फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली की शानदार जीत, पंजाब को सात विकेट से हराया

Sun, 02 May 2021 11:02 PM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

PBKS vs DC Live IPL Score: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने पहला विकेट प्रभसिमरन सिंह के रूप में गंवाया। रबाडा की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद रबाडा ने ही गेल को फुलटॉस गेंद पर बोल्ड किया। मयंक अग्रवाल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 58 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाए। उनकी इस पारी में आठ चौके और चार सिक्स शामिल रहे। मयंक की इस शानदार पारी के दम पर पंजाब ने छह विकेट खोकर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स के 166 रन के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो गई है। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे शॉ को हरप्रीत ब्रार ने बोल्ड किया। वहीं, स्टीव स्मिथ 22 रन के स्कोर पर मेरेडिथ ने आउट किया। हालांकि, धवन ने 47 गेंदों में 69 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और दो सिक्स शामिल रहे। वहीं, अंत में बल्लेबाजी करने आए हेटमायर ने केवल चार गेंदों पर 16 रन जड़े। इसके साथ ही दिल्ली ने 17.4 ओवर में 167 रन बना लिए और पंजाब को सात विकेट से मात दी। धवन ने बेहद नियंत्रित पारी खेली। उन्होंने रन बनाने की कोई जल्दी नहीं दिखाई और अंत में टीम को जीत तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 02-May-2021

हेटमायर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

18वां ओवर डालने के लिए मेरेडिथ आए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर हेटमायर ने लगातार दो सिक्स लगाए और चौथी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। इसके बाद दिल्ली को जीत के लिए दो रन की जरूरत थी, जो दो वाइड गेंदों से आए। इसी के साथ दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की।

10:50 PM, 02-May-2021

पंत 14 रन बनाकर आउट

17वें ओवर में क्रिस जॉर्डन गेंदबाजी करने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने हवाई शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ऊपर गई लेकिन दूर नहीं गई और मयंक अग्रवाल ने उनका कैच पकड़ा। पंत 14 रन बनाकर आउट हुए। अब शिमरन हेटमायर क्रीज पर उतरे हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 148 रन।

10:42 PM, 02-May-2021

30 गेंदों पर दिल्ली को 28 रन की जरूरत

15वां ओवर मोहम्मद शमी कराने आए। अभी तक महंगे साबित हुए शमी के इस ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने चौका लगाया और पंत ने पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाया। दिल्ली को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 28 रन चाहिए।

विज्ञापन
10:34 PM, 02-May-2021

14वां ओवर कराने रवि बिश्नोई आए। ओवर की पहली ही गेंद पर धवन ने सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और दूसरी गेंद पर भी चौका जड़ा। इसके बाद पंत ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलते हुए चौथी गेंद पर एक और चौका लगाया। इस ओवर से कुल 15 रन आए। दिल्ली को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 41 रन की जरूरत है।

10:30 PM, 02-May-2021

स्मिथ को मेरेडिथ ने भेजा पवेलियन

पारी का 13वां ओवर कराने मेरेडिथ आए। ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन, डेविड मलान ने उनका कैच लपका। पंजाब को काफी देर बाद दूसरी सफलता मिली। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 111 रन। अब क्रीज पर धवन के साथ ऋषभ पंत उतरे हैं।

विज्ञापन
10:23 PM, 02-May-2021

दिल्ली के सौ रन पूरे

12वां ओवर रवि बिश्नोई ने कराया। लंबे समय से बाउंड्री का इंतजार कर रहे दिल्ली के फैंस को धवन ने तोहफा दिया और ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार सिक्स लगाया। इस ओवर में कुल 10 रन आए। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 106 रन।

10:15 PM, 02-May-2021

10 ओवर में दिल्ली ने बनाए 87 रन

10वें ओवर के लिए मयंक अग्रवाल ने दीपक हुड्डा को गेंद थमाई। हुड्डा ने इस ओवर में कुल छह रन दिए। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 87 रन।

10:11 PM, 02-May-2021

दिल्ली को 66 गेंदों पर चाहिए 86 रन

नौवें ओवर के लिए मयंक अग्रवाल ने फिर हरप्रीत ब्रार को गेंदबाजी के लिए बुलाया। इस ओवर में कुल आठ रन आए। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 81 रन। दिल्ली को अब जीत के लिए 66 गेंदों पर 86 रनों की जरूरत है।

10:08 PM, 02-May-2021

आठवें ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 74/1

आठवां ओवर कराने रवि बिश्नोई आए। शॉ का विकेट गिरने के बाद दिल्ली की रनों की रफ्तार में कुछ कमी आई है। हालांकि, ओवर की चौथी गेंद पर स्मिथ ने कलात्मक शॉट लगाते हुए चौका लगाया। इस ओवर में कुल आठ रन आए। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 74 रन।

10:04 PM, 02-May-2021

39 रन बनाकर आउट हुए शॉ

सातवां ओवर हरप्रीत ब्रार ने कराया। ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने पंजाब के लिए खतरा बन रहे पृथ्वी शॉ को बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। शॉ ने 22 गेंदों पर 39 रन बनाए। अब शिखर धवन के साथ स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। इस ओवर में एक बड़ा विकेट आया ओर केवल दो रन गए। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 66 रन।

09:58 PM, 02-May-2021

शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

छठा ओवर कराने के लिए क्रिस जॉर्डन आए। ओवर की तीसरी गेंद पर शॉ ने शानदार सिक्स लगाया और अगली ही गेंद पर चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर धवन ने चौका लगाया। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 63 रन।

09:52 PM, 02-May-2021

पांचवें ओवर में आए नौ रन

पांचवें ओवर के लिए मयंक अग्रवाल ने रवि बिश्वोई को गेंद थमाई। ओवर की पहली ही गेंद को शॉ ने हवाई यात्रा के लिए भेजा और छह रन जुटाए। इस ओवर में कुल नौ रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 46 रन।

09:48 PM, 02-May-2021

दिल्ली की ठोस शुरुआत

चौथा ओवर कराने मोहम्मद शमी आए। ओवर की पहली ही गेंद को धवन ने चार रन के लिए भेज दिया। इसके बाद अंतिम गेंद पर भी धवन ने चौका लगाया। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन।

09:41 PM, 02-May-2021

तीसरे ओवर में आए केवल तीन रन

तीसरा ओवर मेरेडिथ ने कराया। यह ओवर पंजाब के लिए किफायती रहा। ओवर में कुल तीन रन आए। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 27 रन।

09:36 PM, 02-May-2021

शॉ ने दिखाए तेवर, दूसरे ओवर में 15 रन आए

दूसरा ओवर कराने मोहम्मद शमी आए। ओवर की तीसरी गेंद पर शॉ ने शानदार सिक्स लगाया। वहीं, चौथी गेंद मिसफील्ड के चलते चौके में तब्दील हो गई। पांचवीं गेंद पर भी शानदार ड्राइव लगाते हुए चौका जड़ा। इस ओवर में 15 रन आए। पंजाब के लिए यह ओवर खासा महंगा साबित हुआ। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन।

09:31 PM, 02-May-2021

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स के 166 रन के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो गई है। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे हैं। पंजाब की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत राइली मेरेडिथ ने की। पहले ओवर में नौ रन आए। 

09:12 PM, 02-May-2021

दिल्ली को 167 रन का लक्ष्य

20वां ओवर आवेश खान कराने आए। ओवर की पहली ही गेंद पर हरप्रीत ब्रार ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर अग्रवाल ने चौका जड़ा तो चौथी गेंद को छह रन के लिए भेज दिया और अंतिम गेंद पर भी शानदार चौका लगाया। 20 ओवर में पंजाब ने 166 रन बनाए। दिल्ली को अब जीत के लिए 167 रन बनाने होंगे।

09:05 PM, 02-May-2021

पंजाब का छठा विकेट गिरा

19वां ओवर रबाडा कराने आए और मयंक अग्रवाल ने ओवर की पहली ही गेंद पर उनका स्वागत एक शानदार सिक्स के साथ किया। ओवर की अंतिम गेंद पर रबाडा ने जॉर्डन को आउट किया। ललित यादव ने उनका कैच पकड़ा। 19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर रन 143 रन।

09:00 PM, 02-May-2021

पंजाब किंग्स को पांचवां झटका

18वां ओवर आवेश खान ने कराया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने शाहरुख खान को चलता किया। हेटमायर ने उनका कैच पकड़ा। शाहरुख ने पांच गेंदों पर चार रन बनाए। अब अग्रवाल के साथ क्रिस जॉर्डन क्रीज पर हैं। इस ओवर में कुल चार रन आए। 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन।

08:55 PM, 02-May-2021

मयंक क्रीज पर जमे, तीन ओवर का खेल बाकी

मयंक अग्रवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी है। 17वां ओवर कराने अक्षर पटेल आए और अग्रवाल ने लगातार दो चौकों से उनका स्वागत किया। इस ओवर से कुल 11 रन आए। 17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने चार विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं।

08:48 PM, 02-May-2021

16वें ओवर में आए 15 रन

16वां ओवर कराने इशांत शर्मा आए। ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मयंक अग्रवाल ने अपना पचासा पूरा किया। इसके बाद चौथी गेंद पर अग्रवाल ने बेहतरीन टाइमिंग के साथ सिक्स जड़ा। इस ओवर में कुल 15 रन आए। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 117 रन। अग्रवाल इस समय 41 गेंदों पर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने चार चौके और दो सिक्स लगाए हैं।

08:46 PM, 02-May-2021

पंजाब किंग्स के 100 रन पूरे

15वां ओवर रबाडा कराने आए। ओवक की पांचवीं गेंद थोड़ी छोटी रही जिसे मयंक अग्रवाल ने छह रन में बदला। इस ओवर में कुल 12 रन आए। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 102 रन।

08:34 PM, 02-May-2021

अक्षर ने लिया मलान का विकेट, हुड्डा रन आउट

14वां ओवर कराने अक्षर पटेल आए। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर मलान को क्लीन बोल्ड कर दिया। मलान ने 26 गेंदों पर 26 रन बनाए। इसके बाद दीपक हुड्डा क्रीज पर उतरे लेकिन तीसरी गेंद पर रन लेने या न लेने के चक्कर में रनआउट हो गए। हेटमायर ने हुड्डा को रन आउट किया। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 90 रन।

08:29 PM, 02-May-2021

12वें ओवर में आए 13 रन

12वां ओवर करने इशांत शर्मा आए। ओवर की तीसरी गेंद पर मलान ने बढ़िया शॉट खेलते हुए सिक्स लगाया और पांचवीं गेंद पर मलान ने चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 13 रन आए। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 78 रन।

08:23 PM, 02-May-2021

पंजाब की धीमी बल्लेबाजी

स्पिन अटैक के बाद दिल्ली ने 11वें ओवर के लिए तेज गेंदबाज आवेश खान को गेंद थमाई है। यह ओवर दिल्ली के लिए काफी किफायती रहा। ओवर में केवल दो रन आए। 11 ओवर के बाद पंदाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 65 रन।

08:19 PM, 02-May-2021

दिल्ली कैपिटल्स ने गंवाया रिव्यू

10वां ओवर कराने अक्षर पटेल आए। ओवर की पहली गेंद पर ही उन्होंने मलान के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की। फील्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया, लेकिन दिल्ली ने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिव्यू में थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 63 रन।

08:12 PM, 02-May-2021

नौ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 61/2

नौवां ओवर कराने ललित यादव आए। ओवर में कुल आठ रन आए। नौ ओवर के बाद पंजाब कैपिटल्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 61 रन। मयंक अग्रवाल 19 गेंदों पर 26 रन और मलान 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:08 PM, 02-May-2021

दिल्ली ने किया गेंदबाजी में बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजी में परिवर्तन किया और आठवां ओवर कराने के लिए अक्षर पटेल आए। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 53 रन।

08:04 PM, 02-May-2021

सात ओवर में पंजाब का स्कोर 47/2

सातवें ओवर के लिए गेंद स्पिनर ललित यादव को दी गई। ओवर की आखिरी गेंद पर मलान ने चौका जड़ा। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन।

07:55 PM, 02-May-2021

रबाडा ने गेल को वापस भेजा

छठा और पावरप्ले का अंतिम ओवर कराने रबाडा आए। ओवर की पहली ही गेंद पर क्रिस गेल ने 81 मीटर लंबा सिक्स लगाया। वहीं, अगली ही गेंद पर रबाडा ने शानदार वापसी करते हुए गेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। गेल ने नौ गेंदों में 13 रन बनाए। अब डाविड मलान उतरे हैं। इस ओवर में आए कुल 10 रन और एक विकेट। छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 39 रन।

07:52 PM, 02-May-2021

पांच ओवर के बाद पंजाब 29/1 पर

पांचवां ओवर करने आवेश खान आए। ओवर की तीसरी गेंद पर गेल ने शानदार शॉट लगाते हुए चौका जड़ा। वहीं, ओवर की अंतिम गेंद को मयंक अग्रवाल ने सीमा रेखा के पार भेजकर चार रन जुटाए। पांच ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 29 रन।

07:48 PM, 02-May-2021

प्रभसिमरन को रबाडा ने चलता किया

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह और मयंक अग्रवाल उतरे। प्रभसिमरन सिंह को कगीसो रबाडा ने चलता किया। स्टीव स्मिथ ने उनका शानदार कैच पकड़ा। सिंह ने 16 गेंदों में 12 रन बनाए। अब कप्तान मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल क्रीज पर मौजूद है। 

07:47 PM, 02-May-2021

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, अक्षर पटेल, ललित यादव, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा और आवेश खान।

07:47 PM, 02-May-2021

पंजाब की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), क्रिस गेल, डेविड मलान, दीपक हूडा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन, रिले मेरेडिथ, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।

07:45 PM, 02-May-2021

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, जे. रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

07:43 PM, 02-May-2021

DC vs PBKS : दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, शिमरन हेतमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, शम्स मुलानी, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबादा, एनरिक नोर्त्जे, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स और अनिरुद्ध जोशी।

07:31 PM, 02-May-2021

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली की शानदार जीत, पंजाब को सात विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रविवार को दो धुरंधर टीमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स एक-दूसरे के सामने हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल अस्वस्थ हैं जिसके कारण उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल टीम की कमान संभाल रहे हैं। पंजाब ने निकोलस पूरन की जगह डेविड मलान को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है। दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें