फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RR: मुंबई ने सात विकेट से मारा मैदान, राजस्थान की छह मैच में चौथी हार

Fri, 30 Apr 2021 12:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

MI vs RR Live IPL Score: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर 172 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे रोहित की पलटन ने नौ गेंद पहले ही आसानी से हासिल कर लिया। क्विंटन डीकॉक 70 रन बनाकर नॉटआउट रहे तो कीरोन पोलार्ड ने भी 8 गेंद में 16 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने चार विकेट खोकर 171 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने सर्वाधिक 42 और ओपनर बटलर ने 41 रन बनाए। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने महज 15 रन देकर एक विकेट लिया। राहुल चाहर ने भी दो अहम विकेट चटकाए।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस (MI) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:05 PM, 29-Apr-2021

मुंबई ने सात विकेट से मारा मैदान

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर 172 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे रोहित की पलटन ने नौ गेंद पहले ही आसानी से हासिल कर लिया। क्विंटन डीकॉक 70 रन बनाकर नॉटआउट रहे तो कीरोन पोलार्ड ने भी 8 गेंद में 16 रन की नाबाद पारी खेली।
 

06:55 PM, 29-Apr-2021

पांड्या आउट, तीन ओवर में 25 रन चाहिए

इस बार फिर क्रुणाल पांड्या ने पहली गेंद में छक्का उड़ाया, लेकिन चौथी गेंद में मुस्ताफिजुर रहमान ने गिल्लियां बिखेर दी। 26 गेंद में तेज 39 रन की पारी का अंत। क्रुणाल गेंदबाजी में महंगे साबित हुए थे, इसलिए बल्ले से जीत दिलाना चाह रहे होंगे। आउट होने के बाद बेहद निराश। ओवर से सात रन के साथ एक विकेट। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 147/3 क्विंटन डीकॉक (64) और कीरोन पोलार्ड (1)

06:50 PM, 29-Apr-2021

इस बार मॉरिस के ओवर से 9 रन आए। यहां भी पहली बॉल पर क्रुणाल ने गेंद बाउंड्री पार भेजी, लेकिन चौका मिला। फिर सारी गेंदों में सिंगल। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 140/2 क्विंटन डीकॉक (64) और क्रुणाल पांड्या (33)

विज्ञापन
06:44 PM, 29-Apr-2021

अब 5 ओवर में 41 रन चाहिए

12 रन का एक और बड़ा ओवर। रनगति नहीं थम रही। मैच पूरी तरह मुंबई की मुट्ठी में। क्रुणाल ने तेवतिया को पहली ही गेंद पर छक्का मारा। फिर अंतिम पांच गेंदों में सिंगल-डबल्स की सूझ-बूझ वाली क्रिकेट। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 131/2 क्विंटन डीकॉक (62) और क्रुणाल पांड्या (26)

06:39 PM, 29-Apr-2021

छह ओवर में 53 रन चाहिए

दोनों बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी पनपती हुई। राजस्थान को फिर विकेट की दरकार। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 119/2 क्विंटन डीकॉक (61) और क्रुणाल पांड्या (16)

विज्ञापन
06:30 PM, 29-Apr-2021

पिछले तीन मैच से 171 रन बना रही पहले बल्लेबाजी वाली टीम

06:25 PM, 29-Apr-2021

क्विंटन डीकॉक की फिफ्टी

06:18 PM, 29-Apr-2021

सूर्यकुमार यादव आउट

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। राजस्थान को इस साझेदारी को तोड़ना बेहद जरूरी था। क्रिस मॉरिस ने रोहित के बाद सूर्यकुमार का शिकार कर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई। अब 10 ओवर में 85 रन की जरूरत। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 87/2 क्विंटन डीकॉक (48) और क्रुणाल पांड्या (3)
 

06:11 PM, 29-Apr-2021

पिछले दो ओवर में 20 रन आए

विकेट निकालना बहुत जरूरी। डीकॉक अब खतरनाक लग रहे हैं। सिर्फ चौके पर डील कर रहे। नौ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 83/1 क्विंटन डीकॉक (47) और सूर्यकुमार यादव (16)
 

06:02 PM, 29-Apr-2021

तेवतिया की पिटाई

सूर्यकुमार यादव ने लगातार दो चौके लगाए तो आखिरी बॉल पर क्विंटन डीकॉक ने भी चौका जमाया। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 63/1 क्विंटन डीकॉक (34) और सूर्यकुमार यादव (9)
 

05:55 PM, 29-Apr-2021

रोहित शर्मा आउट

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। क्रिस मॉरिस ने पावरप्ले की आखिरी गेंद में यह बड़ा शिकार किया। जबकि पहली गेंद पर उन्हें क्विंटन ने छक्का मारा था। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 49/1 क्विंटन डीकॉक (29)
 

05:51 PM, 29-Apr-2021

रोहित शर्मा का पहला छक्का


पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 36/0 रोहित शर्मा (12) और क्विंटन डीकॉक (23)

05:44 PM, 29-Apr-2021

डीकॉक ने बदला गियर

दो ओवर में कोई भी बाउंड्री नहीं लगी थी, लेकिन तीसरे ओवर में चेतन सकारिया को एक चौका और अगले ओवर की शुरुआती दो गेंदों में मुस्ताफिजुर को पहले चौका फिर छक्का लगाया। चौथे ओवर से कुल 13 रन। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 27/0 रोहित शर्मा (5) और क्विंटन डीकॉक (21)

05:38 PM, 29-Apr-2021

दो ओवर में सात रन

दूसरा ओवर जयदेव उनाडकट ने फेंका, इस ओवर में भी बाउंड्री नहीं आई। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 7/0 रोहित शर्मा (4) और क्विंटन डीकॉक (3)

05:34 PM, 29-Apr-2021

मुंबई की पारी शुरू

कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक 172 रन का लक्ष्य साधने मैदान पर आए। राजस्थान के लिए पहला ओवर उनके विदेशी बांग्लादेशी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान ने किया।

05:22 PM, 29-Apr-2021

गेंदबाजों की बदौलत जीतेगी मुंबई!

10-15 रन कम बने हैं, तारीफ गेंदबाजों की करनी होगी। पिच बल्लेबाजों के लिए उतनी भी मुश्किल नहीं, जितना बना दिया गया। 
 

05:15 PM, 29-Apr-2021

बुमराह ने सिर्फ 15 रन दिए, एक विकेट लिया

05:11 PM, 29-Apr-2021

आखिरी ओवर में सब हो गया। पहली गेंद में चौका पड़ा। बहुत बड़ी वाइड को नो बॉल करार दिया गया और फिर अंपायर की ओर से फ्री हिट का इशारा। फ्री हिट में बल्लेबाज बोल्ड, लेकिन सिर्फ रन आउट ही मान्य होता है फिर पहली पारी की अंतिम गेंद पर डेविड मिलर का चौका। नाथन कोल्टर नाइल ने इस ओवर में कुल 12 रन दिए और राजस्थान का अंतिम स्कोर 171/4 डेविड मिलर (7) और रियान पराग (8)

05:06 PM, 29-Apr-2021

आखिरी ओवर, लेकिन मॉरिस नहीं आए

16 करोड़ 50 लाख की भारी भरकम राशि में खरीदे गए धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस मॉरिस बल्लेबाजी करने नहीं आए। डेविड मिलर का साथ देने रियान पराग क्रीज पर है, देखना होगा राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस को कितना लक्ष्य दे पाती है। 19 ओवर के बाद RR का स्कोर: 159/4 डेविड मिलर (3) और रियान पराग (1)

05:01 PM, 29-Apr-2021

बुमराह की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम। शुरुआती चार गेंद में सिर्फ तीन रन दिए और पांचवीं बॉल पर सेट बल्लेबाज शिवम दुबे का विकेट निकाल लिया। अपनी ही गेंद में कैच पकड़ा। बल्ला पहले मुड़ गया था। 19वें ओवर में सिर्फ चार रन और एक बड़ा विकेट। 19 ओवर के बाद RR का स्कोर: 159/4 डेविड मिलर (3) और रियान पराग (1)

04:56 PM, 29-Apr-2021

यॉर्कर पर सैमसन क्लीन बोल्ड

18वें ओवर की चौथी बॉल पर ट्रेंट बोल्ट ने एक बेहतरीन यॉर्कर में विरोधी कप्तान संजू सैमसन की गिल्लियां बिखेर दी। नए बल्लेबाज डेविड मिलर ने अपनी पहली बॉल पर सिंगल लेकर स्ट्राइक शिवम दुबे को दी। 28 रन बनाकर खेल रहे शिवम ने लास्ट बॉल पर जोरदार छक्का लगाया, यह भी यॉर्कर की ही कोशिश थी। 
 

04:53 PM, 29-Apr-2021

बुमराह को मारना आसान नहीं

17वें ओवर में सिर्फ पांच ही रन आए। संजू सैमसन और शिवम दुबे दोनों मिलकर भी बुमराह के खिलाफ बाउंड्री नहीं लगा पाई। बेहद कसी और घातक गेंदबाजी। 17 ओवर के बाद RR का स्कोर: 145/2 संजू सैमसन (41) और शिवम दुबे (26)

04:49 PM, 29-Apr-2021

सैमसन के दो लगातार चौके

ट्रेंट बोल्ट ने अपने तीसरे और पारी के 16वें ओवर में 14 रन दे दिए। 16 ओवर के बाद RR का स्कोर: 140/2 संजू सैमसन (39) और शिवम दुबे (24)

04:44 PM, 29-Apr-2021

आखिरी 5 ओवर में कितने रन बनेंगे?

04:37 PM, 29-Apr-2021

14 ओवर में स्कोर 113/2

04:31 PM, 29-Apr-2021

12 ओवर में टीम का स्कोर 100 रन

नए बल्लेबाज शिवम दुबे का पहला चौका। 12 ओवर के बाद RR का स्कोर: 100/2 संजू सैमसन (19) और शिवम दुबे (6)

04:26 PM, 29-Apr-2021

राजस्थान के दोनों ओपनर्स लौटे

गूगली में यशस्वी को फंसाया। तीसरी गेंद में छक्का खाने के बाद फिर राहुल चाहर की बेहतरीन वापसी। अपनी ही गेंद में युवा जायसवाल का कैच पकड़ा। 20 गेंद में 32 रन की अच्छी, लेकिन छोटी पारी का अंत। 10 ओवर के बाद RR का स्कोर: 91/2 संजू सैमसन (15) और शिवम दुबे (0
 

04:22 PM, 29-Apr-2021

पहली और आखिरी गेंद में संजू ने मारा चौका

नए गेंदबाज क्रुणाल पांड्या पर सैमसन दबाव बनाना चाहते थे। कामयाब भी रहे। दो बाउंड्री के साथ 12 रन का बड़ा ओवर। नौ ओवर के बाद RR का स्कोर: 83/1 यशस्वी जायसवाल (25) और संजू सैमसन (15)

04:15 PM, 29-Apr-2021

संजू सैमसन ने आते ही चौका लगाया

पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए कप्तान संजू सैमसन को दबाव में लाने के लिए स्लिप लगाई गई थी, लेकिन शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर आई इस गेंद को सैमसन ने बैकफुट से जोरदार पंच के साथ चौके के लिए भेजा। बाउंड्री से खोला खाता। आठ ओवर के बाद RR का स्कोर: 71/1 यशस्वी जायसवाल (23) और संजू सैमसन (5)
 

04:12 PM, 29-Apr-2021

छक्का और अगली ही गेंद में आउट

चाहर का बेहतरीन फॉलो-अप। छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद में जबरदस्त वापसी। शानदार लेग स्पिनर, बटलर जल्दी बाहर निकलते हैं और एक सुंदर टर्न, लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारना चाहते हैं, लेकिन बुरी तरह चूके और विकेटीपर क्विंटन डीकॉक ने स्टंपिंग की। जोस बटलर 32 गेंद में 41 रन बनाकर आउट। तीन चौके और इतने ही छक्के भी उड़ाए।
 

04:09 PM, 29-Apr-2021

RR का स्कोर 50 रन के पार

सातवें ओवर से कुल 11 रन आए। जयंत यादव को दूसरी गेंद में बटलर का छक्का।
 

04:06 PM, 29-Apr-2021

अब जायसवाल ने बदला गियर

खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदल रहा है। पिछले ओवर में बटलर ने लगातार एक चौका फिर छक्का लगाया था। अब इस बार यही काम युवा यशस्वी जायसवाल ने किया। नाथन कोल्टर नाइल के इस ओवर से कुल 14 रन। 2019 के बाद पहली बार पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। छह ओवर के बाद RR का स्कोर: 47/0 जोस बटलर (26) और यशस्वी जायसवाल (20)

04:01 PM, 29-Apr-2021

RR फ्रैंचाइजी ने देश को दी 7.8 करोड़ की मदद

कोरोना के खिलाफ जंग में देश की मदद करने वाली राजस्थान रॉयल्स पहली आईपीएल फ्रैंचाइजी बन गई।
 

03:54 PM, 29-Apr-2021

राहुल चाहर का बटलर को जीवनदान

03:51 PM, 29-Apr-2021

अब बटलर खतरनाक लग रहे

स्पिनर जयंत यादव के पहले ओवर में 13 रन। चौथी गेंद को चौका तो पांचवीं बॉल पर बटलर ने छक्का उड़ाया। पांच ओवर के बाद RR का स्कोर: 33/0 जोस बटलर (25) और यशस्वी जायसवाल (8)

03:46 PM, 29-Apr-2021

जायसवाल ने भी खोले हाथ

ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में 5 रन दिए थे। अगले ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका, जिन्होंने भी सिर्फ 6 रन दिए। दो ओवर में स्कोर 11 रन होने के बाद तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला चौका जमाया। ट्रेंट बोल्ड ने उन्होंने मिड विकेट पर मारा। इस ओवर से 8 रन। स्कोर: 19/0 जोस बटलर (11) और यशस्वी जायसवाल (8)

03:35 PM, 29-Apr-2021

चौके से पारी की शुरुआत

नजाकत के साथ बटलर ने लेग स्टंप पर आई गेंद को चौके के लिए खेला। फिर सीधा अंतिम गेंद में एक रन। पहले ओवर से बिना किसी नुकसान के पांच रन आए। यह ओवर ट्रेंट बोल्ट फेंक रहे थे।

03:24 PM, 29-Apr-2021

जोस बटलर का साथ देने उतरे जायसवाल

भारतीय अंडर-19 विश्व कप के सलामी बल्लेबाज पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है वह अनुभवी आक्रामक बल्लेबाज जोस बटलर के साथ राजस्थान को दमदार शुरुआत देंगे। 

03:19 PM, 29-Apr-2021

2014 के बाद पहली बार RR के लक्ष्य का पीछा करेगी मुंबई

03:15 PM, 29-Apr-2021

दोनों टीम की प्लेइंग XI

03:10 PM, 29-Apr-2021

राजस्थानी टीम में कोई बदलाव नहीं

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान

03:05 PM, 29-Apr-2021

ईशान किशन टीम से बाहर

दिल्ली के हालातों और पिच को देखते हुए ईशान किशन प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। इस खब्बू बल्लेबाज की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर नाथन-कोल्टर-नाइल को मौका मिला है।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, राहुल चाहर, नाथन कोल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट

03:01 PM, 29-Apr-2021

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

स्टार खिलाड़ियों से सजी रोहित शर्मा की टीम लक्ष्य का पीछा करेगी। राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश में होगी।
 

02:58 PM, 29-Apr-2021

राजस्थान के लिए करो या मरो की लड़ाई

दूसरी तरफ राजस्थान को कई मामलों से निबटना है। विशेषकर विदेशी खिलाड़ियों जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन और एंड्रयू टाइ के विभिन्न कारणों से हट जाने से टीम कमजोर हुई है। रॉयल्स अभी तक अदद सलामी जोड़ी तय नहीं कर पाया है। मनन वोहरा (42 रन) और यशस्वी जायसवाल (22 रन) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर को भी बड़ी पारी खेलने की जरूरत है जबकि कप्तान सैमसन (187) को अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखनी होगी। शिवम दुबे, डेविड मिलर और रियान पराग को भी महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (नौ विकेट और 48 रन) पर फिर से अपनी बड़ी कीमत को सही साबित करने का दबाव होगा।

02:56 PM, 29-Apr-2021

सितारों से सजा मुंबई का बॉलिंग अटैक

गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (छह विकेट) और जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) ने विशेषकर डेथ ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की है। लेग स्पिनर राहुल चाहर (नौ विकेट) और क्रुणाल (तीन विकेट) ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी की है और उम्मीद है कि उन्हें फिरोजशाह कोटला की पिच रास आएगी। पोलार्ड को पांचवें या छठे गेंदबाज के रूप में उपयोग किया जा रहा है जबकि हार्दिक विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं।

02:52 PM, 29-Apr-2021

मध्यक्रम मुंबई की बड़ी समस्या

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (201 रन) ने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन वह अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। मुंबई का यह बल्लेबाज और उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटन डीकॉक दोनों बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। मुंबई की सबसे बड़ी चिंता उसका मध्यक्रम है जो इकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। उसके मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव (154 रन), ईशान किशन (73 रन), हार्दिक पांड्या (36 रन), क्रुणाल पांड्या (29 रन) और कीरोन पोलार्ड (65 रन) शामिल हैं।

02:49 PM, 29-Apr-2021

दोनों टीम का अबतक का प्रदर्शन

मुंबई लगातार दो मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेगा। पिछले मैच में उसे पंजाब किंग्स के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और अब वह दिल्ली चरण में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाले राजस्थान ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच गंवाए हैं तथा वह पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ छह विकेट की जीत के प्रदर्शन को ही दोहराने का प्रयास करेगा।

02:45 PM, 29-Apr-2021

MI vs RR: मुंबई ने सात विकेट से मारा मैदान, राजस्थान की छह मैच में चौथी हार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दिल्ली के गर्मी में अब से कुछ ही देर में राजस्थान रॉयल्स और मजबूत मुंबई इंडियंस की टक्कर होनी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें