्तानी में नौवें स्थान पर और पंजाब आठवें स्थान पर रहा था। दिल्ली के कोच रिकी पोटिंग पंत के बारे में कहते हैं कि उन्होंने बीते आईपीएल के मुकाबले इस बार लंबी बल्लेबाजी कर तैयारी की है। वह अपने शरीर से फिर थोड़ा विश्वास पाना चाहते हैं। यह मुकाबले मुल्लांपुर में बने नए बने महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

02:40 PM, 23-Mar-2024

DC vs PBKS Live: नेट पर बल्लेबाजी में ज्यादा समय बिताया

ऋषभ जानते हैं कि उन्हें पुराने लय में आने के लिए कुछ समय लगेगा, इसी लिए वह पूरे सत्र के बारे में सोचने के बजाय एक बार में एक दिन को अपने सामने रखना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के नेट्स पर बल्लेबाजी के लिए पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा समय बिताया है। पंत कहते हैं कि जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो यह अलग अहसास होता है। वह ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करना चाहते हैं, जिससे प्रत्येक दिन वह अपने अंदर बेहतर महसूस कर सकें। हालांकि वह ज्यादा नहीं सोच रहे हैं और अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे। पंत बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं। कप्तान के तौर पर वह टीम के दृष्टिकोण को सामान्य रखना चाहते हैं। पंत कहते हैं कि हमारी बातचीत काफी सामान्य है। मैदान पर आनंद लो और चीजों को ज्यादा चटिल नहीं होने दो।

02:39 PM, 23-Mar-2024

DC vs PBKS Live: ऋषभ पंत पूरी तरह खेलने को तैयार

आईपीएल-17 का यह मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने जा रहा है, लेकिन मैदान और इसके बाहर सारी निगाहें ऋषभ पंत पर होंगी। हो भी क्यों नहीं, दिसंबर, 2022 में सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद यह विकेटकीपर-बल्लेबाज पहली बार किसी पेशेवर मैच में उतरने जा रहा है। दर्द से भरे 15 माह के पुनर्वास के बाद वापसी कर रहे ऋषभ के मुंह से मैच से पहले यही शब्द निकले, घबराहट, उत्साह सभी कुछ है। साथ में खुशी भी है कि वह पेशेवर क्रिकेट में वापसी करने में सफल होने जा रहे हैं। पंत कहते हैं कि वह शनिवार को होने वाला मुकाबला खेलने को पूरी तरह तैयार हैं।

02:18 PM, 23-Mar-2024

PBKS vs DC Highlights: पंजाब ने दिल्ली को चार विकेट से हराया, लिविंगस्टोन ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। यह पंजाब टीम का नया घरेलू मैदान है जिस पर टीम खेलने उतरेगी। इससे पहले मोहाली पंजाब टीम का होम ग्राउंड था। इस मैच से दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत करीब 15 महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें