फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs UAE Highlights: पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, शाहीन-हारिस और अबरार को दो-दो विकेट मिले

Thu, 18 Sep 2025 12:45 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम यूएई - फोटो : @ACCMedia1
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:45 AM, 18-Sep-2025

पाकिस्तान 41 रन से जीता

पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। वहीं, सैम अयूब और सलमान आगा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

11:51 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: यूएई की खराब शुरुआत

21 पर पहला विकेट गिरने के बाद यूएई को दूसरा झटका वसीम के रूप में लगा। कप्तान सिर्फ 14 रन बना पाए। टीम को तीसरा झटका सैम अयूब ने दिया। उन्होंने मुहम्मद जोहेब को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर राहुल चोपड़ा और ध्रुव पराशर मौजूद हैं।

11:34 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: 35 पर यूएई को दूसरा झटका

यूएई को दूसरा झटका अबरार अहमद ने दिया। उन्होंने मोहम्मद नवाज के हाथों कप्तान मुहम्मद वसीम को कैच कराया। वह 15 गेंदों में 14 रन बना पाए। फिलहाल मुहम्मद जोहेब और राहुल चोपड़ा क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
11:19 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: 21 पर यूएई को पहला झटका

21 पर यूएई को पहला झटका लगा। शाहीन शाह अफरीदी ने अलीशान शराफू को बोल्ड किया। वह आठ गेंदों में 12 रन बना पाए। 

11:11 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: यूएई की पारी शुरू

यूएई की पारी शुरू हो चुकी है। अलीशान शराफू और मुहम्मद वसीम क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
10:48 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: पाकिस्तान ने यूएई के सामने रखा 147 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान ने यूएई के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा है। करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए हैं। उनके लिए फखर जमां ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। वहीं, शाहीन शाह अफरीदी 14 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने चार और सिमरनजीत सिंह ने तीन विकेट झटके। वहीं, ध्रुव पराशर को एक सफलता मिली।

10:45 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: 128 पर पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा

पाकिस्तान को आठवां झटका जुनैद सिद्दीकी ने दिया। उन्होंने मोहम्मद हारिस को बोल्ड किया। वह 18 रन बनाकर आउट हुए। अब शाहीन का साथ देने हारिस रऊफ आए हैं।

10:34 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: 110 पर पाकिस्तान को सातवां झटका

पाकिस्तान का छठा विकेट खुशदिल शाह के रू में लगा। वह सिर्फ चार रन बना पाए। इसके बाद जुनैद सिद्दीकी ने मोहम्मद नवाज को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर मोहम्मद हारिस और शाहीन शाह अफरीदी हैं।

10:13 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: 88 पर पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

पाकिस्तान को चौथा और पांचवां झटका सिमरनजीत सिंह ने दिया। उन्होंने पहले फखर जमां (50) को कैच कराया। इसके बाद हसन नवाज भी एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। खुशदिल शाह और मोहम्मद हारिस क्रीज पर मौजूद हैं।

10:05 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: 70 पर पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका ध्रुव पराशर ने दिया। उन्होंने सलमान आगा को अपना शिकार बनाया। वह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

09:20 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: पाकिस्तान की खराब शुरुआत

पाकिस्तान की खराब शुरुआत हुई। पहले ही ओवर में जुनैद सिद्दीकी ने सैम अयूब को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद पारी का तीसरा ओवर फेंकने आए सिद्दीकी ने साहिबजादा फरहान को जोहेब के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर फखर जमां और कप्तान सलमान आगा मौजूद हैं। छह ओवर के बाद टीम ने दो विकेट पर 39 रन बना लिए हैं।

09:02 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। साबिहजादा फरहान और सैम अयूब क्रीज पर मौजूद हैं।

08:35 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

संयुक्त अरब अमीरात: अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी।

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

08:33 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: यूएई ने टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी

यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिलचस्प बात यह है कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ही रहेंगे। पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। सुफियान मुकीम और फहीम अशरफ नहीं खेल रहे हैं।

08:08 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live: पाकिस्तान टीम स्टेडियम पहुंची

पाकिस्तान टीम स्टेडियम पहुंच चुकी है। मुकाबला रात नौ बजे से शुरू होगा।
 

07:25 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live: मोहसिन नकवी ने दिया टीम को स्टेडियम पहुंचने का आदेश

मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान टीम को स्टेडियम पहुंचने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।

07:14 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: एक घंटे देरी से शुरू होगा मुकाबला

समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा, पाकिस्तान टीम यूएई के खिलाफ एशिया कप मैच के लिए स्टेडियम पहुंचने वाली है। मैच में एक घंटे की देरी हो सकती है, यानी यह मुकाबला रात नौ बजे शुरू होगा।

07:10 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Live Score: एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग पर अड़ा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले मैच में नहीं खेलने का फैसला ले सकती है। इसका दावा पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज (Geo News) ने किया है। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा हाथ न मिलाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने आईसीसी को पत्र लिखकर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, जिसे खेल की वैश्विक संस्था ने ठुकरा दिया था। अब खबर आ रही है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में पायक्रॉफ्ट को ही रैफरी बनाया गया है। ऐसे में पाकिस्तान टीम इस मैच से हटने का फैसला ले सकती है। वहीं, रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पाकिस्तान की टीम अब तक होटल से नहीं निकली है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान बनाम यूएई मैच एक घंटे देरी से शुरू हो सकता है।

06:58 PM, 17-Sep-2025

PAK vs UAE Highlights: पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, शाहीन-हारिस और अबरार को दो-दो विकेट मिले

Live Cricket Score Today, T20 Asia Cup PAK vs UAE 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीमों के बीच एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले में सलमान अली आगा के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल, टीम अब तक होटल से नहीं निकली है और खबर है कि मुकाबला देरी से शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें