फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AFG Match Highlights: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया, बाबर की टीम लगातार तीसरा मैच हारी

Mon, 23 Oct 2023 10:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

Cricket World Cup PAK vs AFG Match 2023 Highlights: विश्व कप के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है। यह इस विश्व कप का तीसरा उलटफेर है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए और अफगानिस्तान ने दो विकेट खोकर 286 रन बना लिए और मैच जीत लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:01 PM, 23-Oct-2023

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है। इस विश्व कप का यह तीसरा बड़ा उलटफेर है। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था और दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 282 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में दो विकेट खोकर 286 रन बना लिए और मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर ने 74 रन बनाए और अबदुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 87, रहमत शाह ने नाबाद 77 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 65 रन बनाए। कप्तान शहीदी ने नाबाद 48 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक ने अर्धशतक लगाया। बाबर ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। अब्दुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 282 रन तक पहुंचाया। दोनों ने 40-40 रनों का योगदान दिया। सऊद शकील ने 25 और इमाम उल हक ने 17 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान आठ रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद ने तीन और नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई को एक-एक सफलता मिली।

283 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार शुरुआत की। गुरबाज और इब्राहिम ने पावरप्ले में ही 60 रन जोड़ लिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। गुरबाज 65 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इब्राहिम ने रहमत शाह के साथ मिलकर 60 रन जोड़े। इब्राहिम 87 रन के स्कोर पर आउट हुए, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान का कोई विकेट नहीं गिरा। शहीदी और रहमत शाह ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 96 रन की साझेदारी कर अफगानिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिला दी। किसी विश्व कप में पहली बार अफगानिस्तान की टीम दो मैच जीती है। वहीं, वनडे में पहली बार पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अब पाकिस्तान की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है।

09:39 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का स्कोर 250 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। रहमत शाह और हशमतुल्लाह शहीदी के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी लय में हैं और अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं। 45 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 253/2 है।

09:18 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: रहमत शाह का अर्धशतक

रहमत शाह ने 58 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं। कप्तान शहीदी के साथ उन्होंने बेहतरीन साझेदारी की है। 43 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 239/2 है।

विज्ञापन
09:12 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का स्कोर 200 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। शहीदी और रहमत क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और अफगानिस्तान की टीम धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब पहुंच रही है। 40 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 221/2 है।

08:44 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

190 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा है। इब्राहिम जादरान 113 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हसन अली ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। अब रहमत शाह के साथ हशमतुल्लाह शहीदी क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 191/2 है।

विज्ञापन
08:41 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: रहमत-जादरान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रहमत शाह और इब्राहिम जादरान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। जादरान अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं और दोनों बल्लेबाज मिलकर अफगानिस्तान को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 90 से कम रन की जरूरत है।

08:02 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का स्कोर 150 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। जादरान अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं, रहमत शाह उनका साथ दे रहे हैं। 25 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 152/1 है। अगले 25 ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 131 रन की जरूरत है, जबकि उसके नौ विकेट बचे हुए हैं। ऐसे में आज पाकिस्तान की टीम उलटफेर का शिकार हो सकती है।

07:48 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा

130 रन पर अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा है। शाहीन अफरीदी ने रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट किया। गुरबाज ने 53 गेंद में 65 रन बनाए। ओसामा मिर ने उनका कैच पकड़ा। अब इब्राहिम जादरान के साथ रहमत शाह क्रीज पर हैं। 22 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 135/1 है।

07:44 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार

अफगानिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के पार जा चुका है। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शानदार बल्लेबाजी की है। 16 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 105/0 है। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।

07:41 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: जादरान का अर्धशतक

इब्राहिम जादरान ने 54 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने गुरबाज के साथ मिलकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। अफगानिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के करीब है।

07:05 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान का स्कोर 12 ओवर में 75/0

अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 283 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। उसने 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 75 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान 39 और रहमनुल्लाह गुरबाज 36 रन बनाकर नाबाद हैं।

06:14 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

283 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर हैं। दोनों ने अच्छी शुरुआत की है और शाहीन के पहले ओवर में 10 रन बटोरे। चार ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 26/0 है।

05:42 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live : अफगानिस्तान को मिला मुश्किल लक्ष्य

पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 282 रन बनाए। उसने अफगानिस्तान को 283 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक ने अर्धशतक लगाया। बाबर ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। अब्दुल्ला शफीक ने 58 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 282 रन तक पहुंचाया। दोनों ने 40-40 रनों का योगदान दिया। सऊद शकील ने 25 और इमाम उल हक ने 17 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान आठ रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद ने तीन और नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई को एक-एक सफलता मिली।

04:57 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live : बाबर आजम आउट

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आउट हो गए हैं। उन्हें 42वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नूर अहमद ने मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। बाबर ने 92 गेंद की पारी में 74 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान के 42 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन हो गए हैं। शादाब खान के साथ इफ्तिखार अहमद क्रीज पर हैं।

04:34 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live : शकील भी पवेलियन लौटे

पाकिस्तान को चौथा झटका सऊद शकील के रूप में लगा। वह 34 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। शकील को मोहम्मद नबी ने राशिद खान के हाथों कैच कराया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस विश्व कप में उनका यह दूसरा अर्धशतक है। पाकिस्तान ने 37 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बना लिए हैं।

03:36 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Live : अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान आउट

पाकिस्तान को दूसरा झटका अब्दुल्ला शफीक के रूप में लगा। वह 75 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल्ला को नूर अहमद ने 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। उनके बाद फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान भी आउट हो गए। रिजवान को नूर अहमद ने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर मुजीब उर रहमान के हाथों कैच कराया। रिजवान ने 10 गेंद पर आठ रन बनाए। पाकिस्तान ने 26 ओवर में तीन विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। कप्तान बाबर आजम 36 और सऊद शकील तीन रन बनाकर नाबाद हैं।

03:29 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। उसने 22 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला शफीक और कप्तान बाबर आजम ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। अब्दुल्ला 58 और बाबर 32 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:19 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Live Score: अब्दुल्ला शफीक का अर्धशतक

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 19वें गेंद पर चौथे गेंद पर दो रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान ने 19 ओवर में एक विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला 50 और बाबर आजम 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:45 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Live Score: नहीं चला इमाम उल हक का बल्ला

पाकिस्तान को पहला झटका 11वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। इमाम उल हक को अजमतुल्लाह ने नवीन उल हक के हाथों कैच करा दिया। इमाम 22 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान का स्कोर 11 ओवर में एक विकेट पर 63 रन है। अब्दुल्ला शफीक 39 और कप्तान बाबर आजम छह रन बनाकर नाबाद हैं।

02:33 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Live Score: पाकिस्तान के 50 रन पूरे

पाकिस्तान की टीम के 50 रन पूरे हो गए। उसने आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला शफीक 31 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक चार चौके और दो छक्के लगाए। इमाम उल हक 17 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं। शफीक और इमाम ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।

02:01 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक क्रीज पर उतर चुके हैं। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत नवीन उल हक ने की है। अब्दुल्ला और इमाम के ऊपर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है।

01:40 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, नूर अहमद।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ।

01:36 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Live Score: पाकिस्तान की टीम में शादाब की हुई वापसी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने टीम में एक बदलाव किया। मोहम्मद नवाज की जगह उपकप्तान शादाब खान की वापसी हुई है। नवाज बुखार के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। वहीं, अफगानिस्तान ने भी एक बदलाव किया। तेज गेंदबाज फजहलहक फारूकी की जगह नूर अहमद को शामिल किया गया है।

12:47 PM, 23-Oct-2023

PAK vs AFG Match Highlights: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया, बाबर की टीम लगातार तीसरा मैच हारी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 22वें मैच में पाकिस्तान के सामने अफगानिस्तान की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम पिछले दो मैचों में हारी है। उसे भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी हराया है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान को पिछले मैच में न्यूजीलैंड ने हराया है। हालांकि, उसने इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया था। ऐसे में पाकिस्तान को उससे बचकर रहना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें