फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RCB Highlights: आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हराया, शेरफेन रदरफोर्ड की मेहनत पर फिरा पानी

Sun, 12 Apr 2026 11:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने  20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
मुंबई बनाम आरसीबी - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:52 PM, 12-Apr-2026

आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली।

11:21 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई को पांचवां झटका

रसिख सलाम डार ने मुंबई को पांचवां झटका दिया। उन्होंने नमन धीर को पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब रदरफोर्ड का साथ देने मिचेल सैंटनर आए हैं।

11:08 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई को चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका जैकब डफी ने दिया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के हाथों हार्दिक पांड्या को कैच आउट कराया। वह 23 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। अब शेरफेन रदरफोर्ड का साथ देने नमन धीर आए हैं।

विज्ञापन
10:55 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पांड्या ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।

10:35 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका भी सुयश ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 85 रन है।

विज्ञापन
10:26 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को पहला झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में 37 रन बनाकर लौटे। इससे पहले रोहित शर्मा 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। अब क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद हैं।

10:09 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई के 50 रन पूरे

मुंबई के 50 रन पूरे हो गए हैं। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी को विकेट की तलाश है।

09:49 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर हैं। 

09:34 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी समाप्त

आरसीबी ने मुंबई को 241 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने फिल सॉल्ट (78), रजत पाटीदार (53) और विराट कोहली (50) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।

09:28 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी को चौथा झटका

जितेश शर्मा को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब टिम डेविड का साथ देने रोमारियो शेफर्ड आए हैं।

09:06 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: रजत पाटीदार आउट हुए

आरसीबी को तीसरा झटका मिचेल सैंटनर ने दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया। वह 20 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। अब टिम डेविड का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं। 

09:02 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: रजत का 17 गेंदों में तूफानी पचासा

रजत पाटीदार ने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके साथ टिम डेविड क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी ने दो विकेट पर 190 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

08:59 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: 15 ओवर का खेल पूरा

15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। विराट कोहली 50 रन बनाकर आउट हो गए। अब रजत पाटीदार 48 और टिम डेविड एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी ने दो विकेट पर 187 रन बना लिए हैं।

08:55 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: विराट आउट हुए

विराट कोहली 38 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। अब रजत पाटीदार का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।

08:53 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: विराट का अर्धशतक

विराट कोहली ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और कप्तान रजत पाटीदार के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।

08:32 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को अपना शिकार बनाया। वह 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब विराट कोहली का साथ देने रजत पाटीदार आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 124 रन है।

08:22 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: 10 ओवर का खेल पूरा

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। फिल सॉल्ट और विराट कोहली क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी हो रही है और आरसीबी ने 115 रन बना लिए हैं।

08:07 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: फिल सॉल्ट का अर्धशतक

फिल सॉल्ट ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मुंबई के खिलाफ आरसीबी ने बिना कोई विकेट गंवाए 80 से ज्यादा रन बना लिए हैं। विराट कोहली भी क्रीज पर डटे हैं।

08:02 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है। आरसीबी ने बिना कोई विकेट गंवाए 71 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट 47 और विराट कोहली 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

07:37 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर हैं।

07:35 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: शेरफेन रदरफोर्ड, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, रघु शर्मा, राज बावा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव।

07:03 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि मिचेल सैंटनर और मयंक मार्कंडेय की टीम में वापसी हुई है जबकि अल्लाह गजनफर और दीपक चाहर को आराम दिया गया है। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि जैकब डफी को जोश हेजलवुड की जगह मौका मिला है।

06:39 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देंगे एमआई के खिलाड़ी

इस मुकाबले में एमआई के खिलाड़ी महान भारतीय गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

06:37 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा,  हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट/कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह/मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

06:23 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: पिच और हालात

वानखेड़े स्टेडियम में रात के मुकाबलों में ओस बड़ी भूमिका निभाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। हाल के मैचों में यहां चेज करने वाली टीमों को थोड़ी बढ़त मिली है और रन रेट भी दूसरी पारी में ज्यादा रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

06:15 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: नजरें इन खिलाड़ियों पर

इस मुकाबले में खास नजर ट्रेंट बोल्ट और टिम डेविड पर रहेगी। बोल्ट पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए और अपनी लय से दूर नजर आए, जबकि टिम डेविड डेथ ओवर्स में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। खास बात यह है कि डेविड पहले मुंबई का हिस्सा थे, ऐसे में वह अपने पुराने टीम के खिलाफ खुद को साबित करना चाहेंगे

06:15 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: आरसीबी का संतुलन

आरसीबी के लिए राजस्थान के खिलाफ मिली हार एक चेतावनी जरूर थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की गहराई भी उसी मैच में सामने आई, जब टीम ने 11वें ओवर में छह विकेट गिरने के बावजूद 200 का आंकड़ा पार किया। जोश हेजलवुड की वापसी गेंदबाजी के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि कुछ गेंदबाज महंगे साबित हुए, लेकिन टीम का ओवरऑल संतुलन अभी भी मजबूत दिखता है।

06:14 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई की चिंता

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी समस्या उनकी गेंदबाजी रही है। टीम ने तीन मैचों में सिर्फ 10 विकेट लिए हैं और उनका पूरा अटैक काफी हद तक जसप्रीत बुमराह पर निर्भर नजर आता है। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे पावरप्ले गेंदबाज भी अब तक असरदार नहीं रहे हैं। बल्लेबाजी में बड़े नाम जरूर हैं, लेकिन टीम में नई पीढ़ी का वह एक्स-फैक्टर नहीं दिख रहा जो बाकी टीमों में नजर आ रहा है।

06:14 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Live Score: मुंबई की आरसीबी से टक्कर

आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएदा। दोनों टीमें राजस्थान रॉयल्स से मिली करारी हार के बाद आमने-सामने हैं। गुवाहाटी में मिली उस हार ने दोनों टीमों को झकझोर दिया है, और अब वानखेड़े में वे वापसी की तलाश में उतरेंगी। मुंबई ने सीजन की धीमी शुरुआत की है और तीन मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी दो जीत के बाद पहली हार झेल चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए मोमेंटम वापस पाने का मौका है।

06:10 PM, 12-Apr-2026

MI vs RCB Highlights: आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हराया, शेरफेन रदरफोर्ड की मेहनत पर फिरा पानी

IPL Live Cricket Score, MI vs RCB Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में प्रशंसकों की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें