फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स में प्लेऑफ में पहुंची, मुंबई को 30 रनों से हराया; पंजाब-केकेआर बाहर

Sun, 24 May 2026 07:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

MI vs RR Indian Premier League 2026: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। राजस्थान के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था। राजस्थान इस तरह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। वहीं, पंजाब किंग्स और केकेआर के लिए आगे के रास्ते बंद हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:48 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान प्लेऑफ में

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। राजस्थान ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया और इसके साथ ही वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। मौजूदा सीजन में आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी।

राजस्थान की जीत ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दरवाजे बंद कर दिए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 34 और विल जैक्स 33 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा को दो-दो विकेट मिले। 

07:42 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: जीत के करीब राजस्थान

राजस्थान ने मुंबई इंडियंस के नौ विकेट गिरा दिए हैं और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने से एक विकेट दूर है। मुंबई को दीपक चाहर के रूप में नौवां झटका लगा जो पांच गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।

07:35 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: मुंबई को आठवां झटका

सूर्यकुमार यादव आठवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे हैं। नांद्रे बर्गर ने सूर्यकुमार को पवेलियन की राह दिखाई। सूर्यकुमार 42 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
07:28 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: बॉश पवेलियन लौटे

मुंबई इंडियंस को कॉर्बिन बॉश के रूप में सातवां झटका लगा है। बॉश दो रन बनाकर आउट हुए।

07:23 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: मुंबई को छठा झटका

जोफ्रा आर्चर ने हार्दिक पांड्या को आउट कर मुंबई इंडियंस को छठा झटका दिया है। हार्दिक 15 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक और सूर्यकुमार के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
07:08 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार का अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या के बीच छठे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 130 रन के पार पहुंच गया है।

06:55 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: मुंबई को पांचवां झटका

यश राज पुंजा ने विल जैक्स को आउट कर मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका दिया। जैक्स 18 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। जैक्स और सूर्यकुमार के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। 

06:48 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार-जैक्स की साझेदारी

सूर्यकुमार और विल जैक्स के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। शुरुआती झटकों के बाद सूर्यकुमार ने जैक्स के साथ मिलकर टीम को संभाला है।

06:19 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: तिलक पवेलियन लौटे

मुंबई इंडियंस ने 38 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। मुंबई को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। तिलक सात गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। 

06:11 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: मुंबई ने गंवाए तीन विकेट

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। मुंबई ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए हैं। मुंबई को तीसरा झटका रेयान रिकेल्टन के रूप में लगा जो सात गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए।

06:02 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका भी आर्चर ने दिया। उन्होंने नमन धीर को बोल्ड किया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

05:52 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: खाता नहीं खोल सके रोहित

मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। रोहित खाता भी नहीं खोल सके। 

05:34 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान की पारी समाप्त

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। राजस्थान के लिए कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, लेकिन ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने अच्छी बल्लेबाजी की जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सकी। राजस्थान की ओर से जुरेल ने 38, आर्चर ने 32, दासुन शनाका ने 29 और यशस्वी जायसवाल ने 27 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रवींद्र जडेजा नाबाद 19 और नांद्र बर्गर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई की ओर से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को दो-दो सफलता मिली, जबकि विल जैक्स, एएम गजनफर और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिले। 

05:19 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: आर्चर की पारी का अंत

शार्दुल ठाकुर ने जोफ्रा आर्चर को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को आठवां झटका दिया है। आर्चर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 15 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।

05:15 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान को सातवां झटका

राजस्थान रॉयल्स को शुभम दुबे के रूप में सातवां झटका लगा है। शुभम को शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया जो छह गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए।

05:03 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा छठा झटका

राजस्थान रॉयल्स की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गई है। दीपक चाहर ने डोनोवान फरेरा को अपना शिकार बनाया जो 15 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। शुभम दुबे और जोफ्रा आर्चर अब क्रीज पर मौजूद है। 

04:43 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान की आधी टीम आउट

राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कॉर्बिन बॉश ने ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया जो 26 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए।

04:32 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: शनाका रन आउट

राजस्थान रॉयल्स को दासुन शनाका के रूप में चौथा झटका लगा है। शनाका रन आउट होकर पवेलियन लौटे। शनाका ने 15 गेंदों पर तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाए।

04:24 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: शनाका-जुरेल की साझेदारी

शुरुआती झटकों के बाद दासुन शनाका और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है। राजस्थान का स्कोर 10वें ओवर में 80के पार हो चुका है।

04:07 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: रियान आउट हुए

एएम गजनफर ने रियान पराग को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका दिया है। तिलक वर्मा ने बाउंड्री पर रियान का शानदार कैच पकड़ा। रियान आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 

03:56 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: सूर्यवंशी आउट हुए

शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी के बाद सूर्यवंशी भी पवेलियन लौट गए हैं। सूर्यवंशी छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए।

03:51 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है। यशस्वी 17 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।

03:31 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

03:08 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

03:02 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। हार्दिक ने बताया कि जसप्रीत बुमराह को इस मैच के लिए आराम दिया गया है और दीपक चाहर को मौका मिला है। राजस्थान की टीम में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। राजस्थान ने इस महत्वपूर्ण मैच के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। जडेजा के अलावा नांद्रे बर्गर भी एकादश में शामिल हैं।

02:37 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है राजस्थान

रॉयल्स फिलहाल 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, जिससे उसके 16 अंक हो जाएंगे। इससे वह प्लेऑफ के अंतिम स्थान के दो अन्य दावेदार पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों पर कम से कम एक अंक की बढ़त हासिल कर लेगा।

02:16 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: जीत के साथ विदा लेना चाहेगा मुंबई

मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है और वह जीत के साथ विदाई लेने के लिए प्रतिबद्ध होगा। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है।

02:12 PM, 24-May-2026

MI vs RR Live Score: प्लेऑफ से एक कदम दूर राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से एक जीत दूर है। अगर टीम मुंबई को हरा देती है तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी और पंजाब किंग्स तथा कोलकाता नाइट राइडर्स दौड़ से खुद ही बाहर हो जाएंगी। वहीं, अगर मुंबई ये मुकाबला जीती तो राजस्थान का सफर समाप्त हो जाएगा तथा प्लेऑफ का फैसला केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच से होगा। 

02:08 PM, 24-May-2026

MI vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स में प्लेऑफ में पहुंची, मुंबई को 30 रनों से हराया; पंजाब-केकेआर बाहर

IPL Live Cricket Score, MI vs RR Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 का ग्रुप चरण आज समाप्त हो रहा है। मौजूदा सीजन का यह आखिरी डबल हेडर है। दिन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। राजस्थान के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है। अगर टीम जीत दर्ज करने में सफल रही तो सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और अगर टीम हारी तो उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई की टीम इस मैच में उलटफेर कर पाती है या नहीं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें