फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs AFG Highlights: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

Wed, 18 Oct 2023 09:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

NZ vs AFG World Cup 2023 Highlights: विश्व कप के 16वें मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही अफगान टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के सामने 289 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में अफगान टीम 139 रन ही बना पाई और 149 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:02 PM, 18-Oct-2023

अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड ने हराया

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हरा दिया है। इस विशाल जीत के साथ ही कीवी टीम अंक तालिका में आठ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 288 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 34.4 ओवर में 139 रन पर ही सिमट गई। 

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 71 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। वहीं, टॉम लाथम ने 68 रन की पारी खेली। ओपने विल यंग 54 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो-दो विकेट लिए। राशिद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक विकेट मिले। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 36 रन रहमत शाह ने बनाए। अजमतुल्लाह ने 27 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी अफगानी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सैंटनर और लोकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले। मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिए। 

08:52 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान के आठ विकेट गिरे

138 रन पर अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा है। मुजीब उर रहमान तीन गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। 

08:45 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान के सात विकेट गिरे

136 रन पर अफगानिस्तान के सात विकेट गिर चुके हैं। राशिद खान 13 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। लोकी फर्ग्यूसन ने उन्हें मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। अब इकरम के साथ मुजीब क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
08:41 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान के छह विकेट गिरे

125 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान के छह विकेट गिर चुके हैं। मोहम्मद नबी नौ गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिशेल सैंटनर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब इकरम के साथ राशिद खान क्रीज पर हैं। 33 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 134/6 है।

08:26 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान का पांचवां विकेट गिरा

107 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रहमत शाह 62 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रचिन रविंद्र ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। अब इकरम के साथ मोहम्मद नबी क्रीज पर हैं। 30 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 121/5 है।

विज्ञापन
08:19 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रहमत शाह और इकरम क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अफगानिस्तान की टीम जीत से काफी दूर है। 28 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 107/4 है।

08:18 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा

97 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा है। अजमतुल्लहाह ओमरजई 32 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें विकेटकीपर टॉम लाथम के हाथों कैच कराया। अब रहमत शाह के साथ अकरम क्रीज पर हैं।

08:15 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: रहमत-अजमत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रहमत शाह और अजमतुल्लाह के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज सूझ-बूझ के साथ खेल रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 25 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 94/3 है।

08:13 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान का स्कोर 50 रन के पार

अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन के पार जा चुका है। रहमत शाह और अजमत क्रीज पर हैं। दोनों लंबी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे।

07:28 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा

43 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा है। गुरबाज-इब्राहिम के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी भी पवेलियन लौट चुके हैं। शहीदी को लोकी फर्ग्यूसन ने मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। शहीदी ने 29 गेंद में आठ रन बनाए। अब रहमत शाह के साथ अजमतुल्लाह क्रीज पर हैं।

06:55 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान के दो विकेट गिरे

27 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान ने दो विकेट गंवा दिए हैं। गुरबाज के बाद इब्राहिम जादरान भी आउट हो चुके हैं। उन्होंने 15 गेंद में 14 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। अब रहमत शाह और हशमतुल्लाह शहीदी क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद अफगानिस्कान का स्कोर 28/2 है।

06:52 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा

27 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा है। रहमनुल्लाह गुरबाज 21 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मैट हेनरी ने उन्हें बोल्ड किया। अब इब्राहिम जादरान के साथ रहमत शाह क्रीज पर हैं।

06:47 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत

289 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की है। रहमनुल्लाह गुरबाज के साथ इब्राहिम जादरान क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 19/0 है।

05:56 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड ने 288 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने छह विकेट खोकर 288 रन बनाए हैं। चेन्नई की पिच पर यह अच्छा स्कोर है और अफगानिस्तान के लिए इसे हासिल करना आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 71 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। वहीं, टॉम लाथम ने 68 रन की पारी खेली। ओपने विल यंग 54 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो-दो विकेट लिए। राशिद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक विकेट मिले।

05:42 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा

256 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा है। नवीन उल हक ने टॉम लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम ने 74 गेंद में 68 रन बनाए। अब मिचेल सैंटनर और मार्क चैपमैन क्रीज पर हैं। 48 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 257/6 है।

05:40 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा

254 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा है। ग्लेन फिलिप्स 80 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। नवीन उल हक ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया।

05:35 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: टॉम लाथम का अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स के बाद टॉम लाथम ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने फिलिप्स के साथ शतकीय साझेदारी की है और अपनी टीम का स्कोर 250 रन के पार गए हैं। 

05:17 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स ने 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और मैच में अपनी टीम की वापसी कराई है। टॉम लाथम के साथ वह शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। अब न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकती है।

05:15 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। ग्लेन फिलिप्स और टॉम लाथम ने अच्छी बल्लेबाजी की है। दोनों के बीच शानदार साझेदारी हुई है। हालांकि, इन दोनों को कई जीवनदान भी मिले हैं।

04:42 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। ग्लेन फिलिप्स और टॉम लाथम ने शानदार साझेदारी की है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी के चलते न्यूजीलैंड ने अच्छी वापसी की है। 36 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 167/4 है।

03:48 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड ने एक रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए हैं। एक समय पर कीवी टीम का स्कोर 109/1 था। इसके बाद यह 110/4 हो गया। अजमतुल्लाह ने एक ओवर में दो विकेट लिए और फिर राशिद खान ने डेरिल मिशेल को आउट किया। मिशेल ने सात गेंद में एक रन बनाए और इब्राहिम जादरान ने उनका कैच पकड़ा। अब टॉम लाथम के साथ ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 120/4 है।

03:45 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

110 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिर चुका है। अजमतुल्लाह ओमरजई ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर अफगानिस्तान को मैच में वापस ला दिया है। उन्होंने रचिन रवींद्र के बाद विल यंग को भी अपना शिकार बनाया। इकरम इलीखिल ने उनका कैच पकड़ा। विल यंग ने 64 गेंद में 54 रन बनाए। 

03:43 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

109 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। रचिन रविंद्र 41 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अजमतुल्लाह ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब डेरिल मिचेल और विल यंग क्रीज पर हैं।

03:29 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live : न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रचिन रविंद्र और विल यंग क्रीज पर हैं। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। यंग अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और रविंद्र भी इसके करीब पहुंच रहे हैं। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 109/1 है।

03:28 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live : विल यंग का अर्धशतक

विल यंग ने 57 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते न्यूजीलैंड की टीम अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। एक विकेट के नुकसान पर कीवी टीम का स्कोर 100 रन के करीब है।

03:09 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर में 80/1

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने एक विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। विल यंग 44 और रचिन रवींद्र 15 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर ली है। 

02:29 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live Score: कॉन्वे का नहीं चला बल्ला

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर मुजबी उर रहमान ने डेवोन कॉन्वे को आउट कर दिया। कॉन्वे 18 गेंद पर 20 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। कॉन्वे के आउट होने के बाद रचिन रवींद्र क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर विल यंग नाबाद हैं।

02:09 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live Score: यंग का कैच छूटा

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। उसने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के दो रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे और विल यंग एक-एक रन बनाकर नाबाद हैं। विल यंग को दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जीवनदान मिला। फजहलहक फारूकी की चौथी गेंद पर स्लिप में रहमत शाह ने आसान कैच छोड़ दिया।

01:45 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।

01:34 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। अफगानिस्तान ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड की टीम में नियमित कप्तान केन विलियम्सन चोट के कारण नहीं हैं। उनके स्थान पर टॉम लाथम कप्तानी कर रहे हैं। विलियम्सन की जगह ओपनर विल यंग की वापसी हुई है। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

01:09 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Highlights: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 16वें मैच में न्यूजीलैंड के सामने अफगानिस्तान की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की नजर लगातार चौथी जीत पर है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड को हराने के बाद एक और उलटफेर करना चाहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें