फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs USA Highlights: पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, विश्व कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Tue, 10 Feb 2026 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

खास बातें

PAK vs USA T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने अमेरिका के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अमेरिका ने पिछली बार पाकिस्तान को उलटफेर का शिकार बनाया था, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने वो गलती दोबारा नहीं दोहराई।
विज्ञापन
साहिबजादा फरहान - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:27 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान की जीत

उस्मान तारिक की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में अमेरिका को 32 रनों से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी। अमेरिका के लिए शुभम रंजन ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

अमेरिका की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की शुरुआत अच्छी रही और आंद्रिस और जहांगीर ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। आंद्रिस के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हुआ जो 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल भी तीन बनाकर आउट हुए। जहांगीर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अमेरिका ने नियमित रूप से विकेट गंवाए। शुभम एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने अर्धशतक लगाया, लेकिन अंत में वह भी आउट हो गए। शुभम ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। मिलिंद कुमार 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुभम, मिलिंद और जहांगीर के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। पाकिस्तान की ओर से उस्मान ने तीन विकेट लिए, जबकि शादाब खान को दो सफलता मिली। वहीं, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज को एक-एक विकेट मिला।

पाकिस्तान के लिए फरहान की शानदार बल्लेबाजी
पाकिस्तान के लिए फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की और 41 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए फरहान के अलावा बाबर आजम ने 32 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए, जबकि शादाब खान ने 12 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। सईम अयूब 19, मोहम्मद नवाज पांच, सलमान आगा एक और फहीम अशरफ ने एक रन बनाए। वहीं, शाहीन अफरीदी नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। अमेरिका की ओर से शाल्कविक के चार विकेटों के अलावा सौरव नेत्रवल्कर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को एक-एक विकेट मिला।

10:25 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: शुभम अर्धशतक लगाकर आउट

अमेरिका को शुभम रंजने के रूप में आठवां झटका लगा जो अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। शुभम ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

10:08 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: अमेरिका की आधी टीम पवेलियन लौटी

अमेरिका की आधी टीम 124 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। अबरार अहमद ने संजय कृष्णमूर्ती को आउट किया जो खाता भी नहीं खोल सके।

विज्ञापन
10:05 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: अमेरिका को चौथा झटका

अमेरिका को मिलिंद कुमार के रूप में चौथा झटका लगा है। मिलिंद 29 रन बनाकर आउट हुए।

09:41 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: जहांगीर पवेलियन लौटे

शादाब खान ने शायन जहांगीर को आउट कर अमेरिका को तीसरा झटका दिया। जहांगीर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक लगाने से चूक गए। जहांगीर ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।

विज्ञापन
09:34 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: कप्तान मोनांक आउट

पाकिस्तान ने कप्तान मोनांक पटेल को आउट कर दूसरी सफलता हासिल की। मोनांक 10 गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए।

09:16 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: अमेरिका को पहला झटका

अमेरिका को आंद्रियस गोउस के तौर पर पहला झटका लगा है। आंद्रियस और शयान जहांगीर के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी और दोनों ने अमेरिका को बढ़िया शुरुआत दिलाई थी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इस साझेदारी को मोहम्मद नवाज ने तोड़ा। आंद्रियस 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।

08:42 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान की पारी समाप्त

पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से अमेरिका के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की और 41 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। अमेरिका के लिए शैडली वैन शाल्कविक ने बेहतरीन गेंदबाजी की और कुल चार विकेट झटके जिससे पाकिस्तान की टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी।

पाकिस्तान के लिए फरहान के अलावा बाबर आजम ने 32 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए, जबकि शादाब खान ने 12 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। सईम अयूब 19, मोहम्मद नवाज पांच, सलमान आगा एक और फहीम अशरफ ने एक रन बनाए। वहीं, शाहीन अफरीदी नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। अमेरिका की ओर से शाल्कविक के चार विकेटों के अलावा सौरव नेत्रवल्कर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को एक-एक विकेट मिला।

08:34 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: शाल्कविक को चौथी सफलता

शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए पाकिस्तान को छठा झटका दिया। फहीम अशरफ दो गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नेत्रवल्कर ने मोहम्मद नवाज को आउट किया जो पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे।

08:31 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। शैडली वैन शाल्कविक ने शादाब खान को आउट किया जो 12 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।

08:30 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान का स्कोर 170 के पार

अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर 170 रन के पार पहुंच गया है। क्रीज पर नवाज के साथ शादाब मौजूद हैं।

08:15 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान को चौथा झटका

शानदार बल्लेबाजी कर रहे साहिबजादा फरहान आउट हो गए हैं। हरमीत सिंह ने फरहान को आउट कर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। फरहान 41 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए। 

08:10 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: बाबर अर्धशतक से चूके

पाकिस्तान को बाबर आजम के रूप में तीसरा झटका लगा है। बाबर अर्धशतक लगाने से चूक गए और 32 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। बाबर और फरहान के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। 

08:02 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: फरहान-बाबर के बीच साझेदारी

फरहान और बाबर आजम के बीच साझेदारी पनप रही है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 60+ रनों की साझेदारी हो गई है जिससे पाकिस्तान का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है।

07:45 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: फरहान का पचासा

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। फरहान ने अमेरिका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है।

07:33 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: आगा पवेलियन लौटे

पाकिस्तान को कप्तान सलमान अली आगा के रूप में दूसरा झटका लगा है। आगा तीन गेंदों पर एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।

07:26 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान को पहला झटका

शैडली वैन शाल्कविक ने सईम अयूब को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। सईम ने फरहान के साथ मिलकर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। सईम 17 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।

07:24 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

अमेरिका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की है। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब और साहिबजादा फरहान के बीच अच्छी साझेदारी हुई।

07:02 PM, 10-Feb-2026

Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब के साथ साहिबजादा फरहान उतरे हैं।

06:35 PM, 10-Feb-2026

PAK vs USA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अमेरिका: आंद्रिएस गोउस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंग कुमार, संजय कृष्णामूर्ती, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कविक, एहसान आदिल, सौरव नेत्रवल्कर।
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

06:33 PM, 10-Feb-2026

PAK vs USA Live Score: अमेरिका ने जीता टॉस

अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

06:20 PM, 10-Feb-2026

PAK vs USA Live Score: पाकिस्तान को मात दे चुका है अमेरिका

पाकिस्तान के लिए अमेरिका का सामना करना आसान नहीं होगा क्योंकि 2024 टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिकी टीम ने पाकिस्तान को हराया था।

06:15 PM, 10-Feb-2026

PAK vs USA Highlights: पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, विश्व कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Live Cricket Score Today, PAK vs USA T20 World Cup 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच आज टी20 विश्व कप में ग्रुप ए का मुकाबला खेला जा रहा है। अमेरिका ने पिछली बार पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया था और अब एक बार फिर उसकी नजरें ये करिश्मा दोहराने पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें