फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs NZ Highlights : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम

Thu, 09 Nov 2023 08:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू

खास बातें

SL vs NZ World Cup 2023: विश्व कप के 41वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में उसकी यह पांचवीं जीत है और उसने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 23.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:51 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: न्यूजीलैंड की शानदार जीत

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। लीग राउंड में उसके सभी मुकाबले पूरे हो गए हैं। नौ मैचों में न्यूजीलैंड के 10 अंक हैं। उसे पांच मैचों में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर लगातार चार मैचों में हार के क्रम को भी तोड़ दिया। अगर कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला मुंबई में भारत से होगा। अब अफगानिस्तान की टीम विश्व कप में करीब-करीब बाहर हो चुकी है। वहीं, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।

बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 23.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 45, डेरिल मिचेल ने 43 और रचिन रवींद्र ने 42 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर नाबाद रहे। केन विलियम्सन ने 14 रन बनाए। मार्क चैपमैन सात रन बनाकर आउट हुए। टॉम लाथम ने नाबाद दो रन बनाए। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने दो विकेट लिए। महीश तीक्ष्णा और दुष्मंथा चमीरा को एक-एक सफलता मिली।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीन रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। निसांका अपना खाता तक नहीं खोल सके। साउदी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद परेरा ने तेजी से रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान मेंडिस छह रन बनाकर आउट हुए। समरविक्रमा एक रन और चरिथ असालंका आठ रन बनाकर चलते बने। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कुसल परेरा भी 51 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 74/5 था।

इसके बाद रन गति कम हो गई, लेकिन विकेट गिरते रहे। एंजेलो मैथ्यूज 16 और धनंजय डिसिल्वा 19 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने भी छह रन बनाकर चलते बने। दुष्मंता चमीरा ने एक रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए महीष तीक्ष्णा ने दिलशान मदुशंका के साथ 43 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र को दो-दो विकेट मिले।

07:33 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: चैपमैन हुए रन आउट

न्यूजीलैंड को चौथा झटका मार्क चैपमैन के रूप में लगा। वह छह गेंद पर सात रन बनाकर रन आउट हो गए। चैपमैन के बाद डेरिल मिचेल भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। मिचेल को एंजेलो मैथ्यूज ने असालंका के हाथों कैच कराया।

07:22 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: विलियम्सन पवेलियन लौटे

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका केन विलियम्सन के रूप में लगा। उन्हें एंजेलो मैथ्यूज ने क्लीन बोल्ड कर दिया। विलियम्सन ने 15 गेंद पर 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 28 रन की आवश्यकता है।

विज्ञापन
06:53 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: रचिन रवींद्र भी अर्धशतक से चूके

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका रचिन रवींद्र के रूप में लगा। उन्हें 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर महीश तीक्ष्णा ने आउट किया। रचिन रवींद्र अर्धशतक से चूक गए। वह 34 गेंद पर 42 रन बनाकर धनंजय डि सिल्वा को कैच थमा बैठे।

06:47 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: श्रीलंका को मिली पहली सफलता

श्रीलंका को पहली सफलता दुष्मंथा चमीरा ने दिलाई। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे को आउट कर दिया। कॉन्वे 42 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रचिन रवींद्र के साथ पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन
05:58 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 12/0 है।

05:26 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: श्रीलंका की टीम 171 रन पर सिमटी

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 46.4 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। तीक्ष्णा ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम आसानी से 172 रन का लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करने की कोशिश करेगी।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीन रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। निसांका अपना खाता तक नहीं खोल सके। साउदी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद परेरा ने तेजी से रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान मेंडिस छह रन बनाकर आउट हुए। समरविक्रमा एक रन और चरिथ असालंका आठ रन बनाकर चलते बने। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कुसल परेरा भी 51 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 74/5 था।

इसके बाद रन गति कम हो गई, लेकिन विकेट गिरते रहे। एंजेलो मैथ्यूज 16 और धनंजय डिसिल्वा 19 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने भी छह रन बनाकर चलते बने। दुष्मंता चमीरा ने एक रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए महीष तीक्ष्णा ने दिलशान मदुशंका के साथ 43 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र को दो-दो विकेट मिले।

05:01 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार

नौ विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। तीक्ष्णा और मदुशंका अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और यह आखिरी जोड़ी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा रही है।

04:39 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Live: श्रीलंका के नौ विकेट गिरे

128 रन पर श्रीलंका के नौ विकेट गिर चुके हैं। दुष्मंता चमीरा 20 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रचिन रवींद्र ने उन्हें ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराया। अब महीष तीक्ष्णा के साथ दिलशान मदुशंका क्रीज पर हैं। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 142/9 है।

03:59 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: श्रीलंका के आठ विकेट गिरे

113 रन पर श्रीलंका के आठ विकेट गिर चुके हैं। चमिका करुणारत्ने 17 गेंद में छह रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें टॉम लाथम के हाथों कैच कराया। अब चमीरा और तीक्ष्णा क्रीज पर हैं।

03:29 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: श्रीलंका के सात विकेट गिरे

105 रन पर श्रीलंका के सात विकेट गिर चुके हैं। धनंजय डिसिल्वा 24 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। मिचेल सैंटनर ने उन्हें डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। अब चमिका करुणारत्ने के साथ तीक्ष्णा क्रीज पर हैं।

03:23 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

104 रन पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। एंजेलो मैथ्यूज 27 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल सैंटरन ने उन्हें डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। अब धनंजय डिसिल्वा के साथ चमिका करुणारत्ने क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 105/6 है।

03:20 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। धनंजय डिसिल्वा और एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।

03:03 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

70 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कुसल परेरा 28 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया।

03:02 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

70 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। चरिथ असालंका आठ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया।

02:39 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: कुसल परेरा का अर्धशतक

कुसल परेरा ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अब तक नौ चौके और दो छक्के लगाए हैं। आठ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 70/3 है।

02:32 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

32 रन पर श्रीलंका ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। सदीरा समरविक्रमा दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। अब कुसल परेरा के साथ चरिथ असालंका क्रीज पर हैं।

02:29 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

30 रन पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा है। कुसल मेंडिस सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें रचिन रवींद्र के हाथों कैच कराया। श्रीलंकाई टीम आक्रामक अंदाज में खेल रही है और कप्तान मेंडिस भी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। हालांकि, दूसरे छोर पर कुसल परेरा तेज गति से रन बना रहे हैं।

02:10 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: श्रीलंका की खराब शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने बेहद खराब शुरुआत की है। तीन रन पर टीम का पहला विकेट गिर चुका है। टिम साउदी ने पथुम निसांका को विकेटकीपर डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया। निसांका ने आठ गेंद में दो रन बनाए। अब कुसल परेरा के साथ कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 15/1 है।

01:50 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

01:33 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कीवी टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। स्पिनर ईश सोढ़ी की जगह तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन को टीम में शामिल किया गया है।

01:31 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित रहा है न्यूजीलैंड का अभियान

विश्वकप 2019 की उपविजेता कीवी टीम के प्रदर्शन पर प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों का असर रहा है। कप्तान केन विलियम्सन, जिम्मी नीशाम , मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन जैसे खिलाड़ी चोट के कारण नहीं खेल सके। विलियम्सन ने अभी तक दो ही मैच खेले हैं और अंगूठे की चोट के बावजूद उन्होंने दो अर्धशतक जमाए। उनकी गैर मौजूदगी में न्यूजीलैंड ने लगातार चार मैच गंवाए। रचिन रविंद्र ने काफी रन बनाए हैं और श्रीलंका के खिलाफ भी उन्हें इस लय को कायम रखना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शतक जमाने के बाद डेवोन कॉन्वे नहीं चल सके। वह 30-40 के स्कोर को बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। दूसरी ओर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी श्रीलंकाई टीम के पास पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा जैसे बल्लेबाज हैं। उन्हें भी अहम खिलाड़ियों की चोटों ने प्रभावित किया है। अब वह इस मैच में जीत के साथ सम्मानपूर्वक विदा लेने के इरादे से उतरेंगे।

01:30 PM, 09-Nov-2023

NZ vs SL Live Score: बारिश बन सकती है विलेन

न्यूजीलैंड के आखिरी लीग मैच पर बारिश का भी खतरा है। न्यूजीलैंड के आठ अंक है और उसे पता है कि हार या बारिश से मैच रद्द होने की दशा में वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। इस समय न्यूजीलैंड तालिका में चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के भी आठ अंक हैं।

12:42 PM, 09-Nov-2023

SL vs NZ Highlights : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम

Live Cricket Score Today, ICC ODI World Cup 2023 New Zealand vs Sri Lanka 2023: नमस्कार, वनडे विश्व कप 2023 का 41वां मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच है। कीवी टीम यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की कोशिश यहां जीत हासिल कर पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने की होगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है और मैच के दौरान बारिश के आसार भी हैं। बारिश दोनों टीमों का खेल खराब कर देगी। ऐसे में दोनों टीमें चाहेंगी कि भले ही 20 ओवर का मैच हो, लेकिन इस मुकाबले का नतीजा जरूर निकले।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें