पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में खुद को जिंदा रखा है। उसने कोलकाता में बांग्लादेशी टीम को बुरी तरह हराया। इस हार के बाद बांग्लादेशी टीम विश्व कप से बाहर हो गई। वह टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। उसके सात मैचों में दो अंक ही हैं। बाकी बचे दो मैचों में जीत के बावजूद उसके छह अंक ही होंगे। दूसरी ओर, पाकिस्तान के अब सात मैचों में छह अंक हो गए हैं। अगर वह अपने बाकी बचे दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर लेता है तो सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेशी टीम 45.1 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अब्दुल्ला शफीक ने 68 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 26 और इफ्तिखार अहमद 17 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान बाबर आजम नौ रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के लिए तीन विकेट मेहदी हसन मिराज ने लिए।
वसीम और शाहीन ने लिए तीन-तीन विकेट
इससे पहले बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन महमूदुल्ला ने बनाए। उन्होंने 56 रन की पारी खेली। लिटन दास 45, कप्तान शाकिब अल हसन 43 और मेहदी हसन मिराज 25 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ को दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान शतक नहीं लगा पाए। वह बांग्लादेश के खिलाफ 81 रन बनाकर आउट हुए। मेहदी हसन की गेंद पर तौहीद ने उनका कैच लिया। फखर ने 74 गेंद की पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। पाकिस्तान ने 29 ओवर में तीन विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 18 और इफ्तिखार अहमद पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 16 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए। मेहदी हसन मिराज की गेंद पर महमूदुल्ला ने उनका कैच लिया। पाकिस्तान ने 26 ओवर में दो विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। फखर जमान के साथ मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश को पहली सफलता मेहदी हसन मिराज ने दिलाई। उन्होंने 22वें ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल्ला शफीक को आउट किया। अब्दुल्ला 69 गेंद पर 68 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। शफीक ने आउट होने से पहले पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने फखर जमान के साथ पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान ने 22 ओवर में 132 रन बना लिए हैं। फखर जमान 61 और कप्तान बाबर आजम एक रन बनाकर नाबाद हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के 100 रन पूरे हो गए हैं। उसने 18 ओवर में बिना किसी नुकसान के 105 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला शफीक और फखर जमान क्रीज पर हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। इसके अलावा दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। फखर 53 और शफीक 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान ने 15 ओवर में बिना किसी नुकसान के 86 रन बना लिए हैं। फखर जमान और अब्दुल्ला शफीक ने टीम को शानदार शुरुआत दी है। जमान ने 45 और शफीक ने 39 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की है। उसने आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला शफीक और फखर जमान 20-20 रन बनाकर नाबाद हैं।
मोहम्मद वसीम जूनियर ने 46वें ओवर की पहली गेंद पर मुस्तफिजूर रहमान को क्लीन बोल्ड कर दिया। रहमान ने तीन रन बनाए। शोरिफुल इस्लाम एक रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की टीम 45.1 ओवर में 204 रन ही बना सकी। उसके लिए सबसे ज्यादा रन महमूदुल्ला ने बनाए। उन्होंने 56 रन की पारी खेली। लिटन दास 45, कप्तान शाकिब अल हसन 43 और मेहदी हसन मिराज 25 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ को दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
मोहम्मद वसीम जूनियर ने पाकिस्तान को मैच में आठवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 44वें ओवर की पहली गेंद पर मेहदी हसन मिराज को क्लीन बोल्ड कर दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने तस्कीन अहमद को क्लीन बोल्ड कर दिया। तस्कीन ने 13 गेंद पर छह रन बनाए।
पाकिस्तान को बड़ी सफलता शाकिब अल हसन के रूप में मिली। बांग्लादेशी कप्तान को 40वें ओवर की तीसरी गेंद पर हारिस रऊफ ने आउट कर दिया। शाकिब 64 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए। वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। हारिस की गेंद पर आगा सलमान ने उनका कैच लिया। बांग्लादेश का स्कोर 40 ओवर में सात विकेट पर 188 रन हैं। मेहदी हसन मिराज 17 और तस्कीन अहमद तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
बांग्लादेश को 32वें ओवर में 140 के स्कोर पर छठा झटका लगा। उसामा मीर ने तौहिद हृदोय को इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। हृदोय सात रन बना सके। फिलहाल शाकिब अल हसन 15 और मेहदी मिराज एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। 32 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 141 रन है।
31वें ओवर में 130 के स्कोर पर बांग्लादेश को पांचवां झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने महमूदुल्लाह को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 70 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। 31 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 00 रन है। फिलहाल शाकिब अल हसन और तौहिद हृदोय क्रीज पर हैं।
महमूदुल्लाह का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने वनडे करियर का 28वां अर्धशतक लगाया। 27 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 117 रन है। फिलहाल महमूदुल्लाह 52 रन और कप्तान शाकिब अल हसन छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश को 102 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। लिटन दास को इफ्तिखार अहमद ने आगा सलमान के हाथों कैच कराया। वह 64 गेंद पर छह चौके की मदद से 45 रन बना सके। लिटन ने महमूदुल्लाह के साथ चौथे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी निभाई। 21 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 102 रन है। महमूदुल्लाह (46*) का साथ निभाने कप्तान शाकिब अल हसन आए हैं।
15 ओवर के बाद बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल लिटन दास 30 रन और महमूदुल्लाह 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
पहले पावरप्ले यानी 10 ओवर की समाप्ती के बाद बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल महमूदुल्लाह नौ रन और लिटन दास 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले शाहीन अफरीदी ने तंजीद हसन और नजमुल हुसैन शांतो और हारिस रऊफ ने मुशफिकुर रहीम को पवेलियन भेजा था।
बांग्लादेश को छठे ओवर में 23 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। हारिस रऊफ ने मुशफिकुर रहीम को रिजवान के हाथों कैच कराया। रहीम आठ गेंद में पांच रन बना सके। सात ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 27 रन है। फिलहाल लिटन दास 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ महमूदुल्लाह क्रीज पर हैं। इससे पहले शाहीन अफरीदी ने तंजीद हसन (0) और नजमुल शांतो (4) को पवेलियन भेजा था।
बांग्लादेश को तीसरे ओवर में छह के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शाहीन ने अपने पहले ओवर में तंजीद हसन (0) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया था। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने नजमुल हुसैन शांतो को उसामा मीर के हाथों कैच कराया। शांतो चार रन बना सके। तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर छह रन है। फिलहाल लिटन दास और मुशफिकुर रहीम क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर तंजीद हसन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। शून्य पर बांग्लादेश को पहला झटका लगा। पहले ओवर में शाहीन ने कोई रन नहीं दिया और विकेट मेडन डाला। फिलहाल लिटन दास और नजमुल हुसैन शांतो क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, तोहिद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। शाकिब ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मेहदी हसन की जगह तौहिद हृदोय को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, पाकिस्तान ने तीन बदलाव किए हैं। इमाम उल हक, शादाब खान और मोहम्मद नवाज को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया है। उनकी जगह फखर जमान, उसामा मीर और आगा सलमान को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है।
पिछले मैच में शादाब को चोट लग गई थी और उनका कन्कशन सब्स्टिट्यूट हुआ था। उसामा मीर ने शादाब की जगह ली थी और गेंदबाजी की थी। हालांकि, शादाब उसामा की तुलना में बेहतर बल्लेबाज हैं और आज के मैच में फिट हुए तो शादाब को ही मौका मिलेगा। शादाब ने टूर्नामेंट में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। अगर फिट नहीं हुए तो उसामा मीर को ही मौका मिल सकता है। इसके अलावा इमाम उल हक की जगह फखर जमान को मौका दिया जा सकता है। वहीं, बाबर और रिजवान की जोड़ी को आउट करने के लिए बांग्लादेश एक अतिरिक्त बाएं हाथ के स्पिनर नसुम अहमद को लाने पर विचार कर सकता है।
बांग्लादेश की टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं और एक जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसके दो अंक हैं और नेट रन रेट -1.338 है। टीम लगभग विश्व कप से बाहर हो चुकी है। वहीं, पाकिस्तान के छह मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं। उसने चार मैच गंवाए हैं और नेट रन रेट -0.387 है। पाकिस्तान को यहां से सभी मुकाबले जीतने होंगे और साथ ही दूसरी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज विश्व कप 2023 के 31वें मैच में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश का सफर इस विश्व कप में लगभग समाप्त हो चुका है। उनके पास खोने को कुछ नहीं है। ऐसे में यह टीम बाकी टीमों का खेल बिगाड़ने की कोशिश करेगी। वहीं, पाकिस्तान के लिए अब तीनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं। एक भी हार उनके सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बंद कर सकती है।