मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रन की दरकार है। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 29 रन की दरकार है। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
16वें ओवर की पहली गेंद पर नाथन एलिस ने मुंबई को बड़ा झटका दिया। नाथन ने सौरभ तिवारी के विकेट के पीछे राहुल के हाथों कैच आउट कराया। तिवारी 37 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए।
मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 51 रन की दरकार है। सौरभ तिवारी और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
14वें में अर्शदीप सिंह की दूसरी गेंद पर हरप्रीत बरार ने हार्दिक पांड्या का कैच छोड़ दिया। इस समय पांड्या 8 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
10 ओवर्स के बाद मुंबई ने तीन विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 1 और सौरभ तिवारी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
छह ओवर्स के बाद मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 11 और सौरभ तिवारी 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शुरुआती छह ओवरों में पंजाब का स्कोर 38/1 था।
तीन ओवर्स के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 8 और क्विंटन डकॉक 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, पंजाब की तरफ से पहला ओवर मार्करम फेंक रहे हैं।
19वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने दीपक हूडा (28) को आउट कर पंजाब को छठा झटका दिया।
18 ओवर्स के बाद पंजाब ने पांच विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। हरप्रीत बरार 8 और दीपक हूडा 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल चाहर ने एडेन मार्करम को आउट किया। मार्करम 29 गेंदों में छह चौके की मदद से 42 रन बनाए। पांचवें विकेट के लिए हूडा और उनके बीच 61 रनों की साझेदारी हुई।
14 ओवर्स के बाद पंजाब ने 90 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 29 और दीपक हूडा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11वें ओवर में बोल्ट की चौथी गेंद पर दीपक हूडा ने शानदार छक्का लगाया।
10 ओवर्स के बाद पंजाब ने चार विकेट के नुकसान पर 62 रन लिए हैं। दीपक हूडा 3 ओर मार्करम 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
आठ ओवर्स के बाद पंजाब ने चार विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए हैं। दीपक हूडा 1 और एडेन मार्करम 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने निकोलस पूरन (2) को एलबीडब्ल्यू आउट कर पंजाब को चौथा झटका दिया। इसी के साथ पंजाब की पारी लड़खड़ा गई है।
गेल को आउट करने के बाद पोलार्ड ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल को बुमराह के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। राहुल 22 रन बनाए।
चार ओवर्स के बाद पंजाब ने बिना विकेट खोए 32 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 16 और मनदीप सिंह 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दो ओवर्स के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 7 और मनदीप सिंह 4 क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और मनदीप सिंह ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, मुंबई की तरफ से पहला ओवर क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल, क्रिस गेल, एडेन मार्कराम, मंदीप सिंह, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।