दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 270 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में नौ विकेट खोकर 271 रन बना लिए और एक विकेट से मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान के लिए बल्ले से सउद शकील ने 52 और बाबर आजम ने 50 रन बनाए। शादाब खान ने भी 43 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी ने चार और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए। गेराल्ड कोइत्जे को दो विकेट मिले। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने 91 और डेविड मिलर ने 29 रन बनाए। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम और उसामा मिर को दो-दो विकेट मिले।
इस मैच में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। पाकिस्तान को इस विश्व कप में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है। अब अपने बाकी सभी मैच जीतने पर भी बाबर आजम की टीम सेमीफाइनल खेलने के लिए किस्मत के भरोसे होगी।
260 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा है। लुंगी एनगिडी 14 गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हारिस रऊफ ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। अब पाकिस्तान जीत से एक विकेट और दक्षिण अफ्रीका 11 रन दूर है।
250 रन पर दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा है। गेराल्ड कोइत्जी 13 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाहीन अफरीदी ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। अब केशव महाराज के साथ लुंगी एनगिडी क्रीज पर हैं।
250 रन पर दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा है। एडेन मार्करम 93 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उसामा मिर ने उन्हें बाबर आजम के हाथों कैच कराया। अब अफ्रीका की टीम मुश्किल में फंस सकती है। गेराल्ड कोइत्जी के साथ केशव महाराज क्रीज पर हैं। 41 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 250/7 है। अफ्रीकी टीम जीत से 21 रन दूर है।
235 रन पर दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा है। मार्को यानसेन 14 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हारिस रऊफ ने उन्हें बाबर आजम के हाथों कैच कराया। अब एडेन मार्करम के साथ गेराल्ड कोइत्जे क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका जीत से 36 रन दूर है।
206 रन पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। डेविड मिलर 33 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाहीन अफरीदी ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। अब मार्करम के साथ यानसेन क्रीज पर हैं।
चार विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। एडेन मार्करम और डेविड मिलर ने शानदार साझेदारी की है और दक्षिण अफ्रीका की टीम लक्ष्य के करीब पहुंच गई है।
136 रन पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेटा गिरा है। हेनरिक क्लासेन 10 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। मोहम्मद वसीम जूनियर ने उन्हें ओसामा मिर के हाथों कैच कराया। अब मार्करम के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं।
121 रन पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। डुसेन 39 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शादाब खान की जगह कंकशन सब्सटीट्यूट के रूप में आए ओसामा मिर ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 125/3 है।
दो विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। डुसेन और मार्करम क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और अफ्रीकी टीम जीत की तरफ बढ़ रही है। 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 102/2 है।
67 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवा दिए हैं। क्विंटन डिकॉक के बाद टेम्बा बावुमा भी आउट हो चुके हैं। बावुमा ने 27 गेंद में 28 रन बनाए। मोहम्मद वसीम जूनियर ने उन्हें सउद शकील के हाथों कैच कराया। अब डुसेन के साथ एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 74/2 है।
एक विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। डिकॉक के आउट होने के बाद टेम्बा बावुमा और रासी वन डर डुसेन ने अच्छी बल्लेबाजी की है। दोनों अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं। नौ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 66/1 है।
शाहीन अफरीदी ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॉक को पवेलियन भेज दिया। दक्षिण अफ्रीकी ओपनर ने छक्का लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवाया। लेग साइड में बाउंड्री पर मोहम्मद वसीम जूनियर ने उनका कैच लिया। डिकॉक ने 14 गेंद पर 24 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार ओवर में एक विकेट पर 35 रन है। तेम्बा बावुमा चार और रसी वान डर डुसेन एक रन बनाकर नाबाद हैं।
271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 24 और इफ्तिखार अहमद चार रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने पहले ओवर में 19 रन दिए।
पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। उसे दक्षिण अफ्रीका ने 46.4 ओवर में 270 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 52 और कप्तान बाबर आजम ने 50 रन बनाए। शादाब खान ने 43 और मोहम्मद रिजवान ने 41 रन का योगदान दिया। मोहम्मद नवाज ने 24, इफ्तिखार अहमद ने 21 और इमाम उल हक ने 12 रन बनाए। अब्दुल्ला शफीक नौ, मोहम्मद वसीम जूनियर सात और शाहीन अफरीदी दो रन बनाकर आउट हो गए। हारिस रऊफ खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने चार और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जे को दो और लुंगी एंगिडी को एक सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका को आठवीं सफलता तबरेज शम्सी ने दिलाई। उन्होंने 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन अफरीदी को केशव महाराज के हाथों कैच कराया। अफरीदी ने चार गेंद पर दो रन बनाए और मोहम्मद नवाज के साथ आठवें विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की। पाकसि्तान ने 45 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। मोहम्मद नवाज 23 और मोहम्मद वसीम जूनियर छह रन बनाकर नाबाद हैं। तबरेज शम्सी ने 10 ओवर में 60 रन देकर चार विकेट लिए।
सऊद शकील अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। 43वें ओवर की पहली गेंद पर तबरेज शम्सी ने उन्हें क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। शकील ने 52 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए।
पाकिस्तान को छठा शादाब खान के रूप में लगा। वह गेराल्ड कोएत्जे की गेंद पर केशव महाराज को कैच थमा बैठे। शादाब का विकेट 40वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। उन्होंने सऊद शकील के साथ छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। शादाब ने 36 गेंद पर 43 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान ने 40 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। सऊद शकील 47 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद नवाज को अपना खाता खोलना है।
पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान और सऊद शकील ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। पाकिस्तान ने 36 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए हैं। सऊद शकील 36 और शादाब खान 27 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल में है। उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। पाकिस्तान को पांचवां झटका बाबर आजम के रूप में लगा। बाबर 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उन्हें तबरेज शम्सी ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। बाबर ने 65 गेंद पर 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान ने 28 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। सऊद शकील और शादाब खान क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने विश्व कप के मौजूदा संस्करण में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह एक छोर से टीम को संभाले हुए हैं। दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे हैं। पाकिस्तान को चौथा झटका इफ्तिखार अहमद के रूप में लगा। इफ्तिखार 31 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 26वें ओवर की पहली गेंद पर वह आउट हुए। तबरेज शम्सी की गेंद पर हेनरिच क्लासेन ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लिया। पाकिस्तान ने 27 ओवर में चार विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 50 और सऊद शकील तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान को तीसरा झटका मोहम्मद रिजवान के रूप में लगा। रिजवान को गेराल्ड कोएत्जी ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया। उन्होंने 27 गेंद पर 31 रन बनाए। इस दौरान रिजवान ने चार चौके और एक छक्का लगाया।
पाकिस्तान को दूसरा झटका इमाम उल हक के रूप में लगा। इमाम सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। मार्को यानसेन की गेंद पर हेनरिच क्लासेन ने उनका कैच लिया। इमाम ने 18 गेंद पर 12 रन बनाए। पाकिस्तान ने आठ ओवर में दो विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 11 और मोहम्मद रिजवान पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक का बल्ला इस मैच में नहीं चला। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अब्दुल्ला 17 गेंद पर नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्को यानसेन की शॉर्ट गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के प्रयास में वह लुंगी एंगिडी के हाथों कैच आउट हो गए। शफीक के आउट होने के बाद कप्तान बाबर आजम क्रीज पर आए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई। इमाम उल हक के साथ अब्दुल्ला शफीक क्रीज पर हैं। दोनों के ऊपर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है। पाकिस्तान ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए हैं।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एंगिडी।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बाबर ने बताया कि टीम में दो बदलाव हुए हैं। दाएं हाथ के स्पिनर उसामा मीर की जगह बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज और तेज गेंदबाज हसन अली की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम में शामिल किया गया है। हसन अली बुखार के कारण नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। रीजा हेंड्रिक्स, लिजार्ड विलियम्स और कगिसो रबाजा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा, स्पिनर तबरेज शम्सी और तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी की वापसी हुई है।
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच में टॉस पर सबकी नजरें रहेंगी। लगातार हार के बाद पाकिस्तानी टीम का मनोबल टूटा हुआ है। अब देखना है कि अगर उसके कप्तान बाबर आजम टॉस जीतते हैं तो क्या फैसला करते हैं।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 26वें मुकाबले में पाकिस्तान के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस विश्व कप में पांच में से दो मैच जीती है। वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका पांच में चार मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है।