मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया।
आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32 रन बनाए थे जो दिल्ली के लिए हार का कारण बना। 235 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। 19वें ओवर तक दिल्ली ने 201 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 202 रन बनाए थे। शेफर्ड का 32 रन निर्णायक साबित हुआ।
पांच मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली का अगला मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स से इकाना में है। वहीं, मुंबई की टीम 11 अप्रैल को वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।
दिल्ली को 153 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। गेराल्ड कोएत्जी ने ऋषभ पंत को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके। दिल्ली को 24 गेंद में 82 रन की जरूरत है। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
बुमराह ने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने पारी के 15वें ओवर में अभिषेक पोरेल को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। पोरेल ने 31 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन की पारी खेली। दिल्ली को 30 गेंद में 91 रन की जरूरत है। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
14 ओवर के बाद दिल्ली ने दो विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। उन्हें आखिरी छह ओवर में 97 रन की जरूरत है। फिलहाल स्टब्स और पोरेल क्रीज पर हैं। इन दोनों को हर ओवर में 16 रन बटोरने हैं। बुमराह के दो ओवर बाकी हैं। ऐसे में यह आसान नहीं रहने वाला है।
12वें ओवर में 110 के स्कोर पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। पृथ्वी शॉ 40 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 111 रन है। फिलहाल अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। दिल्ली को जीत के लिए 48 गेंद में 124 रन की जरूरत है। शॉ ने पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 88 रन की साझेदारी निभाई।
पृथ्वी शॉ ने 31 गेंद में आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 84 रन है। उन्हें 66 गेंद में 151 रन की जरूरत है। उनका साथ पोरेल निभा रहे हैं। दोनों के बीच 60+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
आठ ओवर के बाद दिल्ली ने एक विकेट गंवाकर 69 रन बना लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ 29 गेंद में 46 रन और अभिषेक पोरेल 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली को 72 गेंद में 166 रन की जरूरत है। शॉ और पोरेल के बीच 26 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।
दिल्ली ने पावरप्ले में यानी शुरुआती छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 46 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 27 रन और अभिषेक पोरेल आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली को एकमात्र झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा है। वह 10 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली को 22 के स्कोर पर पहला झटका लगा। डेविड वॉर्नर आठ गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने हार्दिक के हाथों कैच कराया। फिलहाल पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 24 रन है।
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। दो ओवर के बाद उनका स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। फिलहाल पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं।
मुंबई ने दिल्ली के सामने 235 रन का लक्ष्य दिया है। एमआई की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए हैं। रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में 32 रन बटोरे। उन्होंने एनरिक नॉर्त्जे के इस ओवर में चार छक्के और दो चौके लगाए। एक छक्के में तो गेंद स्टेडियम के छत पर जा गिरी। शेफर्ड 10 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, टिम डेविड ने 21 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। वहीं, शेफर्ड ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। दोनों ने 13 गेंद में 53 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने एक विकेट गंवाकर 96 रन बनाए। यह वानखेड़े में मुंबई का हाईएस्ट टोटल भी है। नॉर्त्जे ने चार ओवर में दो विकेट लिए और 65 रन खर्च किए।
मुंबई इंडियंस को 18वें ओवर में 181 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कप्तान हार्दिक पांड्या को एनरिक नॉर्त्जे ने फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच कराया। वह 33 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बना सके। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 183 रन है। फिलहाल टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर हैं।
16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 150 रन है। फिलहाल टिम डेविड 13 रन और हार्दिक पांड्या 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित और ईशन के आउट होने के बाद से मुंबई का पारी धीमी पड़ गई है। कभी 10 के ऊपर से रन बना रहे मुंबई का मौजूदा रन रेट नौ के आसपास है।
मुंबई इंडियंस को 13वें ओवर में चौथा झटका लगा। खलील अहमद ने तिलक वर्मा को अक्षर के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 123 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और टिम डेविड क्रीज पर हैं। इससे पहले रोहित 49, ईशान 42 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार खाता भी नहीं खोल सके।
मुंबई इंडियंस को 111 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। ईशान किशन 23 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर ने अपनी गेंद पर उनका बेहतरीन कैच लपका। फिलहाल हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
आठवें ओवर में 81 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना कैच आउट हुए। उन्हें नॉर्त्जे ने फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार का यह इस सीजन का पहला मैच था। इससे पहले सातवें ओवर में रोहित 49 रन बनाकर आउट हुए थे। नौ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 92 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या नौ रन और ईशान किशन 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
मुंबई को सातवें ओवर में 80 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। वह 27 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन क्रीज पर हैं। सूर्या इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
चार ओवर के बाद मुंबई ने बिना कोई विकेट गंवाए 46 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 10 गेंद में 17 रन और रोहित शर्मा 14 गेंद में 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित और ईशान ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है।
मुंबई इंडियंस का पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों से उम्मीद है कि वह टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब होंगे। दिल्ली के लिए पहला ओवर खलील अहमद फेंक रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में दो बदलाव हैं। रसिख डार सलाम की जगह ललित यादव और चोटिल मिचेल मार्श की जगह झाय रिचर्डसन की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है। मुंबई में चार विदेशी खिलाड़ी- टिम डेविड, गेराल्ड कोएट्स, मोहम्मद नबी और रोमारिया शेफर्ड हैं। सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है। वह नमन धीर की जगह टीम में आए हैं। वहीं, नबी को डेवाल्ड ब्रेविस और शेफर्ड को मफाका की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। दिल्ली के चार विदेशी खिलाड़ी- डेविड वॉर्नर, ट्रिस्टन स्टब्स, झाय रिचर्डसन और एनरिक नॉर्त्जे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में भी बदलाव की उम्मीद है। टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वह गेंद और बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह फ्रेजर मैकगर्क को मौका मिल सकता है। वह तूफानी बल्लेबाजी में माहिर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मुंबई की प्लेइंग 11 में बदलाव तय है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है। लंबे वक्त से वह एक्शन में नहीं हैं। सूर्या की वापसी मुंबई के लिए एक राहत भरी खबर है। वह टी20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने में माहिर हैं। हाल ही में उन्हें नेट सत्र में अभ्यास करते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बिना किसी परेशानी के बड़े शॉट लगाए। सूर्या की वापसी से नमन धीर को बाहर को रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने तीनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
नमस्कार! अमर उजाला का लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई और दिल्ली के लिए अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। एमआई की टीम अपने तीनों मैच हार चुकी है, जबकि दिल्ली को चार में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। आज सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है।