15वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता को तीसरा झटका लगा। कप्तान इयोन मॉर्गन सात रन बनाकर आउट हो गए। राहुल चाहर ने उन्हें बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया।
10 ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 111/1,राहुल त्रिपाठी 43 और वेंकटेश अय्यर 48 रन बनाकर नाबाद हैं।
वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
दो ओवर्स के बाद कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 8 और वेकटेश अय्यर 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने की जोरदार शुरुआत की है। पहले ही ओवर में 15 रन आए। इस ओवर में अय्यर और गिल दोनों ने एक-एक छक्के लगाए।
कोलकाता नाइटराइडर्स की बल्लेबाजी शुरूहो चुकी है। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, मुंबई की तरफ से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट कर रहे हैं।
18 ओवर्स के बाद मुंबई ने चार विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। कीरोन पोलार्ड 20 और क्रुणाल पांड्या 3 रन बनाकर नाबाद हैं।
14 ओवर्स के बाद मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 54 और ईशान किशन 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
डिकॉक ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन के साथ सीजन का दूसरा और आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया।
13वें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने सूर्यकुमार यादव (5) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।
मुंबई इंडियंस ने आज के इस मुकाबले में तेज शुरुआत की है। छह ओवर्स के टीम ने बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 27 और क्विंटन डिकॉक 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पांच ओवर्स के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 26 और डिकॉक 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
दो ओवर्स के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के नौ रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 7 और क्विंटन डिकॉक 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, केकेआर की तरफ से नीतीश राणा पहला ओवर फेंक रहे हैं।
रसेल और पोलार्ड एक साथ मैदान पर