फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, वेड ने शाहीन को तीन छक्के लगाकर मैच पलटा

Thu, 11 Nov 2021 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

PAK vs AUS WC T20 Semifinal: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मैथ्यू वेड ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। अब फाइनल में 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल लाइव स्कोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 11-Nov-2021

ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन था। आखिरी चार ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 50 रन की जरूरत थी, लेकिन तीन ओवर में ही यह मैच पलट गया। ऑस्ट्रेलिया ने 17वें ओवर में 13 रन, 18वें ओवर में 15 रन और शाहीन अफरीदी के 19वें ओवर मे 22 रन बटोरे और पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरी बार फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
मैथ्यू वेड ने शाहीन के 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े और ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया। इससे पहले टीम 2010 में फाइनल में पहुंची थी। तब इंग्लैंड ने उन्हें फाइनल में हराया था। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना 14 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। इस साल दुनिया को नया टी-20 चैंपियन मिलेगा।

टॉस हारकर पाकिस्तान ने बनाए 176 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। बाबर और रिजवान ने पहले 71 रन की साझेदारी की। बाबर 39 रन बनाकर आउट हुए।

आसिफ और शोएब मलिक सस्ते में निपटे
इसके बाद रिजवान और फखर ने 72 रन की साझेदारी निभाई। रिजवान 67 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक रहा। इसके बाद आसिफ अली (0) और शोएब मलिक (1) कुछ खास नहीं कर सके।

फखर जमान ने अच्छे टोटल तक पहुंचाया
आखिर में फखर जमान ने कुछ बड़े शॉट खेलकर टीम को 176 के टोटल तक पहुंचाया। फखर 32 गेंदों पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक रहा। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए। वहीं, पैट कमिंस और एडम जाम्पा को एक-एक विकेट मिला।

एरॉन फिंच सातवीं बार शून्य पर आउट
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और पारी की तीसरी ही गेंद पर शाहीन अफरीदी ने एरोन फिंच (0) को एलबीडब्लू पर आउट किया। इसके बाद डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों पर 51 रन जोड़े। शादाब ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने मार्श (28) को आउट किया।

शादाब ने ऑस्ट्रेलिया को चार झटके दिए
पाकिस्तान को तीसरी सफलता शादाब खान ने स्टीव स्मिथ (5) को आउट कर दिलाई। इसके बाद शादाब ने डेविड वार्नर (49) को भी आउट किया। शादाब ने मैक्सवेल (7) को आउट कर अपनी चौथी सफलता हासिल की और ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया।

स्टोइनिस और वेड ने ऑस्ट्रेलिया को जिताया
96 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में दिख रही थी। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान यह मैच निकाल ले जाएगा। तभी छठे विकेट के लिए मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस ने यादगार 41 गेंदों पर नाबाद 75 रन जोड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई। स्टोइनिस ने 31 गेंदों पर नाबाद 40 और मैथ्यू वेड ने सिर्फ 17 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली।

वेड ने लगाई छक्कों की हैट्रिक
आखिरी के दो ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों की दरकार थी और शाहीन अफरीदी पारी का 19वां ओवर लेकर मैदान पर आए। इस ओवर को दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा था, लेकिन मैथ्यू वेड के सामने अफरीदी की एक न चल पाई। वेड ने आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिलाई।

10:58 PM, 11-Nov-2021

18 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 155/5 है

18 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 155/5 है। मार्कस स्टोइनिस 29 गेंदों पर 40 रन और मैथ्यू वेड 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंदों पर 22 रन की जरूरत है।
 

10:45 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 140/5

17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट गंवाकर 140 रन है। मार्कस स्टोइनिस 38 रन और मैथ्यू वेड 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब 18 गेंद पर 37 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
10:40 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 115/5

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं। आखिरी पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 62 रन की जरूरत है। 

10:38 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 115/5

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं। आखिरी पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 62 रन की जरूरत है। 

विज्ञापन
10:27 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका

96 रन के कुल स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा। शादाब खान ने ग्लेन मैक्सवेल को हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल 10 गेंदों पर सात रन बना सके। रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में मैक्सवेल ने अपना विकेट गंवाया। 13 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं।

फिलहाल मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं। शादाब ने शानदार गेंदबाजी की। चार ओवर में उन्होंने 26 रन दिए और चार विकेट झटके। इसमें डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ और मैक्सवेल का विकेट शामिल है।

 

10:23 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

89 रन पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा है। 11वें ओवर में शादाब की गेंद पर वह विकेटकीपर रिजवान को कैच थमा बैठे। वार्नर 30 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 92/4 है। फिलहाल ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइऩिस क्रीज पर हैं।   

10:14 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 89/3

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर 49 रन और ग्लेन मैक्सवेल 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब ऑस्ट्रेलिया को 60 गेंदों पर 88 रन की जरूरत है। 

10:10 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका

नौवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। शादाब की गेंद पर बड़े शॉट के चक्कर में स्टीव स्मिथ आउट हो गए। वे पांच रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने नौ ओवर में तीन विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 26 गेंदों पर 43 रन और ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:05 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 70/2

आठवें ओवर में एक अजीबोगरीब घटना हुई। हफीज यह ओवर फेंकने आए। पहली ही गेंद उनके हाथ से छूट गई और दो टप्पे में स्ट्राइक पर मौजूद वार्नर के पास पहुंची। वार्नर ने गेंद के पास पहुंचकर लंबा छक्का जड़ दिया। इसको अंपायर ने नो बॉल घोषित किया और ऑस्ट्रेलिया को सात रन मिले। फ्री हिट पर वार्नर ने दो रन लिए। कुल मिलाकर पहली गेंद पर 9 रन आए। इस ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 13 रन बटोरे। आठ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 70/2 है।

10:02 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

52 रन पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। शादाब खान ने मिचेल मार्श को आसिफ अली के हाथों कैच कराया। मार्श ने 22 गेंदों पर तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 28 रन बनाए। सात ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 24 रन और स्टीव स्मिथ 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

09:56 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 52/1

छह ओवर यानी पावरप्ले के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 52 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर 23 रन और मिचेल मार्श 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पावरप्ले में पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाए थे। 
 

09:43 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 30/1

चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 30/1 है। चौथा ओवर इमाद वसीन फेंकने आए। इस ओवर में उन्हें 17 रन पड़े। वार्नर ने इस ओवर में एक छक्का और दो चौके बटोरे। मिचेल मार्श 10 रन और डेविड वार्नर 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

09:38 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13/1

तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 13 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। पाकिस्तान ने 177 रन का लक्ष्य दिया है।

09:33 PM, 11-Nov-2021

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का खराब फॉर्म

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच का इस विश्व कप में खराब फॉर्म जारी है। उन्होंने इस विश्व कप में 5, 0, 3, 1, 0 रन की पारी खेली है। कुल मिलाकर उन्होंने पांच मैचों में 9 रन बनाए हैं। फिंच सातवीं बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शून्य पर आउट हुए। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 6 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर और मिचेल मार्श फिलहाल क्रीज पर हैं।

09:24 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और एरॉन फिंच क्रीज पर आ चुके हैं। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी पहला ओवर डाल रहे हैं। शाहीन ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर में झटका दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर शाहीन ने अपने इन स्विंग गेंद से एरॉन फिंच को एलबीडब्लू किया। फिंच शून्य पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बड़ा झटका है। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 रन पर 1 विकेट है।

09:18 PM, 11-Nov-2021

पाकिस्तान ने दिया 177 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए हैं। टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। बाबर और रिजवान ने पहले 71 रन की साझेदारी की। बाबर 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रिजवान और फखर ने 72 रन की साझेदारी निभाई। रिजवान 67 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक रहा। इसके बाद आसिफ अली (0) और शोएब मलिक (1) कुछ खास नहीं कर सके।

आखिर में फखर जमान ने कुछ बड़े शॉट खेलकर टीम को 176 के टोटल तक पहुंचाया। फखर 32 गेंदों पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक रहा। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए। वहीं, पैट कमिंस और एडम जाम्पा को एक-एक विकेट मिला।

09:10 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान को चौथा झटका

20वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टार्क ने शोएब मलिक को क्लीन बोल्ड किया। मलिक एक रन बना सके। स्टार्क का यह दूसरा विकेट था। पाकिस्तान का स्कोर 162/4 है।

09:08 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान को तीसरा झटका

158 रन पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। 19वें ओवर में पैट कमिंस ने आसिफ अली को स्मिथ के हाथों कैच कराया। वे अपनी पहली गेंद पर शून्य पर आउट हुए। इसकी अगली गेंद पर स्मिथ ने फखर जमान का आसान कैच छोड़ा। पाकिस्तान ने 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए हैं। फखर 28 गेंदों पर 41 रन और शोएब मलिक 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

08:55 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: रिजवान पवेलियन लौटे

143 रन पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। मिचले स्टार्क के 18वें ओवर में मोहम्मद रिजवान आउट हुए। वे 52 गेंदों पर 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने फखर जमान के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों पर 72 रन की साझेदारी की। रिजवान एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 158/2 है। स्टार्क के 18वें ओवर में 15 रन बने।

08:45 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 122/1

16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 122/1 है। रिजवान 56 रन और फखर 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

08:44 PM, 11-Nov-2021

बाबर ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

इस मैच में 33 रन बनाते ही पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2500 रन पूरे किए। बाबर ने यह उपलब्धि अपनी 62वीं पारी में हासिल की। इसी के साथ वह टी-20 में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली नाम दर्ज था। विराट ने 68 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके साथ ही बाबर एक टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 300+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।

08:33 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 107/1

14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 107/1 है। रिजवान ने टी-20 अतंरराष्ट्रीय करियर की 11वीं फिफ्टी लगाई। यह इस टूर्नामेंट का उनका तीसरा अर्धशतक रहा। रिजवान ने एक कैलेंडर ईयर यानी इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

08:19 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 89/1

12 ओवर के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। रिजवान 35 गेंदों पर 40 रन और फखर जमान 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 12वें ओवर में जाम्पा गेंदबाजी कर रहे थे और इस ओवर में 14 रन आए। 

08:18 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका

71 रन के कुल स्कोर पर पाकिस्तान टीम को पहला झटका लगा है। बाबर आजम अच्छी पारी खेलने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें एडम जाम्पा ने डेविड वार्नर के हाथों कैच कराया। बाबर 34 गेंदों पर 39 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। फिलहाल रिजवान और फखर जमान क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 71/1 है।

 

08:12 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 68/0

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। पाकिस्तान ने नौ ओवर में बिना विकेट गंवाए 68 रन बना लिए हैं। बाबर 29 गेंदों पर 38 रन और रिजवान 25 गेंदों पर 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

08:06 PM, 11-Nov-2021

पावरप्ले में पाकिस्तान का शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान ने पावरप्ले में 47 रन बनाया। यह इस विश्व कप में उनके द्वारा पावरप्ले में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 43 रन बनाए थे। इस विश्व कप में छह मैचों में चौथी बार पाकिस्तान ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया है। कुल मिलाकर छह मैचों में पावरप्ले में उनके सिर्फ दो विकेट गिरे हैं।

इस विश्व कप में पाकिस्तान का पावरप्ले में स्कोर

  • 43/0 v भारत
  • 30/1 v न्यूजीलैंड
  • 38/1 v अफगानिस्तान
  • 29/0 v नामीबिया
  • 35/0 v स्कॉटलैंड
  • 47/0 v ऑस्ट्रेलिया

08:03 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: सात ओवर के बाद पाक का स्कोर 51/0

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर ली है। सात ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट गंवाए 51 रन है। बाबर 26 रन और रिजवान 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं।

07:48 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पाक ओपनर्स की शानदार बल्लेबाजी

पाकिस्तान ने पांच ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 38 रन बना लिए हैं। रिजवान 15 रन और बाबर 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पहले पांच ओवर में विकेट के लिए तरसते देखे गए। पाक बल्लेबाजों ने खराब गेंदों का जमकर फायदा उठाया है।

07:42 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान की तेज शुरुआत

ओपनर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर जमकर रन बटोरे हैं। पाकिस्तान टीम ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं।

07:30 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: पाक ओपनर्स क्रीज पर

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम क्रीज पर हैं। दोनों पर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क पहला ओवर फेंक रहे हैं।

07:06 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: दोनों टीमें

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

06:57 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, पाकिस्तान टीम ने भी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
 

06:32 PM, 11-Nov-2021

टॉस की अहमियत बहुत ज्यादा

यह मैच दुबई के मैदान में खेला जाएगा। इस मैदान में शाम के समय काफी ओस गिरती है और टॉस की अहमियत बढ़ जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमों ने 11 में से दस मैच जीते हैं। सिर्फ एक टीम हारी है।
 

 

06:27 PM, 11-Nov-2021

पहले खिताब पर है ऑस्ट्रेलिया की नजर

वर्ल्डकप में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें छह बार भिड़ चुकी हैं। इनमें से तीन बार पाकिस्तान और तीन बार ऑस्ट्रेलिया जीता है। वहीं पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हरा पाई है। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने फॉर्म में वापसी की है और इस विश्वकप में 187 रन बनाए हैं। उनके अलावा मिचेल मार्श ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है। 2010 का उपविजेता ऑस्ट्रेलिया सही समय पर अपनी लय हासिल कर चुका है। फिंच की अगुवाई में कंगारू टीम पहली बार टी-20 विश्वकप जीतना चाहेगी।

06:22 PM, 11-Nov-2021

पाकिस्तान का यूएई में बेहतरीन रिकॉर्ड

पाकिस्तान की टीम जबरदस्त फॉर्म में है। उसने सुपर-12 राउंड के अपने सभी पांच मैचों में जीत हासिल की। पहले ही मैच में पाक टीम ने भारत को हराया। इसके बाद न्यूजीलैंड जैसे मजबूत टीम को करारी शिकस्त दी। फिर तीन कमजोर टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच इसलिए भी आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि पाकिस्तान का यूएई में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। पाक टीम वहां अपने पिछले 16 टी-20 मैच जीत चुकी है। पिछली बार पाकिस्तान को यूएई में हार 30 नवंबर 2015 को मिली थी। तब उन्हें इंग्लैंड ने एक ओवर के एलिमिनेटर में हराया था। इसके बाद से टीम वहां जीतती ही आ रही है।

06:20 PM, 11-Nov-2021

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, वेड ने शाहीन को तीन छक्के लगाकर मैच पलटा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईसीसी टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज 2009 की चैंपियन पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। पाकिस्तान की टीम ने सुपर-12 राउंड में पांच में से पांच मुकाबले जीते थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम को पांच में से चार मैचों में जीत मिली थी। सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों के बीच सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। यह पाकिस्तान का पांचवां और ऑस्ट्रेलिया का चौथा सेमीफाइनल मैच होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें