फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RR : हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की लगातार तीसरी हार, राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, रियान पराग चमके

Mon, 01 Apr 2024 11:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

IPL Live Cricket Score, MI vs RR Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 14वां मैच खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन का स्कोर तैयार किया और राजस्थान को 126 रन का लक्ष्य थमाया, जिसे संजू की टीम ने छह विकेटों के शेष रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:58 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : राजस्थान ने छह विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लहर को बरकरार रखा और अंक तालिका में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई अब तक इस टूर्नामेंट में पहली जीत नहीं हासिल कर पाई है और 10वें पायदान पर है। 

10:48 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 101/4

14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, राजस्थान ने चार विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रियान पराग 30 रन और शुभम दुबे सात रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 35 गेंदों में 24 रन की जरूरत है।

10:14 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : मुंबई को मिली चौथी सफलता

राजस्थान को चौथा झटका रविचंद्रन अश्विन के रूप में लगा जो 16 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें आकाश मधवाल ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। अश्विन ने चौथे विकेट के लिए रियान पराग के साथ 40 रन की साझेदारी निभाई। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 94/4 है।

विज्ञापन
10:11 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : जोस बटलर 13 रन बनाकर आउट हुए

राजस्थान को तीसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकाश मधवाल ने अपने दूसरे ओवर में शिकार बनाया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन आए हैं। वहीं, रियान पराग चार रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 50/3 है।

09:54 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : सैमसन 12 रन बनाकर आउट हुए

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आकाश मधवाल ने अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर जोस बोटलर और रियान पराग मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 94 गेंदों में 4 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
09:39 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : मुंबई को मिला पहला विकेट

राजस्थान को पहला झटका 10 रन के स्कोर पर लगा। क्वेन मफाका ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन आए हैं।

09:35 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : राजस्थान की पारी शुरू हुई

राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर आए हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में हैं। पारी का पहला ओवर क्वेन मफाका फेंक रहे हैं। 

09:22 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : मुंबई ने राजस्थान को दिया 126 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए और मुंबई को 126 रन का मामूली लक्ष्य थमाया। इस मैच में मुंबई के शीर्ष क्रम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम को पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर के रूप में दो झटके लगे। ट्रेंट बोल्ट ने अपनी घातक गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। पारी के तीसरे ओवर में भी बाएं हाथ के गेंदबाज ने डेवॉल्ड ब्रेविस के रूप में तीसरी सफलता हासिल की। तीनों बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। टीम को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में 20 रन के स्कोर पर लगा। उन्हें नांद्रे बर्गर ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। 

इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों पर कहर बरपाया। पांचवें विकेट के लिए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच 56 रन की साझेदारी हुई जिसे चहल ने 76 रन के स्कोर पर तोड़ दिया। राजस्थान के खिलाफ कप्तान 21 गेंदों में 34 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके निकले। इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पीयूष चावला सिर्फ तीन रन बना सके। उन्हें आवेश खान ने आउट किया। 

इस मुकाबले में मुंबई की रीढ़ बनकर खड़े तिलक वर्मा भी आउट हो गए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। युवा बल्लेबाज 29 गेंदों में 32 रन बनाकर लौटे। इस मैच में गेरॉल्ड कोएत्जी ने चार और टिम डेविड ने 17 रन बनाए। वहीं, बुमराह आठ रन और आकाश मधवाल चार रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के खिलाफ राजस्थान के गेंदबाजों ने कातिलाना गेंदबाजी की। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को तीन-तीन विकेट मिले। वहीं, नांद्रे बर्गर को दो विकेट मिले जबकि आवेश खान ने एक सफलता हासिल की। 
 

09:13 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : टिम डेविड 17 रन बनाकर आउट हुए

टिम डेविड 17 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बर्गर ने 114 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। वह 24 गेंदों में सिर्फ 17 रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर बुमराह और आकाश मधवाल मौजूद हैं। 

09:03 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : कोएत्जी चार रन बनाकर आउट हुए

गेराल्ड कोएत्जी के रूप में मुंबई को आठवां झटका लगा। चहल ने उन्हें हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर टिम डेविड और जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद टीम का स्कोर 112/8 है।

08:46 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : चहल को मिली दूसरी सफलता

इस मुकाबले में मुंबई की रीढ़ बनकर खड़े तिलक वर्मा भी आउट हो गए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। युवा बल्लेबाज 29 गेंदों में 32 रन बनाकर लौटे। फिलहाल क्रीज पर टिम डेविड और गेरॉल्ड कोएत्जी मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 97/7 है। 

08:36 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : पीयूष चावला भी आउट हुए

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए पीयूष चावला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह सिर्फ तीन रन बना सके। उन्हें आवेश खान ने हेटमायर के हाथों 12वें ओवर में आउट किया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड आए हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 89/6 है।

08:24 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : हार्दिक पांड्या 34 रन बनाकर लौटे

मुंबई को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। उन्हें चहल ने 76 रन के स्कोर पर आउट किया। तिलक वर्मा के साथ पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान 21 गेंदों में 34 रन बनाने में कामयाब हुए। इस दौरान उन्होंने छह चौके लगाए। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 77/5 है। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पीयूष चावला आए हैं। 

08:18 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : हार्दिक-तिलक के बीच पनपती साझेदारी

हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है। दोनों के बीच 55 रन* की साझेदारी हो चुकी है। हार्दिक 19 गेंदों में 34 रन और तिलक 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 75/4 है। 

08:04 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : पॉवरप्ले खत्म हुआ, मुंबई का स्कोर 59/4

मुंबई इंडियंस को पॉवरप्ले में चार झटके लगे। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर को आउट किया। दोनों गोल्डन डक पर आउट हुए। इसके बाद बोल्ट ने पारी के तीसरे ओवर में ब्रेविस को भी आउट कर दिया। वहीं, टीम को चौथा झटका नांद्रे बर्गर ने ईशान किशन के रूप में दिया। वह सिर्फ 16 रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा मौजूद हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 59/4 है।

07:55 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : ईशान किशन भी आउट हुए

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज इस मुकाबले में कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। नांद्रे बर्गर ने ईशान किशन को 29 रन के स्कोर पर आउट किया। वह इस मैच में 16 रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आए हैं। 

07:47 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : डेवॉल्ड ब्रेविस भी लौटे पवेलियन

ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका 14 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने अपने कोटे के दूसरे ओवर में डेवॉल्ड ब्रेविस को भी चलता किया। ब्रेविस भी गोल्डन डक का शिकार हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 16/3 है।

07:37 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : लगातार दो गेंदों पर आउट हुए मुंबई के दो बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटकों के साथ हुई है। रोहित शर्मा और नमन धीर को ट्रेंट बोल्ट ने अपनी घातक गेंदबाजी से शिकार बनाया। दोनों इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर ईशान किशन और डेवाल्ड ब्रेविस हैं। 

07:30 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : मुंबई की पारी शुरू हुई

मुंबई का पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन मौजूद हैं। पारी का पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट फेंक रहे हैं। दोनों से अच्छी साझेदारी की उम्मीद है।

07:08 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, क्वेन मफाका। इम्पैक्ट सब: डेवाल्ड ब्रेविस, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट सब: रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियान, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक।

07:02 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : राजस्थान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में संदीप शर्मा खेलते नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह नांद्रे बर्गर को मौका मिला है। वहीं, मुंबई इंडियंस बिना किसी बदलाव के खेलती नजर आएगी। इस मैच में मुंबई टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, क्वेन मफाका के रूप में तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलती नजर आएगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स में जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर में चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

06:20 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : यशस्वी बड़ी पारी खेलने को बेताब

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। सैमसन आईपीएल के शुरुआती चरण में बेहतरीन लय में है बेहद प्रतिभाशाली यशस्वी जायसवाल इस सत्र अपना पहला बड़ा स्कोर बनाने के लिए उत्सुक होंगे। जायसवाल अपने घरेलू मैदान पर लौट रहे हैं, जहां उन्होंने दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में 62 गेंदों में 124 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस मैच में हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। मध्यक्रम में रियान पराग पर भरोसा दिखाना राजस्थान के लिए अच्छा साबित हो रहा है।

मुंबई के लिए तिलक वर्मा, टिम डेविड एंड नमन धीर अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे। राजस्थान का बल्लेबाजी क्रम लंबा है जिसमें खतरनाक जोस बटलर शीर्ष पर और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने का दारोमदार होगा। गेंदबाजी में अनुभवी ट्रेंट बोल्ट के साथ नांद्रे बर्गर ने प्रभावित किया है तो वही टीम के पास स्पिन गेंदबाजी में बेहद अनुभवी रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल का विकल्प है। आवेश खान और संदीप शर्मा की भारतीय तेज गेंदबाजों की जोड़ी भी अब तक प्रभावित करने में सफल रही है।

06:19 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : मफाका को मौका मिलना मुश्किल

रोहित बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे लेकिन मुंबई की टीम मैदान पर पंड्या से बेहतर निर्णय लेने की अपेक्षा करेगी। पंड्या ने अब तक तेज गेंदबाज बुमराह का बेहतर तरीके से इस्तेमाल नहीं किया है। बुमराह और पीयूष चावला मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण को अनुभव दिलाते हैं, जिसने स्थानीय खिलाड़ी शम्स मुलानी पर भी भरोसा दिखाया है। मुलानी आईपीएल में नए खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का अपार अनुभव है। युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए, लेकिन इस 17 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज के लिए इस स्तर पर मौका मिलना बड़ी बात है।

06:19 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR Live Score : सनराइजर्स जीत के रथ पर सवार

यह हालांकि आईपीएल के 17 वें सत्र का शुरुआती चरण है लेकिन मुंबई की टीम हार के सिलसिले को खत्म करने के साथ अपने नेट रनरेट (-0.925) को भी सुधारना चाहेगी। मुंबई को अपने अनुभवी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की कमी खल रही है जो चोट से उबर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों में मुंबई की टीम चार जीत दर्ज करने में सफल रही है लेकिन संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने इस सत्र में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने दोनों मैच जीते है और इस दौरान उसके ज्यादातर खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

06:09 PM, 01-Apr-2024

MI vs RR : हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की लगातार तीसरी हार, राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, रियान पराग चमके

आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 14वां मैच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में मुंबई अपनी पहली जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। हार्दिक पंड्या की अगुवाई में शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम लय में चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी तो हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी। मुंबई को आईपीएल में अपनी धीमी शुरुआत के लिए जाना जाता है और पंड्या के कप्तान बनने के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।

मुंबई इंडियंस को पांच खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा की जगह पंड्या को कप्तान बनाए जाने का फैसला प्रशंसकों को नागवार गुजरा और इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को शुरुआती मैचों में दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस को पंड्या की पूर्व टीम गुजरात टाइटंस ने सत्र के पहले मैच में छह रन से हराया जबकि हैदराबाद में बड़े स्कोर के रिकॉर्ड वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 32 रन से शिकस्त दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें