फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NAM vs OMA Highlights: नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को हराया, डेविड विसी ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन

Mon, 03 Jun 2024 09:53 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

खास बातें

Namibia vs Oman T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 की धमाकेदार शुरुआत हुई है और सिर्फ तीसरे मैच का फैसला ही सुपर ओवर के जरिये हुआ है। नामीबिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए ओमान को सस्ते में समेटा, लेकिन ओमान ने शानदार गेंदबाजी की। आखिरकार सुपर ओवर में डेविड विसी के दमदार प्रदर्शन से नामीबिया ने ग्रुप-बी का मुकाबला जीता। 
विज्ञापन
नामीबिया बनाम ओमान लाइव स्कोर - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:41 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: नामीबिया को सुपर ओवर में मिली जीत

नामीबिया ने डेविड विसी के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ओमान को सुपर ओवर में हराकर टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। डेविड विसी ने सुपर ओवर में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। विसी ने पहले कप्तान एरासमस के साथ मिलकर छह गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके बाद इस लक्ष्य का बचाव करने के लिए भी कप्तान ने विसी पर भरोसा जताया। विसी ने सिर्फ 10 रन ही दिए और एक विकेट भी झटका। 

इससे पहले, नामीबिया और ओमान के बीच मुकाबला 20 ओवर के बाद टाई रहा था जिसके बाद नतीजे का निर्णय सुपर ओवर के जरिए हुआ। ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए थे, लेकिन नामीबिया की टीम 20 ओवर बाद छह विकेट पर 109 रन ही बना सकी और मैच टाई रहा। हालांकि ओमान की टीम सुपर ओवर में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। नामीबिया के लिए रुबेन ट्रंपेलमैन ने चार विकेट झटके थे, जबकि विसी ने पहले तीन विकेट और फिर सुपर ओवर में एक विकेट अपने नाम किया। नामीबिया के लिए जैन फ्रीलिंक ने सर्वाधिक 45 रन बनाए थे, लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने धीमी बल्लेबाजी की थी जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ा था। हालांकि सुपर ओवर में विसी के प्रदर्शन ने नामीबिया को हार से बचाया। 

09:31 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: ओमान को सुपर ओवर में मिला 22 रनों का लक्ष्य

नामीबिया के बल्लेबाज डेविड विसी और कप्तान एरासमस ने ओमान के खिलाफ सुपर ओवर में 21 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज बिलाल खान की ओवर से जमकर रन लुटाए। अब ओमान को जीत के लिए छह गेंदों पर 22 रन बनाने होंगे। नामीबिया के लिए सुपर ओवर में विसी ने 13 रन बनाए, जबकि एरासमस ने आठ रनों का योगदान दिया। विसी अब गेंदबाजी करने आए हैं। ओमान के लिए जीशान मकसूद और नसीम खुशी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। 

09:19 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: सुपर ओवर से होगा विजेता का फैसला

नामीबिया और ओमान के बीच मुकाबला 20 ओवर के बाद टाई हुआ और अब मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए के होगा। ओमान ने 109 रन बनाए थे, लेकिन नामीबिया की टीम 20 ओवर बाद छह विकेट पर 109 रन ही बना सकी और मैच टाई रहा। नाामीबिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए पांच रनों की जरूरत थी, लेकिन मेहरान खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओमान को मुकाबले में बनाए रखा और नामीबिया को जीत नहीं दर्ज करने दी। नामीबिया को अंतिम गेंद पर दो रन की जरूरत थी, लेकिन टीम एक रन ही बना सकी। 

सुपर ओवर में नामीबिया पहले बल्लेबाजी करेगा। ओमान के लिए बिलाल खान गेंदबाजी करेंगे, जबकि नामीबिया की ओर से डेविड विसे और कप्तान एरासमस बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। 

विज्ञापन
09:14 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच

नामीबिया और ओमान के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। नामीबिया को जीत के लिए तीन गेंदों पर पांच रन चाहिए, जबकि उसके चार विकेट शेष हैं। 

09:11 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: फ्रीलिंक अर्धशतक से चूके

नामीबिया के बल्लेबाज फ्रीलिंक अर्धशतक से चूक गए और 45 रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। फ्रीलिंक को मेहरान ने आउट किया। नामीबिया को जीत के लिए चार गेंदों पर पांच रनों की जरूरत है।

विज्ञापन
09:02 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: जेजे स्मिट पवेलियन लौटे

मेहरान खान ने जेजे स्मिट को आउट कर नामीबिया को चौथा झटका दिया है। जेजे स्मिट आठ रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अब रोमांचक स्थिति पर पहुंच गया है। नामीबिया को जीत के लिए 15 गेंदों पर 14 रनों की जरूरत है।

08:48 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: एरासमस आउट हुए

आयान खान ने कप्तान एरासमस को आउट कर नामीबिया को तीसरा झटका दिया। एरासमस 13 रन बनाकर आउट हुए। नामीबिया को अब जीत के लिए 33 गेंदों पर 37 रनों की जरूरत है।

08:36 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: निकोलास पवेलियन लौटे

आकिब इलियास ने निकालोसा को आउट कर नामीबिया को दूसरा झटका दिया। निकोलास 24 रन बनाकर आउट हुए। कम स्कोर के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की बल्लेबाजी धीमी चल रही है और टीम ने 11 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 50 रन बनाए हैं। फ्रीलिंक के साथ कप्तान गेरहार्ड एरासमस क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:15 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: पावरप्ले खत्म होने के बाद नाीबिया का स्कोर 32/1

निकोलास डेविन और जैन फ्रीलिंक ने शुरुआती झटके से नामीबिया को उबारा और पावरप्ले में कोई अन्य विकेट नहीं गिरने दिया। नामीबिया ने छह ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। निकोलास 16 रन और फ्रीलिंक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:51 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: नामीबिया को लगा पहला झटका

ओमान द्वारा 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज माइकल वान लिंगेन खाता खोले बिना आउट हो गए। बिलाल खान ने लिंगेन को बोल्ड कर ओमान को पहली सफलता दिलाई। 

07:36 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: ओमान की पारी 109 रन पर सिमटी

नामीबिया ने रुबेन ट्रंपेलमैन और डेविड विसी की शानदार गेंदबाजी के दम पर ओमान को 19.4 ओवर में 109 रन पर ढेर कर दिया। नामीबिया ने टॉस जीतकर ओमान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन ओमान की बल्लेबाजी पहले ही ओवर से काफी खराब रही और टीम अंत तक इससे नहीं उबर सकी। पहले ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर रुबेन ने ओमान को दोहरे झटके दिए और टीम की पारी लड़खड़ा दी। ओमान के लिए खालीद कइल ने 34 रन और जीशान मसूद ने 22 रन बनाए जिसके दम पर टीम किसी तरह 100 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। ओमान की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

नामीबिया के लिए ट्रंपेलमैन ने 21 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि विसी ने 28 रन देकर तीन विकेट झटके। इनके अलावा कप्तान गेरहार्ड एरासमस ने दो विकेट और बेरनार्ड स्कोल्ज ने एक विकेट अपने नाम किया। 

07:29 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: ट्रंपेलमैन ने ओमान को दिया नौवां झटका

रुबेन ट्रंपेलमैन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ओमान को नौवां झटका दिया। ट्रंपेलमैन ने कालिमुल्लाह को आउट किया जो उनका इस मैच का चौथा विकेट है। कालिमुल्लाह दो रन बनाकर आउट हुए। ओमान ने 19 ओवर की समाप्ति के बाद नौ विकेट पर 101 रन बनाए हैं। 

07:24 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: विसी ने ओमान को दिया आठवां झटका

डेविड विसी ने शानदार गेंदबाजी कर ओमान को आठवां झटका दिया। खालीद को आउट करने के बाद इसी ओवर की चौथी गेंद पर विसी ने मेहरान खान को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। मेहरान सात रन बनाकर आउट हुए। 

07:21 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: खालीद पवेलियन लौटे

डेविड विसी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी ही गेंद पर खालीद कइल को आउट कर ओमान को सातवां झटका दिया। खालीद अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन विसी ने उनकी पारी का अंत किया। खालीद ने 39 गेंदों पर 34 रन बनाए। 

07:10 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: मोहम्मद नदीम आउट हुए

एरासमस ने मोहम्मद नदीम को आउट कर ओमान को छठा झटका दिया। नामीबिया के खिलाफ ओमान की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है और महज 78 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। 

07:02 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Live Score: नामीबिया को मिली पांचवीं सफलता

नामीबिया ने ओमान को एक और झटका देते हुए आयान खान को आउट किया। आयान खान 21 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। ओमान की बल्लेबाजी इस मैच में काफी खराब रही है और टीम ने 13 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट पर 72 रन बनाए हैं। 

06:38 AM, 03-Jun-2024

नामीबिया बनाम ओमान लाइव स्कोर: जीशान आउट हुए

स्पिनर बेरनार्ड स्कोल्ज ने शानदार लय में दिख रहे ओमान के बल्लेबाज जीशान मकसूद को आउट कर ओमान को चौथा झटका दिया। जीशान 20 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए।

06:35 AM, 03-Jun-2024

नामीबिया बनाम ओमान लाइव स्कोर: ओमान को पावरप्ले में लगे तीन झटके

केज गेंदबाज रुबेन ट्रंपेलमैन ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी कर ओमान को तीन झटके दिए। ओमान ने छह ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 36 रन बनाए हैं। 

06:20 AM, 03-Jun-2024

नामीबिया बनाम ओमान लाइव स्कोर: नसीम खुशी पवेलियन लौटे

नामीबिया के तेज गेंदबाज रुबेन ने ओमान को शुरुआती झटके दिए और अब नसीम खुशी को आउट कर नामीबिया को तीसरी सफलता दिलाई। नसीम छह रन बनाकर आउट हुए। दिलचस्प बात यह है कि ओमान के सभी शुरुआती तीन विकेट रुबेन ट्रंपेलमैन ने ही लिए हैं।

06:08 AM, 03-Jun-2024

नामीबिया बनाम ओमान लाइव स्कोर: कप्तान इलियास खाता खोले बिना आउट

रुबेन ट्रंपेलमैन ने लगातार दूसरी गेंद पर विकेट लेकर ओमान को शुरुआती झटके दिए। रुबेन ने कश्यप को आउट करने के बाद कप्तान आकिब इलियास को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। अब जीशान महमूद और नसीम खुशी क्रीज पर हैं।

06:05 AM, 03-Jun-2024

नामीबिया बनाम ओमान लाइव स्कोर: कश्यप पहली ही गेंद पर आउट

नामीबिया ने टॉस जीतकर ओमान को पहले बल्लेबाजी न्योता दिया, लेकिन ओमान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर कश्यप प्रजापति खाता खोले बिना आउट हो गए। कश्यप को रुबेन ट्रंपेलमैन ने आउट किया।

05:56 AM, 03-Jun-2024

NAM vs OMA Highlights: नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को हराया, डेविड विसी ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन

Live Cricket Score (NAM vs OMA) Namibia vs Oman T20 World Cup: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज नामीबिया का सामना ग्रुप-बी के मुकाबले में ओमान से है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बारबाडोस में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें