फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NED vs SL T20: नीदरलैंड को हराकर श्रीलंका सुपर-12 में पहुंचा, मेंडिंस, हसरंगा और तीक्षणा ने दिलाई जीत

Thu, 20 Oct 2022 01:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया)

खास बातें

NED vs SL T20 Live Score T20 World Cup 2022 Netherlands vs Sri Lanka Scorecard and Result News Updates in Hindi: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का नौवां मैच गीलॉन्ग में श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेला गया। श्रीलंका ने रोमांचक मैच में नीदरलैंड को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके ग्रुप-ए में चार अंक हो गए हैं और वह सुपर-12 में पहुंच गया है।
विज्ञापन
कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:59 PM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराया

श्रीलंका ने रोमांचक मैच में नीदरलैंड को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके ग्रुप-ए में चार अंक हो गए हैं और वह सुपर-12 में पहुंच गया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि श्रीलंका सुपर-12 में किस ग्रुप में जाएगा। अगर नामीबिया की टीम यूएई के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत जाती है तो लंकाई टीम भारत के ग्रुप-2 में जाएगी। वहीं, अगर नामीबिया हारती है या कम रनों के अंतर से जीतती है तो श्रीलंका शीर्ष पर रहते हुए ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप-1 में जाएगा।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। उसके लिए ओपनर कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। उसके मैक्स ओडाड ने अकेले संघर्ष किया। ओडाड ने 53 गेंद पर नाबाद 71 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। नीदरलैंड के विकेट दूसरे छोर से लगातार गिरते रहे। इस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 21 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। महीश तीक्षणा को दो सफलता मिली।

12:37 PM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: श्रीलंका ने कसा शिकंजा

15 ओवर के बाद श्रीलंका ने मैच में पूरी तरह से पकड़ बना ली है। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर टिम प्रिंगल रनआउट हो गए। प्रिंगल ने चार गेंदपर दो रन बनाए। उनके बाद 17वें ओवर में टिम वैन डेर गुगटेन पवेलियन लौट गए। गुगटेन को हसरंगा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। हसरंगा ने इसके बाद फ्रेड क्लासेन (3) को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। नीदरलैंड ने 17 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए तीन ओवर में 54 रन बनाने हैं।

12:32 PM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: नीदरलैंड के कप्तान आउट

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने 15 गेंद पर 21 रन बनाए। एडवर्ड्स को बिनुरा फर्नांडो ने क्लीन बोल्ड कर दिया। नीदरलैंड ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों पर 61 रन चाहिए।

विज्ञापन
12:21 PM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: श्रीलंका को मिली चौथी सफलता

नीदरलैंड को 12वें ओवर में चौथा झटका लगा। महीश तीक्षणा ने टॉम कूपर को आउट कर श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई। कूपर ने 19 गेंद पर 16 रन बनाए थे। उनके आउट होने के बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर आए हैं। नीदरलैंड ने 13 ओवर में चार विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए सात ओवर में 81 रन और चाहिए।

12:05 PM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: नीदरलैंड की पारी के आधे ओवर समाप्त

नीदरलैंड की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में तीन विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए बाकी बचे 60 गेंदों पर 100 रन बनाने हैं। मैक्स ओडॉड 21 गेंद पर 23 और टॉम कूपर 14 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
11:45 AM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: श्रीलंका को मिली तीन सफलता

श्रीलंका को पहली सफलता स्पिनर महीश तीक्षणा ने दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर विक्रमजीत सिंह को आउट कर दिया। विक्रमजीत 14 गेंद पर सात रन ही बना सके। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर लाहिरू कुमार ने बास डी लीड (14) को आउट कर दिया। इसके बाद सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने कॉलिन एकरमैन (00) को पवेलियन भेज दिया।

11:09 AM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: श्रीलंका ने 20 ओवर में बनाए 162 रन

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। उसने नीदरलैंड को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य दिया। लंकाई टीम के लिए कुसल मेंडिंस ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 44 गेंद की पारी में 79 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। इस दौरान कुसल का स्ट्राइक रेट 179.55 का रहा। उनके अलावा चरित असालंका ने 31, भानुका राजपक्षे ने 19 और पथुम निसांका ने 14 रनों का योगदान दिया। कप्तान दासुन शनाका आठ रन बनाकर आउट हुए। धनंजय डी सिल्वा खाता नहीं खोल पाए। वानिंदु हसरंगा ने नाबाद पांच और चमिका करुणारत्ने ने नाबाद दो रन बनाए। नीदरलैंड के लिए पॉल वैन मीकेरेन और बास डी लीड ने दो-दो विकेट लिए।

10:41 AM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: श्रीलंका का 15 ओवर में स्कोर 109/3

श्रीलंका ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस ने अपने टी20 करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। वह 36 गेंद पर 59 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, भानुका राजपक्षे ने दो गेंद पर दो रन बनाए हैं। चरित असालंका 30 गेंद पर 31 रन बनाकर 15वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए।

10:19 AM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: श्रीलंका का 11 ओवर में स्कोर 66/2

श्रीलंका ने 11 ओवर में दो विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। टीम छह रन प्रति ओवर बना रही है। यह उसके लिए पर्याप्त नहीं होगा। कुसल मेंडिस 25 गेंद पर 33 और चरित असालंका 19 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों को अब तेजी से रन बनाने होंगे।

09:58 AM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: श्रीलंका को लगा दोहरा झटका

श्रीलंका को सातवें ओवर में लगातार दो झटके लगे। पॉल वैन मीकेरेन ने तीसरी और चौथी गेंद पर पथुम निसांका और धनंजय डी सिल्वा को आउट किया। निसांका 21 गेंद पर 14 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उनके बाद धनंजय डी सिल्वा पहली गेंद पर खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। श्रीलंका ने सात ओवर में दो विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 23 और चरित असालंका एक रन बनाकर नाबाद हैं।

09:48 AM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: श्रीलंका की धीमी शुरुआत

श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका और कुसल मेंडिस बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम को अब तक एक भी झटका नहीं लगा है, लेकिन दोनों तेजी से रन भी नहीं बना रहे हैं। नीदरलैंड के गेंदबाजों ने दोनों को अब तक बांधे रखा है। लंकाई टीम ने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। मेंडिस 14 गेंद पर 14 और निसांका 16 गेंद पर आठ रन बनाकर नाबाद हैं।

09:31 AM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नीदरलैंड: मैक्स ओडोड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), टिम प्रिंगल, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो।

09:03 AM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: श्रीलंका ने जीता टॉस

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

08:53 AM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20 Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महीश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, जेफरी वेंडरसे, दिलशान मदुशंका, दनुष्का गुणतिलका।

नीदरलैंड: मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), टिम प्रिंगल, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, स्टीफन मायबर्ग, लोगन वान बीक, तेजा निदामनुरु, ब्रैंडन ग्लोवर, शारिज अहमद।

08:46 AM, 20-Oct-2022

NED vs SL T20: नीदरलैंड को हराकर श्रीलंका सुपर-12 में पहुंचा, मेंडिंस, हसरंगा और तीक्षणा ने दिलाई जीत

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का नौवां मैच गीलॉन्ग में श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच थोड़ी देर में खेला जाएगा। ग्रुप-ए में दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। नीदरलैंड चार अंकों के साथ पहले स्थान पर है, लेकिन उसका नेट रनरेट श्रीलंका और नामीबिया से कम है। ऐसे में मैच हारने पर वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। दूसरी ओर, श्रीलंका के दो ही अंक हैं। उसे आगे जाने के लिए हर हाल में जीत चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें