फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs CSK Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया, प्रियांश आर्या और शशांक सिंह के बाद फर्ग्यूसन चमके

Tue, 08 Apr 2025 11:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

खास बातें

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। उनके लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 18 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली। वहीं, चेन्नई ने लगातार चौथा मैच गंवाया। मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। उनके लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट हासिल किए जबकि यश ठाकुर और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली।

220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई जिसे मैक्सवेल ने तोड़ा। उन्होंने रचिन को प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

तीसरे विकेट के लिए शिवम दुबे और डेवोन कॉनवे ने 51 गेंदों में 89 रन जोड़े। हालांकि, दुबे 42 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। अब टीम को जीत के लिए 25 गेंदों में 69 रनों की जरूरत थी। उन्होंने कॉनवे के साथ 12 गेंदों में 20 रन जोड़े। इसके बाद कॉनवे रिटायर्ड आउट हो गए।

सलामी बल्लेबाज ने इस मुकाबले में 69 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ कॉनवे ने आईपीएल में 1000 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। कॉनवे के बाद क्रीज पर जडेजा पहुंचे। अब टीम को 12 गेंदों में 42 रनों की जरूरत थी। पारी का 19वां ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला। इस ओवर में कुल 15 रन आए, अब जीत का अंतर छह गेंदों में 28 रन हो गया।

पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर यश ठाकुर ने धोनी को युजवेंद्र चहल के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 27 रन बना सके। वहीं, जडेजा और विजय शंकर क्रमश: नौ और दो रन बनाकर नाबाद रहे। 

11:08 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: धोनी 27 रन बनाकर आउट हुए

धोनी 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें यश ठाकुर ने युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। अब टीम को जीत के लिए पांच गेंदों में 28 रन की जरूरत है।

11:06 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई को जीत के लिए छह गेंदों में 28 रन की जरूरत

19वें ओवर में धोनी और जडेजा ने 15 रन झटके। अब जीत के लिए टीम को छह गेंदों में 28 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
10:58 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: डेवोन कॉनवे 69 रन बनाकर रिटायर्ड आउट

डेवोन कॉनवे 69 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा क्रीज पर पहुंचे हैं। उनका साथ देने के लिए धोनी मौजूद हैं। 12 गेंदों में टीम को जीत के लिए 42 रनों की जरूरत है।

आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले बल्लेबाज

  • आर अश्विन बनाम एलएसजी, वानखेड़े, 2022
  • अथर्व तायदे बनाम डीसी, धर्मशाला, 2023
  • साई सुदर्शन बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023
  • तिलक वर्मा बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
  • डेवोन कॉनवे बनाम पीबीकेएस, मुल्लांपुर, 2025*

10:45 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका

चेन्नई को तीसरा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा। उन्हें फर्ग्यूसन ने अपना शिकार बनाया। वह 42 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी उतरे हैं। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 68 रनों की जरूरत है।

विज्ञापन
10:34 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: 37 गेंदों में डेवोन कॉनवे ने जड़ा पचासा

37 गेंदों में डेवोन कॉनवे ने पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 139/2 है।

10:14 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: 10 ओवर के बाद स्कोर 91/2

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 91 रन है। शिवम दुबे और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं।

09:57 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका

चेन्नई को दूसरा झटका आठवें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन ने दिया। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतरे हैं। उनका साथ ेने के लिए डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं।

09:53 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई को पहला झटका लगा

चेन्नई को पहला झटका सातवें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र को अपना शिकार बनाया। वह 37 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 62/1 है।

09:23 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं।

09:08 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: पंजाब ने चेन्नई के सामने रखा 220 रन का लक्ष्य

प्रियांश आर्या के शतक और शशांक सिंह के अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं। सीएसके के लिए खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, मुकेश चौधरी को एक सफलता मिली।

इस मैच में पंजाब की शुरुआत खराब हुई। प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर नौ, मार्कस स्टोइनिस चार, नेहल वढेरा नौ और ग्लेन मैक्सवेल सिर्फ एक रन बना सके। एक छोर पर प्रियांश आर्या डटे हुए थे तो दूसरी तरफ पंजाब के बल्लेबाज आउट होते जा रहे थे। तभी बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश को शशांक सिंह का साथ मिला। दोनों के बीच  34 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हुई और स्कोर 150 के पार पहुंचा।

सीएसके के खिलाफ जमकर गरजा बल्ला 
इस दौरान प्रियांश ने 39 गेंदों में शतक लगाकर अपनी क्षमता साबित कर दी। इसी के साथ वह आईपीए इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। प्रियांश ने इस मामले में सनराइडर्स हैदराबाद के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड की बराबरी कर ली है जिन्होंने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इतने ही गेंदों पर शतक लगाया था।  प्रियांश का आईपीएल में यह पहला शतक है। वह 42 गेंदों में 103 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। 

शतक लगाने वाले आठवें अनकैप्ड बल्लेबाज
प्रियांश आईपीएल में शतक लगाने वाले आठें अनकैप्ड बल्लेबाज हैं। वह इस मामले में शॉन मार्श, यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। आईपीएल में शतक लगाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों में शॉन मार्श (2008), मनीष पांडे (2009), पॉल वालथटी (2009), देवदत्त पडिक्कल (2021), रजत पाटीदार (2022), यशस्वी जायसवाल (2022), प्रभसिमरन सिंह (2023) और प्रियांश आर्या (2025) शामिल हैं।

प्रियांश के बाद शशांक को मार्को यानसेन का साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 38 गेंदों में 65 रनों की दमदार साझेदारी निभाई और स्कोर 210 के पार पहुंचा दिया। शशांक 52 और यानसेन 34 रन बनाकर नाबाद रहे।

08:32 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: प्रियांश आर्या का शतक

प्रियांश आर्या का बल्ला चेन्नई के खिलाफ जमकर गरज रहा है। उन्होंने महज 39 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। उनके बल्ले से मौजूदा सत्र का दूसरा शतक निकला। वह 42 गेंदों में 103 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शशांक सिंह के साथ छठे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर मार्को यानसेन उतरे हैं।

08:13 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: अश्विन को दो सफलता मिली

पारी का आठवां ओवर फेंकने आए अश्विन ने पंजाब को दो झटके दिए। पहले उन्होंने नेहल वढेरा (9) को आउट किया। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (1) को अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर शशांक सिंह और प्रियांश आर्या मौजूद हैं।

07:58 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

पंजाब को तीसरा झटका भी खलील अहमद ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को डेवोन कॉनवे के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब क्रीज पर नेहल और प्रियांश मौजूद हैं।

07:45 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: 32 पर पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

पंजाब किंग्स को दूसरा झटका खलील अहमद ने दिया। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए मार्कस स्टोइनिस आए हैं।

07:38 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: पंजाब को पहला झटका लगा

पंजाब को पहला झटका मुकेश चौधरी ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।

07:32 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।

07:06 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, परवीन दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशाक।

07:03 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के खेलते नजर आएंगी।

06:34 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लोकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल। हरप्रीत बराड़ इम्पैक्ट खिलाड़ी हो सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी/अंशुल कंबोज, खलील अहमद, मथीशा पथिराना। शिवम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

06:33 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: दोनों टीमों के बीच आंकड़े

चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच चेन्नई और 14 मैच पंजाब ने जीते हैं। पंजाब उन टीमों में से है जिसने चेन्नई को खूब तंग किया है। साल 2022 से दोनों के बीच पांच मैचों में पंजाब ने चार मैच जीते हैं। हालांकि, न्यू चंडीगढ़ यानी मुल्लांपुर में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी।  

06:33 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: चहल की फॉर्म पर रहेंगी निगाहें

पंजाब को कप्तान श्रेयस से तो उम्मीद होगी ही, साथ में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के फॉर्म में आने की भी उसने उम्मीदें लगा रखी होंगी। चहल का धोनी के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। विभिन्न आईपीएल मैच में चहल और धोनी 10 मौकों पर आमने-सामने आए हैं और हरियाणा के लेग स्पिनर ने उन्हें पांच बार आउट किया है। पंजाब के लिए अच्छी बात यह है कि श्रेयस और प्रभसिमरन के अलावा नेहल वढेरा भी फॉर्म में हैं। वढेरा ने पिछले मैच में अपनी पारी से प्रभावित किया था।

06:32 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: डेथ ओवरों में नहीं दिख रही धोनी की चमक

डेथ ओवरों में धोनी की मौजूदगी एक समय वरदान मानी जाती थी, लेकिन इस सत्र में यह यलो ब्रिगेड को रास नहीं आ रहा है। अपना 18वां सत्र खेल रहे धोनी का रुतबा ऐसा है कि टीम में कोई भी  उन्हें आईना नहीं दिखा सकता। धोनी अब भी चेन्नई के प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रहा है। जब वे मैदान पर उतरते हैं तो उनके नारे लगते हैं, पर दिल्ली के खिलाफ मैच समर्थकों की आंख खोलने वाला था।

06:31 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: कॉन्वे और रचिन को दिखाना होगा कमाल

सीएसके जब मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेगी तो उसे ही नहीं बल्कि उसके प्रशंसकों को भी उम्मीद होगी कि धोनी का बल्ला एक बार फिर धमाल मचाएगा। चेन्नई यह भी उम्मीद करेगा कि उसे डेवन कॉन्वे और रचिन रवींद्र की सलामी जोड़ी से दमदार शुरुआत मिले। वहीं, पंजाब किंग्स को अपने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ घरेलू मैदान पर हार जरूर मिली, लेकिन मौजूदा फॉर्म के लिहाज से श्रेयस अय्यर की टीम सुपरकिंग्स पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। चेन्नई की बड़ी कमजोरी अब तक विजयी संयोजन नहीं ढूंढ पाना रहा है। वह अब तक 17 क्रिकेटरों को आजमा चुके हैं।

06:30 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई को मिलेगी पंजाब से टक्कर

पांच बार के विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए इस आईपीएल में कुछ कर गुजरने का वक्त आ गया है। लगातार तीन मैच हार चुके सुपरकिंग्स की आईपीएल सत्र में यह सबसे खराब शुरुआत में से एक है। तीनों मैच उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए हारे हैं। इसके लिए कहीं न कहीं दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। डेथ ओवर में अब तक उस पुराने धोनी की चमक नहीं दिखी है, जिसके लिए वह मशहूर रहे हैं।

06:25 PM, 08-Apr-2025

PBKS vs CSK Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया, प्रियांश आर्या और शशांक सिंह के बाद फर्ग्यूसन चमके

IPL Live Cricket Score, PBKS vs CSK Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 के 22वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत की लय हासिल करने उतरी हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें