फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs SL T20: पाकिस्तान ने पांच विकेट से श्रीलंका पर दर्ज की जीत, नवाज-हुसैन की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी

Wed, 24 Sep 2025 12:06 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी

खास बातें

अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने कामिंदु मेंडिस की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : @ACCMedia1
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:10 AM, 24-Sep-2025

पाकिस्तान ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

पाकिस्तान ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है। वहीं, चरिथ असलंका के नेतृत्व वाली टीम के लिए फाइनल में पहुंचना अब लगभग मुश्किल हो गया है। मंगलवार को अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने कामिंदु मेंडिस की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

11:31 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: 80 पर पाकिस्तान की आधी टीम आउट

80 पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। दुष्मंथा चमीरा ने मोहम्मद हारिस को बोल्ड किया। वह 13 रन बना पाए। फिलहाल हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं।

11:09 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: 57 पर पाकिस्तान को चौथा झटका

57 पर पाकिस्तान को चौथा झटका लगा। वानिंदु हसरंगा ने सलमान आगा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए।

विज्ञापन
11:03 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: 50 पर पाकिस्तान को तीसरा झटका

वानिंदु हसरंगा ने सैम अयूब को बोल्ड कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। फिलहाल सलमान आगा और हुसैन तलत क्रीज पर हैं।

10:56 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: पावरप्ले समाप्त

पाकिस्तान को पावरप्ले के आखिरी ओवर में महीश तीक्षणा ने दो झटके दिए। उन्होंने पहले साहिबजादा फरहान को कैच आउट कराया। इसके बाद फखर जमां को चलता किया। दोनों क्रमश: 24 और 17 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर सैम अयूब और सलमान आगा हैं।

विज्ञापन
10:18 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। साहिबजादा फरहान और फखर जमां क्रीज पर मौजूद हैं।

09:57 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live: श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 134 रन का लक्ष्य

एशिया कप 2025 का 15वां मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने कामिंदु मेंडिस की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने तीन और हारिस रऊफ व हुसैन तलत ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, अबरार अहमद को एक विकेट मिला।

09:39 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: मेंडिस और करुणारत्ने के बीच 30+ रन की साझेदारी

कामिंदु मेंडिस और चमिका करुणारत्ने के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका का स्कोर 110 के पार पहुंच गया है।

08:48 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: 58 पर श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

पारी का आठवां ओवर फेंकने आए हुसैन तलत ने श्रीलंका को लगातार दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर कप्तान चरिथ असलंका को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हुसैन ने दसुन शनाका को पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। फिलहाल क्रीज पर कामिंदु मेंडिस और वानिंदु हसंरगा मौजूद हैं।

08:33 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: श्रीलंका को तीसरा झटका

श्रीलंका को तीसरा झटका हारिस रऊफ ने दिया। उन्होंने कुसल परेरा को फहीम अशरफ के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में 15 रन बना पाए। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 53 रन है। फिलहाल कप्तान चरिथ असलंका (17) और कामिंदु मेंडिस (10) क्रीज पर हैं।

08:14 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: 18 पर श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका को दूसरा झटका भी शाहीन शाह अफरीदी ने दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका को 18 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। वह सात गेंदों में सिर्फ आठ रन बना पाए। अब कुसल परेरा का साथ देने कप्तान चरिथ असलंका आए हैं।

08:03 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: श्रीलंका की झटके से शुरुआत

श्रीलंका की झटके से शुरुआत हुई है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने कुसल मेंडिस को पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर हुसैन तलत के हाथों कैच कराया। अब पथुम निसंका का साथ देने कुसल परेरा आए हैं।

07:35 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

07:31 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में पाक की टीम ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, श्रीलंका की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। महीश तीक्षणा और चमिका करुणारत्ने को मौका मिला है। दुनिथ वेलालागे और कामिल मिशारा को आराम दिया गया है।

07:06 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: श्रीलंका के मध्यक्रम पर रहेंगी नजरें

दूसरी ओर श्रीलंका की चिंता का सबब कमजोर मध्यक्रम है। दासुन शनाका ने बांग्लादेश के खिलाफ पांचवें नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी की। ग्रुप चरण में लगातार दो अर्धशतक जमाने वाले पाथुम निसांका अब लय दोबारा हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा अच्छे फॉर्म में है और स्थिरता दे सकते हैं। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने प्रभावित किया है जो टूर्नामेंट में छह विकेट ले चुके हैं। स्पिनर वानिंदु हसरंगा, दुष्मंता चामीरा, चरित असलंका और शनाका ने भी योगदान दिया है।

07:05 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: भारत फिलहाल शीर्ष पर मौजूद

भारत और बांग्लादेश के दो अंक है और बेहतर रनरेट के आधार पर सूर्यकुमार यादव की टीम शीर्ष पर है। श्रीलंका और पाकिस्तान तीसरे और चौथे स्थान पर है। रिकवरी के लिए अधिक समय भले ही नहीं मिला हो लेकिन सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को अब हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। पूर्व कप्तान बाबर आजम और सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की कमी उन्हें बल्लेबाजी में बुरी तरह खली है। उसके बल्लेबाज तकनीक और तेवर के मामले में अनुभवहीन साबित हुए। गेंदबाजी में भी लेग स्पिनर अबरार अहमद सिर्फ ओमान और यूएई जैसी टीमों के खिलाफ ही कामयाब रहे और भारतीय बल्लेबाजों को तनिक भी परेशान नहीं कर सके।

07:05 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: श्रीलंका-पाकिस्तान को हर हाल में जीतना होगा मैच

पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के लिए ये मुकाबला करो या मरो की तरह है क्योंकि दोनों ही टीमें सुपर चार में अपना एक-एक मैच गंवा चुकी हैं। दोनों ही टीमें वापसी के लिए उतरेंगी, लेकिन मंगलवार को जिस टीम को हार मिलेगी उसके लिए फाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे। गत उपविजेता टीम श्रीलंका ग्रुप चरण में अपराजेय रही, लेकिन उसे सुपर चार चरण के पहले मैच में बांग्लादेश से हार मिली। वहीं, पाकिस्तान को भारत ने हराया। 

07:05 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20 Live Score: सुपर-4 में पाकिस्तान के सामने श्रीलंका की चुनौती

भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार चरण में मिली हार से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान का प्रदर्शन अब तक एशिया कप में कुछ खास नहीं रहा है। उसने अब तक चार मैच खेले हैं और उसे दो में हार और दो में जीत मिली है। दिलचस्प बात यह है कि उसे दोनों ही हार भारत के खिलाफ मिली है। अब पाकिस्तान का सामना मंगलवार को सुपर चार के दूसरे मैच में श्रीलंका से होगा। 

06:52 PM, 23-Sep-2025

PAK vs SL T20: पाकिस्तान ने पांच विकेट से श्रीलंका पर दर्ज की जीत, नवाज-हुसैन की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी

Live Cricket Score Today, T20 Asia Cup PAK vs SL 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज एशिया कप में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार चरण में मिली हार से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें