फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs CSK: पंजाब ने चेन्नई को सीजन में लगातार दूसरी बार हराया, 11 रन से जीता मैच, धवन-रबाडा बने हीरो

Mon, 25 Apr 2022 11:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

PBKS vs CSK (Punjab vs Chennai):  पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने 187 रन के स्कोर को सफलतापूर्वक बचाव किया। पंजाब की यह चेन्नई के खिलाफ इस सीजन की दूसरी जीत और लगातार तीसरी जीत है।  
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 25-Apr-2022

पंजाब ने सीजन में चेन्नई को दूसरी बार हराया

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने 187 रन के स्कोर को सफलतापूर्वक बचाव किया। पंजाब की यह चेन्नई के खिलाफ इस सीजन की दूसरी जीत और लगातार तीसरी जीत है। पंजाब की तरफ से शिखर धवन ने 88 रन बनाए तो वहीं कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह ने मिलकर आठ ओवर में 46 रन दिए और तीन विकेट लिए। दोनों गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की चेन्नई के रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे। 

11:15 PM, 25-Apr-2022

रबाडा का एक अहम ओवर

कगिसो रबाडा ने अपने चौथे ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब को मैच में वापस ला दिया है। उन्होंने अपने ओवर में अंबाती रायुडू को 78 के स्कोर पर बोल्ड किया और सिर्फ छह रन दिए। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 35 रन की दरकार है। 18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 153/5, रवींद्र जडेजा (12*), अंबाती रायुडू (0*)

11:08 PM, 25-Apr-2022

अर्शदीप का किफायती ओवर

अर्शदीप ने एक और किफायती ओवर करते हुए अपने तीसरे और 17वें ओवर में महज छह रन दिए। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 41 रन की दरकार। 17 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर:  147/4, रवींद्र जडेजा (7*), अंबाती रायुडू (77*)

विज्ञापन
11:00 PM, 25-Apr-2022

रायुडू ने जड़े लगातार तीन छक्के

अंबाती रायुडू ने संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाया। संदीप के इस ओवर से कुल 23 रन आए। 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर:  141/4, रवींद्र जडेजा (4*), अंबाती रायुडू (75*)

10:51 PM, 25-Apr-2022

अंबाती रायुडू का अर्धशतक

अंबाती रायुडू ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छक्का लगाकर आईपीएल करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर:  118/4, रवींद्र जडेजा (3*), अंबाती रायुडू (53*)

विज्ञापन
10:45 PM, 25-Apr-2022

गायकवाड़ 30 रन बनाकर आउट

कगिसो रबाडा ने चेन्नई की अहम साझेदारी को तोड़ते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेज दिया है। रबाडा ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर गायकवाड़ को मयंक के हाथों कैच कराया। 13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 90/4, रवींद्र जडेजा (0*), अंबाती रायुडू (32*)

10:29 PM, 25-Apr-2022

लिविंगस्टोन का महंगा ओवर

लियम लिविंगस्टोन अपने पहले ओवर में महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में रायुडू ने एक चौका और एक छक्का लगाया और कुल 12 रन बटोरे। 11 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 81/3, ऋतुराज गायकवाड़ (25*), अंबाती रायुडू (29*)

10:12 PM, 25-Apr-2022

ऋषि धवन को पहली सफलता, शिवम आउट

ऋषि धवन ने अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने शिवम दुबे को अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। शिवम सात गेंद में आठ रन ही बना पाए। सात ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 40/3, ऋतुराज गायकवाड़ (13*), अंबाती रायुडू (0*)

10:07 PM, 25-Apr-2022

पहला पावरप्ले पंजाब के नाम

शुरू के छह ओवरों में पंजाब का पलड़ा भारी रहा। पंजाब ने पहले पावरप्ले में 32 रन दिए और दो विकेट भी हासिल किए। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 32/2, शिवम दुबे (1*), ऋतुराज गायकवाड़ (12*)

10:05 PM, 25-Apr-2022

सैटनर नौ रन बनाकर आउट

मिचेल सैंटनर एक बार फिर से बल्लबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें चेन्नई ने तीसरे नंबर पर भेजा था लेकिन वह 15 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया। 

10:01 PM, 25-Apr-2022

ऋषि धवन की किफायती शुरुआत

अपना पहला मैच खेल रहे ऋषि धवन ने गेंदबाजी में सधी हुई शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ओवर में सात रन दिए। पांच ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 25/1, मिचेल सैंटनर (5*), ऋतुराज गायकवाड़ (11*)

09:41 PM, 25-Apr-2022

उथप्पा एक रन बनाकर आउट

चेन्नई को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। रोबिन उथप्पा एक रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर ऋषि धवन को कैच दे बैठे। दो ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 11/1, मिचेल सैंटनर (1*), ऋतुराज गायकवाड़ (9*)

09:24 PM, 25-Apr-2022

पंजाब ने चेन्नई को दिया 188 रन का लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य रखा है। पंजाब ने आखिरी दो ओवर में 35 रन बनाए। उसने हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 187 रन बनाए। उसकी तरफ से शिखर धवन 59 गेंदों में 88 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा भानुका राजपक्षा ने 32 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।
 

09:13 PM, 25-Apr-2022

पंजाब ने 19वें ओवर में बटोरे 22 रन

लियम लिविंगस्टोन ने ड्वेन प्रेटोरियस के चौथे ओवर में लगातार एक चौका और दो छक्के लगाए। उनके इस ओवर में कुल दो चौके और दो छक्के लगे और 22 रन आए। 19 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 174/2, शिखर धवन (81*), लियम लिविंगस्टोन (19*)

09:10 PM, 25-Apr-2022

पंजाब के 150 रन पूरे

पंजाब किंग्स ने 18वें ओवर में अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। ड्वेन ब्रावो ने इस ओवर में सिर्फ सात रन दिए। पंजाब की तरफ से धवन और लिविंगस्टोन क्रीज पर है। 18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 152/2, शिखर धवन (76*), भानुका राजपक्षा (2*)

09:04 PM, 25-Apr-2022

भानुका अर्धशतक से चूके

भानुका राजपक्षे अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्हें 42 के स्कोर पर ब्रावो ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। पंजाब ने इसी के साथ अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। 

08:58 PM, 25-Apr-2022

धवन-भानुका के बीच शतकीय साझेदारी 

शिखर धवन और भानुका राजपक्षा के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों खिलाड़ी पंजाब के स्कोर को आगे ले जाने में लगे हुए है। 16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 136/1, शिखर धवन (65*), भानुका राजपक्षा (41*)
 

08:42 PM, 25-Apr-2022

शिखर धवन ने पूरा किया अर्धशतक

शिखर धवन ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए आईपीएल करियर का 46वां अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौके के साथ 37 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। 14 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 117/1, शिखर धवन (52*), भानुका राजपक्षा (36*)
 

08:37 PM, 25-Apr-2022

पंजाब के 100 रन पूरे

महीश थीक्षना ने अपने तीसरे ओवर में नौ रन दिए। उनके ओवर में राजपक्षा ने एक चौका लगाया और इसके साथ ही पंजाब के 100 रन भी पूरे हो गए। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 103/1, शिखर धवन (46*), भानुका राजपक्षा (28*)

08:33 PM, 25-Apr-2022

चौधरी के ओवर में धवने ने जड़े तीन चौके

मुकेश चौधरी के तीसरे ओवर में शिखर धवन ने तीन चौके लगाकर कुल 16 रन बटोरे। पंजाब के लिहाज से एक अच्छा ओवर रहा। 12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 94/1, शिखर धवन (44*), भानुका राजपक्षा (22*)

08:31 PM, 25-Apr-2022

धवन-भानुका के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शिखर धवन और भानुका राजपक्षा के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने मिलकर पंजाब के स्कोर को 90 के पार पहुंचा दिया है। 
 

08:26 PM, 25-Apr-2022

10 ओवर का खेल समाप्त

पहली पारी के 10 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। पंजाब ने इस दौरान 72 रन बना लिए हैं जबकि चेन्नई को एक विकेट मिला है। 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 72/1, शिखर धवन (27*), भानुका राजपक्षे (19*)

08:16 PM, 25-Apr-2022

भानुका को दूसरा जीवनदान

भानुका राजपक्षा की किस्मत या तो अच्छी है या फिर चेन्नई की फिल्डिंग खराब हो रही है। यही कारण है कि भानुका को दूसरी बार जीवनदान मिला है। इस बार रवींद्र जडेजा की गेंद पर मिचेल सैंटनर ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर भानुका ने स्लॉग स्वीप किया था और गेंद डीप मिडविकेट के पास खड़े सैंटनर के हाथों में गई लेकिन वह उसे लपक नहीं पाए और विकेट का मौका गंवाने के साथ-साथ छह रन भी दे बैठे।

08:11 PM, 25-Apr-2022

पंजाब के 50 रन पूरे

पंजाब किंग्स की तरफ से शिखर धवन और भानुका राजपक्षा मिलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं और स्कोर में बढ़ोतरी कर रहे हैं। पंजाब ने आठवें ओवर में अपने 50 रन भी पूरे कर लिए हैं। आठ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 51/1, शिखर धवन (24*), भानुका राजपक्षे (3*)

08:02 PM, 25-Apr-2022

भानुका को मिला जीवनदान

भानुका राजपक्षा को एक रन के स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिल गया है। रवींद्र जडेजा के पहले ओवर की चौथी गेंद पर भानुका ने डीप स्क्वेयर लेग की तरफ हवा में शॉट खेला लेकिन वहां पर ऋतुराज गायकवाड़ कैच नहीं पकड़ पाए। 

08:00 PM, 25-Apr-2022

मयंक 18 रन बनाकर आउट

मयंक अग्रवाल एक धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें महीश थीक्षना ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। मयंक ने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 18 रन बनाए। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 37/1, शिखर धवन (16*), भानुका राजपक्षे (0*)

07:55 PM, 25-Apr-2022

धवन ने लगाया पहला छक्का

शिखर धवन ने मैच का पहला छक्क लगा दिया है। उन्होंने थीक्षना के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर हवाई शॉट खेला और छह रन बटोरे। 

07:43 PM, 25-Apr-2022

पंजाब की धीमी शुरुआत

पंजाब की टीम ने अपनी छवि के उलट धीमी शुरुआत की है। टीम दो ओवर के खेल में सिर्फ 13 रन ही बना पाई है। हालांकि उसने एक भी विकेट नहीं गंवाया है। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 13/0, मयंक अग्रवाल (9*), शिखर धवन (3*)

07:41 PM, 25-Apr-2022

चेन्नई के लिए खास है 25 अप्रैल

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 25 अप्रैल का दिन बेहद खास है। इस दिन वह आईपीएल में एक भी मैच नहीं हारी है। सीएसके ने इस तारीख पर 9 मैच खेले हैं और उसमें से 7 मैच में जीत हासिल की है, जबकि दो बार मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

07:37 PM, 25-Apr-2022

शिखर धवन के आईपीएल में 6000 रन पूरे

अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने 200वें आईपीएल मैच में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े को हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली के नाम ही 6000 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। 
 

07:33 PM, 25-Apr-2022

धवन के नाम उपलब्धि

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आज अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं। वह आईपीएल इतिहास में अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं और 6000 रन के करीब हैं। 
 

07:32 PM, 25-Apr-2022

मैच शुरू

पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की है जबकि चेन्नई ने मुकेश चौधरी को नई गेंद थमाई है। 

07:07 PM, 25-Apr-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स:
मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, भानुका राजापक्षे, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा, राहुल चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स:
रोबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मिचेल सैंटनर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रेटोरियस, मुकेश चौधरी, महीश थीक्षना
 

07:06 PM, 25-Apr-2022

चेन्नई में कोई बदलाव नहीं

चेन्नई की टीम ने इस मैच में कोई भी बदलाव नहीं किया है और पिछली टीम पर ही भरोसा जताया है। 

07:04 PM, 25-Apr-2022

पंजाब में तीन बड़े बदलाव

पंजाब किंग्स ने आज के मैच के लिए तीन बड़े बदलाव किए हैं। संदीप शर्मा, ऋषि धवन और भानुका राजपक्षे को वैभव अरोड़ा, शाहरूख ख़ान और नॉथन एलिस की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

06:59 PM, 25-Apr-2022

टॉस रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

06:48 PM, 25-Apr-2022

पिच रिपोर्ट

पिच सख्त है लेकिन प्रयोग में लाए जाने के कारण यहां बल्लेबाज़ी उतनी आसान नहीं होगी। यहां धीमी गेंद बल्लेबाज़ों के पास रूक कर आ सकती है। स्पिनरों को यहां अच्छी मदद मिल सकती है। 

06:41 PM, 25-Apr-2022

दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों की स्थिति

चेन्नई और पंजाब के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में सीएके ने तीन मैच जीते हैं। लेकिन उसे आखिरी दोनों मुकाबलों में पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला गया था। इस मैच में पंजाब ने 54 रन से बाजी मारी थी। 

06:40 PM, 25-Apr-2022

अंक तालिका में स्थिति

पंजाब की टीम ने सात में सिर्फ तीन मैच जीते हैं और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। जबकि चेन्नई की टीम सात मैच में पांच हार के साथ नौवे नंबर पर है। 

06:37 PM, 25-Apr-2022

दोनों टीमों का अब तक का सफर

पंजाब और चेन्नई दोनों ही टीमों के लिए यह सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा। हालांकि चेन्नई की टीम पिछले कुछ मैचों से लय में लौटती दिख रही है। वहीं पंजाब की टीम लगातार दो हार के साथ टॉप चार से बाहर हो चुकी है और निचले पायदान पर चल रही है।  

06:25 PM, 25-Apr-2022

PBKS vs CSK: पंजाब ने चेन्नई को सीजन में लगातार दूसरी बार हराया, 11 रन से जीता मैच, धवन-रबाडा बने हीरो

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 में आज 38वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें