फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs LSG Highlights: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रन से हराया, बुमराह ने झटके चार विकेट

Sun, 27 Apr 2025 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

MI vs LSG Indian Premier League 2025: मुंबई इंडियंस ने अपनी लय बरकरार रखते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को अपने घरेलू मैदान पर हराया। मुंबई ने इस मैच में बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:25 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: मुंबई इंडियंस की जीत

जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और रियान रिक्लेटन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। बुमराह इसके साथ ही मुंबई के लिए सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एडेन मार्करम का विकेट जल्दी गंवा दिया जो नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विल जैक्स ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया जो 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के कप्तान एक बार फिर विफल रहे और चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल मार्श ने हालांकि कुछ हद तक टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बोल्ट ने उनकी पारी का अंत कर दिया। मार्श 24 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। 

लखनऊ ने डेविड मिलर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा और उन्होंने आयुष बडोनी के साथ साझेदारी निभाने की कोशिश की। बोल्ड ने बडोनी को 35 रन पर पवेलियन भेजा और फिर मिलर भी बुमराह का शिकार बने। मिलर 24 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में बुमराह ने अब्दुल समद और आवेश खान के भी विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई ने दो छक्के लगाकर आंकड़ा कम करने का प्रयास किया, लेकिन कॉबिन बॉश ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। पारी की अंतिम गेंद पर बोल्ड ने दिग्वेश राठी को बोल्ड कर लखनऊ की पारी का अंत किया। मुंबई के लिए बुमराह के अलावा बोल्ट ने तीन विकेट लिए, जबकि विल जैक्स को दो और बॉश को एक विकेट मिला। 

07:19 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ को नौवां झटका

कॉर्बिन बॉश ने रवि बिश्नोई को आउट कर लखनऊ को नौवां झटका दिया। बिश्नोई 14 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ ने 19 ओवर की समाप्ति तक नौ विकेट पर 158 रन बनाए हैं। उसे अब जीत के लिए छह गेंदों पर 58 रन बनाने हैं। 

07:06 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: बुमराह की शानदार गेंदबाजी

मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और एक ही ओवर में तीन विकेट झटके। 16वां ओवर डालने आए बुमराह ने दूसरी गेंद पर मिलर को आउट किया। फिर पांचवीं गेंद पर अब्दुल समद को बोल्ड कर पवेलियन भेजा जो दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद छठी गेंद पर आवेश खान को बोल्ड किया जो खाता खोले बिना आउट हुए। बुमराह इस मैच में अब तक चार विकेट ले चुके हैं। 

विज्ञापन
07:03 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: मुंबई को मिली छठी सफलता

जसप्रीत बुमराह ने डेविड मिलर को आउट कर मुंबई को छठी सफलता दिलाई है। मिलर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और 16 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। 

06:58 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ को पांचवां झटका

ट्रेंट बोल्ट ने आयुष बडोनी को आउट कर लखनऊ को पांचवां झटका दिया। बडोनी 22 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
06:39 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ को चौथा झटका

ट्रेंट बोल्ट ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ को चौथा झटका दिया है। मार्श 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ ने डेविड मिलर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा है। 

06:32 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ का स्कोर 100 के पार

मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 103 रन है। क्रीज पर मिचेल मार्श के साथ आयुष बडोनी मौजूद हैं। 

06:17 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ को तीसरा झटका

विल जैक्स ने लखनऊ को दोहरा झटका दिया है। उन्होंने पहले निकोलस पूरन को आउट किया और फिर तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। पंत चार रन बनाकर आउट हुए। 

06:15 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: पूरन पवेलियन लौटे

विल जैक्स ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया। पूरन 15 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋषभ पंत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

06:11 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: पावरप्ले समाप्त

लखनऊ ने पावरप्ले समाप्त होने के बाद छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और मिचेल मार्श अच्छी साझेदारी निभा रहे हैं। पावरप्ले के दौरान मुंबई को एक सफलता मिली और मार्करम का विकेट लिया। 

05:52 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ को पहला झटका

जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया है। मार्करम 11 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। 

05:43 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ की पारी शुरू

मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। मुंबई ने लखनऊ को 216 रनों का लक्ष्य दिया है। 

05:23 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: मुंबई की पारी समाप्त

मुंबई इंडियंस ने रियान रिक्लेटन और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा है। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई ने रिक्लेटन और सूर्यकुमार की पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। मुंबई के लिए रियान रिक्लेटन ने 32 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन और सूर्यकुमार ने 28 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। 

लखनऊ के लिए मयंक यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला। मुंबई के लिए सूर्यकुमार और रिक्लेटन के अलावा विल जैक्स ने 29, कॉबिन बॉश ने 20, रोहित शर्मा ने 12, तिलक वर्मा ने छह और हार्दिक पांड्या ने पांच रन बनाए। वहीं, नमन धीर 11 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

05:11 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: सूर्यकुमार अर्धशतक लगाकर आउट

सूर्यकुमार यादव अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। सूर्यकुमार ने 27 गेंदों पर पचासा जड़ा था, लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। सूर्यकुमार 28 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। 

04:54 PM, 27-Apr-2025

IPL Live Score MI vs LSG: मुंबई को पांचवां झटका

मयंक यादव ने हार्दिक पांड्या को बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका दिया है। हार्दिक सात गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। 

04:50 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live Score: मुंबई का स्कोर 155 के पार

मुंबई इंडियंस का स्कोर 155 रन के पार पहुंच गया है। मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ 15 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। 

04:38 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live Score: मुंबई को चौथा झटका

रवि बिश्नोई ने तिलक वर्मा को आउट कर मुंहई को चौथा झटका दिया है। तिलक पांच गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने 13 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। 

04:29 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live Score: विल जैक्स आउट

प्रिंस यादव ने विल जैक्स को बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया। जैक्स 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है और सूर्यकुमार तथा तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 

04:14 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live Score: रिक्लेटन आउट हुए

दिग्वेश राठी ने रियान रिक्लेटन को आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। रिक्लेटन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक बना चुके थे, लेकिन 32 गेंदों पर छह चौका और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। 

04:05 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live Score: रिक्लेटन का पचासा

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिक्लेटन ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 25 गेंदों पर पचासा लगाया जो आईपीएल में उनका दूसरा अर्धशतक है। मुंबई ने सात ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। 

03:44 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live Score: रोहित पवेलियन लौटे

मयंक यादव ने रोहित शर्मा को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। रोहित पांच गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 33 रन है। 

03:31 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live: मुंबई की पारी शुरू

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की ओर से रियान रिक्लेटन के साथ रोहित शर्मा उतरे हैं। 

03:16 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉबिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा। 
इम्पैक्ट प्लेयरः जसप्रीत बुमराह, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉप्ले। 

लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव। 
इम्पैक्ट प्लेयरः डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह।

03:02 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live: लखनऊ ने जीता टॉस

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और शार्दुल ठाकुर की जगह मयंक यादव को मिला मिला है। मुंबई ने दो बदलाव किए हैं और करण शर्मा और कॉबिन बॉश को मौका दिया है। बॉश इस मैच से मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करेंगे। 

02:46 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live: रोहित की फॉर्म में वापसी

रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो विस्फोटक अर्धशतकों के साथ लय हासिल कर ली है और अब वह विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं। हालांकि सूर्यकुमार को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं थी, लेकिन आईपीएल की शुरुआत में इस शीर्ष टी20 बल्लेबाज की परिचित चमक गायब थी, लेकिन दाएं हाथ का बल्लेबाज भी तिलक वर्मा की तरह अपनी लय हासिल करने में सक्षम है।

02:32 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live: मुंबई की शानदार वापसी

मुंबई की टीम सही समय पर अपने चरम पर पहुंची है। उसने लगातार चार मैच जीत कर खुद को प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में आगे कर दिया है और उसकी टीम अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। उसकी टीम यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है और वह इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। मुंबई के प्रमुख खिलाड़ी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट और यहां तक कि हार्दिक पंड्या सही समय पर फॉर्म में लौट आए हैं और उनसे पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।

02:21 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Live: खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत

जहां ये दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर वर्चस्व के लिए भिड़ेंगी, वहीं मुंबई की भीषण गर्मी और उमस भी खिलाड़ियों की विपरीत परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की तैयारी को परखने में अपनी भूमिका निभाएगी। लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि उन्होंने अब तक नौ मैचों में 106 रन बनाए हैं। मुंबई के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनकी कड़ी परीक्षा होगी।

02:17 PM, 27-Apr-2025

MI vs LSG Highlights: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रन से हराया, बुमराह ने झटके चार विकेट

IPL Live Cricket Score, MI vs LSG Indian Premier League 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। मुंबई ने आईपीएल 2025 की शुरुआत उम्मीद के अनुरूप नहीं की थी, लेकिन अब उसने जीत की राह पकड़ ली है। मुंबई और लखनऊ दोनों ही टीमों के फिलहाल एक समान 10 अंक हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें