फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs LSG Highlights: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को छह विकेट से हराया, रोहित-रिकेल्टन ने जड़े अर्धशतक

Mon, 04 May 2026 11:20 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

MI vs LSG Indian Premier League 2026: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और जीत की पटरी पर लौटने में सफल रही। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
रोहित और रिकेल्टन - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: मुंबई की जीत

रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की शानदार साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया है। लखनऊ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में मुंबई के लिए रोहित और रिकेल्टन ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाकर मैच जीता। मुंबई को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है, लेकिन वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। 

मुंबई के लिए रोहित ने 44 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 84 रन और रिकेल्टन 32 गेंदों पर छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से 83 रन बनाकर आउट हुए। रिकेल्टन और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी हुई। लखनऊ के लिए मणिमरन सिद्धार्थ ने दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को एक-एक विकेट मिले। 

11:13 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: सूर्यकुमार आउट

कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई को चौथा झटका लगा है। सूर्यकुमार सात गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए।

10:50 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: रोहित की शानदार पारी समाप्त

मणिमरन सिद्धार्थ ने रोहित शर्मा को आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। रोहित 44 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
10:45 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: रोहित की शानदार पारी

रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी जारी है और वह तिलक वर्मा के साथ साझेदारी निभा रहे हैं। मुंबई ने 13 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 172 रन बनाए हैं। मुंबई को जीत के लिए अब 42 गेंदों पर 57 रन बनाने हैं। 

10:31 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई इंडियंस को रेयान रिकेल्टन के रूप में पहला झटका लगा है। रिकेल्टन 32 गेंदों पर छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से 83 रन बनाकर आउट हुए। रिकेल्टन और रोहित ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की। रिकेल्टन को मोहसिन खान ने अपना शिकार बनाया। 

विज्ञापन
10:20 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: रोहित का अर्धशतक

रिकेल्टन के बाद रोहित शर्मा ने भी अर्धशतक लगा दिया है। रोहित ने 27 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। रोहित चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।

10:19 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: रिकेल्टन का पचासा

रेयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। रिकेल्टन ने रोहित के साथ मिलकर टीम को बड़ी शुरुआत दिलाई है।

10:11 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: रोहित-रिकेल्टन की शानदार साझेदारी

रोहित और रिकेल्टन ने शानदार साझेदारी कर मुंबई इंडियंस को मजबूत शुरुआत दिलाई है। मुंबई इंडियंस ने सात ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 87 रन बनाए हैं।

10:00 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: मुंबई के 50 रन पूरे

मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित और रिकेल्टन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। 

09:40 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: मुंबई की पारी शुरू

लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई है। मुंबई के लिए रेयान रिकेल्टन के साथ रोहित शर्मा उतरे हैं। रोहित इम्पैक्ट सब के तौर पर खेलने उतरे हैं। 

09:20 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी समाप्त

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 229 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी शानदार रही। टीम के लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 21 गेंदों पर एक चौका और आठ छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। वहीं, मिचेल मार्श ने 25 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। हिम्मत सिंह 31 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एडेन मार्करम 25 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने दो विकेट लिए, जबकि एमएम गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा को एक-एक विकेट मिले। 

09:06 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: लखनऊ का स्कोर 200 के पार

मुंबई के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। मुंबई इंडियंस को अब तक पांच सफलताएं मिली है।

08:38 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: लखनऊ को पांचवां झटका

रघु शर्मा ने अक्षत रघुवंशी को आउट कर लखनऊ की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। रघु का आईपीएल का यह पहला विकेट है। रघुवंशी सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।

08:32 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: पंत पवेलियन लौटे

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पवेलियन लौट गए हैं। विल जैक्स ने पंत को आउट किया जो 10 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। 

08:21 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: मार्श अर्धशतक से चूके

मिचेल मार्श अर्धशतक लगाने से चूक गए और 25 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। बॉश ने मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई है।

08:14 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: मुंबई को दूसरी सफलता

मुंबई इंडियंस को निकोलस पूरन के रूप में दूसरी सफलता मिली है। पूरन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 21 गेंदों पर एक चौका और आठ छक्के की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। पूरन और मिचेल मार्श के बीच दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई।

08:10 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: पूरन का अर्धशतक

निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। पूरन और मार्श के बीच शानदार साझेदारी जारी है जिससे टीम का स्कोर 120 के पार पहुंच गया है।

08:00 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: पावरप्ले समाप्त

लखनऊ ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ ने एक विकेट गिरने के बाद भी छह ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। मार्श और पूरन के बीच 60+ रनों की साझेदारी हो गई है।

07:42 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ सुपर जाएंट्स को जोश इंग्लिस के रूप पहला झटका लगा है। इंग्लिस ने मार्श के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन वह पांच गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।

07:32 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस पारी का आगाज करने उतरे हैं। 

07:11 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब: मणिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा। 
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।

07:01 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई के लिए नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करने आए। सूर्यकुमार ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। मुंबई के लिए राहत की बात है कि रोहित शर्मा की इस मैच में वापसी हो गई है, जबकि ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। लखनऊ टीम में जोश इंग्लिस डेब्यू कर रहे हैं। 

06:40 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, एएम गजनफर। 
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, जॉर्ड लिंडे।

06:24 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: रोहित की वापसी पर होंगी नजरें

मुंबई इंडियंस ने नौ में से सात मैच गंवा दिए हैं। यह टीम नौवें पायदान पर है। एमआई इस मुकाबले में लगातार तीन हार के बाद उतरेगी, जिसमें हाल ही में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट की करारी हार भी शामिल है। मुंबई का अभियान प्रमुख खिलाड़ियों जैसे जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या के लगातार बदलते प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ है। हार्दिक की कप्तानी भी अब सवालों के घेरे में आ गई है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी से टीम कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिससे अब टीम के पास आगे बढ़ने के लिए गलतियों की गुंजाइश बहुत कम बची है।

06:17 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी चिंता का विषय

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी टीम को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में बार-बार मिल रही असफलताओं के कारण संघर्ष करना पड़ा है, जबकि उनके गेंदबाजों ने सराहनीय प्रयास किए हैं। अपने पिछले मुकाबले में, मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी बेकार चली गई, जबकि निकोलस पूरण से जुड़ा एक विवादास्पद सुपर ओवर का फैसला टीम को भारी पड़ा।

06:14 PM, 04-May-2026

MI vs LSG Highlights: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को छह विकेट से हराया, रोहित-रिकेल्टन ने जड़े अर्धशतक

IPL Live Cricket Score, MI vs LSG Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला हो रहा है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें